(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं “भावना के दोहे”। )
(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में प्रस्तुत हैं विशेष भावप्रवण कविता “संतोष के दोहे”। आप श्री संतोष नेमा जी की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)
(डॉ. ऋचा शर्मा जी को लघुकथा रचना की विधा विरासत में अवश्य मिली है किन्तु ,उन्होंने इस विधा को पल्लवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । उनकी लघुकथाएं और उनके पात्र हमारे आस पास से ही लिए गए होते हैं , जिन्हें वे वास्तविकता के धरातल पर उतार देने की क्षमता रखती हैं। आप ई-अभिव्यक्ति में प्रत्येक गुरुवार को उनकी उत्कृष्ट रचनाएँ पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है मानवीय संवेदनाओं पर आधारित एक विचारणीय एवं प्रेरक लघुकथा चुनाव। डॉ ऋचा शर्मा जी की लेखनी को इस संवेदनशील लघुकथा रचने के लिए सादर नमन।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – संवाद # 68 ☆
☆ चुनाव ☆
शिक्षा क्षेत्र का चुनाव हो रहा था। वह अपने को सब तरह से उसके योग्य समझ रहा था। क्यों ना समझे ? हमेशा मेहनत से काम जो किया है। लोगों ने समझाया कि चुनाव कैसा भी हो उसमें राजनीति होती ही है, बडी गंदी चीज है यह। कुछ ने तो खुलकर कहा – इस पचड़े में मत पडो भाई, तुम्हारे जैसे सीधे – सादे आदमी के बस की बात नहीं है यह। पर वह नहीं माना। वह बडे भरोसे से अपने उसूलों पर चुनाव लड रहा था। मतदाता कहते – आपके जैसे निष्ठावान और मेहनती शिक्षक को तो जीतकर आना ही चाहिए। शिक्षा के स्तर की ही नहीं विद्यार्थियों के भविष्य की भी बात है। उसका उत्साह दुगुना हो जाता।
चुनाव परिणाम घोषित हुए, उसका नाम कहीं नहीं था। मुँह पर तारीफ करनेवाले कुछ बिक गए थे और कुछ जाति के आधार पर बँट गए थे।
(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ” में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, अतिरिक्त मुख्यअभियंता सिविल (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है। आज प्रस्तुत है श्री विवेक जी द्वारा रचित समसामयिक विषय पर आधारित एक कविता कट्टरता के काले पंजे….। इस विचारणीय रचना के लिए श्री विवेक रंजन जी की लेखनी को नमन।)
(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जीद्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं में आज प्रस्तुत है एक सार्थक एवं विचारणीय रचना “असहयोग की ताकत”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन।
आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं # 65 – असहयोग की ताकत ☆
कर्म की ताकत से तो हम सभी परिचित हैं, पर क्या आपने कभी सोचा कि यदि लोग सहयोग करना बंद कर दें तो क्या होगा? जाहिर सी बात है कि प्रशासक की तरक्की वहीं रुक जाएगी। इसी बात को ध्यान में रखकर गांधी जी ने असहयोग आंदोलन चलाया होगा। बिजीलाल जब तब समय का रोना, रोते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे, पर लोगों को उनका यह कदम कुछ अटपटा लगने लगा था। दरसल उनकी कार्यशैली ही ऐसी है कब किसको आसमान पर विराजित कर दे तो कब दूसरे को जमीन में पटक दें ये कोई नहीं जान सकता था। कुछ दिनों से उन्हें लोमड़ सिंह का सानिध्य मिलने लगा था, सो उनके तौर तरीके भी वैसे ही हो गए। अब ये दोनों मिलकर लोमड़ियों की तलाश में यहाँ -वहाँ तफरी करते नजर आने लगे। कुछ गुणीजनों ने जब ये मुद्दा उनके दरबार में उठाया तो समझाइश लाल ने धीरे से उनसे कहा, बगावत की बू आ रही है।
अब तो बिजीलाल अपने जोश में आकर कहने लगे बू हो या बदबू मुझे कोई फर्क न पहले पड़ा न अब पड़ेगा क्योंकि मैं तो अपने ही चिंतन में मस्त रहता हूँ। मैं तो आने वाले को जयराम जी व जाने वाले को राम भला करेंगे तो कह ही सकता हूँ। बस सत्ता के नशे में अपने समर्थकों के साथ वे आगे बढ़ ही रहे थे तभी एक लोमड़ी ने चालाकी दिखाते हुए उनकी कार्यशैली पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दिया। अब तो उनके समर्थकों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी। ये सब देखकर सामान्य सदस्य भी असमान्य व्यवहार करने लगे।
सबने तय किया कि इनको सबक सिखाना ही होगा। असहयोग आंदोलन छिड़ चुका था। बस इसका नेतृत्व इस बार गुणी जन कर रहे हैं, ये तो समय तय करेगा कि ऊट किस करवट बैठता है। वैसे बैठने- बिठाने की बात से याद आया कि बिजीलाल जी तो कर्मयोगी हैं उन्हें किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। जो रहेगा उसे ही प्रतिष्ठित करके अपना काम चला लेंगे। सबसे बड़ा झटका तो तब लगा जब उनके अंधसमर्थक इस चौपाई को रटने लगे –
कोउ नृप होय हमय का हानी।
चेरि छाड़ि न कहाउब रानी।।
ये सुन- सुनकर उनको समझ में आने लगा कि अब कि बार राह इतनी आसान नहीं होगी। लोगों को आँकने में उनसे चूक तो हो चुकी है। अब तो बस-
(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जीका हिन्दी बाल -साहित्य एवं हिन्दी साहित्य की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य” के अंतर्गत उनकी मानवीय दृष्टिकोण से परिपूर्ण लघुकथाएं आप प्रत्येक गुरुवार को पढ़ सकते हैं। आज प्रस्तुत है “लघुकथा – काहे की चिंता”।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 85 ☆
☆ लघुकथा – काहे की चिंता ☆
पति सुबह 5:00 बजे उठा। पानी भरा। कमरा साफ किया। पानी गर्म किया। चाय बनाई। पत्नी को उठाया।बिस्तर व्यवस्थित रखा। झाड़ू निकाल कर कंप्यूटर पर कहानी संशोधन करने बैठ गया।
तभी पत्नी ने आवाज दी, ” हरी मिर्ची नहीं है।”
“अभी मंगाता हूं,” कहकर पति ने किसी को फोन किया, ” अब प्लीज 30-35 मिनट मुझे डिस्टर्ब मत करना।”
“जी,” कहकर पत्नी काम करने लगी। उसने मोबाइल पर गाना लगा दिया था, ” बैठ मेरे पास तुझे देखता रहूं।”
“इसकी आवाज थोड़ी कम कर दो।”
“जी”, पत्नी तुनक कर आवाज कम करते हुए बोली, ” इस सौतन के पीछे मुझे कुछ करने और सुनने भी नहीं देते हैं । फिर 10 बजते ही कहेंगे- भूख लग रही है।”
” क्या कहा भाग्यवान?”
” कुछ नहीं, ” पत्नी बड़बड़ाई, ” मैं घरबाहर दोनों जगह खटती रहती हूं। यूं नहीं कि घर के काम में मेरी सहायता कर दें। बस इस बैरी कंप्यूटर से चिपके रहेंगे।”
यह सुनकर पति का हाथ कंप्यूटर के कीबोर्ड से उठकर माथे पर चला गया।
(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी की अब तक शताधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। जिनमें 70 के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत। इनमें प्रमुख हैं ‘बाल साहित्य श्री सम्मान 2018′ (भारत सरकार के दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय द्वारा डेढ़ लाख के पुरस्कार सहित ) एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अमृतलाल नागर बालकथा सम्मान 2019’। आप “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे ।
आज से हम प्रत्येक गुरवार को साप्ताहिक स्तम्भ के अंतर्गत डॉ राकेश चक्र जी द्वारा रचित श्रीमद्भगवतगीता दोहाभिव्यक्ति साभार प्रस्तुत कर रहे हैं। कृपया आत्मसात करें । आज प्रस्तुत है एकादश अध्याय।
स्नेही मित्रो सम्पूर्ण श्रीमद्भागवत गीता का अनुवाद मेरे द्वारा श्रीकृष्ण कृपा से दोहों में किया गया है। पुस्तक भी प्रकाशित हो गई है। आज आप पढ़िए ग्यारहवें अध्याय का सार। आनन्द उठाइए।
– डॉ राकेश चक्र
ग्यारहवां अध्याय – विराट रूप
श्रीकृष्ण भगवान ने अर्जुन को अपने विराट स्वरूप के दर्शन कराए।
श्रीकृष्ण भगवान ने अर्जुन को दसवें अध्याय में गुह्य ज्ञान के बारे में बताया, जो अति गोपनीय है। अर्जुन ने अपनी जिज्ञासा भगवान के विराट स्वरूप के दर्शनों को लेकर कुछ इस प्रकार प्रकट की——
गुह्य ज्ञान आध्यात्मिक, कहा आपने आज।
दूर हुआ सब मोह अब, जाना प्रभु का राज।। 1
कमलनयन जगदीश प्रभु, प्रलय-सृष्टि हैं आप।
अक्षय महिमा आपकी, हर लेती सब पाप।। 2
रूप सलोना दिव्य प्रभु, पुरुषोत्तम हैं आप।
छवि विराट दिखलाइए, मिट जाएँ संताप।। 3
विश्वरूप अवतार प्रभु, योगेश्वर यदुनाथ।
दर्शन देकर कीजिए,केशव मुझे सनाथ।। 4
श्रीकृष्ण भगवान ने अर्जुन को अपने विराट स्वरूप के दर्शन कराए——-
कहा कृष्ण भगवान ने, पार्थ देख ऐश्वर्य।
देव हजारों देख तू ,लख मेरा सौंदर्य।। 5
आदित्यों को देख तू, देख देव वसु रुद्र।
कुमारादि लख अश्विनी,देख दृष्टि से भद्र।। 6
चाहो यदि तुम देखना, देखो दिव्य शरीर।
देखो भूत-भविष्य तुम, देखो धरि मन धीर।। 7
दिव्य आँख में दे रहा, देख योग ऐश्वर्य ।
भौतिक आँखों से नहीं,दिखे दिव्य सौंदर्य।। 8
धृतराष्ट्र का सारथी संजय भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन का संवाद सुना और इस प्रकार भगवान के विराट रूप का वर्णन कर धृतराष्ट्र से कहा–
संजय कह धृतराष्ट्र से, कृष्ण दिखाएँ रूप।
विश्वरूप दिखला रहे, देखे देव अनूप।। 9
विश्वरूप अंतर्निहित, रूप अनादि अनंत।
अनगिन लोचन शीश मुख,अस्त्र-शस्त्र विजयंत।। 10
दैवी-आभूषण सुभग,दिव्य अस्त्र हथियार।
सुंदर माला वस्त्र हैं, दिव्य-सुगंध अपार।। 11
सहस सूर्य -सा तेज भी, है सम्मुख श्रीहीन
विश्वरूप परमात्मा, के सर्वथा अधीन। 12
विश्वरूप भगवान का, अर्जुन देखे रूप।
भाग हजारों विभक्ता, ब्रह्म सभी का भूप।। 13
अर्जुन हतप्रभ देखता, हुआ मोह से ग्रस्त।
नत-मस्तक करता विनय,जोड़ युगल निज हस्त।। 14
अर्जुन ने श्रीकृष्ण भगवान से कहा-
विश्वरूप में देव हैं, देखे विविधा रूप।
ब्रह्मा, शिवजी, ऋषि-मुनी, देखे नाग अनूप।। 15
अर्जुन बोला कृष्ण से, हे प्रभु विश्व स्वरूप
अंत, मध्य ना आदि तव,तन विस्तार अनूप।।
चकाचौंध अति तेज है, जैसे सूर्य प्रकाश।
तेजोमय सर्वत्र है, मुकुट, चक्र अविनाश।। 17
परम् आद्य प्रभु ज्ञेय हैं, सकल आश्र ब्रह्माण्ड।
अव्यय और पुराण हैं,स्वयं आप भगवान।। 18
अनत भुजाएँ आपकी, सूर्य-चंद्र हैं नैन
आदि,मध्य न अंत है, तेज अग्नि-से सैन। 19
मुख में अनगिन लोक हैं, दिग्दिगंत परिव्याप्त।
रूप अलौकिक देखकर, भय से सब हैं आप्त।। 20
शरणागत हैं देवगण, दिखते अति भयभीत।
सब करते हैं प्रार्थना, ऋषिगण सहित विनीत।। 21
शिव के विविधा रूप हैं, यक्ष, असुर गंधर्व
सिध्य-साध्य,आदित्य वसु, मरुत-पित्रगण सर्व।। 22
यह विराट अवतार लख, विचलित होते लोक।
अंग भयानक देखकर, बढ़ा हृदय भय शोक।। 23
सर्वव्याप प्रभु विष्णु का, रूप अलौकिक देख।
धैर्य न धारण हो रहा, मन भी रहित विवेक।। 24
मुझ पर आप प्रसन्न हों, हे प्रियवर देवेश।
प्रलय अग्नि मुख देखकर, मन में बढ़ा कलेश।। 25
कौरव दल के योद्धा, मुख में करें प्रवेश।
दाँतों में सब पिस रहे, बचा न कोई शेष।। 26
सौ सुत सब धृतराष्ट्र के, भीष्म, द्रोण सह कर्ण।
सभी प्रमुख योद्धा मरे, देख रहा सब वर्ण।। 27
नदियाँ जातीं जिस तरह, प्रिय के गाँव समुद्र।
उसी तरह योद्धा मिले, मुख में होते बद्ध।। 28
मुख में देखूँ वेग-सा, पूरा ही संसार।
अग्निशिखा में जिस तरह, जलें पतिंगे क्षार।।29
जलते मुख में आ रहे, निगल रहे सब आप।
इस पूरे ब्रह्मांड को, करें प्रकाशित आप।। 30
कृष्ण मुझे बतलाइए, उग्र रूप में कौन।
करता हूँ मैं प्रार्थना, तोड़ें अपना मौन।। 31
श्री भगवान ने अर्जुन से कहा
सकल जगत वर्तमान का, करने आया नाश।
पाँच पाण्डव बस बचें, सबका करूँ विनाश।। 32
उठो, लड़ो, तैयार हो, यश का करना भोग।
ये योद्धा पहले मरे, तुम निमित्त संयोग।। 33
भीष्म, द्रोण, जयद्रथ सहित,समझ मरे सब पूर्व।
तत्पर होकर तुम करो,केवल कर्म अपूर्व।। 34
संजय ने धृतराष्ट्र से कहा—–
संजय कह धृतराष्ट्र से , अर्जुन काँपे वीर।
हाथ जोड़ करता विनय, जय-जय हे! यदुवीर।। 35
अर्जुन ने श्रीभगवान कृष्ण से भयभीत होकर यह वचन कहे——
जो प्रभु का सुमिरन करे, होते हर्ष विभोर।
असुर सभी भयभीत हैं, भाग रहे चहुँओर।। 36
सबके सृष्टा आप हैं, हे अनन्त देवेश।
अक्षर परमा सत्य हैं, जगत परे हैं शेष।। 37
आप सनातन पुरुष हैं, आप सदय सर्वज्ञ।
आप सभी में व्याप्त हैं, दृश्य जगत सब अज्ञ।। 38
परम् नियंता वायु के, अग्नि सलिल राकेश।
प्रपितामह, ब्रह्मा तुम्हीं, विनती सुनो ब्रजेश। 39
शक्ति असीमा आप हैं,वंदन बारंबार।
आप सर्वव्यापी प्रभो, विनती सुनो पुकार।। 40
सखा जान हठपूर्वक, विनय सुनो हरि कृष्ण।
अज्ञानी हूँ मैं प्रभो, हरो हृदय के विघ्न।। 41
मित्र समझ, अपमान कर, किए कई अपराध।
क्षमा करो मैं मंद मति, सुन लो प्रियवर साध।। 42
चर-अचरा के जनक हैं, गुरुवर पूज्य महान।
तुल्य न कोई आपके, तीनों लोक जहान।।43
सब जीवों के प्राण हैं, आप पूज्य भगवान।
क्षमा करें अपराध सब, और परम् कल्यान।। 44
दर्शन रूप विराट के, पाकर मैं भयभीत।
कृष्ण रूप दिखलाइए, हे केशव जगमीत । 45
शंख, चक्र धारण करो, गदा,पद्म युत रूप।
चतुर्भुजी छवि धाम का, दर्शन दिव्य स्वरूप।। 46
श्रीभगवान ने अर्जुन से कहा
शक्ति पुंज मेरा अमित, अर्जुन सुन प्रिय लाल।
विश्वरूप तेजोमयी , था यह दृश्य विशाल।। 47
विश्वरूप इस दृश्य को,दृष्ट न कोई पूर्व।
यज्ञ, तपस्या, दान से, भी न मिला अपूर्व।। 48
रूप भयानक देखकर, विचलित मन का मोह।
प्रियवर इसे हटा रहा, देख रूप मनमोह।। 49
संजय ने धृतराष्ट्र से कहा
रूप चतुर्भुज वास्तविक, आए श्रीभगवान।
अन्तस् में फिर आ गए, पुरुषोत्तम श्रीमान।। 50
अर्जुन ने श्रीभगवान से कहा
मनमोहक छवि देखकर, अर्जुन हुआ प्रसन्न।
सुंदर मानव रूप से, मिटे मोह अवसन्न।। 51
जो छवि तुम अब देखते, यह है ललित ललाम।
देव तरसते हैं जिसे,पाने को अविराम।। 52
दिव्य चक्षु से देख लो, मेरी छवि अभिराम।
तप-योगों से ना मिलें, बीतें युग-जुग याम।। 53
जब अनन्य हो भक्ति तब, दर्शन हों दुर्लभ्य।
ज्ञान-भक्ति जो जान ले, मिले कृष्ण- गंतव्य। 54
शुद्ध भक्ति में जो रमें, कल्मष कर परित्यक्त।
कर्म करें मेरे लिए, मम प्रिय ऐसे भक्त।। 55
इति श्रीमद्भगवतगीतारूपी उपनिषद एवं ब्रह्मविद्या तथा योगशास्त्र विषयक भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन संवाद में ” विराट रूप ” ग्यारहवाँ अध्याय समाप्त।
(वरिष्ठ साहित्यकार एवं अग्रज श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी हमारे प्रबुद्ध पाठकों के लिए अपनी अप्रतिम रचनाएँ साझा करते रहते हैं। आज प्रस्तुत हैं आपकी “काव्यांजलि” – वंदे मातरम….। )