(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं, कविता /गीत का अपना संसार है। साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य शृंखला में आज प्रस्तुत है सामाजिक विमर्श पर आधारित विचारणीय लघुकथा “पानी की कीमत”।)
☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य # 229 ☆
🌻लघुकथा🌻 पानी की कीमत🌻
गाँव की परंपरा रीति रिवाज हृदय को प्रसन्नता से भर देती है। जब कोई मेहमान घर आ जाए, तो दरवाजे पर ही लोटे का जल, भरी बाल्टी रखा जाता। पैर धोकर जब वह अंदर आए, तो घर के छोटे पैर छूकर प्रणाम करें। आशीषों की झड़ी लग जाती। इसी भाव पर जीये जा रहे थे रेशम लाल।
बेटे के घर शहर जा रहे थे पहली बार। सिर पर पगड़ी, काँधे पर गमछा और प्रेस किया हुआ धोती कुर्ता। साथ में साड़ी के पल्लू से बंधी हुई टोकरी, जिसमें धर्मपत्नी ने घर के शुद्ध घी की मिठाई बाँध रखी थी।
खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। पतंग की तरह लहरा रहे थे कि कब बेटे बहू के घर पहुंच जाए। जैसे ही घर पहुंचे। डोर बेल बजी, दरवाजा खुलते पिताजी ने देखा बेटा सामने ही बैठा है। अंदर जाने के पहले पैर धोना चाह रहे थे।
बेटे को आवाज देकर बोले– बेटा पानी चाहिए। बेटे ने तुरंत एक पानी से भरी बोतल, जो टेबल पर राखी थी पकड़ा दिया। पिताजी ने सोचा शायद इसी से पैर धोना है।
उन्होंने बोतल के पानी से पैर धो लिए। जैसे ही अंदर हुए गमछे से पैर को फटकारते पर यह क्या??? बेटे ने तो झड़ी लगा दी – – आपने इतनी महंगी बिसलरी बाँटल का पानी पैर धोकर बहा दिया। कुछ तो ख्याल किया होता।
बहू की भौहें भी चढ़ी हुई थीं। पैर छूना तो दूर वह तो कह उठी – – – ऑफिस का समय हो रहा है। अब तुम ही इन्हें संभालो, मैं तो चली।
रेशम लाल मानो, कटी पतंग जैसे गिरने लगे। मान सम्मान तो दूर आते ही पानी की कीमत बता रहे बेटा बहू। नीचे फर्श पर बैठते सोचने लगे – – –
(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।” आज प्रस्तुत है आलेख की शृंखला – “देश -परदेश ” की अगली कड़ी।)
☆ आलेख # 133 ☆ देश-परदेश – अंतरराष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस: 20 मई ☆ श्री राकेश कुमार ☆
आज के दिन पूरा विश्व मधुमक्खी दिवस मनाता हैं। हमें मधुमक्खियों से बचपन से ही बहुत अधिक डर लगता है, तो विचार किया लिखने से शायद कुछ डर कम हो जायेगा।
मधुमक्खियों को सबसे पहले अपने नाम से ही कठिनाई है। होनी भी चाहिए, अज्ञानी लोग उनको साधारण काली वाली मक्खी के कुनबे की समझते है। ये वो मक्खियां है, जो गंदगी और दूषित स्थानों पर भी प्रसन्न रहती हैं। दूसरी तरफ मधुमक्खी तो स्वयं सुगंधित फूलों का रसपान कर उनकी खुशबू और मिठास को मधु का रूप दे देती हैं। इसको शहद मक्खी तो नहीं कहा जाता है, क्योंकि इसके द्वारा दिया जाने वाला मधु अमृत तुल्य है।
हिन्दू धर्म में पूजा के समय इसका प्रयोग ही किया जाता हैं। इसको “कुदरत की नियामत” भी कहा जा सकता हैं। आयुर्वेद में भी मधु की महत्ता खूब बताई गई है।
मुम्बई प्रवास के समय हमारी परिसर में मधुमक्खी का बहुत बड़ा छत्ता लगा हुआ था। एक दिन दो व्यक्ति आए और बोले कि जिसको भी इस छत्ते का शहद चाहिए वो बहुत कम कीमत पर वहां रहने वालों को विक्रय कर देंगे जोकि उनकी मजदूरी कहलाएगी।
जब छत्ता तोड़ने की प्रक्रिया आरंभ हुई सभी निवासियों ने घर की खिड़कियों को सुरक्षा कारणों से बंद कर लिया। उनके द्वारा बेचा गया शहद नकली था, असली शहद वो अपने साथ ले गए। लोग कहने लगे ये तो हाथ की सफाई है। ये मुहावरा भी सही बना है, कि मधुमक्खी के छत्ते में हाथ नहीं डालना चाहिए। अब समय बदल गया है, मधुमक्खी पालन एक बहुत कमाऊ उद्योग बन चुका है।
(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ. राजकुमार “सुमित्र” जी को सादर चरण स्पर्श । वे सदैव हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते थे। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया। वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणास्रोत हैं। आज प्रस्तुत हैं, आपके भावप्रवण दोहे।)
साप्ताहिक स्तम्भ – लेखनी सुमित्र की # 237 – सुमित्र के दोहे…
(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी हिन्दी, दूर शिक्षा, पत्रकारिता व जनसंचार, मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित। 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘जहाँ दरक कर गिरा समय भी’ ( 2014) कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज प्रस्तुत है आपका एक अभिनव गीत “काँटा चुभता ही रहता-...”)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 237 ☆।। अभिनव गीत ।। ☆
☆ “काँटा चुभता ही रहता-...” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆
(ई-अभिव्यक्ति में प्रत्येक सोमवार प्रस्तुत है नया साप्ताहिक स्तम्भ कहाँ गए वे लोग के अंतर्गत इतिहास में गुम हो गई विशिष्ट विभूतियों के बारे में अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक जानकारियाँ । इस कड़ी में आज प्रस्तुत है एक बहुआयामी व्यक्तित्व “प्रखर पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी – स्व. पं. कुंजबिहारी जी पाठक” के संदर्भ में अविस्मरणीय ऐतिहासिक जानकारियाँ।)
स्व. पं. कुंजबिहारी जी पाठक
☆ कहाँ गए वे लोग # ५३ ☆
☆ “प्रखर पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी – स्व. पं. कुंजबिहारी जी पाठक” ☆ श्री यशोवर्धन पाठक ☆
☆
जो कलम सरीखे टूट गये, पर झुके नहीं
उनके आगे यह दुनिया शीश झुकाती है।
जो कलम किसी कीमत पर बेची नहीं गयी
वह तो मशाल की तरह उठाई जाती है।
🌹
अपने समय के सुप्रसिद्ध कवि स्व. श्री रामकृष्ण श्रीवास्तव जी की इन काव्य पंक्तियों की सार्थकता सिद्ध की थी सुप्रतिष्ठित पत्रकार, लेखक, चिंतक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रद्धेय स्व. पं. कुंजबिहारी जी पाठक ने जो एक प्रखर पत्रकार के रूप में नैतिक मूल्यों पर पत्रकारिता कार्य करते रहे और जिन्होंने अपने सिद्धान्तों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कलम को सचमुच मशाल की तरह उठाया था और जब दैनिक प्रदीप का उन्होंने संपादन किया तो यह अखबार भी उन्होंने निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ निकाला और पत्रकारिता के नये मापदंड स्थापित किए जो कि पत्रकारिता की नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का विषय बनीं। स्पष्टवादिता उनकी लेखनी में दृष्टिगोचर होती थी। उनके द्वारा प्रकाशित चार पैसे का अखबार प्रदीप तत्कालीन परिस्थितियों में जन चेतना का प्रतीक बन गया था। पाठक जी उस समय हज़रत भाभी जार नाम से प्रदीप में कालम लिखते थे और लोग उस कालम को पढ़ने के लिए ही बड़ी आतुरता से यह अखबार खरीदते थे। यह अखबार उस समय पत्रकारिता के क्षेत्र में जन चर्चा का विषय था। पाठक जी की भाषा शैली इतनी अनोखी थी कि लोग शब्दों के अर्थ के लिए डिक्शनरी पढ़ते थे। उनके कालम के शीर्षक बड़े दिलचस्प और गहरे अर्थ से भरे होते थे – तस्वीर उम्मीदों की, आईना मलालों का, , इंसा जिसे कहते हैं, महशर है सवालों का आदि ।
पाठक जी एक प्रखर पत्रकार होने के साथ ही एक विद्वान लेखक भी थे। वर्ष 1964 में उनकी प्रकाशित कृति क्या जो देखा ख्वाब था?, राजनीति और समाज के लिए एक दर्पण सिद्ध हुई थी। इस पुस्तक में उनकी कलम का तीखापन तलवार से भी ज्यादा पैना था। पाठक जी की कविताओं को लोग बड़े ध्यान से पढ़ते थे और समझने की कोशिश करते थे क्योंकि वे कविता में अपनी बात अनोखे और असरदार अंदाज में कहते थे।
पाठक जी ने जागृति के लिए पत्रकारिता और लेखन धर्म का निर्वाह जितनी ईमानदारी से किया उतनी ही ईमानदारी से उन्होंने मां भारती की सेवा भी की। राष्ट्र भक्ति का यह गुण उन्हें विरासत में अपने पूज्य पिता श्री बेनी माधव से मिला था। वे झंडा सत्याग्रही थे। राष्ट्र भक्ति का जो वातावरण उन्होंने परिवार में देखा तो आजादी की चाहत पाठक जी के मन में भी जागी और राष्ट्र पिता के आव्हान पर वे आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। उस समय राष्ट् पिता के आव्हान को उन्होंने गांधी की आंधी का नाम दिया था। पाठक जी ने गांधी की आंधी के दौरान 2 बार 7 और 6 माह की जेल यात्राएं की। जेल में भी वे अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नेतृत्व करते और आंदोलन करते हुए अंग्रेजों की नाक में ऐसा दम भरते कि उन्हें अलग कोठरी में रखना पड़ता। उस समय भी लोग पाठक जी की शेरो शायरी और लेखनी की काफी चर्चा करते। आजादी मिलने तक तो पाठक जी का उत्साह देखते ही बनता था लेकिन आजादी के बाद देश की हालत से वे दुखी भी बहुत थे और यह कहने को विवश भी हो गए थे कि गांधी युग में मिट्टी से शेर गढ़े गए लेकिन आज शेर मिट्टी के होते जा रहे हैं।
पाठक जी स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार होने के साथ ही कमजोर वर्ग की समस्यायों के समाधान के लिए भी समर्पित थे। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की कठिनाइयों और उनकी जीवन प्रणाली पर उनका चिंतन अन्य वर्ग के लिए प्रेरणा का विषय था। जबलपुर के लेबर चौक में घर के पास रहने वाले श्रमिकों को चाहे जब घर पर बुलाकर चाय पिलाना और उनके घर पर पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुनना पाठक जी की नित्य क्रिया भी थी और शौक भी था तभी तो उनके स्वर्गवास पर उनके घर के पास रहने वाले एक श्रमिक की प्रतिक्रिया थी कि दादा इंसान नहीं भगवान थे।
वरिष्ठ पत्रकार, लेखक श्री प्रतुल श्रीवास्तव, भाषा विज्ञान एवं बुन्देली लोक साहित्य के मूर्धन्य विद्वान, शिक्षाविद् स्व.डॉ.पूरनचंद श्रीवास्तव के यशस्वी पुत्र हैं। हिंदी साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रतुल श्रीवास्तव का नाम जाना पहचाना है। इन्होंने दैनिक हितवाद, ज्ञानयुग प्रभात, नवभारत, देशबंधु, स्वतंत्रमत, हरिभूमि एवं पीपुल्स समाचार पत्रों के संपादकीय विभाग में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। साहित्यिक पत्रिका “अनुमेहा” के प्रधान संपादक के रूप में इन्होंने उसे हिंदी साहित्य जगत में विशिष्ट पहचान दी। आपके सैकड़ों लेख एवं व्यंग्य देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। आपके द्वारा रचित अनेक देवी स्तुतियाँ एवं प्रेम गीत भी चर्चित हैं। नागपुर, भोपाल एवं जबलपुर आकाशवाणी ने विभिन्न विषयों पर आपकी दर्जनों वार्ताओं का प्रसारण किया। प्रतुल जी ने भगवान रजनीश ‘ओशो’ एवं महर्षि महेश योगी सहित अनेक विभूतियों एवं समस्याओं पर डाक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण भी किया। आपकी सहज-सरल चुटीली शैली पाठकों को उनकी रचनाएं एक ही बैठक में पढ़ने के लिए बाध्य करती हैं।
प्रकाशित पुस्तकें –ο यादों का मायाजाल ο अलसेट (हास्य-व्यंग्य) ο आखिरी कोना (हास्य-व्यंग्य) ο तिरछी नज़र (हास्य-व्यंग्य) ο मौन
आज प्रस्तुत है आपका एक विचारणीय व्यंग्य “यहां सभी भिखारी हैं”।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ प्रतुल साहित्य # 6 ☆
☆ व्यंग्य ☆ “बात बतंगड़ – डॉक्टर और पड़ोसन के मुर्गे” ☆ श्री प्रतुल श्रीवास्तव ☆
☆
जितने लोग उतनी परेशानियाँ। कोई अकेलेपन से, एकांत से परेशान है तो कोई भीड़भाड़ और शोर से। इंदौर के एक कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर अपनी पड़ोसन के मुर्गों की बाँग से परेशान हैं। उन्होंने पड़ोसन पर पब्लिक न्यूसेंस का केस दर्ज करा दिया है। डॉक्टर साहब का कहना है कि सुबह-सुबह जब उनकी नींद लगती है तब पड़ोसन द्वारा पाले गए मुर्गे जोर-जोर से कुकड़ूँ कूं चिल्लाकर याने बाँग देकर उनकी नींद खराब कर देते हैं। डॉक्टर साहब का कथन सही है लेकिन क्या हम शेरों को दहाड़ने, हाथियों को चिंघाड़ने, कुत्तों को भौंकने, चिड़ियों को चहचहाने और मुर्गों को कुकड़ूँ कूं चिल्लाने के उनके नैसर्गिक अधिकार से वंचित कर सकते हैं ? बोलने के अधिकार की आड़ में नेता क्या-क्या, कैसा-कैसा बोल रहे हैं और लोगों को सुनना पड़ रहा है पर मुर्गों की कुकड़ूँ कूं से तकलीफ हो रही है ! बेचारे मुर्गों ने तो अपने परिजनों के काटे जाने की कभी कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने कभी नहीं कहा कि जब मारने की मंशा से हमें बड़ा करते हो तो हमारे रहने के ठिकानों को “कुक्कुट पालन केंद्र” क्यों कहते हो उन्हें “मारण केंद्र” कहो।
मुझे लगता है कि अपने समय के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक न्यूटन ने अपने अति बुद्धिमान होने की जिस समस्या के चलते अपनी बड़ी और छोटी बिल्ली के लिए दरवाजे में दो छेद करवाने की योजना बनाई थी कुछ वैसी ही अति बुद्धि की समस्या से किसी नगर के ये डॉक्टर भी पीड़ित हैं जो मुर्गों की कुकड़ूँ कूं से परेशान होकर लंबी कानूनी लड़ाई में फंस गए हैं। अरे इतनी बड़ी समस्या का छोटा सा इलाज था- वे अपने कानों में रुई लगाकर सोना शुरू कर देते। पड़ोसन के मुर्गों को दाना चुगाते, उन्हें प्यार करते तो पड़ोसन से भी उन्हें कुछ अच्छा रिटर्न मिलता। क्या किया जा सकता है शरीर विज्ञान वाले मन का विज्ञान क्या जानें वरना पड़ोसन से सम्बंध बढ़ाने मुर्गे कितने अच्छे माध्यम थे। खैर अब तो रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। हो सकता है कि पुलिस डॉक्टर से सेट हो जाये लेकिन अगर कहीं पशु-पक्षी प्रेमी तक यह खबर पहुंच गई कि डॉक्टर को मुर्गों की बाँग नापसंद है तो फिर क्या होगा भगवान ही जाने। यों पशु-पक्षी संरक्षण कानून के चलते आवारा कुत्तों, सुअरों, बंदरों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। उनके हमलों से लोग परेशान हैं पर कुछ कर नहीं सकते। कुत्तों आदि की संख्या नियंत्रित करने देश में करोड़ों रुपयों से इनकी नसबंदी की योजना चलाई जा रही है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि जिस कुत्ते की रजिस्टर में नसबंदी हो चुकी है वह प्रतिवर्ष अनेक पिल्लों का बाप बन रहा है।
भाइयो/बहनों, मुर्गों को तो सीमित ज्ञान है उन्हें क्या पता कि सोने में, निद्रा में कितना आराम, निश्चिंतता और सुख है, मीठे-मीठे सपनों का संसार है पर जागना कितना कष्टदायक होता है। सारे दुख, चिंता, परेशानी, संघर्ष जागने पर ही सामने आते हैं। इसीलिये लोगों को सोना पसंद है। मुर्गों को समझना चाहिए कि जिन्हें भगवान राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर सहित समय समय पर धरती पर आए ज्ञानी संत-महात्मा और गुरु नहीं जगा पाए उन्हें भला मुर्गा क्या जगायेगा। मुर्गों की भलाई इसी में है कि वे सुबह बाँग देना बंद कर दें अथवा उसका समय आगे बढ़ा दें। जब सब सोकर उठ जाएं तब बाँग दें। यद्यपि डॉक्टर साहब नींद खराब करने का पूरा दोष मुर्गों पर मढ़ रहे हैं तथापि मेरा पुलिस प्रशासन से आग्रह है कि वह मामले की गहराई से जांच करे। हो सकता है कि डॉक्टर की नींद किसी अन्य कारण से उड़ी रहती हो और दोषी मुर्गे ठहराए जा रहे हों। कहावत है –
“प्रेम न जाने जात-कुजात
नींद न जाने टूटी खाट
भूख न जाने बासो भात
प्यास न जाने घोबी घाट”
अतः मैं तो समझता हूँ कि डॉक्टर साहब को पड़ोसन और मुर्गों को दोष देने के बजाय अपनी कच्ची नींद का कारण खोज कर उसका इलाज कराना चाहिए।
(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी जबलपुर से श्री राजेंद्र तिवारी जी का स्वागत। इंडियन एयरफोर्स में अपनी सेवाएं देने के पश्चात मध्य प्रदेश पुलिस में विभिन्न स्थानों पर थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए समाज कल्याण तथा देशभक्ति जनसेवा के कार्य को चरितार्थ किया। कादम्बरी साहित्य सम्मान सहित कई विशेष सम्मान एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित, आकाशवाणी और दूरदर्शन द्वारा वार्ताएं प्रसारित। हॉकी में स्पेन के विरुद्ध भारत का प्रतिनिधित्व तथा कई सम्मानित टूर्नामेंट में भाग लिया। सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहा। हम आपकी रचनाएँ समय समय पर अपने पाठकों के साथ साझा करते रहेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण कविता ‘होली…‘।)
(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “प्रेम का संदेशवाहक…”।)
☆ “दशक्रिया” – लेखक: बाबा भांड ☆ परिचय – श्री अ. ल. देशपांडे ☆
पुस्तक : दशक्रिया
लेखक : बाबा भांड
किंमत : रु २३०
पृष्ठ संख्या : २१६
प्रकाशक : साकेत प्रकाशन
बरेच दिवसानंतर एक छान, गावकुसातील लहान सहान परंतू महान या श्रेणीतील घटनांचा अंतर्कल्लोळ ऐकायला मिळाला, वाचायला मिळाला.
श्री बाबा भांड
(महाराष्ट्र राज्य साहित्य संस्कृती मंडळाचेसन्माननीय अध्यक्षपद भूषविलेले श्री बाबा भांड हे प्रसिद्ध लेखक पण आहेत . त्यांच्या दशक्रिया ह्या कादंबरीवर सिनेमा पण निघाला आहे.!)
पैठण पुष्य-नगरीचे घाट, घाटावरील बारीक सारीक घडामोडी, मानवी जगण्याच्या संवेदना, आगतिकता, अपरिहार्यता, सामाजिक भान, परस्परांचे हित जपत जपतच जगू शकण्याचे भान, सामाजिक विषमतेचा पट घट्ट विणलेली परिस्थिति, त्याचा भेद न करू शकलेले वर्तमान, सामान्यांची, अतिसामान्यांची दैनंदिन जगरहाठीत होत असलेली ससेहोलपट, उगवलेला दिवस केंव्हा मावळतो हेच असहाय्यपणे पहाणारे मानवी जीव, किरवंत म्हणूनच जीवन जगण्याचे नशिबी आलेले रोबोट सदृश्य निराकार चेहऱ्यावरील भाव उडून गेलेले जीव, एकेकाळचे समृद्ध, संपन्न, उन्मादाने जीवन जगलेल्या सावकारांच्या नशिबी आलेले भिक्षापात्र, परंपरेने भाळी आलेले क्रिया-कर्म करण्याशिवाय तरणोपाय नसलेल्या ब्रह्मवृंदाची पीठं, ती (पीठं) सांभाळणा-यांची पुढील पिढी आणि भानुदास नामें शाळकरी मुलाच्या समंजस जीवनसंघर्षाची ही ‘ दशक्रिया ’ नावाची अत्यंत वाचनीय अशी कहाणी वाचून खूप समाधान पावलो आहे.
मी स्वतः बाराबलुतेदार असलेल्या गावाचा रहिवासी शेतकऱ्याचा मुलगा असल्यामुळे व खेड्याशी अद्यापही नाळ जुळून असल्यामुळे दशक्रियेतील घटनांचा साक्षी असल्याचे जाणवले. ग्रामीणांच्या तोंडी असलेली बोलीभाषा ही व-हाडी बोलीभाषेचीच मावशी असल्याचे जाणवले. ही भाषा बोलणा-यांची दुर्दशाच असते हे माहित असुनही भाषा सौष्ठव, सौंदर्य त्यातील थोडे का होईना मार्दव हे निदान माझ्या सारख्या ग्रामीणाला आंदोलित करते. कुठेतरी ममत्व दडलेलं असल्याचा भास होतो. आणि वर्षानुवर्षे लोटलीत तरीही थेट ग्रामीणांच्या जीवन संघर्षात फारसा बदल नसलेल्याचे पाहून मन विषण्ण होते.
कांदबरी वाचतांना खूप पुढे गेल्यावर अनेक प्रश्न लेखकाला विचारावेसे वाटतात आणि सर्वसाधारण प्रथम पृष्ठा-वर असलेले लेखकाचे मनोगत “ एका कादंबरीची क्रिया व लेखन – प्रक्रिया “ ह्या रूपात जेव्हा वाचकांचे वाचून पूर्ण होते त्यावेळी त्याच्या मनातील प्रश्नांचा लोप होतो. त्याला प्रश्नांची उत्तरं मिळालेली असतात. लेखकाच्या प्रामाणिक प्रयत्नांची दाद द्याविशी वाटते आणि ‘मनोगत’ हे शेवटी दिले असल्याने वाचकाच्या बुध्दिला सुध्दा अनेक पैलूंवर विचार करण्याचे स्वातंत्र्य आपोआपच मिळते. सुरुवातीपासून शेवटपर्यंत वाचक झपाटलेल्या मनःस्थितित राहतो.
आणि शेवटी कुणाच्या तरी मरणातच फक्त आनंद मिळविणारा भानुदास सूरपारंब्या सोबतच खेळलेल्या शकूच्या अस्थि पाहून थीजून जातो व वाचकाचे आंदोलित झालेले मन अखेरीस पाणावलेले डोळे टिपू लागतात
परिचय : अ. ल. देशपांडे, अमरावती (व-हाड)
संपर्क – “मथुरा”, मकान नंबर 4, विनोद स्टेट बैंक कॉलोनी, कैंप, अमरावती, महाराष्ट्र – 444602
मो. 92257 05884
≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈