संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी के साप्ताहिक स्तम्भ “मनोज साहित्य” में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “सजल – जीवन की है रीति”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।
(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ” में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है।आज प्रस्तुत है एक अप्रतिम व्यंग्य – “फाइलें चल पड़ी हैं ” ।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # ३६४ \ ☆
व्यंग्य – फाइलें चल पड़ी हैं श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆
देश में इन दिनों फाइलों का मौसम हर दिशा में एक साथ चल पड़ा है। परसाई जी के भोलाराम का जीव अभी तक यमराज की सूची और रिकॉर्ड रूम की फाइलों के बीच पेंडुलम की तरह झूल ही रहा होगा, क्योंकि यहां फाइल का भविष्य तय होने में वही पुरानी कहावत लागू रहती है कि नौ दिन चले अढ़ाई कोस। भोलाराम की कहानी आज भी सरकारी दफ्तर की टेबल पर पड़ी एक नोटशीट की तरह जीवित है, जिसमें हर पृष्ठ पर केवल यह लिखा रहता है कि प्रस्तुत प्रकरण पर उच्चाधिकारियों के निर्देश अपेक्षित हैं। परसाई के व्यंग्य का निशाना बाबूगिरी थी और है, और उनकी रचना भोलाराम का जीव हमारे समय के लालफीताशाहों पर कालजयी टिप्पणी बनी हुई है।
पर दफ्तर से बाहर निकलते ही अब देश में फाइलें सिनेमा हॉल में भी खुलने लगी हैं। कश्मीर फाइल्स ने दो हजार बाइस में एक बड़ी बहस को जन्म दिया। किसी ने इसे इतिहास के अनसुने पन्नों की प्रस्तुति कहा, किसी ने इसे विद्वेष फैलाने वाली कथा माना, पर इतना तय रहा कि यह फिल्म बक्से से निकली उस फाइल की तरह थी जो बरसों तहखाने में पड़ी थी और एक दिन अचानक प्रकाश में लायी गयी। उस पर समर्थन हुआ, विरोध हुआ, टैक्स छूट हुई, राजनीतिक भाषण हुए, और दर्शक कतार में लगे रहे। यही वह बिंदु है जहां सिनेमा और फाइल संस्कृति का गठजोड़ होता दिखा, जहाँ कहानी, किरदार और फाइल्स में कैद इतिहास एक साथ पर्दे पर पुनर्जीवित हो रहा है।
बंगाल फाइल्स का ट्रेलर कोलकाता में लॉन्च होना था। कार्यक्रम में तार कटे, हंगामा हुआ, आयोजन रोका गया, फिर किसी तरह जारी भी हुआ। एक फिल्म का ट्रेलर तक अटकती लटकती फाइल जैसा, कभी मंजूर, कभी स्थगित, कभी रद्द, फिर किसी नई मुहर की प्रतीक्षा। ट्रेलर प्रदर्शन भी अभिलेखागार की खामोशी में बदल गया। यह दृश्य जैसे कह रहा था कि फाइल जहां भी जाती है, वहां बिना टिप्पणी के वापस नहीं आती।
इधर उदयपुर फाइल्स की फाइल अलग खुली हुई है। अदालतें, मंत्रालय, संशोधन, अस्वीकरण, और अंततः थिएटर तक पहुँचना। रिलीज से पहले किसी ने रोक लगाने की दलील दी, किसी ने रिहाई का तर्क रखा, और अंत में परदे पर रोशनी जली। इस दौरान पीड़ित परिवार की पीड़ा भी प्रदर्शनी का हिस्सा बन गई। अदालत और सेंसर की मुहरें, याचिकाएँ और आदेश, सब मिलकर वही पुराने कार्यालयी शब्दकोश के पन्ने पलटते हैं जिनमें कहा गया है कि अभिव्यक्ति और निष्पक्ष सुनवाई दोनों की रक्षा करनी है, बशर्ते फाइल सही डेस्क तक समय से पहुँच जाए।
और हां, फाइलों की यह खनक केवल दो चार शीर्षकों तक सीमित नहीं रही। दिल्ली फाइल्स का एलान भी हुआ, जो अलग पन्ने का इतिहास खोजती दिखाई दी, कभी इसे त्रयी का अंतिम अध्याय बताया गया। अब तो लगता है कि फाइल अभिव्यक्ति की एक विधा बन गई है, जैसे व्यंग्य उपन्यास, कहानी और कविता। यह सिनेमा का फाइलीय युग है, जहाँ कथानक कम और केस हिस्ट्री अधिक होती है, जहाँ स्क्रीनप्ले की पहली पंक्ति होती है कि प्रस्तुत विषय अत्यंत संवेदनशील है और दर्शकों से संयम की अपेक्षा है। पहले डिस्क्लेमर होता था कि किसी सत्य घटना से कहानी का मेल संयोग माना जाए , अब दर्शक ही इस तथ्य से जुड़ते हैं कि फिल्म सत्य घटना से प्रेरित है।
दफ्तर की फाइल हो या फिल्म की फाइल, दोनों में एक साझा तत्व है, विवाद। दफ्तर की फाइल बिना आपत्ति पत्र के आगे नहीं बढ़ती और फिल्म की फाइल बिना बहस अथवा कोर्ट केस के बॉक्स ऑफिस तक नहीं पहुँच पाती। दफ्तर में नोटशीट पर लाल स्याही बोलती है, सिनेमा में सोशल मीडिया की नीली टिक। उधर बाबू लिखता है कि वांछित जानकारी उपलब्ध न होने से प्रस्ताव फिलहाल रोक दिया जाए, इधर किसी प्रवक्ता की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वही वाक्य नया रूप ले लेता है कि विषय पर शांतिपूर्वक विचार चल रहा है। दोनों के बीच जनता खड़ी रहती है, जो कभी टिकट खिड़की पर, कभी जनसुनवाई में लाइन में लगती है, और हर बार आशान्वित होती है कि अगली तारीख निश्चित ही अंतिम होगी।
परसाई शायद आज भोलाराम का जीव लिखते तो पेपरलेस फाइल की दुनिया में यमराज के दफ्तर में भी कंप्यूटर क्रेश करना पड़ता तभी फाइल गुम हो सकती थी, यह आज के डिजिटल युग की व्यंग्य तस्वीर है। हमने कागज़ से पोर्टल तक लंबी यात्रा की, पर कर्सर भी वही करता है जो कभी बाबू की तर्जनी करती थी, स्क्रीन पर अपलोड फोल्डर लिखकर आपको वही पुराना वाक्य पढ़वा देता है कि पुनः प्रयास करें। सामान्य नागरिक की व्यथा वैसी ही बनी रहती है, बस गेट पास की जगह ओटीपी आ गया है, नोटिंग की जगह पीडीएफ लग गया है, और डाक की जगह लिंक। मनुष्य और व्यवस्था के बीच जो फाइल रखी जाती थी, वह अब भी बीच में पड़ी है, बस उसकी जिल्द का रंग बदल गया है।
सिनेमा ने फाइल को लोकप्रिय संस्कृति का पात्र बना दिया है। टिकट लेकर दर्शक फाइल के पन्ने पलटता है, दृश्य दर दृश्य। कभी पीड़ा, कभी रोष, कभी तालियाँ, कभी हूटिंग। अदालतें कहती हैं कि स्वतंत्रता और पूर्वाग्रह के बीच संतुलन चाहिए, सेंसर कहता है कि अस्वीकरण जोड़ दीजिए, निर्माता कहता है कि हमारी मेहनत और निवेश दांव पर है। यह पूरा तंत्र किसी बड़ी रिंग फाइल जैसा है, जिसमें अलग अलग विभाग अपनी अपनी नई शीट डालते जाते हैं और अंततः क्लिप बंद कर देते हैं। रिंग बंद होगी तो फिल्म चलेगी, रिंग खुली रह गई तो प्रेस रिलीज़ ही कहानी बन जाएगी।
सच्चाई यह भी है कि फाइलें केवल तथ्यों का पुलिंदा नहीं, भावनाओं का बहीखाता भी होती हैं। कश्मीर फाइल्स ने एक पुराने घाव को छुआ तो किसी ने ताली बजाई, किसी ने दरार की बात कही। उदयपुर फाइल्स एक ताजा दुख के पास से गुजरी तो परिवार के आँसू भी खबर बने। बंगाल फाइल्स राजनीति के उफान में उतरती है तो माइक के तार भी राजनीति का शिकार हो जाते हैं। हर फाइल के साथ एक राष्ट्र अपनी स्मृति से जूझता है कि क्या याद रखें, क्या भूल जाएँ, और क्या नए शब्दों में दोहराएँ। क्या नई पीढ़ी के लिए फिर फिर दोहराया जाए क्या इतिहास में दफन किया जाए।
देश का सबसे बड़ा पात्र शायद फाइल ही है। यह उन हाथों की उँगलियों के आकार की हो जाती है जो उसे पलटते हैं, और उन आँखों की रोशनी जितनी तेज हो जाती है जितनी उसे पढ़ने वाले की इच्छा शक्ति। भोलाराम की फाइल यमलोक तक चली गई थी, हमारी फाइलें अभी धरती पर ही घूम रही हैं। अदालत की तारीख, मंत्रालय की मीटिंग, होटल का ट्रेलर लॉन्च, सेंसर की स्क्रीनिंग, सब एक ही महाकथा के अध्याय हैं। इस महाकथा का नायक न कोई स्थापित सितारा है न कोई मंत्री, यह वही पुराना कागज़ है जिसने अपने ऊपर अनगिनत हस्ताक्षर और मुहरें झेली हैं और हर बार चुपचाप अगली मेज तक चला गया है।
शायद हमें एक राष्ट्रीय त्यौहार भी रखना चाहिए, फाइल दिवस। उस दिन हर फाइल को एक बार खुला छोड़ दें कि वह खुद तय कर ले किस मेज पर जाना है। कौन जाने किसी फाइल की आत्मा भी भोलाराम के जीव की तरह आज़ादी माँग ले। और अगर ऐसा हो गया तो दफ्तर के गलियारे थोड़े चौड़े लगेंगे, सिनेमा में बहस थोड़ा संयत होगी, और नागरिक को यह यकीन होगा कि उसकी फाइल अब फाइल नहीं, उसका लिखा हुआ इतिहास है जो किसी भी दिन रिकॉर्ड रूम से, पाठ्यक्रम में लग सकता है। फिलहाल तो यही कह सकते हैं कि देश चलता रहे, फाइलें खुलती रहें, और हम सब दर्शक बनकर देखते रहें कि अगली आवाज किसकी आती है, आदेशित या स्थगित।
अंततः, फाइल की दुनिया में सत्य की परिभाषा भी फाइल जैसी ही है, कहीं आधिकारिक, कहीं वैकल्पिक, और कहीं विवादित। परसाई की कलम ने जो दिखाया था वह आज भी हमारे सामने है, बस मंच बदल गया है। एक ओर सरकारी टेबल, दूसरी ओर सिनेमा स्क्रीन। दोनों के बीच वही पुराना रिश्ता, पहले नोटिंग फिर अभिनय। और जनता, जो हर पंक्ति में अर्थ ढूँढती है, अगले पृष्ठ की प्रतीक्षा करती है, और अंत में ताली बजा देती है कि चलो आज फाइल सचमुच आगे बढ़ गई।
(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं, कविता /गीत का अपना संसार है। साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य शृंखला में आज प्रस्तुत है स्त्री विमर्श पर आधारित लघुकथा “बड़बोली”।)
☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य # २३७ ☆
🌻लघुकथा 🌻बड़बोली🌻
सभी जगह फोटो खिंचवाना, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर अपलोड करना ही उसका काम था। जहाँ मुफ्त की मिले वहाँ आँख नचाते पहुंच जाना।
मै तो ऐसे ही हूँ – – उसकी गंदी सोच को जानते हुए भी कई लोग उसकी संस्था में जुड़े ।
कुछ हो चाहे न हो, कुछ करें या न करें, मौके का फायदा उठाना, किसी के सरल सहज व्यक्तित्व को तीखी बातें चुभाते उसकी मानवीय सोच बनते जा रही थीं।
बड़बोली बनते आज वह अपने ही जाल में फँसते चली। बात किसी से नहीं छुपी। दुनिया गोल है, छोटी सी जिन्दगी और जरा सा समय, हवा में फैलते देर न लगी इसने तो मानवता को शर्मसार किया है। जिसका खाया उसी पर छेद किया।
आपस में बाकी सभी बात करते दिखे।बड़बोली कहते रही मै तो ऐसी ही हूँ।
बड़बोली को कौन मुँह लगे। सभी ने आजकल जैसा रिवाज है अपना अपना फोन नं रिमूव करते उसे ब्लाक किया।
बाल झटकती, आँख मटकाते बड़बोली किसी दूसरे शिकार पर निकल चली।
(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।” आज प्रस्तुत है आलेख की शृंखला – “देश -परदेश ” की अगली कड़ी।)
☆ आलेख # १४३ ☆ देश-परदेश – International Homeless Animals Day 17th August ☆ श्री राकेश कुमार ☆
विगत एक सप्ताह से इस विषय को लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर अनेक प्रतिक्रियाएं, विरोध रैली से लेकर कुछ संगठन आवश्यकता से अधिक सक्रिय हो गए हैं।
सभ्य समाज के वो लोग जो घर से निकलने से पूर्व अपने ड्राइवर से कार का एयर कंडीशनर चालू करवाकर कार में बैठ पाते है, धूप में पसीना बहाते दिखे। ऐसे लोगों ने तो कार की बंद खिड़कियों से ही गली के कुत्तों को कार के पीछे दौड़ते हुए देखा होगा।
सड़कों पर हमारे द्वारा फैलाए गए कचरे को अलसुबह बीन कर अपना पेट भरने वाले गरीबों पर सड़क के ये कुत्ते काटने को दौड़ते हैं, मानो सड़क के कचरे पर सिर्फ इन कुत्तों का ही हक हैं।
NGO के माध्यम से अनेक लोग बड़ी रकम प्राप्त कर अपने ऐशो आराम पर उड़ा देते हैं। अंग्रेजी भाषा में प्रवीण ऐसे लोग अत्यधिक मुखर प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग क्या ही गली के कुत्तों के लिए कुछ कर पाते हैं। अधिकतर कुत्ते तो गरीबों के घर के आस पास रहकर वहीं रुख सूखा खा लेते हैं। बड़े परिसरों के आस पास वहां के गार्ड्स ही इनके लिए भोजन की व्यवस्था करते है।
कुत्तों की बढ़ती आबादी से बिल्लियां बहुत कम रह गई हैं। प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है, कम बिल्लियों के कारण कबूतरों की आबादी तो आसमान से भी ऊपर चली गई हैं। उनकी बढ़ती संख्या मानव जीवन के लिए खतरा हो चुकी हैं।
धार्मिक प्रवृति के लोग भी जानवरों और कबूतरों को लेकर सक्रिय हो चुके हैं। “Excess of every thing is bad” से तो ये ही अर्थ निकलता है, मानव, कुत्ते और कबूतरों की बढ़ती आबादी पृथ्वी के लिए बोझ बन रही हैं।
मानव आबादी पर नियंत्रण के परिणाम आने लगे है, उम्मीद करते हैं, इसी प्रकार से अन्य जीवों की आबादी को नियंत्रण में रखने के लिए स्वयंभू पशु प्रेमी भी विचार करेंगे, वर्ना फिर न्यायालय जैसी संस्थाओं को आगे आना पड़ रहा हैं।
चूक, विसरभोळेपणा, धांदरटपणा या गोष्टी कौतुकाच्या कशा होतील? फार तर कोणी काही बोलणार नाही पण नजरेतल्या प्रतिक्रिया स्वत:ला लज्जित करण्याकरता पुरेशा नक्कीच असतात.
एक दिवस मी भाजीत कोथिंबीर घालून नीट सजवायला विसरले, एक दिवस गॅसवर तापवायला दूध ठेवलं आणि वाचनाच्या नादात ते संपूर्ण उतू गेलं. भांड्याचा जळका वास आला तेव्हा घरातले सगळेच तिकडे जमले शिवाय संपूर्ण ओट्यावर दूधच दूध. ते निपटायलाच कितीतरी वेळ आणि पाणीही खर्च झाले आणि पुन्हा दूध आणण्यासाठी दिराची धावपळ झाली ती वेगळीच.
खाद्य संस्कृतीतले फरक हाही एक भेदाचा विषय. वास्तविक या इथे मला “आमच्याकडे” या शब्दरचनेला कोणता पर्याय आहे का हे शोधावेसे वाटते. जीवनामध्ये सासर आणि माहेर असे दोन विभाग करणे मला मनापासून टाळायचे आहे पण अगदी आतून हळुवारपणे स्पर्शत गेलेली एक कोवळी भावना. माहेर या विषयावर खूप कथा, कविता, ओव्या वाचल्या आहेत पण माहेर या शब्दात असलेला मऊ-मृदु अर्थ तेव्हाच जाणवतो जेव्हा स्त्री सासरी येते. संपूर्ण वेगळ्या वातावरणात आणि अनोळखी माणसात ती असते. ही माणसंही, प्रेमळ, सांभाळून घेणारी असली तरी धागे अजून विणले गेलेले नाहीत असेच वाटते.
खानदेशात घोसाळ्याला “गिलकी” म्हणतात. हिरवीगार, कोवळी, छोटी लांबट गिलकी अतिशय चवदार असतात. मला फक्त लांबट आकाराची जाडजूड घोसाळीच माहीत होती आणि आई त्यांच्या चकत्या करून कुरकुरीत खमंग भजी करायची. अहाहा! आताही लिहिताना माझ्या तोंडाला पाणी सुटले. तर सांगत होते की या कोवळ्या गिलक्यांची भाजी करायची वेळ आली तेव्हा मी फारच गोंधळले. मी त्यावरचे कोवळे साल खरवडून, फोडी केल्या आणि फोडणीत भाजी टाकली. हळद तिखट मीठ अंदाजाने घातले आणि झाकण ठेवले. दहा मिनिटांनी झाकण उघडले तेव्हा भाजीचे संपूर्ण गुळगुळीत अगदीच अनाकर्षक असे भरीत झाले होते. जेवताना कोणीही ताटातही ते वाढून घेतले नाही.
माझी मैत्रीण अंजू खानदेश रहिवासी होती आणि ती मला नेहमी म्हणायची “आम्हा खानदेशवासीयांचा सुरेख पोळ्या करण्यात कुणीही हात धरू शकणार नाही हे तू लक्षात ठेव, ” मला फक्त सरसर लाटून गॅसवर टमाटम फुगलेले फुलकेच माहीत होते. पोळ्यांचे तंत्र अजून जमलंच नव्हतं. आई म्हणजे सासूबाई पोळ्या फार सुरेख करत. एक तर त्यांचे सोन्याच्या आणि काचेच्या बांगड्यांनी भरलेले गोरे हात पोळी लाटताना इतके लयबद्ध आणि संगीतमय असायचे की माझे लक्ष तिथेच खिळलेले राहायचे. तेल लावून घडी केलेली, मागे मागे लाटत गोल गरगरीत पोळी, काहीशी दडसच (दडस हा एक नवा शब्द) तापलेल्या तव्यावर टाकली की चारी बाजूंनी टम्म फुगून यायची. पोळी भाजतानाचा एक सुगंध दरवळायचा आणि अशी ही तव्यावरची गरम पोळी तूप लावून, अलगद झटकून टेबलावर पुरुषांच्या पंगतीत बसलेल्या माझ्या नवऱ्याच्या ताटात वाढताना त्यांचा चेहरा कौतुक आणि मायेने ओथंबलेला असायचा. तेव्हा एक संस्कारशील जबाबदारी मला जाणवायची. ” या नात्यात कधीही दुरावा नको निर्माण व्हायला. ”
जसे पोळीचे तसेच भाकरीचे. तांदळाची पाण्याच्या सहाय्याने हातावरच गोल गोल पसरत केलेली भाकरी मी आत्तापर्यंत खाल्ली होती. खाल्ली होती या म्हणण्यातच केली कधीच नव्हती हे अभिप्रेत बरं का? पण ज्वारी किंवा बाजरीच्या पिठाची अगदी छान मळून सरसरीत गोळ्याची पिठावर थापत केलेली गोल गरगरीत भाकरी हा माझ्यासाठी एक नवा धडा होता. नयना (माझी नणंद) या विषयातली माझी गुरु ठरली. अशावेळी मला लहानपणची ती कविता हमखास आठवायची.
लहान माझी बाहुली
तिची मोठी सावली
भात केला करपून गेला
पोळ्या केल्या कच्च्या झाल्या
वरण केले पातळ झाले
तूप सगळे सांडून गेले …
क्षणभर मला या कवितेतली लहान बाहुली “मीच” तर नाही ना असे वाटायला लागले होते. कसं असतं ना तेव्हाची ही बालगीतं आपल्याबरोबर मोठी होत वेगळ्या अर्थाने गुणगुणायला लागतात.
हिरव्या मिरचीचा खर्डा, लसणाचा ठेचा, कच्च्या मेथीचा खुडा, पातोड्या, पेंढ्यावर वाफवलेले कानवले, वेगवेगळी पीठं मिसळून केलेल्या खमंग तिखट दशम्या त्याबरोबरची दाण्याची चटणी नाहीतर गुळातल्या गोड दशम्या, शेंगदाण्याची चटणी लावून केलेल्या भाज्या वगैरे अनेक पदार्थांची यादी या पाकशास्त्राच्या अभ्यासक्रमात होती. तेव्हा माझ्या मनात विचार यायचा की वेगवेगळ्या क्षेत्रात पाऊल टाकण्यापूर्वी काही नियमबद्ध आवश्यकता असतात. वैवाहिक जीवनात यशस्वी होण्यासाठी या शास्त्रातील पदवी फार महत्त्वाची आहे हे नक्कीच. “ मग काय? चला लागा कामाला, करा अभ्यास. ” असे मी मनाला बजावूनच टाकले. वैवाहिक जीवनातला तो एक पार करायचा गोल होता.
“नववधू प्रिया मी बावरते” असं काही काव्यात्मक म्हणण्यापेक्षा मी एकच म्हणेन की अजूनही आमचं लग्न हे प्राथमिक अवस्थेतच होतं. त्याचवेळी आई-आबांनी (सासू-सासरे) हरिद्वार, ऋषिकेश, बनारसला जाण्याचा बेत रचला. ही त्यांची दोघांचीच सहल होती. त्यावेळी माझी विवाहित मोठी नणंद जिला आम्ही मंगल ताई म्हणत असू ती औरंगाबादला राहत होती. तिला दहा पंधरा दिवसांसाठी अमळनेरला बोलावून घेतलं. ताई येणार म्हणून सारं घर आनंदलं होतं. एक वेगळाच उत्साह, चैतन्य जाणवत होतं. माझी ताई सुद्धा जेव्हा आजोबांकडून ठाण्याला आमच्या धोबी गल्लीतल्या घरात भेटायला यायची तेव्हा आम्हा बहिणींनाही असाच आनंद व्हायचा. तात्पर्य अशा उत्कट भावना वर्णनातीत असतात.
सहलीला निघायच्या अदल्या दिवशी आईंनी ताईला घरातल्या अनेक कामांचे आणि ती मदतनिसांकडून करून घेण्याची यथासांग माहिती दिली. कुठे काय ठेवले आहे हे नीट समजावून सांगितलं. आबांनी घर खर्चासाठी लागणारे पैसे तिच्याजवळ दिले. जाताना तिच्या खांद्यावर हात ठेवून आई म्हणाल्या, ” तुझ्या भरवशावर हा एवढा पसारा टाकून जातोय बरं का? ती अजून नवीनच आहे ना. सांभाळ बरं का सगळं नीट आणि निळू वैद्य कडे जाऊन तुझी तब्येत एकदा दाखवून दे. किती वाळलाय तुझा चेहरा. ”
खरं म्हणजे एक साधासुधा, सर्वसाधारण, विचारपूर्वक भूमिकेतला संवाद! पण मला किंचित वैषम्य जाणवलं. एखाद्याची पात्रता असतानाही बढती नाकारली गेली तर त्याला काय वाटेल अशी काॅर्पोरेट भावना नकळत स्पर्शून गेली. जाणवलं ते एकच की अजून आपल्या वैवाहिक कर्तबगारीवर शिक्कामोर्तब व्हायचे आहे. पापण्यांच्या आतल्या कडांवर थोडा ओलसरपणा जाणवला. मी मुळीच रडकी नव्हते. उलट वादपटू होते. समोरच्याला प्रश्न विचारणारी होते. कशाला? भांडखोरच होते म्हणालात तरी चालेल पण संस्कारक्षम मनात आपोआपच तयार झालेले अंतस्थ उंबरठे असतात ते ओलांडता येत नाहीत. शिवाय प्रसंग आणि वेळेचं तारतम्य हे बाळगावं लागतं. बारीक-सारीक गोष्टींचा ऊहापोह नवऱ्याजवळ करून त्याचं मन दुखावून किंवा कलुषित करणार्यातलीही मी नव्हते आणि माझ्या मनात नकळत तरंगलेल्या विचारांनाही तसा निश्चित आकार कुठे होता? शिवाय स्वतःच्या मानसिक प्रश्नांवर समाधानकारक सिंचन कसे करायचे हे स्वतःच ठरवावे हे सूत्र माझ्या प्रवाहात मूळातच होते.
अर्थात तेव्हा जे मनात आलं ते विरूनही गेलं आणि त्याला एकमेव कारण म्हणजे ताईचा सहवास. वास्तविक आम्ही दोघी एकाच वयाच्या पण वैवाहिक अनुभवात ती माझ्यापेक्षा ज्येष्ठ होती.
लांब सडक केस, मध्यम उंची आणि चेहऱ्यावरचं मार्दव आणि सात्विकतेचं सुरेख प्रतिबिंब! मधुर बोलणं आणि सगळ्यांना बरोबर घेऊन समानतेनं सहृदयतेनं वागणं हे तिचं वैशिष्ट्य होतं. तिच्यावर कोणीही विश्वास टाकावा असंच तिचं व्यक्तिमत्व होतं.. आजही आहे. कसलाही गंड, अहंकार तिच्या वागण्यात कधीच डोकावला नाही. माझ्या मते आमच्या कुटुंबातलं अत्यंत समंजस आणि चौफेर रसिकत्व असलेलं व्यक्तिमत्व म्हणजे मंगल ताई! तिच्याविषयी मी एक स्वतंत्र लेख पुढे कधीतरी लिहीनच पण त्यावेळी मात्र मला तिच्यात माझ्या कुमुद आत्याचाच भास झाला. ताईच्या रूपाने मला एक आश्वासक खांदाही मिळाला.
(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ. राजकुमार “सुमित्र” जी को सादर चरण स्पर्श । वे सदैव हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते थे। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया। वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणास्रोत हैं। आज प्रस्तुत हैं आपकी भावप्रवण बुन्देली कविता – ओई को विसवास री…।)
साप्ताहिक स्तम्भ – लेखनी सुमित्र की # २४६ – ओई को विसवास री…
(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी हिन्दी, दूर शिक्षा, पत्रकारिता व जनसंचार, मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित। 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘जहाँ दरक कर गिरा समय भी’ ( 2014) कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज प्रस्तुत है आपका एक अभिनव गीत “उन को इस बातका गुमा न हुआ...”)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ # २४६ ☆।। अभिनव गीत ।। ☆
☆ “उन को इस बातका गुमा न हुआ...” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆
(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “सावन बीत रहा है…”।)
(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी जबलपुर से श्री राजेंद्र तिवारी जी का स्वागत। इंडियन एयरफोर्स में अपनी सेवाएं देने के पश्चात मध्य प्रदेश पुलिस में विभिन्न स्थानों पर थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए समाज कल्याण तथा देशभक्ति जनसेवा के कार्य को चरितार्थ किया। कादम्बरी साहित्य सम्मान सहित कई विशेष सम्मान एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित, आकाशवाणी और दूरदर्शन द्वारा वार्ताएं प्रसारित। हॉकी में स्पेन के विरुद्ध भारत का प्रतिनिधित्व तथा कई सम्मानित टूर्नामेंट में भाग लिया। सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहा। हम आपकी रचनाएँ समय समय पर अपने पाठकों के साथ साझा करते रहेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण कविता ‘कितनी बदल गई राम जी…‘।)
☆ कविता – कितनी बदल गई राम जी… ☆ श्री राजेन्द्र तिवारी ☆