हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ किसलय की कलम से # 25 ☆ एहसास ☆ डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

( डॉ विजय तिवारी ‘ किसलय’ जी संस्कारधानी जबलपुर में साहित्य की बहुआयामी विधाओं में सृजनरत हैं । आपकी छंदबद्ध कवितायें, गजलें, नवगीत, छंदमुक्त कवितायें, क्षणिकाएँ, दोहे, कहानियाँ, लघुकथाएँ, समीक्षायें, आलेख, संस्कृति, कला, पर्यटन, इतिहास विषयक सृजन सामग्री यत्र-तत्र प्रकाशित/प्रसारित होती रहती है। आप साहित्य की लगभग सभी विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपकी सर्वप्रिय विधा काव्य लेखन है। आप कई विशिष्ट पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं।  आप सर्वोत्कृट साहित्यकार ही नहीं अपितु निःस्वार्थ समाजसेवी भी हैं।आप प्रति शुक्रवार साहित्यिक स्तम्भ – किसलय की कलम से आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक सार्थक एवं विचारणीय आलेख  “एहसास“. )

☆ किसलय की कलम से # 25 ☆

☆ एहसास ☆

मुझे लगता है, जब हम अपनी पूर्ण सामर्थ्य और श्रेष्ठता से कोई कार्य करते हैं, सेवा करते हैं या फिर प्रयास करते हैं तब सफलता के प्रति अधिक आशान्वित रहते हैं। सफलता मिलती भी है। सफलताएँ अथवा असफलताएँ समय एवं परिस्थितियों पर भी निर्भर करती हैं। ये परिस्थितियाँ उचित-अनुचित अथवा अच्छी-बुरी भी हो सकती हैं। अक्सर सफलता का श्रेय हम स्वयं को देते हैं, जबकि इसमें भी अनेक लोगों का योगदान  निहित होता है।

जब असफलता हाथ लगती है तब हम अपने भाग्य के साथ साथ दूसरों को भी कोसते हैं। कमियों को भी खोजते हैं।

सबसे महत्त्वपूर्ण बातें ये होती हैं कि उस समय हमें अपने द्वारा किये अधर्म, अन्याय, बुरे कर्म, अत्याचार, दुर्व्यवहार आदि की स्मृति अवश्य होती है। कदाचित पश्चाताप भी होता है।

आखिर  खुद या अपने निकटस्थों के अनिष्ट पर उपरोक्त कर्मों को स्मरण करते हुए हम घबराए, चिंतित और पश्चाताप की मुद्रा में क्यों आ जाते हैं, जबकि यह पूर्णरूपेण सत्य नहीं होता!

जब सफलता का श्रेय स्वयं को देते हैं तब असफलता अथवा अनिष्ट होने पर भाग्य को, अनैतिक कार्यों को, दुर्व्यवहार को दोष क्यों देते हो जबकि आप के द्वारा किये गए कार्य अथवा कमियाँ ही इसकी जवाबदार होती हैं। अब मुद्दे की बात ये है कि अनिष्ट को  अपने कर्मों, दुर्व्यवहारों और अनैतिक कार्यों का परिणाम निरूपित करने के पीछे उपरोक्त कारक सक्रिय क्यों हो जाते है। यह एक मानव का सामान्य स्वभाव है कि जब हताशा होती है तो हम अपने भूतकाल को स्मृतिपटल पर बार-बार दोहराते हैं और सोचते हैं, कहीं मेरे द्वारा किये गए फलां कार्य का यह परिणाम तो नहीं है। फिर ‘का बरसा जब कृषी सुखानी’ की तर्ज पर सोचने लगते हैं कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। पर “अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत” लेकिन ये सभी बातें हैं कि मानस पटल से ओझल होती ही नहीं। आशय यही है कि कहीं न कहीं हम भयभीत जरूर होते हैं कि हमारे दुष्कर्मों के कारण ही ये अनिष्ट हुआ है। इन परिस्थितियों में हमारे मन को “बुरे कर्म का बुरा नतीजा” की बात सही लगती है। वास्तव में भी यदि व्यापक दृष्टिकोण से देखा जाए तो कुल मिलाकर अंत में यही सिद्ध होता है और निष्कर्ष भी यही निकलता है कि हमें बुरे कर्मों से बचना ही चाहिए।

इसमें दो मत नहीं है कि यदि हम जीवन में सदाचार, सरलता, सादगी, सत्यता और संतोष अपना लेते हैं, तो कम से कम पिछले बुरे कर्मों को दोष देने से बच सकते हैं। इसे  जग के हर एक इंसान को एक चेतावनी के रूप में देखा जाना चाहिए कि अब इंसानियत पुनर्जीवित करने के लिए आपको एक अवसर और दिया जाता है।

इसीलिए बुरे वक्त में पिछली बुरी बातें याद आती हैं और उन गल्तियों का एहसास भी होता है, जो एक अच्छे इंसान के रूप में नहीं करना चाहिए थीं।

 

© डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

पता : ‘विसुलोक‘ 2429, मधुवन कालोनी, उखरी रोड, विवेकानंद वार्ड, जबलपुर – 482002 मध्यप्रदेश, भारत
संपर्क : 9425325353
ईमेल : vijaytiwari5@gmail.com

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज # 71 ☆ गीत – “मैं जीवन हूँ , तू ज्योति है…” ☆ डॉ. भावना शुक्ल

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं उनकी एक  भावप्रवण गीत  “गीत – मैं जीवन हूँ ,तू ज्योति है… ”। ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 70 – साहित्य निकुंज ☆

☆ गीत – मैं जीवन हूँ ,तू ज्योति है…  ☆

भुलाकर दुश्मनी हमको, गले सबको लगाना  है ।

प्यार से जीवन है जीना, प्यार से गुनगुनाना है।

 

दूर न रह पाउँगा तुझसे, तुझे अपना बनाना है

तू मेरे ही करीब आये, तू मेरा शामियाना है।

 

तुझे मैंने ही चाहा है, तुझे मैंने ही जाना है

मेरा दिल तो तेरा ही, अब पागल दीवाना है।

 

तू प्यारा ही मुझे लगता, तेरे बस  गीत गाना है।

तेरे छोटे से दिल में तो. मेरा बस ही ठिकाना है।

 

मैं सच कहता हूँ बस तुझसे, मेरा तू आशियाना है।

मैं जीवन हूँ ,तू ज्योति है, तुझे बस मुस्कुराना है।

 

© डॉ.भावना शुक्ल

सहसंपादक…प्राची

प्रतीक लॉरेल , C 904, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब  9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ रंजना जी यांचे साहित्य # 56 – जीवनाच्या रंगमंची ☆ श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे

श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे 

☆ रंजना जी यांचे साहित्य # 56 – जीवनाच्या रंगमंची ☆

जीवनाच्या रंगमंची

सुख दुःखाची आरास।

समन्वय साधुनिया

नाट्य येईल भरास।

 

बालपण प्रवेशात

स्वर्ग सुखाचे आगर।

बाप विधाता भासतो

माय मायेचा सागर।

 

स्वार्थ रंगी रंगलेली

सारी स्वप्नवत नाती।

तारुण्यास मोहवीते

स्वप्न परी ती सांगाती।

 

आलो भानावर जरा

खाच खळगे पाहून ।

माय पित्याच्या भोवती

लाखो संकटे दारूण।

 

इथे पिकल्या पानांना

सोडू पाहे जरी खोड।

रंगविती पिलांसाठी

वसंताचे स्वप्न गोड।

 

जीवनाच्या रंगमंची

खेळ रंगे जगण्याचा।

दुःख उरी दाबुनिया

अभिनय हासण्याचा।

 

©  रंजना मधुकर लसणे

आखाडा बाळापूर, जिल्हा हिंगोली

9960128105

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संवाद # 53 ☆ लघुकथा – वह झांसी की झलकारी थी ☆ डॉ. ऋचा शर्मा

डॉ. ऋचा शर्मा

(डॉ. ऋचा शर्मा जी को लघुकथा रचना की विधा विरासत में  अवश्य मिली है  किन्तु ,उन्होंने इस विधा को पल्लवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । उनकी लघुकथाएं और उनके पात्र हमारे आस पास से ही लिए गए होते हैं , जिन्हें वे वास्तविकता के धरातल पर उतार देने की क्षमता रखती हैं।  आप ई-अभिव्यक्ति में  प्रत्येक गुरुवार को उनकी उत्कृष्ट रचनाएँ पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है उनकी ऐतिहासिक लघुकथा ‘वह झांसी की झलकारी थी’। ऐसे कई ऐतिहासिक चरित्र हैं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं किन्तु, उन्हें हमारी आने वाली पीढ़ियां नहीं जानती। ऐसे ऐतिहासिक चरित्र की चर्चा वंदनीय है। डॉ ऋचा शर्मा जी की लेखनी को  इस ऐतिहासिक लघुकथा रचने के लिए सादर नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – संवाद  # 53 ☆

☆  लघुकथा – वह झांसी की झलकारी थी ☆

उसकी उम्र कुछ ग्यारह वर्ष के आसपास रही होगी, घर में खाना बनाने के लिए वह रोज जंगल जाती और लकडियां बीनकर लाती थी। बचपन में ही माँ का देहांत हो गया था। घर की जिम्मेदारी उस पर आ गई थी। एक दिन ऐसे ही वह लकडियां लाने जंगल जा रही थी कि सामने से बाघ आ गया, वहीं थोडी दूर पर ही एक छोटा बच्चा खेल रहा था। वह जरा भी ना घबराई, उसने अपने तीर कमान निकाले और बाघ को मार डाला। बच्चे को सुरक्षित देख गाँववालों की जान में जान आई, वे सब इसकी जय-जयकार करने लगे। डरना तो उसने सीखा ही नहीं था, साहस उसकी पूंजी थी। भले ही वह शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाई थी लेकिन उसके पिता ने उसे तलवार चलाना, घुडसवारी करना सिखा दिया था। पिता जितनी रुचि से सिखाते बेटी उससे ज्यादा उत्साह से सीखती। बुंदेलखंड की इस बेटी ने देश के लिए  अपना जीवन न्यौछावर कर दिया, ऐसी थी वीरागंना झलकारीबाई।

पहली बार जब रानी लक्ष्मीबाई ने झलकारी को देखा तो आश्चर्यचकित रह गईं क्योंकि वह साहसी तो थी ही, दिखती भी रानी लक्ष्मीबाई जैसी ही थी। उसका साहस और लगन देखकर रानी ने उसे अपनी दुर्गा सेना का सेनापति बना दिया। अपने अनेक गुणों के कारण झलकारी बहुत जल्दी रानी लक्ष्मीबाई की विश्वासपात्र ही नहीं बल्कि उनकी अच्छी सहेली बन गई। शत्रु को चकमा देने के लिए वे रानी के वेश में भी युद्ध किया करती थीं।

अंग्रेजों ने झांसी पर कब्जा करने के लिए चाल चली कि निसंतान रानी लक्ष्मीबाई अपना उत्तराधिकारी गोद नहीं ले सकतीं।  रानी लक्ष्मीबाई अपनी झांसी इतनी आसानी से  अंग्रेजों को कैसे दे सकती थी ? उसकी सेना में झलकारी  और उसके साहसी पति पूरन जैसे योद्धा थे जो अपने देश के लिए मर मिटने को तैयार थे। अंग्रेजों की सेना ने झांसी पर आक्रमण कर दिया। जब ऐसा लगा कि अब इन अंग्रेजों से जीतना कठिन है, और किला छोडना पड सकता है, तो  झलकारी बाई ने रानी को कुछ सैनिकों के साथ युद्ध छोड़कर जाने की सलाह दी। इस संकटपूर्ण समय में वीरांगना झलकारी बाई ने एक योजना बनाई। वह लक्ष्मीबाई का भेष धारणकर  सेना का नेतृत्व करती रही और युद्ध में अंग्रेजों को उलझाए रखा। तब तक रानी लक्ष्मीबाई अपने घोड़े पर बैठ अपने कुछ विश्वस्त सैनिकों के साथ झांसी से दूर निकल गईं।  ब्रिटिश सैनिक समझ ही नहीं पाए कि रानी लक्ष्मीबाई  किले से कब सुरक्षित बाहर निकल गईं। बाद में अंग्रेजों को पता चला कि जिस वीरांगना ने उन्हें कई दिनों तक युद्ध में घेरकर रखा था, वह रानी लक्ष्मीबाई नहीं बल्कि उनकी हमशक्ल झलकारी बाई थी।

सन् 1857 के स्वाधीनता संग्राम में झलकारी बाई ने अपने बहादुरी और साहस से ब्रिटिश सेना को नाकों चने चबवा दिए थे। झलकारी बाई का पति पूरन सिंह वीर सैनिक था, युद्ध करते हुए वह भी वीरगति को प्राप्त हुआ। अपने पति की मृत्यु का समाचार जानकर भी झलकारी विचलित नहीं हुई। पति की मृत्यु का  शोक ना मनाकर वह तुरंत ही ब्रिटिशों को चकमा देने की नई योजना बनाने लगी थी।

© डॉ. ऋचा शर्मा

अध्यक्ष – हिंदी विभाग, अहमदनगर कॉलेज, अहमदनगर.

122/1 अ, सुखकर्ता कॉलोनी, (रेलवे ब्रिज के पास) कायनेटिक चौक, अहमदनगर (महा.) – 414005

e-mail – richasharma1168@gmail.com  मोबाईल – 09370288414.

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कवितेच्या प्रदेशात # 75 – बालमैत्रीण ☆ सुश्री प्रभा सोनवणे

सुश्री प्रभा सोनवणे

(आप  प्रत्येक बुधवार को सुश्री प्रभा सोनवणे जी  के उत्कृष्ट साहित्य को  साप्ताहिक स्तम्भ  – “कवितेच्या प्रदेशात” पढ़ सकते  हैं।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – कवितेच्या प्रदेशात # 75 ☆

☆ बालमैत्रीण ☆

मला याद येते जुन्या त्या दिनांची

तिच्या  भोवती नित्य झेपावण्याची

सखी दूर गेली कशी काय आता

तिथे एक होता जिवाला विसावा

 

घराचे घराशी असे काय नाते

तिचे मैत्र वाटे जिवीच्या जिवाचे

तिथे त्या घराशी उभी एक जाई

तशी  माय वाटे मला पूर्ण आई

 

किती  स्वच्छ होती घरे अंगणेही

कुणी ना कुणाला उगा मात देती

मनाला मुभा नित्य संचारण्याची

स्वतःला स्वतःशी तिथे भेटण्याची

 

सखे मैत्रिणी मी तुला काय देवू

जुन्या  आठवांना नको हात लावू

मनीमानसी मी तुला पांघरावे

युगान्ती  वसावे तसेही जगावे

 

© प्रभा सोनवणे

“सोनवणे हाऊस”, ३४८ सोमवार पेठ, पंधरा ऑगस्ट चौक, विश्वेश्वर बँकेसमोर, पुणे 411011

मोबाईल-९२७०७२९५०३,  email- sonawane.prabha@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार # 60 ☆ शून्य ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा

सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा

(सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी  सुप्रसिद्ध हिन्दी एवं अङ्ग्रेज़ी की  साहित्यकार हैं। आप अंतरराष्ट्रीय / राष्ट्रीय /प्रादेशिक स्तर  के कई पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं । हम आपकी रचनाओं को अपने पाठकों से साझा करते हुए अत्यंत गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार शीर्षक से प्रत्येक मंगलवार को हम उनकी एक कविता आपसे साbharatiinझा करने का प्रयास करेंगे। आप वर्तमान में  एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर, पुणे हैं। आपका कार्यालय, जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है।आपकी प्रिय विधा कवितायें हैं। आज प्रस्तुत है आपकी  एक भावप्रवण रचना “शून्य”। )

आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी के यूट्यूब चैनल पर उनकी रचनाओं के संसार से रूबरू हो सकते हैं –

यूट्यूब लिंक >>>>   Neelam Saxena Chandra

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार # 60 ☆

☆ शून्य ☆

मैं शून्य हूँ-

हाँ, शून्य ही तो हूँ मैं!

 

न मेरा कोई रूप,

न ही मेरा कोई स्वरूप,

न मैं अधूरा,

न ही मैं पूरा,

न सोच के दायरे में बंधा हुआ,

न पानी में काई सा रुका हुआ,

न किसी सहर का इंतज़ार,

न कोई साहिल, न कहीं मझदार,

न मेरा सीना दरख़्त सा बड़ा,

न मैं किसी तमन्ना की आस में खड़ा,

न ख्वाहिशों के घेरे में क़ैद,

न चौकन्ना, न मुस्तैद…

 

आखिर मुझे कोई डर नहीं-

मैं तो शून्य हूँ,

मेरी कोई आरज़ू ही नहीं!

 

अब तो पसंद हो चला है मुझे

मुझे मेरा यूँ ही शून्य रहना,

न कुछ सुनना, न कुछ कहना;

पानी की एक बूंद सा

गिरकर आसमान से

कहीं भी बह लेता हूँ,

जो मुझे प्यार से बुलाता

उसी का हो लेता हूँ….

 

मैं शून्य हूँ!

 

कभी-कभी

कितना अच्छा होता है

शून्य हो जाना

और खो जाना

बहती सी हवाओं में…

तुम भी कभी

शून्य होकर देखो!

 

© नीलम सक्सेना चंद्रा

आपकी सभी रचनाएँ सर्वाधिकार सुरक्षित हैं एवं बिनाअनुमति  के किसी भी माध्यम में प्रकाशन वर्जित है।

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 74 ☆ अंधाराचे चित्र ☆ श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 74 ☆  अंधाराचे चित्र ☆

अंधाराचे चित्र काढणे अवघड नाही

रंग एकला दुजा कुणाची लुडबुड नाही

 

मिसळुन गेले काळ्या रंगा तुझ्यात पाणी

ओठी त्याच्या फक्त तुझी रे दंगल गाणी

झुळझुळ टपटप अशी करत ते बडबड नाही

अंधाराचे चित्र काढणे अवघड नाही

 

केस रेशमी छान ब्रशाचे आहे काळे

काळ्या रंगा तुझेच त्यावर आहे जाळे

शांत पहुडला कोरा कागद फडफड नाही

अंधाराचे चित्र काढणे अवघड नाही

 

सूर्यावरती मात करोनी जमले ढग हे

शेतावरती तुटून पडले काळे ठग हे

कुणास येथे ऐकू आली गडगड नाही

अंधाराचे चित्र काढणे अवघड नाही

 

प्रवास आहे अखेरचा हा अंधारातुन

मार्ग शोधने अवघड नसते बिलकुल त्यातुन

ओझे नाही खांद्यावरती कावड नाही

अंधाराचे चित्र काढणे अवघड नाही

 

© अशोक श्रीपाद भांबुरे

धनकवडी, पुणे ४११ ०४३.

ashokbhambure123@gmail.com

मो. ८१८००४२५०६, ९८२२८८२०२८

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ लेखनी सुमित्र की – दोहे ☆ डॉ राजकुमार तिवारी “सुमित्र”

डॉ राजकुमार तिवारी ‘सुमित्र’

(संस्कारधानी  जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ राजकुमार “सुमित्र” जी  को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी  हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया।  वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। आज प्रस्तुत हैं आपके अप्रतिम दोहे । )

 ✍  लेखनी सुमित्र की – दोहे  ✍

आंसू सूखे आंख के, सूख रही है देह।

इन यादों का क्या करूं, होती नहीं सदेह।।

 

याद तुम्हारी कुसुम -सी, खिली बिछी तत्काल ।

या समुद्र के गर्भ में, बिखरी मुक्ता माल।।

 

घन विद्युत सी याद है, देती कौंध उजास।

कभी-कभी ऐसा लगे, करती है परिहास।

 

सूना सूना घर मगर, दिखे नहीं अवसाद।

इसमें क्या अचरज भला, महक रही है याद।।

 

मास दिवस या वर्ष सब, होते गई व्यतीत।

किंतु याद की कोख में, है जीवन अतीत।।

 

© डॉ राजकुमार “सुमित्र”

112 सर्राफा वार्ड, सिटी कोतवाली के पीछे चुन्नीलाल का बाड़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ अभिनव गीत # 26 – आखिर में मेरा कुसूर भी… ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी

श्री राघवेंद्र तिवारी

(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी  हिन्दी, दूर शिक्षा ,पत्रकारिता व जनसंचार,  मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित । 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘​जहाँ दरक कर गिरा समय भी​’​ ( 2014​)​ कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। ​आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है।  आज पस्तुत है आपका अभिनव गीत  “आखिर में मेरा कुसूर भी…”। )

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 26– ।। अभिनव गीत ।। ☆

☆ आखिर में मेरा कुसूर भी... ☆

चिड़ियों को क्यों बाँट दिये

पंख मछली को पाँव न दिये

बँटवारे में, सुनो न  आप

खींचते रहे हैं हाशिये

 

आँखों को दे दी बरसात

साँसों को ग्रीष्म दे दिया

चाँदनी को दे दी उजास

धूपको दिया पीलिया

 

व्यथाकथा क्या कहें नदी की हम, भीगती रही वहाँ

लिये उदासी को किनारों पर

दे सके न आप तौलिये

 

चेहरे को दे दिया चुनाव

कानों को कण्ठ परीक्षा

पाँवो को गति का हिसाब

राहों को दूरियाँ प्रतीक्षा

 

ऐसा किंतु, हार गये, पूछते हुये

हम भी खोजते

निकल गये, न मिल पाये

आपका जवाब लिये डाकिये

 

ऊँचाई  बाँट दी पहाड़ों को

और छोटी सरिता को उथला पन

झीलों को देकर के गहराई

बगुलों की पाँतों को उजला-पन

 

आखिर में मेरा कुसूर भी

बता दें तो, जो भी, लेकिन

क्या यह है बेहतर इंसाफ

आप बन्द गिरह खोलिये

 

(©राघवेन्द्र तिवारी)

 

000

 

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ शेष कुशल # 15 ☆ व्यंग्य ☆ अपना तो नहीं है, अपना मानने वालों की कमी भी नहीं है ☆ श्री शांतिलाल जैन

श्री शांतिलाल जैन

(आदरणीय अग्रज एवं वरिष्ठ व्यंग्यकार श्री शांतिलाल जैन जी विगत दो  दशक से भी अधिक समय से व्यंग्य विधा के सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपकी पुस्तक  ‘न जाना इस देश’ को साहित्य अकादमी के राजेंद्र अनुरागी पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके अतिरिक्त आप कई ख्यातिनाम पुरस्कारों से अलंकृत किए गए हैं। इनमें हरिकृष्ण तेलंग स्मृति सम्मान एवं डॉ ज्ञान चतुर्वेदी पुरस्कार प्रमुख हैं। श्री शांतिलाल जैन जी  के  साप्ताहिक स्तम्भ – शेष कुशल  में आज प्रस्तुत है उनका एक  व्यंग्य  “अपना तो नहीं है, अपना मानने वालों की कमी भी नहीं है” । इस साप्ताहिक स्तम्भ के माध्यम से हम आपसे उनके सर्वोत्कृष्ट व्यंग्य साझा करने का प्रयास करते रहते हैं । श्री शांतिलाल जैन जी के व्यंग्य में वर्णित सारी घटनाएं और सभी पात्र काल्पनिक होते हैं ।यदि किसी व्यक्ति से इसकी समानता होती है, तो उसे मात्र एक संयोग कहा जाएगा। हमारा विनम्र अनुरोध है कि  प्रत्येक व्यंग्य  को हिंदी साहित्य की व्यंग्य विधा की गंभीरता को समझते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण से आत्मसात करें। ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – शेष कुशल # 15 ☆

☆ व्यंग्य – अपना तो नहीं है, अपना मानने वालों की कमी भी नहीं है ☆

“ओ बारीक, एक सुतली बम दे सांतिभिया को, ओके.” – उन्होने आवाज लगाई और मुझसे बोले – “आओ सांतिभिया, आप भी जलाओ, ओके.” भियाजी और भियाजी के फैंस जमकर आतिशबाज़ी कर रहे थे. मामला दीपावली का नहीं था. धमाके की आवाजों के बीच बोले – “कमला आंटी चुनाव जीत गईं हैं अमेरिका में. बस अभी नारियल चढ़ा केई आ रिये हैं और अब बम फोड़ रिये हैं. ओके”

“तो जश्न इस कदर भिया! क्या बात है!!”

“उनके नाम का पहला हिज्जा हिन्दू नाम का जो है. ओके.” – भियाजी ने एक तरह से अंडरलाईन किया.

“क्या मार्के की बात पकड़ी है आपने भिया!! बारीक नज़र चईये कसम से. चौपन साल पहले जो बात उनके माता-पिता ने भी नहीं सोची होगी वो आपने पकड़ ली. फटाके फोड़ने का हक तो है भिया आपको.”

“सांतिभिया, केंडीडेट की जात, धरम, गोत्र, आगा-पीछा सब देखना पड़ता है. ओके. आपको पता है उनकी माँ ब्राह्मण थीं.”

पोजीशन थोड़ी और क्लीयर हुई. दरअसल, भियाजी सर्व ब्राह्मण महापंचायत की लोकल यूनिट के प्रेसिडेंट भी हैं, सो उनकी खुशी दुगुनी है. जो कमला आंटी की मम्मी सनाढ्य ब्राह्मण होतीं तो भियाजी आज सातवें आसमान पे होते. उनका मानना है कि ब्राह्मणों में भी सनाढ्य ब्राह्मण सर्वश्रेष्ठ होते हैं. बहरहाल, वे उनके तमिल ब्राह्मण होने पर ही खुश हैं और इस कदर हैं कि खुशी थम ही नहीं रही. जब वे खुश होते हैं तो किसी की नहीं सुनते, उनकी भी नहीं जिनकी वजह से खुश हैं. कमला आंटी कह रहीं हैं वे अमेरिकी हैं और भियाजी हैं कि उन्हें भारतीय साबित करने पर उतारू हैं. भियाजी को उनके ब्राह्मण होने पर नाज़ है और वे अपने को ब्लैक बेपटिस्ट मानती हैं. आंटी अमेरिकी जनता को अपना मानती हैं, भियाजी हैं कि उन्हें भारत की होने की याद दिला दिला कर हलाकान हुये जा रहे हैं. पिता की ओर से वे अफ्रीकन हैं, भियाजी हैं कि उन्हें इंडियन मान कर लट्टू हुवे जा रहे हैं. हालांकि, खुश तो जमैकन्स भी हैं मगर वे इस कदर इतराये इतराये फूल कर कुप्पा नहीं हुवे जा रहे. वे न भारत में पैदा हुईं, न पली न बड़ी हुई मगर फैंस उनकी पसंद में भारतीयता ढूंढकर बल्लियों उछल रहे हैं. बोले – “पेले मालूम रेता तो चौराहे के बीच में स्टेचू बिठा के माला पिना देते. ओके. पन ठीक है अभी फटाके फोड़ के मना ले रिये हैं जीत का जश्न. ओके.”

“मगर वे अब तो इंडियन नहीं हैं”.

“डबल हैं. मदर से साउथ इंडियन, फादर से वेस्ट इंडियन. ओके. सांतिभिया भगवान नी करे कि ऐसा हो मगर होनी को कौन टाल सकता है, खुदा-न-ख्वास्ता आने वाले चार साल में कोई ऊंच-नीच हो गई और बिडेन दादा ऑफ हो गिये तो व्हाईट हाउस ‘कमला निवास’ में बदलते देर नी लगेगी. ओके”.

“नाम क्यों बदलेंगे व्हाईट हाउस का ?”

“गाँव-शहर, बिल्डिंगों, सड़कों के नाम नहीं बदले तो चुनाव जीतने का फायदा क्या? आपको पता नी होयगा पन सईसाट बता रिया हूँ के वाशिंगटन का पुराना नाम वशिष्ठपुरम ही था. ओके.”

“आप कह रहे हो तो सही होगा भिया. अब आगे क्या प्लान है ?”

“समाज की तरफ से सम्मान करने की सोच रिये हैं. ओके.”

“आ पायेंगी वे ?”

“उनके रिश्तेदारों को बुला लेंगे चेन्नई से. ओके. उनका कर देंगे.” कहकर ओके भिया जीत के जश्न में फिर बिजी हो गये. वे आगे भी बिजी होते रहेंगे. वे आये दिन ऐसे विदेशी नायकों को ढूंढ ही लेते हैं जो खुद को भारतीय माने-न-माने मगर उसमें डीएनए भारत के हों, भले ही बहुत थोड़े से हों मगर भारत के हों. मिल जाये तो मारे खुशी के – शादी बेगानी, दीवाना अब्दुल्ला (हालाँकि अब्दुल्ला कहाना उन्हें सुहायेगा नहीं मगर कहावत का क्या कीजियेगा, ज्यों की त्यों लिखना पड़ती है श्रीमान). उन्होने एक बम और फोड़ा, इस भरोसे के साथ कि उसके फूटने की गूंज सात समंदर पार कमला आंटी ने जरूर सुनी होगी. ओके.

 

© शांतिलाल जैन 

बी-8/12, महानंदा नगर, उज्जैन (म.प्र.) – 456010

9425019837 (M)

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares