हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ संजय उवाच – #15 – मॉं-बाप का साया ☆ – श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

 

(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के  लेखक  श्री संजय भारद्वाज जी का साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।

श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ  हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से इन्हें पाठकों का  आशातीत  प्रतिसाद मिला है।”

हम  प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है  इस शृंखला की अगली   कड़ी । ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों  के माध्यम से  हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)

(इस आलेख का अंग्रेजी भावानुवाद आज के ही अंक में  ☆  Parent’s shadow ☆ शीर्षक से प्रकाशित किया गया है. इसअतिसुन्दर भावानुवाद के  लिए हम  कॅप्टन प्रवीण रघुवंशी जी के ह्रदय से आभारी हैं. )  

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच # 15☆

 

☆ मॉं-बाप का साया☆

 

प्रातः भ्रमण के बाद पार्क में कुछ देर व्यायाम करने बैठा। व्यायाम के एक चरण में दृष्टि आकाश की ओर उठाई। जिन पेड़ों के तनों के पास बैठकर व्यायाम करता हूँ, उनकी ऊँचाई देखकर आँखें फटी की फटी रह गईं। लगभग 70 से 80 फीट ऊँचे विशाल पेड़ एवम्‌ उनकी घनी छाया। हल्की-सी ठंड और शांत वातावरण विचार के लिए पोषक बने। सोचा, माता-पिता भी पेड़ की तरह ही होते हैं न! हम उन्हें उतना ही देख पाते हैं जितना पेड़ के तने को। तना प्रायः हमें ठूँठ-सा ही लगता है। अनुभूत होती इस छाया को समझने के लिए आँखें फैलाकर ऊँचे, बहुत ऊँचे देखना होता है। हमें छत्रछाया देने के लिए निरंतर सूरज की ओर बढ़ते और धूप को ललकारते पत्तों का अखण्ड संघर्ष समझना होता है। दुर्भाग्य से जब कभी छाया समाप्त हो जाती है तब हम जान पाते हैं मॉं-बाप का साया माथे पर होने का महत्व!

 

… अनुभव हुआ हम इतने क्षुद्र हैं कि लंबे समय तक गरदन ऊँची रखकर इन पेड़ों को निहार भी नहीं सकते, गरदन दुखने लगती है।

 

….ईश्वर सब पर यह साया और उसकी छाया लम्बे समय तक बनाए रखे।…तने को नमन कर लौट आया घर अपनी माँ के साये में।

 

©  संजय भारद्वाज, पुणे

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

writersanjay@gmail.com

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ # 3 – विशाखा की नज़र से ☆ सीख ☆ – श्रीमति विशाखा मुलमुले

श्रीमति विशाखा मुलमुले 

 

(हम श्रीमती  विशाखा मुलमुले जी  के  ह्रदय से आभारी हैं  जिन्होंने  ई-अभिव्यक्ति  के लिए  “साप्ताहिक स्तम्भ – विशाखा की नज़र से” लिखने हेतु अपनी सहमति प्रदान की. आप कविताएँ, गीत, लघुकथाएं लिखती हैं। आपकी रचनाएँ कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं/ई-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती  रहती हैं.  आपकी कविताओं का पंजाबी एवं मराठी में भी अनुवाद हो चुका है।  आज प्रस्तुत है उनकी रचना  सीख .  अब आप प्रत्येक रविवार को श्रीमती विशाखा मुलमुले जी की रचनाएँ पढ़ सकेंगे. )

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 3 – विशाखा की नज़र से

 

☆  सीख  ☆

 

उसका लिखा जिया जाए

या खुद लिखा जाए

अपने कर्म समझे जाए

या हाथ दिखाया जाए

घूमते ग्रह, तारों, नक्षत्रों को मनाया जाए

या सीधा चला जाए

कैसे जिया जाए ?

 

क्योंकि जी तो वो चींटी भी रही है

कणों से कोना भर रही है

अंडे सिर माथे ले घूम रही है

बस्तियाँ नई गढ़ रही है

जबकि अगला पल उसे मालूम नही

जिसकी उसे परवाह नही

 

उससे दुगुने, तिगुने, कई गुनो की फ़ौज खड़ी है

संघर्षो की लंबी लड़ी है

देखो वह जीवट बड़ी है

बस बढ़ती चली है

उसने सिर उठा के कभी देखा नही

चाँद, तारों से पूछा नही

अंधियारे, उजियारे की फ़िक्र नही

थकान का भी जिक्र नही

कोई रविवार नहीं

बस जिंदा, जूनून और  जगना.

© विशाखा मुलमुले  

पुणे, महाराष्ट्र

Please share your Post !

Shares

English Literature – Articles – ☆ Parent’s shadow☆ – Captain Pravin Raghuvanshi, NM

Captain Pravin Raghuvanshi, NM

(We are extremely thankful to Captain Pravin Raghuvanshi Ji for sharing his literary and artworks with e-abhivyakti.  An alumnus of IIM Ahmedabad, Capt. Pravin has served the country at national as well international level in various fronts. Presently, working as Senior Advisor, C-DAC in Artificial Intelligence and HPC Group; and involved in various national-level projects.

We present an English Version of Shri Sanjay Bhardwaj’s Hindi poem “माता पिता के साये में “  published in today’s  ☆ संजय दृष्टि  – माता पिता के साये में  ☆ We extend our heartiest thanks to Captain Pravin Raghuvanshi Ji for this beautiful translation. )

 

☆ Parent’s shadow ☆

 

After an early morning walk in the park, I sat under a tree near it’s trunk to do some exercise.  During one of the exercises, I looked up towards the sky. I was dazed to see the height of the trees.  About 70 to 80 feet tall trees with a dense canopy of leafy shade, with cool breeze around which accentuated the salubrious environment. A thought occurred that parents too are like trees only!  Always shielding with their ubiquitous presence overtly or covertly.

Though we see them as much as the trunk of the tree, and not their humongous towering presence always enveloping us.  We often consider their existence stumpy and dwarf.  But, to realise this huge comforting shadow, you’ll have to look up high, open your eyes wide-open.  In order to give us shade, we have to understand the unending struggle of the leaves constantly moving towards the sun to protect us from the biting sun.  Unfortunately, whenever the shadow is no more, we get to know the importance of it being on our head!

… realised how abhorrent we are that we cannot even keep our neck skyward long enough to admire these trees as our neck starts paining.

…. May God keep this shadowy protective cover for a long-long time on all … After bowing down to the trunk of the tree and offering obeisances, I returned home to the ever-soothing shadow of my mother…

 

© Captain Pravin Raghuvanshi, NM

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ मी_माझी – #22 – ☆ मनोरंजन ☆ – सुश्री आरूशी दाते

सुश्री आरूशी दाते

 

(प्रस्तुत है  सुश्री आरूशी दाते जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “मी _माझी “ शृंखला की अगली कड़ी मनोरंजन…. सुश्री आरूशी जी  के आलेख मानवीय रिश्तों  को भावनात्मक रूप से जोड़ते  हैं.  सुश्री आरुशी के आलेख पढ़ते-पढ़ते उनके पात्रों को  हम अनायास ही अपने जीवन से जुड़ी घटनाओं से जोड़ने लगते हैं और उनमें खो जाते हैं।  मनोरंजन के कई साधन हैं जैसे सिनेमा, नाटक, संगीत, नृत्य, बागवानी, समाजसेवा, टी वी देखना, शिक्षा का प्रचार करना, व्यंजन बनाना, पठन-पाठन, साहित्य निर्माण, लेखन, वाचन, मनन, भजन, कीर्तन,  योगा, गपशप, पर्वतारोहण आदि. सुश्री आरुशी जी का विमर्श अत्यंत सहज है.  प्रत्येक व्यक्ति के मनोरंजन का तरीका अपना और विविध होता है. सार यह है कि मनोरंजन वही होना चाहिए जिससे मन को शान्ति मिले और हमें अपने दैनंदिन कार्यों के लिए ऊर्जा मिले. शायद छुट्टियां भी तो इसीलिए दी जाती हैं. सुश्रीआरुशी जी के संक्षिप्त एवं सार्थकआलेखों  तथा काव्याभिव्यक्ति का कोई सानी नहीं।  उनकी लेखनी को नमन। इस शृंखला की कड़ियाँ आप आगामी प्रत्येक रविवार को पढ़  सकेंगे।) 

 

 साप्ताहिक स्तम्भ – मी_माझी – #22 

 

☆ मनोरंजन… ☆

 

खूप सोप्पा विषय आहे नाही?

टी वी  लावला की मनोरंजन तयार आहेच की… त्यात काय आहे विशेष…?

डोक्याला ताप होणार नाही असं काहीही मनोरंजन ह्या कॅटेगरीमध्ये येईल का?

साधं मनोरंजन हवंय, मग हे प्रश्न कशाला? आयुष्यातील प्रश्नांपासून थोडा वेळ का होईना दूर जाण्यासाठी मनोरंजनाकडे वळायचं तर गहन प्रश्न कशाला आता?

खरंय,, ह्या धावपळीच्या जीवनात दोन क्षण आरामात घालवावे ही इच्छा साहजिक आहे… सर्व समस्यांचा विसर पडला पाहिजे, असं मनोरंजन हवं.. निखळ आनंद मिळावा हीच अपेक्षा असते.. ह्या आनंदातच आयुष्यातील जोश वाढला पहाणे असं माझं मत आहे.. मनोरंजनाचे मार्ग प्रत्येकाचे वेगळे असतील, सिनेमा, नाटक, संगीत, नृत्य, बागकाम, समाजसेवा, tv पाहणे, शिक्षणाचा प्रचार करणे, स्वयंपाक करणे, पोहणे, पळणे, साहित्य निर्मिती, लेखन, वाचन, मनन, भजन, कीर्तन,  योगा, गप्पा, गिर्यारोहण, असे अनेक पर्याय आहेत…

आपल्याला आवडेल, रुचेल, झेपेल त्यानुसार प्रत्येकजण हा मार्ग स्वीकारतो… आणि त्यात रमतो, जगतो… त्यामुळे एक मोठ्ठा फायदा होतो असं मला वाटतं. मनोरंजरूपी बदलामुळे, मन रिलॅक्स, रिफ्रेश झालं की आपसूकच माणूस आपले काम नवीन उत्साहाने, जोशाने, जिद्दीने करू शकतो. माणूस म्हणून जगायला शिकतो, भेदभाव विसरून फक्त करमणूक करता करता प्रगल्भ होतो. हा विचार मनात पक्का असावा म्हणजे मनोरंजनातून दाम दुपटीने फायदा होईल.

 

© आरुशी दाते, पुणे 

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – ☆ मराठी कविता ☆ श्रीतुळजाभवानी मातेस सविनय अर्पण ☆ – श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे

श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे

 

(वरिष्ठ  मराठी साहित्यकार श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे जी का धार्मिक एवं आध्यात्मिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने के कारण आपके साहित्य में धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्कारों की झलक देखने को मिलती है.  आज उनकी कविता  धार्मिक एवं सामयिक है.  उनके ही शब्दों में – “आज दिनांक:-५-१०-१९ रोजी श्रीक्षेत्र तुळजापूर येथील श्रीभवानी मातेच्या आजच्या फोटोवरून विनाविलंब रचिलेल्या चारोळ्या श्रीतुळजाभवानी मातेस सविनय अर्पण” – श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे)

 

☆ श्रीतुळजाभवानी मातेस सविनय अर्पण ☆

 

श्रीविष्णूदेव असती

शेषाच्या शय्येवरती

अंबामाता घेत होती

नेत्रकमळी विश्रांती !!१!!

 

मलापासून निर्माण

झालेल्या दोन दैत्यांचा

ब्रह्मदेवे केली स्तुती

अंबा वध करी त्यांचा !!२!!

 

श्रीविष्णूंनी केली शैय्या

अंबामातेस अर्पण

शेषशायी अलंकारे

तिचे होतसे पूजन !!३!!

 

©®उर्मिला इंगळे, सातारा

दिनांक:-५-१०-१९

!!श्रीकृष्णार्पणमस्तु !!

 

Please share your Post !

Shares

आध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता – पद्यानुवाद – षष्ठम अध्याय (26) प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

हिंदी पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

षष्ठम अध्याय

( विस्तार से ध्यान योग का विषय )

 

यतो यतो निश्चरति मनश्चञ्चलमस्थिरम्‌।

ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्‌ ।।26।।

 

अस्थिर चंचल मन अगर कर सहसा प्रतिरोध

तो फिर फिर वश में करें कर कारण का शोघ।।26।।

 

भावार्थ :  यह स्थिर न रहने वाला और चंचल मन जिस-जिस शब्दादि विषय के निमित्त से संसार में विचरता है, उस-उस विषय से रोककर यानी हटाकर इसे बार-बार परमात्मा में ही निरुद्ध करे ।।26।।

 

From whatever cause the restless, unsteady mind wanders away, from that let him restrain it and bring it under the control of the Self alone. ।।26।।

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर

vivek1959@yahoo.co.in

मो ७०००३७५७९८

(हम प्रतिदिन इस ग्रंथ से एक मूल श्लोक के साथ श्लोक का हिन्दी अनुवाद जो कृति का मूल है के साथ ही गद्य में अर्थ व अंग्रेजी भाष्य भी प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।)

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता – मनन चिंतन – ☆ संजय दृष्टि – अजातशत्रु – ☆ – श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

 

(श्री संजय भारद्वाज जी का साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। अब सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकेंगे। ) 

 

☆ संजय दृष्टि  – अजातशत्रु ☆

 

उगते सूरज को
अर्घ्य देता हूँ
पश्चिम रुष्ट हो जाता है,
डूबते सूरज को
वंदन करता हूँ
पूरब विरुद्ध हो जाता है,
मैं कितना भी चाहूँ
रखना समभाव,
कोई न कोई
पाल ही लेता है वैरभाव,
तब कालचक्र ने सिखाया
अनुभव ने समझाया-
मध्यम या उत्तम पुरुष
निर्धारित नहीं कर सकता,
प्रथम पुरुष की आँख में
बसती है अजातशत्रुता..!

©  संजय भारद्वाज, पुणे

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

writersanjay@gmail.com

 

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – नवरात्रि विशेष – लघुकथा – ☆आलोचक बुद्धि… ☆ – डॉ. सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

नवरात्रि विशेष 

डॉ  सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

 

(अग्रज  एवं वरिष्ठ साहित्यकार  डॉ. सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी  जीवन से जुड़ी घटनाओं और स्मृतियों को इतनी सहजता से  लिख देते हैं कि ऐसा लगता ही नहीं है कि हम उनका साहित्य पढ़ रहे हैं। अपितु यह लगता है कि सब कुछ चलचित्र की भांति देख सुन रहे हैं।  आज प्रस्तुत हैं नवरात्रि पर विशेष लघुकथा   “आलोचक बुद्धि… “। )

 

☆ लघुकथा – आलोचक बुद्धि… ☆  

 

दुर्गोत्सव पर्व पर भक्तवृन्द की भारी उपस्थिति के साथ मंदिर में आरती हो रही थी।

इसी बीच आज के कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय नेता जी का आगमन हुआ।

अग्रिम पंक्ति में खड़े समिति के गणमान्य नागरिकों में एक-दूसरे के सूचनार्थ खुसर-फुसर के साथ वे सब शांति से भीड़ को चीरते हुए नेताजी की अगवानी को दौड़ पड़े।

ससम्मान उन्हें भीड़ में रास्ता बनाते हुए देवी प्रतिमा के सम्मुख ले आये।

समापनोपरांत स्वभावानुसार रामदीन मुझसे कहने लगा – बंधु! अभी आपको कुछ गलत नहीं लगा?

क्या गलत हो गया भाई? मैंने जानना चाहा

बोले वे,- आरती के मध्य अपने स्थान से किसी का हटना यह तो गलत ही है न? फिर नेता जी तो आरती में सम्मिलित होने ही आये थे, दो-चार मिनट वहीं खड़े रहते तो उन्हें व समिति वालों को देवी जी कोई श्राप तो नहीं दे देती।

सच पूछो तो इनका पूरा ध्यान भक्ति भाव और देवीजी की अपेक्षा नेता जी और उनसे मिलने वाले चढ़ावे में अधिक था।

भाई रामदीन! आप जो कह रहे हो, शायद  ठीक ही हो, वैसे मेरे विचार से अपने यहाँ आमंत्रित किसी भी विशिष्ट व्यक्ति का स्वागत-सम्मान करना, यह आयोजन समिति द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन की दृष्टि से तो मुझे उचित ही लगता है, हमारी संस्कृति भी तो यही कहती है हमें।

हाँ, तुम्हें तो उचित लगेगा ही, आखिर तुम भी तो उसी लाबी के हो।

अच्छा! कुछ पल के लिए मान भी लें कि, मैं उसी लाबी का हूँ, पर बंधु – यह तो बताओ कि, उस समय देवी माँ की आरती के बीच आप का ध्यान कहाँ था?

इस अनपेक्षित प्रश्न पर रामदीन मौन था।

 

© डॉ सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

जबलपुर, मध्यप्रदेश

मो. 9893266014

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कोहरे के आँचल से # 9 ☆ शोर ☆ – सौ. सुजाता काळे

सौ. सुजाता काळे

(सौ. सुजाता काळे जी  मराठी एवं हिन्दी की काव्य एवं गद्य  विधा की सशक्त हस्ताक्षर हैं ।  वे महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कोहरे के आँचल – पंचगनी से ताल्लुक रखती हैं।  उनके साहित्य में मानवीय संवेदनाओं के साथ प्रकृतिक सौन्दर्य की छवि स्पष्ट दिखाई देती है। आज प्रस्तुत है सौ. सुजाता काळे जी की  एक भावप्रवण कविता  ‘शोर ‘।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कोहरे के आँचल से # 9 ☆

☆ शोर

घोर बवंडर की एक शाखा
इन्सा के मन में जुड़ जाने दो
जब जब हिले धरती का हिया
शोर शोर मच जाने दो…..

जो उथल पुथल मचती है भू में
वह मन मन में मच जाने दो
मन में भरा है विष का प्याला
टूट टूट उसे जाने दो
शोर शोर मच जाने दो…..

एक सैलाब वन से भी गुजरे
आँधी को मच जाने दो
ढह ढह जाए पेड़ द्वेष के
मधुर बीज बो जाने दो
शोर शोर मच जाने दो…..

© सौ. सुजाता काळे

पंचगनी, महाराष्ट्र।

9975577684

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता – ☆ नवरात्रि का अशक्त जागरण ☆ – श्री मच्छिंद्र बापू भिसे

श्री मच्छिंद्र बापू भिसे

(श्री मच्छिंद्र बापू भिसे जी की अभिरुचिअध्ययन-अध्यापन के साथ-साथ साहित्य वाचन, लेखन एवं समकालीन साहित्यकारों से सुसंवाद करना- कराना है। यह निश्चित ही एक उत्कृष्ट  एवं सर्वप्रिय व्याख्याता तथा एक विशिष्ट साहित्यकार की छवि है। आप विभिन्न विधाओं जैसे कविता, हाइकु, गीत, क्षणिकाएँ, आलेख, एकांकी, कहानी, समीक्षा आदि के एक सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपकी रचनाएँ प्रसिद्ध पत्र पत्रिकाओं एवं ई-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं।  आप महाराष्ट्र राज्य हिंदी शिक्षक महामंडल द्वारा प्रकाशित ‘हिंदी अध्यापक मित्र’ त्रैमासिक पत्रिका के सहसंपादक हैं। आज प्रस्तुत है उनकी नवरात्रि पर नवसृजित विशेष कविता “नवरात्रि का अशक्त जागरण”

काव्य भूमिका: 

नवरात्रि का पावन पर्व आते ही सर्वत्र नारी को सम्मानित किया जाता है. उसका गुणगान किया जाता है परंतु क्या यह सभी स्त्रियों के साथ हो पाता है. एक नारी महलो वाली तो दूजी फुटपाथ आश्रयवाली, एक को खाने की कमी नहीं तो दूजी को मिलने की आशा नहीं. आज नारी सा सम्मान हो तो दूसरी औरतों के अपने घर ही नहीं, ऐसी परिस्थिति में ऐसे पर्वों पर नारियों को सम्मानित, गर्वित किया जाता है तो मेरी आँखों के सामने कुल नारी शक्तियों के अस्सी प्रतिशत वे चेहरे घूम जाते हैं. जो सबला तो है पर अबला बन पड़ी है. एक नवरात्रि पर्व में हमने देखा कि दुर्गा स्थापित मंच के एक ओर एक अबला हाथ पसारे भीख माँग रही है और दूसरी और नारी शक्ति का खोखला जागरण हो रहा है. कितनी विसंगती है. यह देख ऐसे मंच के कार्यक्रमों पर हँसी छूटती है और स्त्रीशक्तिपीठ की ओर पीठ करने का मन हो जाता है.  अब तो ‘नारी सर्वत्र पूजते’ इस उक्ति को इतना गढ़ा गया है कि नारी को भी इससे घृणा आने लगी है. इन विचारों को व्यक्त करती व्यंग्य रचना उतर आई, वह आपके सामने प्रस्तुत है.

 – श्री मच्छिंद्र बापू भिसे

 

☆ नवरात्रि का अशक्त जागरण

 

हे माँ आदिशक्ति !

तू अचानक सबको क्यों जगाती है?

नवरात्रि के जब दिन आए,

तब सबको तू याद क्यों आ जाती है?

 

अब नारी शक्ति का होगा बोलबाला,

हो बच्ची, बालिका, सबला या अबला,

नौ रोज नारियों के भाग जाग जाएँगे,

सभी को माता-बहन कहते जाएँगे,

पूजा की थाल भी सजेगी,

माता-बेटी-बहन की पूजा भी होगी,

ठाठ-बाट में समागम होंगे,

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सब कहेंगे,

नारी को हार-फूल से पुचकारेंगे,

नवदुर्गा, नवशक्ति नव नामकरण करेंगे,

कहीं गरबा तो कहीं डांडियाँ बजेगा,

माँ शक्ति के नाम कोई भोज तजेगा,

रोशनाई होगी, होगी ध्वनि तरंगे,

तीन सौ छप्पन दिन का नारी प्रेम

पूरे नौ दिन में पूरा करेंगे,

आरती कोई अबला या सबला उतारेगी,

अपने-आपको धन्य-धन्य कहेगी,

हर नारी नौ दिन जगत जननी कहलाएगी,

बस! नौ दिन ही तू याद सबको आ जाएगी.

 

परंतु ?

हे माँ आदिशक्ति!

नौ दिन का तेरा आना,

फिर चले जाना,

दिल को ठेस पहुँचाता हैं,

नौ दिन के नौ रंग,

दसवे दिन बेरंग हो जाते हैं

और भूल जाते हैं सभी,

तेरे सामने ही किए सम्मान पर्व.

अगले दिन पूर्व नौ दिन की नारी,

हो जाती है विस्थापित कई चरणों में,

कभी दहलीज के अंदर स्थानबद्ध,

देहलीज पार करें तो जीवन स्तब्ध,

दिख जाती है कभी दर-सड़क किनारे,

पेट के सवाल लिए हाथ पसारे,

कभी बदहाल बेवा बन सताई,

तो शराबी पति से करती हाथा-पाई,

कही झोपड़ी में फटे चिथड़न में,

एक माँ बच्चे को सूखा दूध पिलाती,

बेसहारा औरत मदद की गुहार किए

चिलचिलाती धूप में चीखती-चिल्लाती,

कभी तो रोंगटे खड़े हो जाते है,

जब अखबारवाले तीन साल की मासूम को

बलात्कार पीड़ित लिख देते हैं,

आज दो टूक वहशी-असुर,

न जाने किस खोल में आएँगे,

कर्म के अंधे वे सब के सब

न उम्र का हिसाब लगाएँगे,

हे शक्तिदायिनी!

माफ करना मुझे,

मैं आस्तिक हूँ या नास्तिक पता नहीं,

तेरे अस्तित्व पर आशंका आ जाती है,

सुर में छिपे महिषासुरों को हरने

क्यों कर न तू आ पाती है?

आज की नारी का अवतार तू,

हो सकती ही नहीं,

नहीं तो चंद पैसों के लिए,

दलालों के हाथ बिकती ही नहीं,

नारी शक्ति तेरी हार गई है,

सुनकर संसार की बदहालात को

कोख में ही खुद मिट रही हैं,

कुछ लोग तो जानकर बिटिया,

कोख में मार देते हैं,

शायद भविष्य के डर से,

जन्म से पहले ही स्वर्ग भेज देते हैं,

क्या उनका यह सोचना गलत है,

यदि हाँ!

तो तेरा होना भी गलत है.

लोगों की सोच बोलो कैसे बदलेगी?

फिर दिन बीत जाएँगे

नवरात्रि का अशक्त जागरण,

दुनिया पुन: पुन: खड़ा कर जाएगी.

हे ! माँ आदिशक्ति

तू फिर सबको क्यों जगाती है,

नवरात्रि नारी सम्मान का पर्व आया,

तू सबको याद क्यों दिलाती है

फिर वही रंग और बेरंग का,

डांडिया खेल शुरू कर जाती है,

नवरात्रि के दिन जब आए,

तब सबको क्यों याद आ जाती है?

 

© मच्छिंद्र बापू भिसे

भिराडाचीवाडी, डाक भुईंज, तहसील वाई, जिला सातारा – ४१५ ५१५ (महाराष्ट्र)

मोबाईल नं.:9730491952 / 9545840063

ई-मेलmachhindra.3585@gmail.com , hindiadhyapakmitra@gmail.com

Please share your Post !

Shares