(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जीद्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं में आज प्रस्तुत है एक सार्थक एवं विचारणीय रचना “बसंती बयार…”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन।
आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं # 90☆ बसंती बयार …☆
बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही फागुन भी दस्तक देने लगता है। मौसम का असर सभी पर पड़ना स्वाभाविक है। इस समय तो चुनावी माहौल होने के कारण रंगों की राजनीति भी जोर पकड़ती दिख रही है। कौन आएगा कौन जाएगा ये तो मतदाता की इच्छा पर निर्भर करेगा किन्तु पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी – अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं। पहले चुनावी टिकट के लिए घमासान मचा हुआ था। अब मनोरंजन हेतु देश -विदेश की यात्रा के टिकट के लिए मारामारी हो रही है। एक दूसरे को समझते- समझाते वे ये भूल गए थे कि उन्हें अपनी यात्रा भी तो सुनिश्चित करनी है। ऊँट किस करवट बैठेगा इसका अंदाजा तो उन्हें है किंतु सकारात्मक चिंतन के वशीभूत वे देखकर भी अनदेखा करने में महारथी हो रहे हैं।
कहा भी गया है आँख ओट पहाड़ ओट, अच्छा है परिवर्तन होना ही चाहिए। भले ही सत्ता का हो, स्थान का हो, दल या विचारधारा का हो। डॉक्टर भी रोगियों को यही कहते हैं कि आप जगह बदलें,हवा- पानी बदलते ही दवा- दारू भी असर करने लगेगी। चुनावी जोड़तोड़ में दो महीने की मेहनत कितना रंग लाएगी ये तो मतपेटी में पड़े हुए बैलेट पेपर ही तय करेंगे पर होली में कौन सा रंग सबके चेहरों पर दिखाई देगा ये चुनावी परिणाम ही बताएंगे। आम मतदाता तो जिधर का पड़ला भारी देखेगा उसी ओर मुड़ जाएगा। उसे तो रंगों से खेलना है चाहें कोई भी रंग क्यों न हो।
मौखिक प्रचार में सभी लोग लगे हुए हैं। अपना प्रत्याशी जीते ये न केवल कार्यकर्ता चाहते हैं वरन मतदाता भी हवा का रुख निर्धारित करते हुए देखे जा सकते हैं। प्रादेशिक चुनाव केवल उस विशेष राज्य तक सीमित नहीं रह गए हैं। उनका भी कार्यक्षेत्र बढ़ है। अब सब लोग केंद्र के साथ ही अपने प्रदेश की गोटी फिट करना चाह रहे हैं। बदलाव का असर हो रहा है, लोकतंत्र की विशालता चुनावों की गतिविधियों द्वारा ही तय होती है। जागरूकता का असर साफ दिखाई दे रहा है। जैसे- जैसे शिक्षा का स्तर बढ़ता जाएगा, लोगों को रोजगार मिलेगा, उनके पेट भरे होंगे वैसे- वैसे चुनावी मुद्दे भी बदलेंगे। अब दलों को भी अपने कार्यों पर पूरे पाँच वर्षों का लेखा – जोखा देना होगा क्योंकि मतदाता जागरूक हो रहा है। किस रंग से रंगे ये निर्धारण अब वो स्वयं करेगा। मौसम हर बार बासंती नहीं हो सकता।
(हम प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’जी के आभारी हैं जिन्होने साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक की पुस्तक चर्चा” शीर्षक से यह स्तम्भ लिखने का आग्रह स्वीकारा। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी, जबलपुर ) पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। उनका पारिवारिक जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है। इस स्तम्भ के अंतर्गत हम उनके द्वारा की गई पुस्तक समीक्षाएं/पुस्तक चर्चा आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं।
आज प्रस्तुत है सुश्री सुषमा व्यास राजनिधि जी के काव्य संग्रह “एक दिया देहरी पर” की समीक्षा।
पुस्तक चर्चा
कृति… एक दिया देहरी पर
कवियत्री… सुषमा व्यास राजनिधि
संस्मय प्रकाशन, इंदौर
ISBN 978-81-95264-12-4
मूल्य २०० रु, पृष्ठ १०८
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक की पुस्तक चर्चा# 108 ☆
☆ “एक दिया देहरी पर” – कवियत्री… सुश्री सुषमा व्यास राजनिधि ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆
“धन, वैभव, राज सब ठुकरा देना
आंगाष्टिक मार्ग सेतप संयम की राह अपनाना
सिद्धार्थ से सिद्धस्थ हो जाना
मौन से हर उत्तर दे पाना
इतनाआसान तो नही बुद्ध हो जाना”
या
“उसके अंदर सांझा चूल्हा है
तंदूर धधक रहा है
वो निगल नही सकता रोटी
उसके पास मुंह ही नही
फिर भी वह मुस्करा रहा है “
अथवा
“जब तुम मूड में हो
हँसो तो वह भी हँस ले
जब तुम गिल्टी हो
तो उसे भी होना ही चाहिये
तुम्हें क्या लगता है
स्त्री कोई उपयोग करने वाली चीज है ?
इन सब पंक्तियों को पढ़ने के बाद आपको क्या लगता है कि ये किसी नई कवियत्री की पहली किताब से उधृत कविता अंश हैं ? पर हाँ यह सच ही सुषमा व्यास राजनिधि के प्रथम काव्य संग्रह “एक दिया देहरी पर” की कविताओ को पढ़ते हुये जिन ढ़ेरो पक्तियो को मैंने लाल स्याही से रेखांकित किया है, उन्हीं में से चंद पंक्तियां हैं. सुषमा जी रिश्तों, घर परिवार, धन धान्य, सदव्यवहार से परिपूरित एक आध्यात्मिक दृष्टि वाली भाषा संपन्न सरल रचनाकार हैं. एक दिया देहरी पर में उन्होने तीन खण्डों में अपनी ४५ अकवितायें साहित्य जगत के सम्मुख रखीं हैं. शैली, भाषा, काव्य में भावगत सौंदर्य, रचना सौष्ठव परिपक्व है. स्त्री विमर्श की कवितायें नारी खण्ड में हैं, जिनमें माई का पल्लू, घर से जाती बेटियां, नारी मन के भाव बेलती रोटियां, मैं सितार सी, खुद को खुद में ढ़ूंढ़ रही हूं, धरा सी नारी, मेरा कोना, मैं भी चुनरिया, अनगढ़ी आदि प्रभावोत्पादक हैं. उनकी आध्यात्मिक दृष्टि व पौराणिक ज्ञान ही उनसे लिखवाता है
“ओ स्त्री तुम पैदा नही हुई, बना दी गई हो….
तुम कभी अनुसूया बनी कभी अहिल्या बनी बरसों बरस
शिला बन सहती रहीं वर्षा, शीत, ग्रीष्म….
सीता, द्रौपदि, तारा बनकर शोषित होती रहीं पर अब तुम उठ खड़ी हो गई हो….
मेरी आशा है कि यह आव्हान नारी अस्मिता और जीवन दर्शन में शाश्वत प्रेम के जागरण की नई इबारत लिखेगा.
सुषमा व्यास राजनिधि जी व्यंग्य, आध्यात्म, मंच संचालन आदि विविध विधाओ में समान रूप से पारंगत हैं उनसे अनवरत बहुआयामी लेखन की अपेक्षा साहित्य जगत रखता है. एक दिया देहरी पर अक्षय प्रकाश करता रहे यही शुभेच्छा करता हूं.
चर्चाकार… विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’
ए २३३, ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी, भोपाल, ४६२०२३
मो ७०००३७५७९८
readerswriteback@gmail.com
apniabhivyakti@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈
(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी की अब तक शताधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। जिनमें 70 के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत। इनमें प्रमुख हैं ‘बाल साहित्य श्री सम्मान 2018′ (भारत सरकार के दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय द्वारा डेढ़ लाख के पुरस्कार सहित ) एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अमृतलाल नागर बालकथा सम्मान 2019’। आप “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे ।
(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जीका हिन्दी बाल -साहित्य एवं हिन्दी साहित्य की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य” के अंतर्गत उनकी मानवीय दृष्टिकोण से परिपूर्ण लघुकथाएं आप प्रत्येक गुरुवार को पढ़ सकते हैं। आज प्रस्तुत है आपकी एक अतिसुन्दर बाल कथा – “मोना जाग गई”।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 108 ☆
☆ बाल कथा – मोना जाग गई ☆
मोना चकित थी। जिस सुंदर पक्षी को उसने देखा था वह बोल भी रहा था। एक पक्षी को मानव की भाषा बोलता देखकर मोना बहुत खुश हो गई।
उसी पक्षी ने मोना को सुबह-सवेरे यही कहा था,
“चिड़िया चहक उठी
उठ जाओ मोना।
चलो सैर को तुम
समय व्यर्थ ना खोना।।”
यह सुनकर मोना उठ बैठी। पक्षी ने अपने नीले-नीले पंख आपस में जोड़ दिए। मोना अपने को रोक न सकी। इसी के साथ वह हाथ जोड़ते हुए बोली, “नमस्ते।”
पक्षी ने भी अपने अंदाज में ‘नमस्ते’ कहा। फिर बोला,
“मंजन कर लो
कुल्ला कर लो।
जूता पहन के
उत्साह धर लो।।”
यह सुनकर मोना झटपट उठी। ब्रश लिया। मंजन किया। झट से कपड़े व जूते पहने। तब तक पक्षी उड़ता हुआ उसके आगे-आगे चलने लगा।
मोना का उत्साह जाग गया था। उसे एक अच्छा मित्र मिल गया था। वह झट से उसके पीछे चलने लगी। तभी पक्षी ने कहा,
“मेरे संग तुम दौडों
बिल्कुल धीरे सोना।
जा रहे वे दादाजी
जा रही है मोना।।”
“ओह! ये भी हमारे साथ सैर को जा रहे हैं,” मोना ने चाहते हुए कहा। फिर इधर-उधर देखा। कई लोग सैर को जा रहे थे। गाय जंगल चरने जा रही थी।
पक्षी आकाश में कलरव कर रहे थे। पूर्व दिशा में लालिमा छाने लगी थी। पहाड़ों के सुंदर दिख रहे थे। तभी पक्षी ने कहा,
“सुबह-सवेरे की
इनसे करो नमस्ते।
प्रसन्नचित हो ये
आशीष देंगे हंसते।।”
यह सुनते ही मोना जोर से बोल पड़ी, “नमस्ते दादा जी!”
तभी उधर से भी आवाज आई, “नमस्ते मोना! सदा खुश रहो।”
यह सुनकर मोना चौंक उठी। उसने आंखें मल कर देखा। वह बिस्तर पर थी। सामने दादा जी खड़े थे। वे मुस्कुरा रहे थे, “हमारी मोना जाग गई!”
“हां दादा जी,” कहते हुए मोना झट से बिस्तर से उठी, “दादा जी, मैं भी आपके साथ सैर को चलूंगी,” कह कर वह मंजन करके तैयार होने लगी।
वेद व पुराण काळातील महत्वाच्या स्त्रिया : पतिव्रता सुलोचना
रामायणातील बरेच प्रसंग नैमिषारण्यात घडले आहेत. नैमिषारण्य सुरम्य कथा या माझ्या पुस्तकासाठी मला बरेच ग्रंथ वाचायला मिळाले. त्यात मला सगळ्यात आवडलेली व्यक्ती म्हणजे मेघनाद ची पतिव्रता पत्नी सुलोचना. ती वासुकी नागाची कन्या व रावणाची स्नुषा होती. मेघनाद चे तिच्यावर अत्यंत प्रेम होते. तो एक पत्नी व्रती होता. मेघनाद महापराक्रमी होता. त्याने दैत्य गुरु शुक्राचार्य यांच्याकडून मायावी विद्या शिकून घेतली होती. त्याने इंद्राशी युद्ध करून इंद्राला जिंकले होते म्हणून त्याचे नाव इंद्रजीत असे पडले होते. राम रावण युद्धा मध्ये फक्त लक्ष्मणच त्याचा वध करू शकत होता. लक्ष्मणाने तशी प्रतिज्ञा केली . त्यावेळी रामाने त्याला सांगितले की तू नक्की त्याचा वध करशील पण त्याचे मस्तक जमिनीवर पडू देऊ नको कारण सुलोचना सारख्या साध्वी च्या पतीचे मस्तक जमिनीवर पडले तर आपल्या संपूर्ण सेनेचा नाश होईल. लक्ष्मणाने ते लक्षात ठेवले व त्याचे शीर उडवले ते हनुमंताच्या हाती पडले. हनुमंताने ते रामाजवळ आणले. त्याच वेळेस मेघनाद चा एक हात उडाला व सुलोचना जवळ ये ऊन पडला. सुलोचना ला खूप दुःख झालं पण तिला त्या हाताला स्पर्श करण्याचे धैर्य होईना कारण कदाचित जर परपुरुषाचा हात असेल तर आपण पापिणी ठरू. सुलोचनाने त्या हाताला विचारलं ” प्राणप्रिय स्वामी हा हात तुमचा असेल तर आणि जर मी खरी पतीव्रता असेन तर तुम्ही या हाताने युद्धाचा सारा वृत्तांत मला लिहून दाखवा.” आणि तिने एक लेखणी त्या हातात दिली. तो हात लिहू लागला” प्रिये सुलोचने, हा माझाच हात आहे. लक्ष्मणा बरोबर माझं तुंबळ युद्ध झालं. लक्ष्मणा सारखा अत्यंत तेजस्वी व दैवी गुणसंपन्न प्रतिस्पर्धी मला मिळाला. त्याने गेली 14 वर्षे पत्नी निद्रा आणि अन्न यांचा त्याग करून फक्त श्रीरामांची सेवा केली आहे. त्यामुळे त्याच्या अंगात अमोघ शक्ती निर्माण झाली त्यापुढे मी हरलो. हा माझा हात आणि माझे मस्तक मात्र प्रभु श्रीरामांच्या जवळ आहे.” सुलोचना ने सती जायचं ठरवलं पण त्यासाठी मांडीवर पतीचे मस्तक हवे होते. तिने रावणाला सांगितले माझ्या पतीचे मस्तक आणा. तेव्हा रावण म्हणाला,
सुलोचना त्यासाठी तुलाच रामा कडे जावे लागेल. तू बिनधास्त जा कारण तिथे बालब्रह्मचारी हनुमान जितेंद्रिय लक्ष्मण आणि एक पत्नी व्रती प्रभू रामचंद्र आहेत. तुला कसलीही भीति नाही. ते तुझा उचित सन्मान करतील. श्वशुरांची आज्ञा शिरसावंद्य मानून ती पतिव्रता रामाकडे गेली. सर्वांना प्रश्न पडला मेघनाद चं मस्तक रामा कडे आहे हे तिला कसं कळलं? ती एवढी ताकदवान असेल तर हे मस्तक सुद्धा हसेल. सुलोचना ला अंतर्ज्ञानाने हे भाव कळले आणि हात जोडून तिने विनंती केली,” पती देवा मी कायावाचामने तुम्हाला परमेश्वर मानत आहे हे तुम्हाला मान्य असेल तर हसून दाखवा”. आणि अहो आश्चर्यम! मेघनाद च्या निर्जीव मस्तकातून हास्याचे फवारे उडू लागले. श्रीरामाने ते मस्तक तिच्या हाती सोपवले. तिने रामाला विनंती केली आज माझ्या पतीचे अंतिम संस्कार आहेत म्हणून आज युद्ध बंद ठेवाल का? रामाने हो सांगितले. जाता जाता ती लक्ष्मणा समोर आली व म्हणाली” माझे पती अजिंक्य होते. पण त्यांची बाजू सत्याची नव्हती. ज्या सीतेचे अपहरण आपल्या पित्यान केलं त्यांच्या बाजून ते लढले. उर्मिला आणि मी दोघी पतिव्रता आहोत. तुम्हा उभयतांची बाजू सत्याने चालणारी आहे. म्हणून तू जिंकलास.”
पतीचं मस्तक घेऊन ती पतिव्रता लंकेला परत गेली आणि समुद्र किनाऱ्यावर चंदनाच्या चितेवर आपल्या पतीचे मस्तक मांडीवर घेऊन सती गेली.
अशी ही महापतिव्रता सुलोचना. तिच्या तेजाला, धैर्याला, आत्मसमर्पणाला कोटी कोटी प्रणाम.
(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी अर्ध शताधिक अलंकरणों /सम्मानों से अलंकृत/सम्मानित हैं। आपकी लघुकथा “रात का चौकीदार” महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9वीं की “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित। आप हमारे प्रबुद्ध पाठकों के साथ समय-समय पर अपनी अप्रतिम रचनाएँ साझा करते रहते हैं। आज प्रस्तुत है एक समसामयिक विषय पर आधारित विचारणीय कविता “बैठे-ठाले – चुनावी चहलकदमी….”।)
(डा. सलमा जमाल जी का ई-अभिव्यक्ति में हार्दिक स्वागत है। रानी दुर्गावती विश्विद्यालय जबलपुर से एम. ए. (हिन्दी, इतिहास, समाज शास्त्र), बी.एड., पी एच डी (मानद), डी लिट (मानद), एल. एल.बी. की शिक्षा प्राप्त । 15 वर्षों का शिक्षण कार्य का अनुभव एवं विगत 22 वर्षों से समाज सेवारत ।आकाशवाणी छतरपुर/जबलपुर एवं दूरदर्शन भोपाल में काव्यांजलि में लगभग प्रतिवर्ष रचनाओं का प्रसारण। कवि सम्मेलनों, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं में सक्रिय भागीदारी । विभिन्न पत्र पत्रिकाओं जिनमें भारत सरकार की पत्रिका “पर्यावरण” दिल्ली प्रमुख हैं में रचनाएँ सतत प्रकाशित।अब तक लगभग 72 राष्ट्रीय एवं 3 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार/अलंकरण। वर्तमान में अध्यक्ष, अखिल भारतीय हिंदी सेवा समिति, पाँच संस्थाओं की संरक्षिका एवं विभिन्न संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन। )
आपके द्वारा रचित अमृत का सागर (गीता-चिन्तन) और बुन्देली हनुमान चालीसा (आल्हा शैली) हमारी साँझा विरासत के प्रतीक है।
आप प्रत्येक बुधवार को आपका साप्ताहिक स्तम्भ ‘सलमा की कलम से’ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है एक विचारणीय नज़्म “नफ़रत के बीज–”।
(श्री अरुण श्रीवास्तव जी भारतीय स्टेट बैंक से वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बैंक की सेवाओं में अक्सर हमें सार्वजनिक एवं कार्यालयीन जीवन में कई लोगों से मिलना जुलना होता है। ऐसे में कोई संवेदनशील साहित्यकार ही उन चरित्रों को लेखनी से साकार कर सकता है। श्री अरुण श्रीवास्तव जी ने संभवतः अपने जीवन में ऐसे कई चरित्रों में से कुछ पात्र अपनी साहित्यिक रचनाओं में चुने होंगे। उन्होंने ऐसे ही कुछ पात्रों के इर्द गिर्द अपनी कथाओं का ताना बाना बुना है। आपने ‘असहमत’ के किस्से तो पढ़े ही हैं। अब उनके एक और पात्र ‘परम संतोषी’ के किस्सों का भी आनंद लीजिये। आप प्रत्येक बुधवार साप्ताहिक स्तम्भ– परम संतोषी के किस्से आत्मसात कर सकेंगे।)
☆ कथा – कहानी # 20 – परम संतोषी भाग – 6 ☆ श्री अरुण श्रीवास्तव ☆
शाखा में निरीक्षण के दौरान बहुत से परिवर्तन आते हैं जिनसे संकेत मिल जाता है कि ब्रांच इज़ अंडर इंस्पेक्शन.
नीली, काली और लाल इंक के साथ नज़र आने लगती है हरियाली याने ग्रीन इंक. ये ग्रीन इंक अनुशासन, टाइमिंग, वेश विन्यास, कर्मठता, शांत वातावरण जो सिर्फ और सिर्फ कस्टमर की आवाजों का व्यवधान पाता है, की द्योतक होती है. आने वाले नियमित और अनुभवी, नटखट या चालाक कस्टमर समझ जाते हैं कि उनके अटके काम, इंस्पेक्शन के दौरान पूरे होने की संभावना बन गई है. हालांकि स्टाफ उनके काम इंस्पेक्शन के बाद करने का आश्वासन देकर और उनकी समझदारी की तारीफ कर उनको विदा करता रहता है.
इंस्पेक्शन के दौरान बुक्स तो बैलेंस हो जाती हैं पर स्टाफ की दिनचर्या अनबेलेंस हो जाती है. घर के लिये जरूरी किराना और सब्जियां लाने का काम, इंस्पेक्शन के बाद करने के आश्वासन के साथ मुल्तवी कर दिया जाता है. अगर शहर से पहचान और दोस्तो का दायरा बड़ा हो या फिर संतानें इतनी बड़ी हों कि सब्जी की खरीददारी कर सकें तो बैंक के लंच बॉक्स में सब्जी नज़र आ जाती है वरना कभी कभी तड़केदार दाल का सामना भी करना पड़ जाता है. इंस्पेक्शन के दौरान चाय कॉफी, उंगलियों के इशारे पर करने की व्यवस्था किया जाना भी स्टाफ के मॉरल को बूस्ट करने के काम आता है.
निरीक्षण में बेलेसिंग और पिछली तारीख की केशबुक के एक एक वाउचर को ग्रीन इंक से टिक करते हुये बेलेंस करना और चेक करने की परंपरा, बैंक मास्टर से पहले अस्तित्व में थी जिसके लिये बैलेसिंग एक्सपर्ट और अतिरिक्त स्टाफ की सहायता और छुट्टी के दिनों का भरपूर उपयोग किया जाता था. आसपास की छोटी व आश्रित शाखाओं के समझदार और दुनियादार शाखा प्रबंधक भी अवकाश के दिनों में या शाखा से लौटने के बाद इस काम में पुण्य अर्जित करने का प्रयास करते थे ताकि वक्त आने पर रिलीफ अरेंजमेंट के लिये वो इस कारसेवा का नकदीकरण कर सकें.
निरीक्षण में ऋण विभाग महत्वपूर्ण होता है. समझदार और कुशल फील्ड ऑफीसर, पद ग्रहण करते ही पिछली इंस्पेक्शन रिपोर्ट पढ़ पढ़कर अपनी डेस्क चमकाना शुरु कर देते हैं. अनुभवी अधिकारी सारे बड़े ऋण खातों की फाइल और दस्तावेज सिलसिलेवार जमा लेते हैं. आवेदन, विश्लेषण और अनुशंसा, स्वीकृति, अनुमोदित कंट्रोल रिटर्न, इंश्योरेंस, वाहनों के प्रकरणों में रजिस्ट्रेशन, केश क्रेडिट खातों में अद्यतन रिव्यू रिन्यूअल, रिवाइवल, हर दस्तावेज अपने निरीक्षण के हिसाब से इस तरह पेश किया जाता है कि निरीक्षण अधिकारी भी खुश होकर कह देते हैं “बहुत अच्छा,कितने इंस्पेक्शन फेस कर चुके हैं. जवाब शब्दों से नहीं बल्कि विनम्रता में पगी हल्की मुस्कान से दिया जाना ही व्यवहारिक होता है. अग्रिम के क्षेत्र में काम करने वाले अधिकारियों का मितभाषी होना हमेशा फायदेमन्द होता है. जो पूछा जाय सिर्फ वही कम से कम शब्दों में प्रगट किया जाये. बड़बोले अक्सर गच्चा खा जाते हैं और चापलूसी हमेशा इंस्पेक्शन अधिकारी को शंकित करती है.
निरीक्षण अधिकारी भी मानवीय आवश्यकताओं और दुर्बलताओं से बंधे होते हैं सुबह नौ बजे से लगातार बैठकर काम करते रहने पर शाम 6 बजे के करीब संतोषी साहब आगे बढ़कर संक्षिप्त सांयकालीन वॉक प्रस्तावित करते थे और सहायक महाप्रबंधक के साथ शहर भ्रमण पर निकल जाते थे. लगभग 30-40 मिनट का यह वॉक, और बैंक के बाहर बह रही शुद्ध शीतल हवा, दिनभर की थकान और बोरियत को उड़न छू कर देती थी. इस दौरान नगर से संबंधित ऐतिहासिक और वर्तमान की जानकारियों पर ही चर्चा की जाती थी. शाखा के संबंध में कोई बात उठने पर संतोषी जी बड़ी चतुराई से विषय परिवर्तन कर देते थे. सहा. महाप्रबंधक महोदय समझते हुये हल्के से मुस्कुरा देते थे. अंत में कुछ दिनों की इस सायंकालीन समीपता के जरिये सहायक महाप्रबंधक महोदय, संतोषी जी के परिवार के बारे में काफी कुछ जान गये. नियमित संतुलित दक्षिण भारतीय भोजन, परिवार की पहचान पहले से दे रहा था और सहायक महाप्रबंधक ने संतोषी जी को आश्वास्त किया कि निरीक्षण समाप्ति के एक दिन पूर्व वे अवश्य ही उनके घर पर उनके परिवार के साथ बैठकर, अपनी पसंदीदा फिल्टर कॉफी का आनंद लेंगे. शाखा का निरीक्षण अपनी सामान्य गति से भी ज्यादा तेज गति से चलता रहा और धीरे धीरे अनुमानित क्लोसिंग डेट भी पास आ गई.
अपने आश्वासन के अनुरूप सहायक महाप्रबंधक महोदय, संतोषी जी के निवास पर पधारे. शाखा के मुख्य प्रबंधक वयस्त थे तो चाहने के बावजूद वे नहीं आ सके. पर सहायक महाप्रबंधक महोदय अकेले नहीं आये थे, वे अपने साथ चांदी के लक्ष्मी गणेश जी भी लेकर आये थे जो संतोषी जी के परिवार को उपहार स्वरूप दिये जाने थे. फिल्टर कॉफी की रिफ्रेशिंग सुगंध के बीच उस मेहमान का बड़े सम्मान और आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया, जो अपनी निरीक्षणीय शुष्कता के बीच अपनी मानवीय स्निग्धता को अक्षुण्ण रखने में कामयाब थे. संतोषी जी की बेटियाँ की रौनक से घर प्रकाशित था और यह प्रकाश अलौकिक था. सुस्वादु भोजन से प्रारंभ निकटता, फिल्टर कॉफी की खुशबू के बीच ऐसी आत्मीयता में बदल गई कि सहायक महाप्रबंधक महोदय कब सर से अंकल बन गये, पता ही नहीं चला. इंस्पेक्शन के कारण अपनी संतानों से दूरी, इस परिवार से मिलकर अद्भुत शांति प्रदान कर रही थी. संतोषी जी के परिवार में बह रही स्निग्धता और आपसी स्नेह, संतोषी जी के संतुष्ट होने का स्त्रोत घोषित कर रहा था और सहायक महाप्रबंधक महोदय को भी रेट रेस याने चूहा दौड़ और टंगड़ीमार प्रतियोगिता की निर्थकता का संदेश दे रही थी. बैंक में कई वर्कोहलिक प्राणी पाये जाते हैं जिनकी घड़ी चौबीसों घंटे टिक टिक की जगह काम काम की ध्वनियों गुंजायमान करती रहती है. असंतुलित व्यक्तित्व, असंतुष्ट परिवार और कैरियर की हिमालयीन अपेक्षा, अक्सर अनुपयुक्त लक्ष्यों की जगह मानसिक शांति और प्रसन्नता छीन लेती है और मानव रुपी ये रोबोट, बड़ी आसानी से यूज़ किये जाते हैं. काम करना,दक्षतापूर्वक काम करना बुरा नहीं है पर अगर रेट रेस में जीतने की अतृप्त लालसा परिवार का संतुलन भंग कर रही है तो ऐसे प्राणियों को स्वयं विचार करने की आवश्यकता है. जीवन पर बैंक के साथ साथ परिवार का भी अधिकार और अपेक्षाएं होती हैं और परिवार के मुखिया होने के नाते दायित्व भी, कि परिवार और नियोक्ता के बीच में संतुलन बनाकर रखे.
यह कथा मैं अपने अमरीका प्रवास के दौर में लिख रहा हूँ और यहाँ के वर्क कल्चर में नियोक्ता संस्था द्वारा अपने इंप्लाइज की व्यक्तिगत और पारिवारिक जरूरतों को भी उतनी ही महत्ता दिये जाने की संस्कृति से परिचित हो रहा हूँ. विकासशील भारत और विकसित अमरीका के वर्क कल्चर की यह अनुभवित भिन्नता, बहुत कुछ समझाती है.
परम संतोषी कथा जारी रहेगी भले ही असंतुष्ट जीव इसे पसंद करें या न करें ….
(श्री अरुण कुमार डनायक जी महात्मा गांधी जी के विचारों केअध्येता हैं. आप का जन्म दमोह जिले के हटा में 15 फरवरी 1958 को हुआ. सागर विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने के उपरान्त वे भारतीय स्टेट बैंक में 1980 में भर्ती हुए. बैंक की सेवा से सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृति पश्चात वे सामाजिक सरोकारों से जुड़ गए और अनेक रचनात्मक गतिविधियों से संलग्न है. गांधी के विचारों के अध्येता श्री अरुण डनायक जी वर्तमान में गांधी दर्शन को जन जन तक पहुँचाने के लिए कभी नर्मदा यात्रा पर निकल पड़ते हैं तो कभी विद्यालयों में छात्रों के बीच पहुँच जाते है.
श्री अरुण डनायक जी ने बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि पर कई कहानियों की रचना की हैं। इन कहानियों में आप बुंदेलखंड की कहावतें और लोकोक्तियों की झलक ही नहीं अपितु, वहां के रहन-सहन से भी रूबरू हो सकेंगे। आप प्रत्येक सप्ताह बुधवार को साप्ताहिक स्तम्भ बुंदेलखंड की कहानियाँ आत्मसात कर सकेंगे।)
बुंदेलखंड कृषि प्रधान क्षेत्र रहा है। यहां के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि कार्य ही रहा है। यह कृषि वर्षा आधारित रही है। पथरीली जमीन, सिंचाई के न्यूनतम साधन, फसल की बुवाई से लेकर उसके पकनें तक प्रकृति की मेहरबानी का आश्रय ऊबड़ खाबड़ वन प्रांतर, जंगली जानवरों व पशु-पक्षियों से फसल को बचाना बहुत मेहनत के काम रहे हैं। और इन्ही कठिनाइयों से उपजी बुन्देली कहावतें और लोकोक्तियाँ। भले चाहे कृषि के मशीनीकरण और रासायनिक खाद के प्रचुर प्रयोग ने कृषि के सदियों पुराने स्वरूप में कुछ बदलाव किए हैं पर आज भी अनुभव-जन्य बुन्देली कृषि कहावतें उपयोगी हैं और कृषकों को खेती किसानी करते रहने की प्रेरणा देती रहती हैं। तो ऐसी ही कुछ कृषि आधारित कहावतों और लोकोक्तियों का एक सुंदर गुलदस्ता है यह कहानी, आप भी आनंद लीजिए।
☆ कथा-कहानी # 97 – बुंदेलखंड की कहानियाँ – 8 – मम्मा के आंगे ममयावरे की ने हाँको … ☆ श्री अरुण कुमार डनायक ☆
मम्मा के आंगे ममयावरे की ने हांकों
शाब्दिक अर्थ :-एक जानकार के सामने अपना आधा अधूरा ज्ञान प्रस्तुत करना।
इस बुन्देली कहावत के पीछे जो संभावित कहानी हो सकती है वह कुछ कुछ ऐसी होगी :-
वर्तमान में उद्योग धंधों से विहीन बुंदेलखंड पुरातन काल में भी ऐसा ही रहा होगा। बहुसंख्य आबादी गाँव में रहकर खेती करती होगी और कुछ कुछ दूरी पर छोटे मोटे कस्बे होंगे जहाँ व्यापारियों के परिवार रहते होंगे जो ग्रामीणों की घर ग्रहस्थी की जरूरते पूरी करते होंगे।
ऐसे ही कोपरा नदी के किनारे बसे एक गाँव चोपरा में एक कृषक परिवार रहता था। उसकी एक बहन गाँव से थोड़ी दूर स्थित एक कस्बे हरदुआ में ब्याही थी और बहनोई छोटा मोटा एक व्यापारी था। कृषक का पुत्र कलुआ एक बार अपनी बुआ के घर हरदुआ गया। परम्परा के अनुसार भाई ने बहन के लिए गाँव से सब्जी भाजी, तिली, झुंडी (ज्वार) दूध आदि उपहार भेजे। कलुआ को अपने घर आया देख बुआ बड़ी खुश हुयी। बुआ ने अपने दोनों लड़कों बड़े बेटे पप्पूँ और छोटे बेटे गुल्लु से कलुआ की दोस्ती करवाई और फिर अपने मायके के हालचाल पूंछने लगी कि भइया भौजी कैसे हैं, पड़ोसन काकी के क्या हाल चाल हैं, कुँआ वाली बुआ जिंदा है कि मर गयी और बरा (बरगद) वाली मौसी अभी भी बहु को गरियाती है कि नहीं, तला वाली बिन्ना (बहन) अभी अभी चुखरयाई (चुगलखोरी) करती है कि नहीं आदि आदि। कलुआ भी बुआ की सभी बातों का अपनी गमई जबान से जबाब देता जा रहा था और बता रहा था कि आजकल अम्मा को कैसे बात बात मैं चिनचिनों लग जाता है ( किसी भी छोटी छोटी बात का बुरा लगा जाना) और बुआ अब तो घर घर मटयारे चूल्हे हो गयें हैं। इन सब बातों में पप्पूँ और गुल्लु को बड़ा मजा आ रहा कि अचानक बुआ ने बातचीत की धार यह कहते हुये मोड़ी कि सरमन बेटा को ऐसी बातें करना शोभा नाही देता है और खेती किसानी के बारे में पूंछने लगी । कलुआ को तो अब मानो मनमाफ़िक विषय मिल गया क्योंकि संझा सकारे (शाम और सुबह) खेत का चक्कर लगाना तो उसका प्रिय शगल था। वह बुआ को बताने लगा कि आजकल खेती किसानी बहुत अच्छी नहीं रह गई है और हरवाहों को हर काम के लिए अरई गुच्चनी पड़ती है, फसल अच्छी होती है तो पड़ोसी गाँव के किसान जरबे मरबे लग जात हैं (ईर्ष्या करने लग जाते हैं)। कलुआ खेती किसानी की परेशानियाँ बता ही रहा था कि बड़ा बेटा पप्पूँ जो कस्बे के स्कूल में पढ़ता था बीच में ही उचक पड़ा और खेती किसानी पर अपना ज्ञान बघारने लगा तभी बुआ पप्पूँ को डपटते हुये बोली कि मम्मा के आंगे ममयावरे की नई हाँकी जात।
और शायद तभी से यह कहावत चल पड़ी होगी। इसी से मिलती जुलती एक और कहावत है “बूढ़ी बेड़िनी खौं काजर “ जिसका शाब्दिक अर्थ भी जानकार को ज्ञान बताना है। (बेड़िनी बुंदेलखंड के लोकनृत्यों की नर्तकी है)