हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ यात्रा संस्मरण – गंगा-सागर यात्रा – भाग-५ ☆ श्री सुरेश पटवा ☆

श्री सुरेश पटवा

(श्री सुरेश पटवा जी  भारतीय स्टेट बैंक से  सहायक महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और स्वतंत्र लेखन में व्यस्त हैं। आपकी प्रिय विधा साहित्य, दर्शन, इतिहास, पर्यटन आदि हैं। आपकी पुस्तकों  स्त्री-पुरुष “, गुलामी की कहानी, पंचमढ़ी की कहानी, नर्मदा : सौंदर्य, समृद्धि और वैराग्य की  (नर्मदा घाटी का इतिहास) एवं  तलवार की धार को सारे विश्व में पाठकों से अपार स्नेह व  प्रतिसाद मिला है। अब आप प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकते हैं यात्रा संस्मरण – गंगा-सागर यात्रा।)

? यात्रा संस्मरण – गंगा-सागर यात्रा – भाग-५ ☆ श्री सुरेश पटवा ?

16  जून 2023 को सुबह जल्दी उठकर बैग में सामान लेकर एक टोटो से गंतव्य गंगा के सागर से मिलन स्थल गंगासागर पहुँचे। समुद्र हमेशा की तरह बेचैन होकर मचल रहा था। थोड़ी देर उसे खड़े होकर निहारा। मनुष्य के दिमाग़ में महत्वाकांक्षा के ऊँचे पर्वत होते हैं। उसके दिल की अतल गहराइयों में जीवन की कलात्मक अभिव्यक्तियाँ हाथ-पैर मारती हैं। महत्वाकांक्षी पर्वत तक की यात्रा सफल हो या असफल, जीवन के अंतिम पड़ाव पर मनुष्य दोनों स्थितियों में लद्दाख के उदास और वीरान पहाड़ों से जड़ हो जाते हैं। सागर की तरह गहराइयों में सुप्त बेचैन कामनाएँ लहरें बनकर उदास पहाड़ों से मिलने दौड़ती हैं, लेकिन किनारों से टकरा कर छिन्न भिन्न हो बिखर जाती हैं। प्रत्येक मनुष्य की जन्म से मृत्यु के द्वार तक पहुँचने की यही कहानी है।

महान दार्शनिक ज्याँ पॉ सार्त्र ने Being and Nothingness” पुस्तक में लिखा है, “जब मनुष्य का अंत निराशा और अवसाद में होने लगता है तब उसकी आत्मा में मितली उठती है कि यही बीमारी, बुढ़ापा और मृत्यु पूरे जीवन की कमाई है क्या ?” उन्होंने इस पर एक उपन्यास “नौसिया” लिखा था। 

 यहीं हिंदू दर्शन के पुनर्जन्म सिद्धांत की सार्थकता सिद्ध होती है। मनुष्य इस आशा के साथ बिदा होता है कि उसे फिर लौट कर आना है, लेकिन किसी दूसरे अस्तित्व में। मृत्यु के बाद इस जीवन की सच्चाई बताने वापस आना सम्भव नहीं है। इसी उधेड़बुन में ग़ालिब ने फ़रमाया था-

हम को  मालूम  है जन्नत  की  हक़ीक़त  लेकिन,

दिल के ख़ुश रखने को ‘ग़ालिब’ ये ख़याल अच्छा है।

ग़ालिब से छै सौ साल पहले ख़ुसरो मियाँ भी प्रेम के दरिया बहा गए हैं।

खुसरो दरिया प्रेम का, उल्टी वा की धार,

जो उतरे  सो डूब  गए, जो डूबे सो पार।

ईश्वर के प्रेम में उतरना, डूबना, पार लगना एकमेव उपाय है। बचपन में देखी करनी-भरनी दृश्यावली के हिसाब से अपने लिए स्वर्ग में आरक्षित सीट होने से तो रही। नरक में तो परेशानी ही परेशानी है। अभी पिछले महीने ग़ालिब पर उपन्यास लिख कर फ़ुरसत हुए। तब ग़ालिब के कलाम पर सोचते-सोचते एक शेर हम पर भी नाज़िल हुआ था-

मैं ग़ाफ़िल हूँ तो ग़ाफ़िल ही रहने दे होश में लाकर क्यों परेशान करता है।

मुझे मालूम है मरने के बाद तू लोगों को उस जहाँ में भी परेशान करता है।

हम सोचते खड़े थे, तभी एक आदमी बीस रुपये कुर्सी के हिसाब से दो कुर्सियाँ ले आया। हमने एक पर सामान रखा और दूसरे पर बैठ गए। पवन भाई से कहा- आप स्नान कर लीजिए। वे जब तक नहा कर के आए तब तक एक पुरोहित महाशय पधार कर बोले- पूजन करवा लीजिए। जो इच्छा हो वह दक्षिणा देना। हमने स्पष्ट किया एक सौ रुपया देंगे। वह चुप रहा। हमने उससे कहा- सौ रुपया स्वीकार हो तो बोलो। उससे स्वीकृति लेकर पूजन शुरू करवाया। बीच में एक शांत सी महिला शिव और गंगा को चढ़ाने हेतु डुबलिया में दूध ले आई। उससे दस रुपया तय किया। एक पवन भाई को नहलवाने चली आई। पवन भाई को तैरना नहीं आता इसलिए उन्हें उसने किनारे पर ही बाल्टी लोटे से पानी डालकर पचास रुपये से धो दिया।

समुद्र में नहाना आसान नहीं होता है। उस समय तो और भी कठिन है जब ज्वार उठ रहे हों। सभी तीर्थ यात्री किनारे से दूर लोटे से पानी डाल कर नहा रहे थे। जिनको तैराना नहीं आता उन्हें तो दूर रहने में ही समझदारी है। समुद्र में उतरने की तकनीक है। लहरों की तरफ़ पीठ कर दो। यदि ऊँची लहर आये तो बैठ कर डुबकी लगा दो। लहर का सामना करने पर यदि बड़ी लहर आई तो मुँह और नाक में पानी भर जाएगा। जैसे ही आप घबराए तो पैर भी उखड़ जाएँगे। वहीं ख़तरा है। समुद्र भीतर खींच लेगा। फिर फुलाकर किनारे फेंकेगा। अपन तो सोहागपुर की बाढ़ग्रस्त पलकमती नदी में लकड़ियों के बड़े लट्ठ पकड़ते थे। इसलिए गंगा सागर में बहुत अधिक नहीं थोड़े अंदर जाकर आनंद लिया। सोचा गंगा स्नान पर कहा जाता है-

“पार जाए तो पार है, डूब जाए तो पार है।”

ज़िंदगी तो पार लग ही चुकी है, डूब भी गए तो क्या है, आख़िर अस्थियों को यहीं तो आना है। हिट विकेट आउट भी आउट ही होता है और आउट तो हर किसी को होना है। हमेशा क्रीज़ पर खड़े नहीं रह सकते।

जहाँ गंगा जी का पूजन कर रहे थे वह स्थल सागर से क़रीब एक सौ मीटर दूर था परंतु शिवलिंग पर गंगा जल अर्पण के समय गंगा लहर पूजा स्थल पर चली आई। हमें शिवलिंग उठाना पड़ा। साथ वाले कह रहे थे यह चमत्कार है। हमने कहा- यह कोई चमत्कार नहीं ज्वार-भाटा का कमाल है। हमने शिवलिंग तो उठा लिया अब देखते हैं शिव हमें कब उठाते हैं। वैसे हम तैयार हैं। साहित्य के उछाल भरी पिच पर वेटिंग चल रही है। मृत्यु से मुक्त कोई नहीं हो सकता। इसका कोई विधान नहीं है। परंतु मृत्यु का भय समाप्त हो जाय। यही मृत्योर्मुक्षीय है।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव   बन्धनान्   मृत्योर्मुक्षीय  मामृतात्।

 पंडित जी ने पूजन आरम्भ किया। उन्होंने मंगलाचरण उच्चारित करना शुरू ही किया था। हमने कहा- पंडित जी, दीप प्रज्वलित कर लें अन्यथा पूजा शास्त्रोक्त नहीं होगी।

 उन्होंने प्रश्नवाचक निगाह से देखा। हमने आगे कहा- पंडित जी, दीपक पंचभूत है। उसमें पृथ्वी, जल, वायु, आकाश और अग्नि प्रतिनिधि रूप में उपलब्ध होते हैं।

 वे बोले- महाशय, पृथ्वी पर विराजमान हैं, जल लोटे में है, पवन प्रवाहित है, ऊपर खुला आकाश है। अग्नि भर की कमी है।

 पंडित जी अग्नि न होने से एक और कमी है ?

 क्या ?

 ज्योति स्वरूप प्रदीप्त आत्मा नहीं है। दीपक प्रज्वलित होने से पंचभूत+आत्मा अर्थात् जीव अस्तित्वमान हो जाएगा। शिवांश प्रदीप्त होगा।

उन्होंने थैले में कुछ ढूँढा, मिला नहीं।

हमने कहा- पंडित जी, अगरबत्ती है तो जला लीजिए वह भी अग्नि है। 

उन्होंने अगरबत्ती जलाकर रेत में खोंस दी।

मंगलाचरण और गंगा अवतरण सूक्त पढ़ने के बाद उन्होंने कहा- वैतरणी पार करने हेतु गाय दान का संकल्प लीजिए।

हमने कहा – क्या करना होगा।

पंडित जी – सिर्फ़ ग्यारह हज़ार दक्षिणा देनी होगी। बाक़ी हम कर देंगे।   

हमने मना कर दिया।

पंडित जी – ग्यारह ब्राह्मण भोज संकल्प लीजिएगा?

हमने ना की मुद्रा में सिर वाम दिशा दे दक्षिण दिशा घुमा दिया।

इस तरह पूजन से फ़ुरसत हुए ही थे, तभी एक दुकानदार प्लास्टिक थैली में चावल लेकर आया और बोला ये बेचारे भिखारी बैठे हैं, इनको दान कर दीजिए। पचास ग्राम प्लास्टिक थैली की क़ीमत पंद्रह रुपये थी। हमने ध्यान से देखा तो बीस भिखारी एक क़तार में बैठे थे। यानी बीस थैली तीन सौ रुपयों की होगीं। लेकिन थोड़ी दूर पर बीस-पच्चीस और खड़े थे। हमारे द्वारा चावल थैली ख़रीदारी करते ही, वे भी झूम पड़ते। पवन भाई ने एक भिखारी से पूछा- इन्हें आप लेकर क्या करोगे ?

वह बोला- साहब, दुकानदार पंद्रह रुपये में आपको बेचेगा फिर पाँच रुपये हमको देकर पैकेट हमसे वापिस ले लेगा। हमने उसी खबरी भिखारी को दस रुपये देकर हाथ जोड़ लिए।

पिताजी जी की अस्थि को गंगा सागर में प्रवाहित करने के बाद एक और कलाम ख़ुराफ़ाती दिमाग़ की पोरों से निकल बरास्ते ज़ुबान साहिल पर मचलती लहरों पर सवार हो गया।

प्रभु मेरी ये फरियाद आकर तेरी चौखट पर नहीं नजायज़ है,

तसल्ली जब तलक दिल में ना हो तेरा हुक्मे कूच नाजायज़ है।

 *

लेकर तेरा नाम हम पी चुके भरकर जाम ए ज़म ज़िंदगी का,

हुक्मे हुज़ूरी अब चल भी दिए हुज़ुर के ज़ानिब जायज़ है।

 हमने गंगा सागर तीर्थ का तय उद्देश्य प्राप्त कर लिया था। सुबह बहुत जल्दी गंगा सागर किनारे चले गए थे। स्नान-ध्यान पूजा-पाठ दर्शन-प्रदर्शन के बाद खींच कर भूख लगी थी। होटल लौटकर नाश्ता निपटाया, एक हल्की नींद निकाली। उसके बाद वातानुकूलित वातावरण में गंगा की उत्पत्ति, श्राप और मुक्ति से युक्त गंगा के प्रेम आख्यान पर चिंतन मनन करते रहे। गंगा की उत्पत्ति से गंगासागर में विलीन होने तक गंगा का संबंध ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों से रहा है। अद्भुत कथाएँ हैं। संपूर्णता में समझने से सनातन दर्शन की प्रकृति से तार्किक साम्यता बैठते चलती है।

वामन पुराण के अनुसार जब भगवान विष्णु ने वामन रूप में तीनों लोक नापने हेतु अपना एक पैर आकाश की ओर उठाया, तब ब्रह्मा जी ने भगवान विष्णु के चरण धोकर जल को अपने कमंडल में भर लिया। इस जल के तेज से ब्रह्मा जी के कमंडल में गंगा का जन्म हुआ। ब्रह्मा जी ने गंगा हिमवान को सौंप दी। इस तरह पार्वती और गंगा दोनों में बहनौता हुआ। इसी में एक कथा यह भी है कि वामन के पैर के चोट से आकाश में छेद हो गया और तीन धारा फूटीं। एक धारा पृथ्वी पर, एक स्वर्ग में और एक पाताल में चली गई, इस तरह गंगा त्रिपथगा कहलाईं।

शिव पुराण में ऐसी कथा मिलती है कि गंगा भी पार्वती की तरह भगवान शिव को पति रूप में पाना चाहती थी। पार्वती नहीं चाहती थी कि गंगा उनकी सौतन बने। गंगा ने भगवान शिव की घोर तपस्या की। इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इन्हें अपने साथ रखने का वरदान दे दिया। इसी वरदान के कारण जब गंगा धरती पर अपने पूरे वेग के साथ उतरी तो जल वेग थामने के लिए भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में लपेट लिया, इस तरह गंगा को भगवान शिव का साथ मिला। सिरांगी गंगा और वामांगी पार्वती।

महाभारत कथा के अनुसार गंगा सृष्टि निर्माता ब्रह्मा के साथ एक बार देवराज इंद्र की सभा में आईं। यहां पर पृथ्वी के महाप्रतापी राजा महाभिष भी मौजूद थे। महाभिष को देखकर गंगा मोहित हो गईं और महाभिष भी गंगा को देखकर सुध-बुध खो बैठे। इंद्र की सभा में नृत्य चल रहा था तभी उनके इशारे से हवा के झोंके से गंगा का आंचल कंधे से सरक गया। सभा में मौजूद सभी देवी-देवताओं ने शिष्टाचार के तौर पर अपनी आंखें झुका ली लेकिन गंगा में खोए महाभिष उन्हें एकटक निहारते रहे और गंगा भी सुधबुध खोकर उन्हें देखती रही। क्रोधित होकर ब्रह्मा जी ने शाप दिया कि आप दोनों लोक-लाज और मर्यादा को भूल गए हैं इसलिए आपको धरती पर जाना होगा। आप दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं इसलिए वहीं आपका मिलन होगा।

ब्रह्मा जी के शाप के कारण गंगा नदी रूप में धरती पर आईं और दूसरी ओर महाभिष को हस्तिनापुर के राजा शांतनु के रूप में जन्म लेना पड़ा। एक बार शिकार खेलते हुए शांतनु जब गंगा तट पर पहुंचे तो गंगा मानवी रूप धारण कर शांतनु से मिली और दोनों में प्रेम हो गया। शांतनु और गंगा की आठ संतानें हुई। जिनमें सात को गंगा ने अपने हाथों से जल समाधि दी और आठवीं संतान के रूप में शांतनु की हठधर्मिता से देवव्रत भीष्म बच गए। देवव्रत को गंगा जलसमाधि नहीं दे पाईं। कहते हैं कि गंगा के आठों संतान वसु थे जिन्हें शाप मुक्त करने के लिए गंगा ने उन्हें जल समाधि दी। लेकिन आठवीं संतान को शाप मुक्त कराने में गंगा सफल ना रही। वह देवव्रत नाम के राजकुमार के रूप में बड़े हुए। भीष्म प्रतिज्ञा स्वरूप भीष्म पितामह के रूप में अधर्म की तरफ़ अभिशप्त जीवन जीकर कृष्ण के इशारे पर पौत्र अर्जुन के हाथों मुक्ति पाई। इस तरह गंगा विष्णु के पैर से उत्पन्न हुईं और गंगासागर में उन्हीं के कदमों में विलीन हुईं। आदि शंकराचार्य ने भज गोविन्दम स्तोत्र में गंगासागर का उल्लेख किया है।  

कुरुते गंगासागर गमनं व्रत परिपालन मथवा दानम्,

ज्ञान विहीने सर्वमनेन मुक्तिर्न भवति जन्म शतेन।

अर्थात्- मोक्ष की प्राप्ति के लिए मनुष्य गंगासागर जाता है, व्रत रखता है, और दान देता है। लेकिन जब तक उसे सर्वोच्च का ज्ञान प्राप्त नहीं होता, सौ जन्मों में भी उसे मुक्ति नहीं मिल सकती। इसलिए जब तक ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति न हो गंगासागर तीर्थ यात्रा भी फलदायी नहीं है, तो ब्रह्म ज्ञान अनुभूति के मार्ग पर चलना चाहिए।

नमकीन पानी में नहा धोकर पसीने से और भी नमकीन होकर मुनि कपिल मंदिर दर्शन को पहुँचे।

वहीं बैठ कर पिता पर एक कविता लिखी।

 वो जो तुम्हारा कारण है,

उसे बाक़ी सब अकारण है,

कोमल हृदय उसका,

ऊपर नारियल नट्टी है,

हाथ में मिश्री मलाई लिए

हृदय धधकती भट्टी है,

तुम्हें कुछ पता है,

वह तुम्हारा पिता है।

*

जिसे दीन-दुनिया, मुन्ना-मुनिया,

मिर्ची-धनिया घर-बाहर,

गुंडा-शायर, खिलाई-पिलाई,

अमन-लड़ाई, माँ-बच्चों की अंगड़ाई

सबकी चिंता है,

वह तुम्हारा पिता है। 

*

जिसने कभी ना सराहा,

हाथ उठा तो तेज़ी से पर ना मारा

अपनी इच्छाओं को मारा,

आज भी भाव सहारा है

तुम्हारे अहसासों में

तुम्हारी साँसों में जो जिंदा है

वह तुम्हारा पिता है।

*

जो रोज़ सलीब पर चढ़ता है,

रोज़-रोज़ मरकर भी वह कभी ना मरता है,

तुम्हारी अनंग कामनाओं में,

भाव भंगिमाओं में जो जीता है

वह तुम्हारा पिता है।

*

शाम को छै बजे एक ऑटो करके ओंकार नाथ मंदिर,  भारत सेवा आश्रम, राम कृष्ण मिशन, नाग मंदिर, मुख्य बाज़ार और मच्छी बाज़ार घूमकर कपिल मुनि मंदिर की आरती में सम्मिलित हुए। प्रायः सभी आश्रमों में रुकने की व्यवस्था है। राम कृष्ण मिशन में वातानुकूलित कमरे मिल जाते हैं। लेकिन वहाँ से गंगासागर कपिल मुनि स्थल दस किलोमीटर से अधिक की दूरी पर है। समुद्र तट के आसपास सागर द्वीप लाइट हाउस अर्थात् प्रकाश स्तंभ देखा। शाम को बाज़ार में ठेलों पर ढेरों झींगा बिकते नज़र आये। यहाँ समुद्री झींगा को चिंगड़ी मछली कहते हैं। भोपाल में दो-तीन प्रकार की मछली मिलती हैं। यहाँ बीसों प्रकार के ढेर लगे थे। ईश्वर की बनाई कोई भी चीज एकांगी नहीं होती है। गुलाब की पंखुड़ियों में रेशम सा गुदाज़ अहसास है तो काँटों की चुभन भी है। जीवन में बदबू और ख़ुशबू दोनों से हमारा सामना होता है। समदर्शी भाव लिए मच्छी बाज़ार में घुसे तो देखा कि बीसों प्रकार की मछलियों का अंबार लगा है। एक बेचवाल बोला- साहिब चिंगड़ी लीजिए। हमने अकबर इलाहवादी की लज़्ज़तदार ज़ुबान की बानगी उसे नज़र की और चलते बने।

दुनिया में हूँ दुनिया का तलबगार नहीं हूँ,

ज़ार  से  गुज़रा हूँ  ख़रीददार  नहीं हूँ।

 *

ज़िंदा हूँ मगर ज़ीस्त की लज़्ज़त नहीं बाक़ी,

हर चंद कि हूँ  होश में  होशियार  नहीं हूँ। 

 *

वो गुल हूँ  ख़िज़ां ने जिसे बर्बाद किया है,

उलझूं किसी दामन से मैं वो ख़ार नहीं हूँ। 

 *

गंगासागर में आपको ज्यादातर बंगाली खाना मिलेगा, जिसमें मछली करी, चावल, समुद्री भोजन इत्यादि है। कुछ चाइनीज और नॉर्थ-इंडियन फूड का भी स्वाद ले सकते हैं। एक प्रमुख पर्यटक स्थल होने के नाते, इस जगह खाने की पर्याप्त सुविधा है। यहां पर भोजन तो उपलब्ध है, लेकिन जब किस्मों की बात आती है तो आपके पास बहुत अधिक विकल्प नहीं होते हैं। भारत सेवा आश्रम में शाकाहारी खाने की व्यवस्था है। मंदिरों के बाहर छोटी-छोटी दुकानों पर भी आप स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं।

अगर नवंबर से फरवरी तक सर्दियों की अवधि के दौरान गंगा सागर तीर्थ आया जाए तो बहुत अच्छा है। मकर सक्रांति के समय जनवरी मध्य अवधि भी द्वीप पर जाने का एक शानदार समय है क्योंकि द्वीप पर भव्य उत्सव होते हैं, जिसमें एक विशाल गंगासागर मेला भी शामिल है। कम नमी और सुहावने मौसम के साथ इस द्वीप का सर्दियों में बेहतर आनंद लिया जा सकता है। मेला के समय भारी भीड़ आती है। लाखों में तीर्थ यात्री पहुँचते हैं।  

आख़िर में नाग मंदिर देखा। नाग मंदिर बहुत बड़ा है। वहाँ नागराज वासुकि और उनकी रानी शतशीर्षा की बड़ी मूर्ति है। वासुकी नाग महर्षि कश्यप के पुत्र थे जो कद्रु के गर्भ से हुए थे। नागधन्वा तीर्थ में देवताओं ने वासुकि को नागराज के पद पर अभिषिक्त किया था। वासुकि शिव का परम भक्त होने के कारण इसका शिव के गले पर निवास है।

 

समुद्रमंथन के समय मंदरांचल पर्वत को मथनी और वासुकी नाग को रस्सी बनाया गया था। त्रिपुर दाह  के समय वह शिव के धनुष की डोर बना था। वासुकी के पाँच फण हैं। वासुकी के बड़े भाई शेषनाग हैं जो भगवान विष्णु के परम भक्त हैं उन्हें शैय्या के रूप में आराम देते हैं। नागों में शेषनाग सबसे बड़े भाई हैं, दूसरे स्थान पर वासुकी और तीसरे स्थान पर तक्षक हैं। हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार, श्रृंगी ऋषि का शाप पूरा करने के लिये राजा परीक्षित को तक्षक ने काटा था। इसी कारण राजा जनमेजय इससे बहुत क्रोधित हुए और उन्होंने संसार भर के नागों का नाश करने के लिये नागयज्ञ आरंभ किया। तक्षक इससे डरकर इंद्र की शरण में चला गया। इसपर जनमेजय ने अपने ऋषियों को आज्ञा दी कि इंद्र यदि तक्षक को न छोड़े, तो उसे भी तक्षक के साथ खींच मँगाओ और भस्म कर दो। ऋत्विकों के मंत्र पढ़ने पर तक्षक के साथ इंद्र भी खिंचने लगे। तब इंद्र ने डरकर तक्षक को छोड़ दिया।

 

शिव को जब ज्ञात हुआ कि नागवंश का नाश होने वाला है। तब उन्होंने अपने नाती आस्तिक ऋषि को सर्प यज्ञ रुकवाने भेजा था। शिव पुराण में कथा है कि आस्तीक जरत्कारु और शिव-पार्वती की पुत्री मनसा के पुत्र थे। उनके मामा गणेशजी, कार्तिकेय जी और भगवान अय्यपा थे। उनकी मौसी देवी अशोकसुन्दरी और देवी ज्योति हैं। इनके मौसाजी राजा नहुष और अश्विनी कुमार नासत्य हैं। भगवान शिव और माता पार्वती इनके नाना-नानी हैं।

 

आस्तीक ने यज्ञ मण्डप में पहुँचकर जनमेजय को अपनी मधुर वाणी से मोह लिया। उधर तक्षक घबराकर इंद्र की शरण गया। ब्राह्मणों के आह्वान पर भी जब तक्षक नहीं आया तब ब्राह्मणों ने राजा से कहा कि इन्द्र से अभय पाने के कारण ही वह नहीं आ रहा है। राजा ने आदेश दिया कि इन्द्र सहित उसका आह्वान किया जाए। जैसे ही ब्राह्मणों ने ‘इंद्राय तक्षकाय स्वाहा’ कहना आरम्भ किया, वैसे ही इंद्र ने उसे छोड़ दिया और वह अकेले यज्ञकुण्ड के ऊपर आकर खड़ा हो गया। उसी समय राजा जनमेजय ने आस्तीक से कहा तुम्हें जो चाहिए मांगो। आस्तीक ने तक्षक को कुंड में गिरने से रोककर राजा से अनुरोध किया कि सर्पयज्ञ रोक दीजिए। वचनबद्ध होने के कारण जनमेजय ने खिन्न मन से आस्तीक की बात मानकर तक्षक को मंत्रप्रभाव से मुक्ति दी और नागयज्ञ बन्द करा दिया। सर्पों ने प्रसन्न होकर आस्तीक को वचन दिया कि जो तुम्हारा आख्यान श्रद्धासहित पढ़ेंगे उन्हें हम कष्ट नहीं देंगे। जिस दिन सर्पयज्ञ रुका उस दिन पंचमी थी। वर्तमान समय में भी उक्त तिथि को नागपंचमी के रूप में मनाते हैं।

कुछ बुद्धिजीवी कहते हैं कि पुराण कोरी कल्पनाएँ हैं, तो ये कितनी सुंदर कल्पना है कि हिंदू प्रकृति के प्रत्येक चर-अचर की रक्षा को धर्म समझते हैं। यही भारतीय संस्कृति है।

 

यह समुद्री इलाका है, इसलिए यहां सांप बहुत होते हैं। नाग मंदिर बहुत सघन हरियाली वाले क्षेत्र में स्थित है। स्थानीय लोगों से साँप की बारे में पूछा,  क्या साँप कोई नुक़सान पहुँचाते हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग साँप को नहीं छेड़ते तो वे भी समझदार हैं, हम लोगों को नहीं छेड़ते। मिलजुल कर रहते हैं। यहां पर बिजली की आपूर्ति अस्थिर थी लेकिन अब पूरे समय मिलती है। अपने साथ एक इमरजेंसी लाइट या टॉर्च साथ लेकर आएं। सर्पों से भरे गंगासागर में रात को यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। 

क्रमशः…

© श्री सुरेश पटवा 

भोपाल, मध्य प्रदेश

*≈ सम्पादक श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिंदी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्रेयस साहित्य # १४ – कविता – प्रकृति का प्यार भरा पैगाम ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆

श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्रेयस साहित्य # १४ ☆

☆ कविता ☆ ~ प्रकृति का प्यार भरा पैगाम ~ ☆ श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ ☆ 

☆

सूर्य किसी से कहाँ पूछता,

तुम मेरी पहचान बता दो l

वक्ष खोल कर अम्बर कहता,

मुझ में तुम अभिमान दिखा दो ll

*

सागर की गहराई कहती,

हम रत्नों से भरे पडे है

मेरे अंतस के अंदर तुम,

क्षुद्र भाव अरमान दिखा दो ll

*

प्यारी धरती माता कहती,

खेत और खलिहान दिखा दो l

कल कल करती नदियां कहती,

प्यासा एक इंसान दिखा दो ll

*

बड़े प्यार से प्रकृति कह रही,

क्यों घुट घुट कर मरते हो

मेहनत कश भूखे कब सोते l

गांव का तुम भगवान दिखा दो ll

*

हरे भरे जंगल है कहते है,

पशु, पक्षी मेहमान दिखा दो l

फल देकर झुकना सीखा ,

यह मेरा स्वाभिमान दिखा दो ll

*

जल, जंगल, जमीन, हवाएं

सब कुछ ईश्वर की नेमत है l

परोपकारी प्रकृति के दिल का

प्यार भरा पैगाम दिखा दो ll

☆

♥♥♥♥

© श्री राजेश कुमार सिंह “श्रेयस”

लखनऊ, उप्र, (भारत )

दिनांक 22-02-2025

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # 166 ☆ मुक्तक – ।। जीवन गणित, बबूल पर आम लगता नहीं है ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

श्री एस के कपूर “श्री हंस”

 

☆ “श्री हंस” साहित्य # 166 ☆

☆ मुक्तक – ।। जीवन गणित, बबूल पर आम लगता नहीं है ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

☆

=1=

वही सबको  काटना   है।

अच्छे बुरे कर्म सबको ही बांटना है।।

प्रभु की नजर है तेरे  हर   काम पर।

तुझको ही कर्म – कुकर्म  छांटना है।।

=2=

बबूल के पेड़ पर आम लगता नहीं है।

वही करो तुम जो कि  चलता सही है।।

जैसी करनी वैसी ही भरनी होती सदा।

फल-कुफल वैसा ही  मिलता यहीं है।।

=3=

जान लो प्रभु की लाठी बेअवाज होती है।

जब पड़ती तो कोई आवाज नहीं होती है।।

ईश्वर रखता  तेरे हर   काम  का हिसाब।

उसकी दी हर सजा लाईलाज होती है।।

=4=

विधि का विधान तो  सबको ही भरना है।

शपथ ले हर कोई कि गलत नहीं करना है।।

यही अच्छा कि समय से चेत जाए आदमी।

मान ले कि परमात्मा  से जरूर  डरना है।।

=5=

खाली हाथ आया और खाली हाथ जाना है।

चलता नहीं यहां पर तो  कोई भी बहाना है।।

पल भर में उड़ जाते  हैं   यह  प्राण पखेरू।

वक्त से डरो जाता खाली नहीं कोई निशाना है।।

☆

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा #231 ☆ शिक्षाप्रद बाल गीत – बड़ा कौन है?… ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित – “कविता  – बड़ा कौन है?…” । हमारे प्रबुद्ध पाठकगण प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे.।) 

☆ काव्य धारा # 231 ☆

☆ शिक्षाप्रद बाल गीत – बड़ा कौन है? ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

☆

बड़ा नहीं बनता है कोई पद से या अधिकार से

बड़ा कहा जाता है मानव मन के सोच-विचार से।

*

जिनके मन में दया भाव और करुणा का आगार है

उनका आदर करता आया सदा सकल संसार है।

*

महावीर, गौतम और गाँधी तीनों बड़े उदार थे

इससे माने जाते सबसे बड़े संत संसार के ।

*

मिला बड़प्पन कभी न राजा, सिंहासन या ताज को

दिया बड़प्पन दुनिया ने मन की मीठी आवाज को।

*

कभी झलकता नहीं बड़प्पन कोई आकार प्रकार से

पर सौंदर्य निखरता दिखता मन के ममता-प्यार से।

*

छोटा हो भी बड़ा वही है जिसके प्रेमल भाव रहे

जिसके मन परिवार पड़ौसी और जग की परवाह।

*

छोटा-बड़ा हुआ करता है मानव निज व्यवहार से

नहीं कभी भी धन संग्रह से, पद से या अधिकार से।

☆

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

vivek1959@yahoo.co.in

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – इंद्रधनुष्य ☆ रखमाबाई राऊत – लेख क्र. ४ ☆ सौ. मंजिरी येडूरकर ☆

सुश्री मंजिरी येडूरकर

? इंद्रधनुष्य ?

☆ रखमाबाई राऊत – लेख क्र. ४ ☆ सौ. मंजिरी येडूरकर ☆

(अशा स्त्रिया ज्यांच्या कर्तृत्वाची, त्यागाची दखल कधीच घेतली गेली नाही, कौतुकही कधी झाले नाही.)

रखमाबाई राऊत – सावे.

(अशा स्त्रिया ज्यांच्या कर्तृत्वाची, त्यागाची दखल कधीच घेतली गेली नाही, कौतुकही कधी झाले नाही.) 

मी रखमाबाई राऊत किंवा रखमाबाई सावे! सावे हे माझ्या सख्ख्या वडिलांचं आडनाव तर राऊत हे माझ्या सावत्र वडिलांचं आडनाव! माझ्या आईचा बालविवाह झाला आणि तिच्या वयाच्या चौदाव्या वर्षी माझा जन्म झाला. 17 व्या वर्षी बिचारी विधवाही झाली. मग माझाही बालविवाह झाला. पण आजोबांनी माझे पती दादाजी यांना सांगितलं की तुझे शिक्षण पूर्ण कर मग तिला नांदायला घेऊन जा. त्यामुळे मी आईकडेच राहिले. देव काही सगळी दुःखंच आपल्या वाट्याला देत नाही, काही थोडे चांगले दानही टाकतो. माझे आजोबा हरिश्चंद्र यादव हुशार होते. इंग्रजी शिकलेले, आधुनिक विचारांचे होते. त्यांनी ‘रायबहादूर’, ‘जस्टिस ऑफ पीस’ अशा स्थानांवर काम केले होते. इंग्रज लोकांच्यात त्यांची उठ बस होती. त्यांनी माझ्या आईचा पुनर्विवाह करण्याचे ठरवले. ते माझे सावत्र वडील, डॉक्टर सखाराम राऊत, शल्यचिकित्सक व प्रोफेसर होते. हेही एक चांगलं दान देवानं माझ्या पदरात घातलं. तेही सुधारक विचारांचे होते म्हणून हा विवाह होऊ शकला. नाही तर त्याकाळी कांहीं प्रगत लोकांच्या विचारांमुळे विधवा विवाह होत होते, पण सापत्य विधवा विवाह मात्र अशक्य होता. त्यामुळे हे लग्न झाल्यावर त्यावर जोरदार टीका सुरू झाली. पण माझ्या वडिलांनी त्याकडे पूर्ण दुर्लक्ष करून माझ्या आईला आधार दिला. बाल विधवा विवाह की प्रौढ विधवा विवाह यावर वाद होऊन दोन गट पडले. एक पुरोगामी व दुसरा प्रतिगामी! अशा रीतीने हा विवाह गाजला.

 

मला अभ्यासाची अतिशय आवड होती. त्यामुळे मी ब्रिटिश लायब्ररीतून पुस्तके आणून घरीच अभ्यास करीत होते. कदाचित डॉक्टर सखाराम यांच्यामुळे असेल पण मला डॉक्टर व्हावं असं वाटत होतं. १८८५ साली, मी २० एक वर्षाची होते, अचानक एक दिवस मला नांदायला पाठवा, असा दादाजींकडून निरोप आला. माझ्या पायाखालची जमीन सरकली. वाटलं, आता सगळं संपलं. आपल्या सगळ्या स्वप्नांची राख होणार. दादाजींनी शिक्षणाकडे पाठ तर फिरवली होतीच. पण त्यांच्या आई-वडिलांच्या निधनानंतर ते त्यांच्या मामाकडे राहायला आले होते. मामाने तर घरात दुसरी बाई ठेवली होती. पत्नीचा छळ चालू केला होता. तिने आत्महत्येचाही प्रयत्न केला होता. दादाजी काहीही काम धंदा करत नव्हते. रंगेल आणि व्यसनी होते. त्यामुळे मला डॉक्टरांनी पाठिंबा दिला की, तू जाण्याची काहीही गरज नाही, मी त्याला सांगतो. खरं म्हणजे दादाजींनी माझ्या मागं लागावं असं काहीही माझ्यात नव्हतं. त्यांनी दुसरं लग्न केलं असतं. पण माझ्या सख्ख्या वडिलांची काही थोडी इस्टेट होती व आईने पुनर्विवाह केल्यामुळे तिने ती माझ्या नावावर केली होती. त्यामुळे दादाजींना माझी गरज निर्माण झाली होती. मी येत नाही हे पाहिल्यावर त्यांनी कोर्टात दावा दाखल केला. नशिबाने वकील चांगले होते. त्यांनी नांदायला जाण्यासाठी जबरदस्ती करणे हे रानटीपणाचे ठरेल असा निर्णय दिल्याने दावा फेटाळला गेला. पण काही समाजकंटक असतातच. त्यांनी दादाजींना वरच्या कोर्टात जाण्याचा सल्ला दिला. वरच्या कोर्टात मात्र मला नांदायला जाणं हेच माझं कर्तव्य आहे, इच्छेचा प्रश्न नाही असं सांगितलं. त्यामुळे नांदायला जा नाहीतर सहा महिन्यांचा तुरुंगवास भोगायला लागेल असा निर्णय दिला. मी ही जिद्दीची होते. नांदायला जाणार नाही, तुरुंगवास भोगेन असं निक्षून सांगितलं आणि सगळीकडे खळबळ माजली. हा माझा उद्दामपणा वाटला, व तो शिक्षणाचा परिणाम आहे, असा निष्कर्ष काढला गेला. माझ्या मनात विचार आला की हा फक्त माझ्या एकटीचा प्रश्न नाही, कितीतरी स्त्रियांवर असे अन्याय होत असतात. याला कोणीतरी वाचा फोडली पाहिजे. मग मी स्त्री-पुरुष भेद, स्त्रीचे हक्क, सामाजिक विषमता यावर लेख लिहायला सुरुवात केली. ते ‘अ हिंदू लेडी ‘ या टोपण नावाने ‘द टाइम्स’ या वृत्तपत्रात प्रसिद्ध केले. आणि मग पुन्हा दाव्याची सगळीकडे जोरदार चर्चा सुरू झाली. आजोबांमुळे बरेच इंग्रज लोक ओळखीचे होते. त्यामुळे ही चर्चा भारतातच नाही तर इंग्लंड, युरोपमध्येही सुरू झाली. मध्यंतरीच्या काळात माझंही आई-वडिलांचे छत्र हरवलं होतं. मी एकटी पडले होते. तोपर्यंत काही लोकांनी मध्यस्थी करून दादाजींना फक्त पैसे हवे आहेत हे सांगितल्यावर मीही थोडे पैसे देऊन दादाजींना केस मागे घ्यायला सांगितले. पण पैशाचा हा ससेमिरा तसा थांबणार नाही म्हणून मी घटस्फोटाची केस दाखल केली.

 

हरायचं नाही, हे मी मनाशी पक्क ठरवलं होतं. मी राणी विक्टोरिया यांनाही मला घटस्फोट मिळावा. मला या लग्न बंधनातून मुक्त करावं. मला शिक्षणाची, डॉक्टर होण्याची संधी द्यावी. अशी विनंती करणारं पत्र पाठवलं आणि काय आश्चर्य त्यांनीही माझ्या बाजूने निर्णय दिला. या घडामोडींचे दोन फायदे झाले. एक म्हणजे ‘एज ऑफ कन्सेंट ॲक्ट १८९०’ हा कायदा, मी उभ्या केलेल्या मुद्द्यांमुळे संमत झाला. आणि दुसरी गोष्ट म्हणजे ब्रिटिश साम्राज्याने बालविवाह प्रतिबंधक कायदा संमत केला. विवाहाचे कमीत कमी वय दहा वरून बारा केले.

 

तीन वर्षं या कोर्ट कचेरीत गेली. आता भूतकाळ मागे टाकायचा. डॉक्टर व्हायचं, आणि स्त्रियांच्या उन्नतीसाठी, स्त्री स्वातंत्र्यासाठी काम करायचं असं मनाशी ठरवलं. इंग्लंडमध्ये काही लोकांनी माझ्या शिक्षणासाठी फंड उभा केला. त्यामुळे डॉक्टर होण्याचा माझा मार्ग मोकळा झाला. हा एक मोठा फायदा मला मिळालेल्या प्रसिद्धीचा झाला. महिलांसाठी असलेल्या लंडनमधील कॉलेजमधून मी डॉक्टर ही पदवी घेतली. तिथे एक विचित्र नियम होता. मुलींना डॉक्टर होता येत होतं पण पदवीदान केलं जात नव्हतं. तिथेही मी या गोष्टीचा निषेध नोंदवला आणि एम. डी. ची परीक्षा ‘ऑन जॉईंट बोर्ड ऑफ द कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स् अँड सर्जन्स् ऑफ एडिंबरा ॲन्ड ग्लासगो ‘ या संस्थेत दिली. चांगल्या प्रकारे उत्तीर्णही झाले. मग ‘लायसनशिएट ऑफ द रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियनस् अँड सर्जनस् ‘ ही पदवी मिळाल्यानंतर माझं नाव इंग्लंडच्या मेडिकल रजिस्टर मध्ये सनदशीर रीतीने दाखल झालं.

 

मी भारतात परत आल्यावर निरनिराळ्या इस्पितळातून नोकरी केली. माझ्यासाठी इंग्लंडमध्ये गोळा केलेल्या फंडामधून भारतात सात इस्पितळे उभी करण्यासाठी मी अर्थसहाय्य केले. नोकरीबरोबरच स्त्रियांसाठी कार्य सुरू केले. स्त्रियांवर होणाऱ्या अत्याचाराला वाचा फोडायची हे ठरवलेलं होतं. त्यामुळे पुन्हा लग्नाच्या बंधनात न पडता विधवा, परित्यक्ता, अनाथ बालके यांचे आश्रम काढले. त्यांना स्वयंपूर्ण करण्याचा प्रयत्न केला. स्त्रियांना घरचे लोक घराबाहेर पाठवायचे नाहीत. त्यामुळे साक्षरता वर्ग घेऊ शकत नव्हते. मग मी भजन, प्रवचन, कीर्तन या गोष्टी सुरू केल्या व त्यामधून स्त्रियांना साक्षर केलं. आरोग्य विषयक चर्चा घडवून आणल्या. हॉस्पिटलच्या कामातून निवृत्त झाल्यावर सुद्धा स्त्रिया, बालके यांच्यासाठी काम करणं शेवटच्या श्वासापर्यंत थांबवलं नाही. एकच ध्यास होता स्त्रीमुक्ती झाली पाहिजे. अस्पृश्यतेची समाजातील कीड नष्ट झाली पाहिजे. त्यासाठी व्याख्याने ठेवली. आजोबांच्या मालकीचं गावदेवीचं मंदिर सर्वांसाठी खुलं केलं. असमर्थ, दुर्लक्षित अशा समाजातील घटकांवर जास्त लक्ष केंद्रित केलं. माहित नाही किती जणींच्या लक्षात मी राहिले असेन. माझं समर्पण, माझा त्याग यांची जाणीव कुणाला झाली की नाही कुणास ठाऊक ! ९२ वर्षांचं आयुष्य मिळालं. खूप काम करता आलं त्यामुळे मी समाधानी होते.

 

– – – शेवटपर्यंत माझं एकच तत्व, एकच ध्यास होता की मी अन्याय सहन करणार नाही व इतर कुठल्याही स्त्रीवर अन्याय झाला तर तिला तो सहन करू देणार नाही !

 

—- लेख क्र. ४.

शब्दांकन : मंजिरी येडूरकर

☆

© सौ.मंजिरी येडूरकर

लेखिका व कवयित्री, मो – 9421096611

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य #283 ☆ गुण और ग़ुनाह… ☆ डॉ. मुक्ता ☆

डॉ. मुक्ता

(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य” के माध्यम से  हम  आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी की मानवीय जीवन पर आधारित एक विचारणीय आलेख गुण और ग़ुनाह। यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की  लेखनी को  इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन। कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य  # 283 ☆

☆ गुण और ग़ुनाह… ☆

‘आदमी के गुण और ग़ुनाह दोनों की कीमत होती है। अंतर सिर्फ़ इतना है कि गुण की कीमत मिलती है और ग़ुनाह की उसे चुकानी पड़ती है।’ हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। गुणों की एवज़ में हमें उनकी कीमत मिलती है; भले वह पग़ार के रूप में हो या मान-सम्मान व पद-प्रतिष्ठा के रूप में हो। इतना ही नहीं, आप श्रद्धेय व वंदनीय भी बन सकते हैं। श्रद्धा मानव के दिव्य गुणों को देखकर उसके प्रति उत्पन्न होती है। यदि हमारे हृदय में उसके प्रति श्रद्धा के साथ प्रेम भाव भी जाग्रत होता है, तो वह भक्ति का रूप धारण कर लेती है। शुक्ल जी भी श्रद्धा व प्रेम के योग को भक्ति स्वीकारते हैं। सो! आदमी को गुणों की कीमत प्राप्त होती है और जहां तक ग़ुनाह का संबंध है, हमें ग़ुनाहों की कीमत चुकानी पड़ती है; जो शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना रूप में हो सकती है। इतना ही नहीं, उस स्थिति में मानव की सामाजिक प्रतिष्ठा भी दाँव पर लग सकती है और वह सबकी नज़रों में गिर जाता है। परिवार व समाज की दृष्टि में वह त्याज्य स्वीकारा जाता है। वह न घर का रहता है; न घाट का। उसे सब ओर से प्रताड़ना सहनी पड़ती है और उसका जीवन नरक बन कर रह जाता है।

मानव ग़लतियों का पुतला है। ग़लती हर इंसान से होती है और यदि वह उसके परिणाम को देख स्वयं की स्थिति में परिवर्तन ले आता है, तो उसके ग़ुनाह क्षम्य हो जाते हैं। इसलिए मानव को प्रतिशोध नहीं; प्रायश्चित करने की सीख दी जाती है। परंतु प्रायश्चित मन से होना चाहिए और व्यक्ति को उस कार्य को दोबारा नहीं करना चाहिए। बाल्मीकि जी डाकू थे और प्रायश्चित के पश्चात् उन्होंने रामायण जैसे महान् ग्रंथ की रचना की। तुलसीदास अपनी पत्नी रत्नावली के प्रति बहुत आसक्त थे और उसकी दो पंक्तियों ने उसे महान् लोकनायक कवि बना दिया और वे प्रभु भक्ति में लीन हो गए। उन्होंने रामचरित मानस जैसे महाकाव्य की रचना की, जो हमारी संस्कृति की धरोहर है। कालिदास महान् मूर्ख थे, क्योंकि वे जिस डाल पर बैठे थे; उसी को काट रहे थे। उनकी पत्नी विद्योतमा की लताड़ ने उन्हें महान् साहित्यकार बना दिया। सो! ग़ुनाह करना बुरा नहीं है, परंतु उसे बार-बार दोहराना और उसके चंगुल में फंस कर रह जाना अति- निंदनीय है। उसे इस स्थिति से उबारने में जहां गुरुजन, माता-पिता व प्रियजन सहायक सिद्ध होते हैं; वहीं मानव की प्रबल इच्छा- शक्ति, आत्मविश्वास व दृढ़-निश्चय उसके जीवन की दिशा को बदलने में नींव की ईंट का काम करते हैं।

इस संदर्भ में, मैं आपका ध्यान इस ओर दिलाना चाहूंगी कि यदि ग़ुनाह किसी सद्भावना से किया जाता है, तो वह निंदनीय नहीं है। इसलिए धर्मवीर भारती ने ग़ुनाहों का देवता उपन्यास का सृजन किया,क्योंकि उसके पीछे मानव का प्रयोजन द्रष्टव्य है। यदि मानव में दैवीय गुण निहित हैं;  उसकी सोच सकारात्मक है, तो वह ग़लत काम कर ही नहीं सकता और उसके कदम ग़लत दिशा की ओर अग्रसर हो ही नहीं हो सकते। हाँ! उसके हृदय में प्रेम, स्नेह, सौहार्द, करुणा, सहनशीलता, सहानुभूति, त्याग आदि भाव संचित होने चाहिए। ऐसा व्यक्ति सबकी नज़रों में श्रद्धेय, उपास्य, प्रमण्य  व वंदनीय होता है। ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु तिन मूरत देखी तैसी’ अर्थात् मानव की जैसी सोच, भावना व दृष्टिकोण होता है; उसे वही सब दिखाई देता है और वह उसमें वही तलाशता है। इसलिए सकारात्मक सोच व सत्संगति पर बल दिया जाता है। जैसे चंदन को हाथ में लेने से उसकी महक लंबे समय तक हाथों में बनी रहती है और हमें उसके बदले में मानव को कोई मूल्य नहीं चुकाना पड़ता। इसके विपरीत यदि आप कोयला हाथ में लेते हो, तो आपके हाथ काले अवश्य हो जाते हैं और आप पर कुसंगति का दोष अवश्य लगता है। कबीरदास जी का यह दोहा तो आपने सुना होगा–’कोयला होय न उजरा, सौ मन साबुन लाय’ अर्थात् व्यक्ति के स्वभाव में परिवर्तन लाना अत्यंत दुष्कर कार्य है। परंतु बार-बार अभ्यास करने से मूर्ख भी विद्वान बन सकता है। इसलिए मानव को निराश नहीं होना चाहिए और अपने सत् प्रयास अवश्य जारी रखने चाहिए।

यह कथन कोटिश: सत्य हैं कि यदि व्यक्ति ग़लत संगति में पड़ जाता है, तो उसको लिवा लाना अत्यंत कठिन होता है, क्योंकि ग़लत वस्तुएं अपनी चकाचौंध से उसे आकर्षित करती हैं, जैसे माया रूपी महाठगिनी अपनी हाट सजाए  सबका ध्यान आकर्षित करने में प्रयासरत रहती है।

शेक्सपीयर भी यही कहते हैं कि जो दिखाई देता है; वह सदैव सत्य नहीं होता और हमें छलता है। सो! सुंदर चेहरे पर विश्वास करना स्वयं को छलना व धोखा देना है। इक्कीसवीं सदी में सब धोखा है, छलना है, क्योंकि मानव की कथनी और करनी में बहुत अंतर होता है। लोग अक्सर मुखौटा धारण कर जीते हैं। इसलिए रिश्ते भी विश्वास के क़ाबिल नहीं रहे। रिश्ते खून के हों या अन्य भौतिक संबंध– भरोसा करने योग्य नहीं हैं। संसार में हर इंसान एक-दूसरे को छल रहा है। इसलिए रिश्तों की अहमियत रही नहीं; जिसका सबसे अधिक खामियाज़ा मासूम बच्चियों को भुगतना पड़ रहा है। अक्सर आसपास के लोग व निकट के संबंधी उनकी अस्मत से खिलवाड़ करते पाए जाते हैं। उनकी स्थिति बगल में छुरी ओर मुंह में राम-राम जैसी होती है। वे एक भी अवसर नहीं चूकय और दुष्कर्म कर डालते हैं, क्योंकि उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जाती। वास्तव में उनकी आत्मा मर चुकी होती है, परंतु सत्य भले ही देरी से उजागर हो; होता अवश्य है। वैसे भी भगवान के यहां सबका बही-खाता है और उनकी दृष्टि से कोई भी नहीं बच सकता। यह अकाट्य सत्य है कि जन्म-जन्मांतरों के कर्मों का फल मानव को किसी भी जन्म में भोगना अवश्य पड़ता है।

आइए! आज की युवा पीढ़ी की मानसिकता पर दृष्टिपात करें, जो ‘खाओ पीयो,मौज उड़ाओ’ में विश्वास कर ग़ुनाह पर ग़ुनाह करती चली जाती है निश्चिंत होकर और भूल जाती है ‘यह किराये का मकाँ है/ कौन कब तक ठहर पायेगा/ खाली हाथ तू आया है बंदे/ खाली हाथ तू जाएगा।’ यही संसार का नियम है कि इंसान कुछ भी अपने साथ नहीं ले जा सकता। परंतु वह आजीवन अधिकाधिक धन-संपत्ति व सुख- सुविधाएं जुटाने में लगा रहता है। काश! मानव इस सत्य को समझ पाता और देने में विश्वास रखता तथा परहितार्थ कार्य करता, तो उसके ग़ुनाहों की फेहरिस्त इतनी लंबी नहीं होती। अंतकाल में केवल कर्मों की गठरी ही उसके साथ जाती है और कृत-कर्मों के परिणामों से बचना असंभव है।

मानव के सबसे बड़े शत्रु है अहं और मिथ्याभिमान; जो उसे डुबो डालते हैं। अहंनिष्ठ व्यक्ति स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को हेय मानता है। इसलिए वह कभी दयावान नहीं हो सकता। वह दूसरों पर ज़ुल्म ढाने में विश्वास कर सुक़ून पाता है और जब तक व्यक्ति स्वयं को उस तराजू में रखकर नहीं तोलता; वह प्रतिपक्ष के साथ न्याय नहीं कर पाता। सो! कर भला, हो भला अर्थात् अच्छे का परिणाम अच्छा व बुरे का परिणाम सदैव बुरा होता है। शायद! इसीलिए शुभ कर्मण से कबहुं न टरौं’ का संदेश प्रेषित है। गुणों की कीमत हमें आजीवन मिलती है और ग़ुनाहों का परिणाम भी अवश्य भुगतना पड़ता है; उससे बच पाना असंभव है। यह संसार क्षणभंगुर है, देह नश्वर है और मानव शरीर पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि व आकाश तत्वों से बना है। अंत में इस नश्वर देह को पंचतत्वों में विलीन हो जाना है; यही जीवन का कटु सत्य है। इसलिए मानव को ग़ुनाह करने से पूर्व उसके परिणामों पर चिन्तन-मनन अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने के पश्चात् ही आप ग़ुनाह न करके दूसरों के हृदय में स्थान पाने का साहस जुटा पाएंगे।

●●●●

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत, पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी

संपर्क – #239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com, मो• न•…8588801878

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ रचना संसार #56 – गीत – संकल्प… ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ☆

सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(संस्कारधानी जबलपुर की सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ ‘जी सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डिविजनल विजिलेंस कमेटी जबलपुर की पूर्व चेअर पर्सन हैं। आपकी प्रकाशित पुस्तकों में पंचतंत्र में नारी, पंख पसारे पंछी, निहिरा (गीत संग्रह) एहसास के मोती, ख़याल -ए-मीना (ग़ज़ल संग्रह), मीना के सवैया (सवैया संग्रह) नैनिका (कुण्डलिया संग्रह) हैं। आप कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित हैं। आप प्रत्येक शुक्रवार सुश्री मीना भट्ट सिद्धार्थ जी की अप्रतिम रचनाओं को उनके साप्ताहिक स्तम्भ – रचना संसार के अंतर्गत आत्मसात कर सकेंगे। आज इस कड़ी में प्रस्तुत है आपकी एक अप्रतिम गीत – संकल्प…।

? रचना संसार # 56 – गीत – संकल्प…  ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ? ?

☆

संकल्पों को शीश झुकाकर,

संस्कार को ग्रहण करो।

सद्गुण की माला फेरो तुम,

सत्कर्मों को वरण करो।।

*

मर्दन करके सदा दंभ का,

एक नया इतिहास गढ़ो।

पौरुष से जीतो इस जग को,

सत्य राह पर सदा बढ़ो।।

कुंठित मन के भाव त्याग कर,

नित उत्तम आचरण करो।

*

अंतर्मन विश्वास जगा कर,

साहस संयम धैर्य रहे।

शोषित जन के दग्ध हृदय में,

शीतल जल भी स्निग्ध बहे।।

दीनों के तुम बनो मसीहा,

तन की पीड़ा हरण करो।

*

स्वारथ के बादल उमड़े हैं,

मानवता की ज्योति जगा।

चीर-हरण रोको धरती का,

चंदन माटी माथ लगा।।

दुष्ट दानवों का वध करके,

वीरों का अनुसरण करो।

*

मायावी आँधी को रोको,

छल- प्रपंच से सदा बचो।

निष्ठाओं की डोर पकड़कर,

कोमल सुर संगीत रचो।।

सद्भावों की बाजे सरगम,

यह प्रण तुम आमरण करो।

☆

© सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश)

संपर्क –1308 कृष्णा हाइट्स, ग्वारीघाट रोड़, जबलपुर (म:प्र:) पिन – 482008 मो नं – 9424669722, वाट्सएप – 7974160268

ई मेल नं- meenabhatt18547@gmail.com, mbhatt.judge@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज #283 ☆ भावना के दोहे – विवाह ☆ डॉ. भावना शुक्ल ☆

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के दोहे – विवाह।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 283 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे – विवाह ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆

☆

धूम मचाने आ रहे, तुझे बधाई आज।

शादी तेरी हो रही, बजता उत्सव  साज।।

* 

हम तो गाते आ रहे, जीवन का हर राग।

मना रहे उत्सव सभी, पिया मिलन का भाग।।

 *

फूल सजे हैं राह में, होता तुम पर नाज।

मिलने तुमसे आ गए, मनता उत्सव  आज।।

 *

रंगोली  द्वारे सजी, मन में उठी उमंग।

बाजे गाजे बज रहे, है उत्सव का रंग।।

☆

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #265 ☆ संतोष के दोहे… ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है – संतोष के दोहे… । आप  श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

 ☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 265 ☆

☆ संतोष के दोहे… ☆ श्री संतोष नेमा ☆

☆

हर मुश्किल से जूझता, देखो यहाँ गरीब |

रोटी भी दो जून की, उसको नहीं नसीब ||

*

सदा वक्त के नाम पर, रोज लगाए आस |

बिना कर्म आता नहीं, सुख गरीब के पास ||

*

नहीं गरीबी से बड़ा, कोई भी अभिशाप |

करो ज्ञान से दूर यह, खुद ही अपने आप ||

*

भाग्य भरोसे मत रहो, नहीं बनो मजबूर |

करें कर्म की साधना, तभी गरीबी दूर ||

*

दौलत के इस दौर में, बदल गए व्यवहार |

करे दिखावा झूठ का, मतलब का संसार ||

*

खूब कमाना चाहते, जीवन में धन धर्म|

पर नेकी की ओट में, करते खोटे कर्म ||

*

फुटपाथों पर देखिए, निर्धनता का शाप |

भूख मिटाने के लिए, करें स्वयं जो पाप ||

*

हर गरीब के भाल पर, लाचारी का भाव |

कौन हितैषी दीन का, सब देते हैं घाव ||

*

दूर गरीबी कर रहे, नेता कब से यार |

आते याद चुनाव में, निर्धन ही हर बार ||

*

कभी पोंछ कर देखिए, दीन दृगों का नीर |

पाने को  संतोष धन, पढ़ें पराई पीर ||

☆

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 7000361983, 9300101799

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ विजय साहित्य # 257 – कोसल्यात होता जीव…! ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते ☆

कविराज विजय यशवंत सातपुते

? कवितेचा उत्सव # 257 – विजय साहित्य ?

☆ कोसल्यात होता जीव…! ☆

☆

कोष रेशमी किड्याचा

त्याला कोसला हे नाव

निसर्गाची नवलाई

जन्मा येई नवे गाव…! १

* 

अंडी रेशमी किड्यांची

उबविता सुरूवात

तुतीच्याच पानावर

रेशमाची बरसात…! २

 *

होता कोसल्यात जीव

जन्मा आली प्रेम कळी 

कोष रेशमाचा  असे

अंशमात्र एक अळी…!३

 *

परकीय चलनाचा

कोसल्यात मूलमंत्र

रेशमाची लागवड

कोष संवर्धन तंत्र…!४

 *

रेशमाचे  महावस्त्र

तानेबाने जरतारी

होता कोसल्यात जीव

साकारली प्रतवारी…!५

 *

वीण घट्ट मजबूत

असे कोसल्याचा पाया

धागा धागा जोडूनीया

केली निसर्गाने माया…!६

☆

© कविराज विजय यशवंत सातपुते

सहकारनगर नंबर दोन, दशभुजा गणपती रोड, पुणे.  411 009.

मोबाईल  8530234892/ 9371319798.

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares