(सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी सुप्रसिद्ध हिन्दी एवं अङ्ग्रेज़ी की साहित्यकार हैं। आप अंतरराष्ट्रीय / राष्ट्रीय /प्रादेशिक स्तर के कई पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं । सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार शीर्षक से प्रत्येक मंगलवार को हम उनकी एक कविता आपसे साझा करने का प्रयास करेंगे। आप वर्तमान में एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर, पुणे हैं। आपका कार्यालय, जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है।आपकी प्रिय विधा कवितायें हैं। आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण कविता “जो मिला, सो मिला ”। )
आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी के यूट्यूब चैनल पर उनकी रचनाओं के संसार से रूबरू हो सकते हैं –
(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं, कविता /गीत का अपना संसार है। । साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य शृंखला में आज प्रस्तुत है “लघुकथा – माता का भंडारा”। यह एक प्रेरणास्पद एवं अनुकरणीय कथानक है। इस महामारी में ऐसे प्रसंगों पर संवेदनशील निर्णय जरूरतमंदों के लिए सहायक ही नहीं होते अपितु समाज के सामने एक अनुकरणीय उदहारण भी होते हैं। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ जी की लेखनी को सादर नमन। )
☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य # 86 ☆
लघुकथा– माता का भंडारा
सिटी से दूर छोटी सी सुंदर कालोनी।
सभी लोग मिल जुल कर रहते थे होली हो, दीवाली हो, जगराता हो, बड़ा दिन हो, ईद हो या फिर कोई भी त्यौहार सभी मिलजुल कर मनाते थे।
अभी नवरात्रि का पर्व धूम-धाम से चल रहा था। चारों तरफ माता रानी के जयकारे लगाये जा रहे थे। विषम परिस्थितियो के कारण सभी बहुत उदास और घबराए हुए थे।
सारे विश्व में फैला हुआ कोरोना का भयानक मंजर से सभी सिहरे हुए थे। बस एक ही प्रार्थना दुआ आ रही थी कि किसी तरह कोरोना महामारी से रक्षा करो माता।
कालोनी में हर साल माता का भंडारा होता था। सभी बातें कर रहे थे कि इस बार क्या करें??? सभी का मन उदास था। मन भी नहीं मान रहा था कि भंडारा कराएं या नही कराए और कराए तो कोरोना का डर सता रहा था।
स्थिति को देखते हुए भंडारा नहीं करने का निर्णय लिया गया। यह आपस में बातचीत हो रही थी और यही चर्चा का विषय बना हुआ था।
एक फल वाला दादा कालोनी में रोज फल लेकर आता था। बेचते-बेचते वह कालोनी में सभी को पहचानने लग गया था। कालोनी वाले भी वर्षों से उसको जान पहचान रहे थे।
उसके घर में उसकी पत्नी थी। बेटी को विवाह कर चुका था। लाकडाउन की वजह से वह दो चार दिनों से फेरी नहीं लगा रहा था। कालोनी में बातचीत हो रही थी कि दादा फल लेकर नहीं आ रहा हैं। कालोनी से थोड़ी दूर में वह अपनी पत्नी के साथ झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहता था।
यह चर्चा काचल ही रही थी कि दादा ठेले में दो दर्जन केला लेकर आते हुए दिखाई दिया।
वह बहुत परेशान दिख रहा था। पूछने पर बताया कि… कहीं से कोई पैसे का इंतजाम नहीं हो पा रहा है और बिक्री भी नहीं हो रही है घर में कोई नहीं है और पत्नी बीमार चल रही है। कह कर वह फूट- फूट कर रोने लगा।
पुरी कालोनी इकट्ठी हो गई। देखते-देखते सभी लोग वहां पर खड़े हो गए और सब ने विचार किया। बातों ही बातों में उसका ठेला आटे का पैकेट दाल चांवल सब्जी और जरुरत के सभी सामानों से भर गया। ढेर सारे पैकेट्स से उसका ठेला भर चुका था।
फल वाले दादा की आंखों से आंसू बह निकले ।
आज तक ठेले पर फल बेचते आया था। आज पूरा सामान देख कर खुश हो गया और रोते-हंसते हुए बोला माता का भंडारा ऐसा भी होता है मैंने सोचा नहीं था।
आप सब लोग जुग-जुग जिए और कोरोना कभी आप लोग को छू भी न पाए।
कालोनी में एक डॉक्टर भी थे। उन्होंने कहा चलो मैं तुम्हारे साथ चलता हूँ। फिर डॉक्टर साहब ने दादा की पत्नि की सेहत को देख कर उसे जरुरत की दवाई और कुछ विटामिन की शीशी देकर कहा.. तुम जरुरत पड़ने पर और भी सहायता ले लेना।
कालोनी वाले भी बहुत प्रसन्न हुए और सभी समझ चुके कि हमने माता का भंडारा बहुत अच्छे से करवा लिया। सभी खुश थे कि एक जरुरतमंद को हम सब ने साथ आकर सहायता कर माता का भंडारा करवा दिया और हमारा त्यौहार भी मन गया।
(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ राजकुमार “सुमित्र” जी को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया। वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। आज प्रस्तुत हैं आपके अप्रतिम कालजयी दोहे।)
(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी हिन्दी, दूर शिक्षा ,पत्रकारिता व जनसंचार, मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित । 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘जहाँ दरक कर गिरा समय भी’ ( 2014) कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज पस्तुत है आपका अभिनव गीत “बापू के कुर्ते के छेद से … ”। )
(श्री जयप्रकाश पाण्डेय जी की पहचान भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी के अतिरिक्त एक वरिष्ठ साहित्यकार की है। वे साहित्य की विभिन्न विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनके व्यंग्य रचनाओं पर स्व. हरीशंकर परसाईं जी के साहित्य का असर देखने को मिलता है। परसाईं जी का सानिध्य उनके जीवन के अविस्मरणीय अनमोल क्षणों में से हैं, जिन्हें उन्होने अपने हृदय एवं साहित्य में सँजो रखा है।
अभी 11 मई को आपकी सकारात्मक कविता प्रकाशित की थी और 22 मई को सुबह आपका सन्देश आता है “सुबह सुबह आज फिर अस्पताल से याद कर रहा हूँ। पोस्ट कोविड लफड़े हैं दोस्तों ये। सतर्कता जरूरी है कोविड से ठीक होने के बाद भी ये अपना हंटर बीच-बीच में घुमाता ही है। इसलिए सभी दोस्त भाई हर दम सतर्क रहिएगा। मास्क और दो गज दूरी, और हंसी के साथ मस्त रहने की आदत।” इस सन्देश के साथ ही कविता ” मैं यादों का किस्सा खोलूं तो, कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं ….”. बंधुवर, यह समय भी निकल जायेगा और हम प्रस्तुत करेंगे आपकी प्यारी सी कविता आपके अगले साप्ताहिक अंक में। ईश्वर से कामना आपके शीघ्र स्वास्थ्य के लिए)
आज प्रस्तुत है आपकी एक सकारात्मक कविता ‘अच्छी खबरें’)
(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है महामारी कोरोना से ग्रसित होने के पश्चात मनोभावों पर आधारित एक अविस्मरणीय भावप्रवण कविता “# छूकर चली गई #”।)
(वरिष्ठतम साहित्यकार आदरणीय डॉ कुन्दन सिंह परिहार जी का साहित्य विशेषकर व्यंग्य एवं लघुकथाएं ई-अभिव्यक्ति के माध्यम से काफी पढ़ी एवं सराही जाती रही हैं। हम प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – “परिहार जी का साहित्यिक संसार” शीर्षक के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहते हैं। डॉ कुंदन सिंह परिहार जी की रचनाओं के पात्र हमें हमारे आसपास ही दिख जाते हैं। कुछ पात्र तो अक्सर हमारे आसपास या गली मोहल्ले में ही नज़र आ जाते हैं। उन पात्रों की वाक्पटुता और उनके हावभाव को डॉ परिहार जी उन्हीं की बोलचाल की भाषा का प्रयोग करते हुए अपना साहित्यिक संसार रच डालते हैं।आज प्रस्तुत है आपका एक अतिसुन्दर व्यंग्य ‘सीनियारिटी की फाँस‘। इस अतिसुन्दर व्यंग्य रचना के लिए डॉ परिहार जी की लेखनी को सादर नमन।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – परिहार जी का साहित्यिक संसार # 96 ☆
☆ व्यंग्य – सीनियारिटी की फाँस ☆
उस दफ्तर में एक काम से गया था। बरामदे में से गुज़रते हुए किशोर बाबू टकरा गये। मेरे परिचित थे। वे बरामदे की पट्टी पर कुहनियाँ टेके,शून्य में ताकते, आँखें झपका रहे थे। सलाम- दुआ हुई।
मैंने पूछा, ‘आप इसी दफ्तर में हैं?’
वे बोले, ‘हाँ जी। तीस साल हो गये।’
मैं समझ गया कि फाइलें खंगालते खंगालते वे मछली की तरह थोड़ी ऑक्सीजन लेने के लिए बाहर आ गये हैं।
उनसे बात करते करते खिड़की में से मेरी नज़र एक और परिचित बृजबिहारी बाबू पर पड़ी। वे अन्दर एक मेज़ पर झुके थे।
मैंने किशोर बाबू से पूछा, ‘बृजबिहारी जी भी आपके ऑफिस में हैं?’
वे सिर हिलाकर बोले, ‘हाँ जी, वे भी यहीं हैं।’
बृजबिहारी बाबू के बालों की सफेदी को ध्यान में रखते हुए मैंने पूछा, ‘आप उनके अंडर में होंगे?’
सुनते ही किशोर बाबू का मुँह उतर गया। चेहरे पर कई रंग आये और गये। लगा जैसे मेरी बात से उनको ज़बरदस्त धक्का लगा।
एक क्षण मौन रहकर उत्तेजित स्वर में बोले, ‘क्या कह रहे हैं! बृजबिहारी जी मेरे अंडर में हैं। आई एम हिज़ सीनियर।’
मैंने सहज भाव से कहा, ‘अच्छा, अच्छा! मुझे मालूम नहीं था। उनकी उम्र देखकर मैंने उन्हें सीनियर समझा।’
वे आहत स्वर में बोले, ‘उम्र से क्या होता है?मैंने सन इक्यासी में ज्वाइन किया और वे पचासी में आये। चार साल की सीनियारिटी का फर्क है।’
मैं ‘ठीक है’ कह कर आगे बढ़ गया। थोड़ा आगे जाने पर लगा कोई पीछे से आवाज़ दे रहा है। देखा तो किशोर बाबू झपटते आ रहे थे। मैं रुक गया। उनके माथे पर बल दिख रहे थे,लगता था किसी बात को लेकर परेशान हैं। पास आकर बोले, ‘आपने मुझे बहुत डिस्टर्ब कर दिया। सीनियारिटी बड़ी तपस्या के बाद मिलती है। कितनी मेहनत करनी पड़ती है। आपने बिना सोचे समझे कह दिया कि बृजबिहारी बाबू मुझसे सीनियर हैं। थोड़ा मुझसे पूछ तो लेते।’
मैंने जवाब दिया, ‘कोई बात नहीं। मुझे मालूम नहीं था।’
वे बोले, ‘आप मुझे अपना मोबाइल नंबर दीजिए। मैं आपको डिटेल में समझाऊँगा कि मैंने किस किस के अंडर में काम किया और कैसे सीनियर हुआ। आई एम वन ऑफ द सीनियरमोस्ट परसंस इन द डिपार्टमेंट।’
मैंने ‘बताइएगा’ कह कर उनसे पीछा छुड़ाया।
उस दिन उनका फोन नहीं आया। मैंने समझा बात उनके मन से उतर गयी। रात को खा-पी कर गहरी नींद में डूब गया। अचानक मोबाइल की घंटी बजी। नींद में कुछ समझ में नहीं आया। बिना चश्मे के मोबाइल भी नहीं पढ़ पाया। दीवार पर घड़ी देखी तो डेढ़ बजे का वक्त दिखा। उस तरफ किशोर बाबू थे। बुझे बुझे स्वर में बोले, ‘इस वक्त जगाने के लिए माफ कीजिएगा। बात यह है कि आपने आज मेरे पूरे दिन का सत्यानाश कर दिया। आपसे मिलने के बाद अभी तक टेंशन में हूँ। नींद नहीं आ रही है, इसलिए आपको फोन करना पड़ा। आप सीनियारिटी का मतलब नहीं समझते। उसे मामूली चीज़ समझते हैं। मैं आपको समझाता हूँ कि सीनियारिटी कैसे मिलती है और उसकी क्या अहमियत है।’ फिर वे बिना साँस लिये बताते रहे कि उन्होंने किन किन महान अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम किया और कैसे सीनियारिटी नाम का दुर्लभ रत्न प्राप्त किया।
दस मिनट तक उनकी सफाई सुनने के बाद मैंने मोबाइल दूर रख दिया और उनके शब्दों की भनभनाहट चलती रही। जाने कब मुझे नींद आ गयी। सबेरे जब आँख खुली तो मोबाइल और किशोर बाबू,दोनों ही शान्त थे।
उस दिन से डर रहा हूँ कि किसी दिन फिर किशोर बाबू फोन करके सीनियारिटी की अहमियत न समझाने लगें।