हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कथा-कहानी # 17 – परम संतोषी भाग – 3 ☆ श्री अरुण श्रीवास्तव

श्री अरुण श्रीवास्तव 

(श्री अरुण श्रीवास्तव जी भारतीय स्टेट बैंक से वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बैंक की सेवाओं में अक्सर हमें सार्वजनिक एवं कार्यालयीन जीवन में कई लोगों से मिलना जुलना होता है। ऐसे में कोई संवेदनशील साहित्यकार ही उन चरित्रों को लेखनी से साकार कर सकता है। श्री अरुण श्रीवास्तव जी ने संभवतः अपने जीवन में ऐसे कई चरित्रों में से कुछ पात्र अपनी साहित्यिक रचनाओं में चुने होंगे।  उन्होंने ऐसे ही कुछ पात्रों के इर्द गिर्द अपनी कथाओं का ताना बाना बुना है। आपने ‘असहमत’ के किस्से तो पढ़े ही हैं। अब उनके एक और पात्र ‘परम संतोषी’ के किस्सों का भी आनंद लीजिये। आप प्रत्येक बुधवार साप्ताहिक स्तम्भ – परम संतोषी   के किस्से आत्मसात कर सकेंगे।)     

☆ कथा – कहानी # 17 – परम संतोषी भाग – 3 ☆ श्री अरुण श्रीवास्तव ☆

जब संतोषी साहब उर्फ सैम अंकल ब्रांच में घुलमिल गये तो उनको पता चला कि यहाँ ३ और ६ दोनों तरह के महापुरुष पाये जाते हैं. 3 याने मिलनसार, मस्तमौला और मनोरंजक व्यक्तित्व के स्वामी और दूसरे विमुख और विरक्त रहने वाले आत्मकेंद्रित पुरुष जिन्हें ६ भी कहा जाता है. ३ अंक वाले तो जहाँ होते हैं, महफिलें गुलजार हो जाती हैं, विनोदप्रियता इनका सहज स्वभाव होता है जो मनोरंजन के साथ साथ सहजता भी संप्रेषित करता रहता है. लोग इनका सानिध्य और उन्मुक्त स्वभाव पसंद करते हैं. संतोषी जी स्वयं भी इसकी जीती जागती मिसाल थे और स्वाभाविक रूप से ऐसी कंपनी पसंद भी करते थे पर वे, इसे आप गुण या दुर्गुण कुछ भी कहें पर ६ अंक वालों को “मुझे तुमसे कुछ भी न चाहिए, मुझे मेरे हाल पे छोड़ दो” गाना गाने का मौका कभी नहीं देते थे.

ऐसे ६ अंक वाले सज्जन “सेल्फ कंप्लेंट सेक्शन” का प्रमुख पद पाने की योग्यता के धनी होते हैं. इनकी शिकायतें शायद जन्म से ही शुरु हो जाती हैं पर माता इसे स्वाभाविक शिशु रुदन मानकर इन्हें दुग्धपान कराते रहती हैं और पिताजी इनकी हर उचित/अनुचित मांग पूरी करते रहते हैं कि बच्चा अब तो खुश होगा. पर बच्चा कभी खुश नहीं होता क्योंकि उसका फोकस पाने से ज्यादा नहीं पा सकने पर रहता है. शिकायत करना पहले मनचाहा फल पाने का प्रयास होता है जो बाद में स्वभाव कब बन जाता है, पता नहीं चलता.ऐसे लोगों का जन्म से यह विश्वास बन जाता है कि अगर रोयेंगे नहीं तो मां दूध नहीं पिलायेगी. असंतोष अपने साथ ईर्ष्या भी लेकर आता है जब सामने वाले की उपलब्धियां इन्हें कुंठित कर देती हैं और ये कभी मानने को तैयार ही नहीं होते कि सफलता हमेशा निष्ठा, योग्यता और श्रम का ही वरण करती है. जो सफल होते हैं, उच्च पदों को सुशोभित करते हैं वे वास्तव में चयनकर्ताओं और चयन प्रक्रिया में उपलब्ध व्यक्तियों में सर्वश्रेष्ठ ही होते हैं. ये बात अलग है कि ६अंक वालों का नेगेटिव एटीट्यूड इसे मानने को तैयार नहीं होता और उन्हें अयोग्य मानकर उनका उपहास करता रहता है. पर जीतने वाला ही सिकंदर कहलाता है भले ही ६ अंक वालों की नज़र में वो मुकद्दर का सिकंदर हो. ऐसे लोगों को हमेशा सैम अंकल यही कहते कि रेस में दौड़ने से ही जीत मिलती है, धावकों की आलोचना करने से नहीं. अगर यह क्षेत्र तुम्हारे लायक नहीं है तो रेस का मैदान बदलने का हक और मौका हमेशा सबके पास होता है. या तो फिर जहाँ रहो जो मिला उस पर मेरी तरह खुश रहो या अपने अंदर मैदान बदलने का साहस पैदा करो.सुरक्षा कायरों का कवच होती है, अभिमन्यु साहस का प्रतीक थे जो महाभारत में अपनी चक्रव्यूह भेदने की अधूरी शिक्षा के बाद भी रणभूमि में कूद गये और अपने कर्तव्य का पालन किया. युद्ध हमेशा सैनिकों के साहस, आशा, उम्मीद और कर्त्तव्य परायणता की भावना से लड़े जाते हैं. इसलिए ही शहीद, अमरत्व और सम्मान दोनों पाते हैं.

वैसे तो ये कथा बैंक के प्रांगण की कहानी है पर इसके माध्यम से जीवन और मानव स्वभाव पर भी कलम चल रही है.

कथा रंग ला रही है तो रंग में भंग होगा नहीं. विश्वास रखिए जारी रहेगी, दवा के डोज़ के रूप में ….

© अरुण श्रीवास्तव

संपर्क – 301,अमृत अपार्टमेंट, नर्मदा रोड जबलपुर

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कथा-कहानी # 94 ☆ बुंदेलखंड की कहानियाँ –5 – दोई दीन से गए … ☆ श्री अरुण कुमार डनायक

श्री अरुण कुमार डनायक

(श्री अरुण कुमार डनायक जी  महात्मा गांधी जी के विचारों केअध्येता हैं. आप का जन्म दमोह जिले के हटा में 15 फरवरी 1958 को हुआ. सागर  विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने के उपरान्त वे भारतीय स्टेट बैंक में 1980 में भर्ती हुए. बैंक की सेवा से सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृति पश्चात वे  सामाजिक सरोकारों से जुड़ गए और अनेक रचनात्मक गतिविधियों से संलग्न है. गांधी के विचारों के अध्येता श्री अरुण डनायक जी वर्तमान में गांधी दर्शन को जन जन तक पहुँचाने के  लिए कभी नर्मदा यात्रा पर निकल पड़ते हैं तो कभी विद्यालयों में छात्रों के बीच पहुँच जाते है.

श्री अरुण डनायक जी ने बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि पर कई कहानियों की रचना की हैं। इन कहानियों में आप बुंदेलखंड की कहावतें और लोकोक्तियों की झलक ही नहीं अपितु, वहां के रहन-सहन से भी रूबरू हो सकेंगे। आप प्रत्येक सप्ताह बुधवार को साप्ताहिक स्तम्भ बुंदेलखंड की कहानियाँ आत्मसात कर सकेंगे।)

बुंदेलखंड कृषि प्रधान क्षेत्र रहा है। यहां के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि कार्य ही रहा है। यह कृषि वर्षा आधारित रही है। पथरीली जमीन, सिंचाई के न्यूनतम साधन, फसल की बुवाई से लेकर उसके पकनें तक प्रकृति की मेहरबानी का आश्रय ऊबड़ खाबड़ वन प्रांतर, जंगली जानवरों व पशु-पक्षियों से फसल को बचाना बहुत मेहनत के काम रहे हैं। और इन्ही कठिनाइयों से उपजी बुन्देली कहावतें और लोकोक्तियाँ। भले चाहे कृषि के मशीनीकरण और रासायनिक खाद के प्रचुर प्रयोग ने कृषि के सदियों पुराने स्वरूप में कुछ बदलाव किए हैं पर आज भी अनुभव-जन्य बुन्देली कृषि कहावतें उपयोगी हैं और कृषकों को खेती किसानी करते रहने की प्रेरणा देती रहती हैं। तो ऐसी ही कुछ कृषि आधारित कहावतों और लोकोक्तियों का एक सुंदर गुलदस्ता है यह कहानी, आप भी आनंद लीजिए।

☆ कथा-कहानी #94 – बुंदेलखंड की कहानियाँ – 5- दोई दीन से गए … ☆ श्री अरुण कुमार डनायक ☆

॥ दोई दीन से गए पाँडे , हलुवा मिला ना माँडे ॥

इस कहावत का अर्थ है  दोनों इच्छाओं में से किसी  एक भी का पूर्ण न होना और इसके पीछे जो कहानी है वह इस प्रकार है: 

गाँव में एक  पाण्डेजी  रहते थे । ज्यादा पड़े लिखे न थे अत: पूजा पाठ में तो न बुलाए जाते पर जब कभी आसपास के गावों में ब्राह्मण भोजन होता तो उन्हे भी बुलावा भेजा जाता। ऐसा ही एक निमंत्रण  पांडेजी को अपने गाँव से कुछ दूर स्थित दूसरे गाँव से मिला।  रास्ते भर वे सुस्वादु भोजन की कल्पना करते जा रहे थे कि आज हलुवा और पूरी को भोग लगेगा। पांडेजी को रास्ते में चलते चलते अचानक चावल बनने की खुशबू आई और चावल का माँड, जो उन्हे अत्यंत प्रिय था, पीने की लालच में  उस घर की ओर मुड़ गए। गृह मालकिन ने किवाड़ की ओट से पांडेजी को पायं लागी करी और आने का मंतव्य पूंछा। पांडेजी ने  घर तक पहुँचने की बात बताते हुये माँड पीने की इच्छा बताई। गृह मालकिन कुछ कह पाती तभी पांडेजी ने गाँव में आयोजित भोज की चर्चा करते हुये कुछ लोगों को सुना और वे उन्ही के पीछे पीछे भोज स्थल की ओर चल पड़े।  भोज स्थल पर लोगों ने पांडेजी को देखा और कह उठे अरे ये तो फलाने के दरवाजे पर खड़े थे और उसके यहाँ  माँड पीने की बात कर रहे थे। इतना सुनना था की भोज के लिए आमंत्रित अन्य ब्राह्मणों ने पांडेजी को खान पान की मर्यादाओं का पालन न करने का दोषी मानते हुये उनके साथ  भोजन करने का  बहिष्कार कर दिया और पांडेजी भोजन करने से वंचित हो गए।  इस प्रकार उन्हे न तो माँड पीने मिला और ना ही हलुवा खाने। तभी से यह कहावत चलन में है कि

॥ दोई दीन से गए पाँडे, हलुवा मिला ना माँडे ॥

©  श्री अरुण कुमार डनायक

42, रायल पाम, ग्रीन हाइट्स, त्रिलंगा, भोपाल- 39

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कवितेच्या प्रदेशात # 119 ☆ उर्मिला ☆ सुश्री प्रभा सोनवणे

सुश्री प्रभा सोनवणे

? साप्ताहिक स्तम्भ – कवितेच्या प्रदेशात # 119 ?

☆ उर्मिला ☆

राजकन्या ती ही होती

जनकराजाचीच दुहिता

जाणली कोणी कधी ना

तिच्या जगण्याची संहिता

 

तारुण्यात एकाकी ती

शय्येवर तळमळ साही

पतीविना जीवन अधुरे

कोमेजे नवयौवन ही

 

सौमित्राची अर्धांगी

पूर्णत्वा ना गेली कधी

जाणिले तिच्या मना कुणी ?

ना मिळाली सौख्यसंधी

 

सौभाग्याचे दान मिळे

पण ब्रह्मचारिणीच असे

 राजवैभव भोवताली

मनी तिच्या वनवास वसे

 

उपेक्षित ती सदैव ठरे

 वैदेही , मैथिली नसे

तिज न उपाधी जनकाची

इथे तिथे उपरीच असे

 

युगेयुगे इथे जन्मल्या

मरून गेल्या कितीजणी

अशा उर्मिला मौन व्रती

त्यांच्या दुःखा ना गणती

 

© प्रभा सोनवणे

“सोनवणे हाऊस”, ३४८ सोमवार पेठ, पंधरा ऑगस्ट चौक, विश्वेश्वर बँकेसमोर, पुणे 411011

मोबाईल-९२७०७२९५०३,  email- sonawane.prabha@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – मीप्रवासीनी ☆ मी प्रवासिनी क्रमांक १७ – भाग ४ – मोरोक्को__ रसरशीत फळांचा देश ☆ सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी

सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी

☆ मी प्रवासिनी क्रमांक १७ – भाग ४ ☆ सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी ☆ 

✈️ मोरोक्को –  रसरशीत फळांचा देश ✈️

मोरोक्कोला पश्चिमेला अटलांटिक महासागराचा किनारा लाभला आहे. उत्तरेकडील ४०० किलोमीटर भूभागाला भूमध्य समुद्र व त्यापलीकडे स्पेन हा देश आहे. पूर्व दिशेला आणि दक्षिणेला सहा हजार किलोमीटरपर्यंत सहारा वाळवंट आहे. मोरोक्कोहून मोठ्या प्रमाणात संत्री, सफरचंद, ऑलिव्ह, द्राक्षे निर्यात होतात. कॉर्क वृक्षाच्या लाकडाचा हा देश प्रमुख निर्यातदार आहे. खतासाठी लागणारे फॉस्फेट येथे विपुल प्रमाणात मिळते. अमेरिका व रशिया यांच्यानंतर मोरॉक्कोचा फॉस्फेट उत्पादनात नंबर आहे. त्या शिवाय इथे  आयर्नओर, मँगनीज, झिंक मिळते. इथे फळांचे कॅनिंग, मासेमारी, कापड उद्योग मोठ्या प्रमाणात आहेत.

कासाब्लांका इथून अटलांटिकच्या समुद्रकिनाऱ्याने शंभर किलोमीटरचा प्रवास करून आम्ही राजधानी रबात इथे पोहोचलो.  रबात म्हणजे तटबंदी असलेलं गाव.अल्मोहाद राजवटीतील खलिफा मन्सूर यांनी रबात हे राजधानीचे ठिकाण केले .शहराच्या मध्यभागी रॉयल पॅलेस आहे व शेजारी रॉयल मॉस्क आहे. मोरोक्कोचा शाही परिवार इथे नमाज पडतो. पांढऱ्या भिंती व हिरवे छत असलेल्या या मशिदीचे बांधकाम आधुनिक आहे. मशिदीच्या समोरच असलेल्या हसन टॉवरचे बांधकाम अपूर्ण अवस्थेत आहे. लाल सॅंडस्टोनमधील या टॉवर समोर मोहम्मद मुसोलियमची ऐतिहासिक वास्तू आहे. आतमध्ये राजा हसन आणि राजपुत्र अब्दुल्ला यांच्या कबरी आहेत. हा शहराचा निवांत भाग आहे. स्वच्छ सुंदर रस्ते, झाडे, जास्वंदीची लालचुटुक फुले यांनी टुमदार बंगल्यांची आवारे सुशोभित दिसत होती. इथे उच्चपदस्थांची निवासस्थाने व परदेशी वकिलाती आहेत. अटलांटिकच्या किनाऱ्यावरील या शहरावर फ्रेंच वास्तुकलेचा प्रभाव आहे.

दुसऱ्या दिवशी पहाटे चार वाजता रबातहून निघालो कारण टॅ॑जेर बंदरात दहा वाजताची बोट पकडायची होती. सारे शहर धुक्यात गुरफटलेले होते. दूरवर टेकड्यांच्या रांगा दिसत होत्या. त्यावरील दिव्यांच्या चांदण्या आम्हाला हसून निरोप देत होत्या. ड्रायव्हरने बसमध्ये लावलेल्या सूफी संगीताच्या तालावर मोरोक्कोचा वेगळा प्रवास आठवत होता. धुक्याचे आवरण बाजूला सारून सोनेरी सूर्याची किरणे आसमंत उजळत होती.

भाग चार व मोरोक्को समाप्त

 

 © सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी

जोगेश्वरी पूर्व, मुंबई

9987151890

≈संपादक–श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ मनोज साहित्य # 18 – सजल – कौन है अमृत पीकर आया… ☆ श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है बुंदेली गीत  “कौन है अमृत पीकर आया…..”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # 18 – सजल – कौन है अमृत पीकर आया… ☆

समांत- अले

पदांत- गए हैं

मात्राभार- 16

 

मानव हर युग दले गए हैं।

हर संकट में तले गए हैं।।

 

सतयुग हो या द्वापर का युग,

राम कृष्ण भी छले गए हैं ।

 

कौन है अमृत पीकर आया,

छोड़ सभी कुछ चले गए हैं।

 

सूरज ने सबको तड़पाया,

तपती धूप से ढले गए हैं।

 

आश्रय मात पिता से मिलता,

गुण-अवगुण में पले गए हैं।

 

परोपकार हैं वृक्ष हमारे,

सबको देने फले गए हैं।

 

ईश्वर की अनुकम्पा सब पर,

फिर भी हम सब खले गए हैं।

 

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

५ जुलाई 2021

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)-  482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ- उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा भाग – 2 ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

प्रत्येक बुधवार और रविवार के सिवा प्रतिदिन श्री संजय भारद्वाज जी के विचारणीय आलेख एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ – उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा   श्रृंखलाबद्ध देने का मानस है। कृपया आत्मसात कीजिये। 

? संजय दृष्टि – एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ- उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा भाग – 2 ??

राष्ट्र का संगठन :

राष्ट्र का गठन राज्य या प्रदेश से होता है। प्रदेश, जनपद से मिलकर बनते हैं। जनपद की इकाई तहसील होती है। तहसील नगर और गाँवों से बनती है। नगर या गाँव वॉर्ड अथवा प्रभाग से, प्रभाग मोहल्लोेंं से, मोहल्लेे परिवारों से और परिवार, व्यक्ति से बनता है। इस प्रकार व्यक्ति या नागरिक, राष्ट्र की कोशिका है। व्यक्तियों के संग से संघ के रूप में उभरता है राष्ट्र।

व्यक्ति, समष्टि, सृष्टि  एवं एकात्मता :

संगी-साथी हो चाहे जीवनसंगी, किसीका साथ न हो तो मनुष्य पगला जाता है। मनुष्य को साथ चाहिए, मनुष्य को समाज चाहिए। दूसरे शब्दों में ’मैन इज़ अ सोशल एनिमल।’

सामाजिक होने का अर्थ है कि मनुष्य अकेला नहीं रह सकता। अकेला नहीं रह सकता, अत: स्त्री-पुरुष साथ आए। यूँ भी सृष्टि युग्मराग है। प्रकृति और पुरुष साथ न हों तो सृष्टि चलेगी कैसे?

पाषाणयुग में स्त्री, पुरुष दोनों शिकार करने में सक्षम थे, आत्मनिर्भर थे। आरंभ में लैंगिक आकर्षण के कारण वे साथ आए। यौन सम्बंध हुए, स्त्री ने गर्भ धारण किया। गर्भ में जीव क्या आया मानो मनुष्य की मनुष्यता अवतरित हुई।

वस्तुत: मनुष्य में विराटता अंतर्भूत है। विराट एकाकी नहीं होता और सज्जन में, शठ में सब में होती है। इसी विराटता ने सूक्ष्म से स्थूल की ओर पैर पसारना आरंभ किया। मनुष्य में समूह जागा।

गर्भवती के लिये शिकार करना कठिन था। सुरक्षित प्रसव का भी प्रश्न रहा होगा। भूख, सुरक्षा, शिशु का जन्म आदि अनेक भाव एवं विचार होंगे जिन्होंने सहअस्तित्व तथा दायित्वबोध को जन्म दिया।

मनुष्य का परिवार पनपा। परिवार के लिये बेहतर संसाधन जुटाने की इच्छा ने मनुष्य को विकास के लिये प्रेरित किया। अब पास-पड़ोस भी आया। मनुष्य सुख दुख बाँटना चाहता था। वह समूह में रहने लगा। इसे विकास की मानसिक प्रक्रिया या प्रोसेस ऑफ साइकोलॉजिकल इवोल्यूशन कह सकते हैं।

वैसे इन तमाम सिद्धांतों से पहले अपौरूषेय आदिग्रंथ ऋग्वेद,  ईश्वर का ज्ञानोपदेश सीधे लेकर आ चुका था। स्पष्ट उद्घोष है-

॥ सं. गच्छध्वम् सं वदध्वम्॥

 ( ऋग्वेद 10.181.2)

अर्थात साथ चलें, साथ (समूह में) बोलें। ऋग्वेद द्वारा प्रतिपादित सामूहिकता का मंत्र मानुषिकता एवं एकात्मता का प्रथम अधिकृत संस्करण है।

अथर्ववेद एकात्मता के इसी तत्व के मूलबिंदु तक जाता है-

॥ मा भ्राता भ्रातरं द्विक्षन्, मा स्वसारमुत स्वसा।

सम्यञ्च: सव्रता भूत्वा वाचं वदत भद्रया॥2॥

(अथर्ववेद 3.30.3)

अर्थात भाई, भाई से द्वेष न करें, बहन, बहन से द्वेष न करें, समान गति से एक-दूसरे का आदर- सम्मान करते हुए परस्पर मिल-जुलकर कर्मों को करने वाले होकर अथवा एकमत से प्रत्येक कार्य करने वाले होकर भद्रभाव से परिपूर्ण होकर संभाषण करें।

क्रमश: ….

©  संजय भारद्वाज

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक की पुस्तक चर्चा # 105 – “लेखन कला” – परबंत सिंह मैहरी ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(हम प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’जी के आभारी हैं जिन्होने  साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक की पुस्तक चर्चा” शीर्षक से यह स्तम्भ लिखने का आग्रह स्वीकारा। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी, जबलपुर ) पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है।  उनका पारिवारिक जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है। इस स्तम्भ के अंतर्गत हम उनके द्वारा की गई पुस्तक समीक्षाएं/पुस्तक चर्चा आप तक पहुंचाने का प्रयास  करते हैं।

आज प्रस्तुत है  परबंत सिंह मैहरी जी की पुस्तक  “लेखन कला” की समीक्षा।

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक की पुस्तक चर्चा# 105 – “लेखन कला” – परबंत सिंह मैहरी ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆  

पुस्तक चर्चा

पुस्तक – लेखन कला

लेखक.. परबंत सिंह मैहरी, हावडा 

पृष्ठ १३२, मूल्य ३००, पेपर बैक

प्रकाशक.. रवीना प्रकाशन गंगा नगर दिल्ली ९४

हिन्दी साहित्य के सहज, शीघ्र प्रकाशन के क्षेत्र में रवीना प्रकाशन एक महत्वपूर्ण नाम बनकर पिछले कुछ समय में ही उभर कर सामने आया है. लगभग हर माह यह प्रकाशन २० से २५ विभिन्न विषयो की, विभिन्न विधाओ की, देश के विभिन्न क्षेत्रो से नवोदित तथा सुस्थापित लेखको व कवियों की किताबें लगातार प्रकाशित कर चर्चा में है. रवीना प्रकाशन से ही  हाल ही चर्चित पुस्तक लेखन कला प्रकाशित हुई है. यह पुस्तक क्या है,  गागर में सागर है.

आज लोगों में विशेष रूप से युवाओ में  प्रत्येक क्षेत्र में इंस्टेंट उपलब्धि की चाहत है. नवोदित लेखको की सबसे बड़ी जो कमी परिलक्षित हो रही है वह है उनकी न पढ़ने की आदत. वे किसी दूसरे का लिखा अध्ययन नही करना चाहते पर स्वयं लिक्खाड़ बनकर फटाफट स्थापित होने की आशा रखते दिखते हैं. परबंत सिंह मैहरी स्वयं एक वरिष्ठ लेखक, पत्रकार व संपादक हैं. उन्होने अपने सुदीर्घ अनुभव से लेखन कला सीखी है. बड़ी ही सहजता से, सरल भाषा में, उदाहरणो से समझाते हुये उन्होने प्रस्तुत पुस्तक में अभिव्यक्ति की विभिन्न विधाओ कहानी,लघुकथा,  उपन्यास, निबंध, हास्य, व्यंग्य, रिपोर्टिंग, संस्मरण, पर्यटन, फीचर, आत्मकथा, जीवनी, साक्षात्कार,नाटक, कविता, गजल, अनुवाद आदि लगभग लेखन की प्रत्येक विधा पर सारगर्भित दृष्टि दी है.

मैं वर्षो से हिन्दी का निरंतर पाठक, लेखक, समीक्षक व कवि हूं.  किन्तु किसी एक किताब में इस तरह का संपूर्ण समावेश मुझे अब तक कभी पढ़ने नही मिला. यद्यपि इस तरह के स्फुट लेख कन्ही पत्र पत्रिकाओ में यदा कदा पढ़ने मिले पर जिस समग्रता से सारी विषय वस्तु को एक नये रचनाकार के लिये इस पुस्तक में संजोया गया है, उसके लिये निश्चित ही लेखक व प्रकाशक के प्रति हिन्दी जगत ॠणी रहेगा.

निश्चित ही स्वसंपादित सोशल मीडीया ने भावनाओ की लिखित अभिव्यक्ति के नये द्वार खोले हैं, जिससे नवोदित रचनाकारो की बाढ़ है. हर पढ़ा लिखा स्वयं को लेखक कवि के रूप में स्थापित करता दिखता है, किंतु मार्गदर्शन व अनुभव के अभाव में उनकी रचनाओ में वह पैनापन नही  दिखता कि वे रचनायें शाश्वत या दीर्घ जीवी बन सकें. ऐसे समय में इस पुस्तक की उपयोगिता व प्रासंगिकता स्पष्ट है.

चर्चाकार… विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’, भोपाल

ए २३३, ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी, भोपाल, ४६२०२३

मो ७०००३७५७९८

readerswriteback@gmail.com

apniabhivyakti@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – संस्मरण ☆ जीवन की Balance Sheet ☆ श्री राकेश कुमार

श्री राकेश कुमार

(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ  की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।”

आज प्रस्तुत है स्मृतियों के झरोखे से संस्मरणों की कड़ी में अगला संस्मरण – “जीवन की Balance Sheet”.)

☆ संस्मरण ☆ जीवन की Balance Sheet ☆ श्री राकेश कुमार ☆

(इतिहास के झरोखों से)

हमारे प्रिय मित्र ने आदेश दिया की आइना के सामने जाकर आज अपनी जिंदगी का लेखा जोखा पेश करो।आजकल समय कुछ नेगेटिव बातो का है तो हमे भी लगने लगा कहीं चित्रगुप्त के सामने पेश होने की ट्रेनिंग तो नहीं हो रही। अभी तो जिंदगी शुरू की है रिटायरमेंट के बाद से।

खैर, हमने इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दी और अपनी सबसे अच्छी वाली कमीज़ (जिससे हमने स्केल 3 से लेकर 5 के interview दिए थे वो मेरा lucky charm थी)  पहन, जूते पोलिश कर आइना खोजने लगे। अरे ये क्या? आइना कहां है? मिल नहीं रहा था, मिलता भी कैसे आज एक वर्ष से अधिक हो गया जरूरत ही नहीं पड़ी।

श्रीमती जी से पूछा तो बोली क्या बात है, अब Covid की दूसरी घातक लहर चल पड़ी है तो आपको सजने संवरने की पड़ी है, अपने उस मोबाइल में ही लगे रहो। एक साल से सब्जी की दुकान तक तो गए नहीं। अब जब सारी दुनिया दुबक के पड़ी है और आपको जुल्फें संवारने की याद आ रही है।

हमने उलझना ठीक नहीं समझा और बैठ गए मोबाइल लेकर, दोपहरी को जैसे ही श्रीमतीजी नींद लेने लगी हम भी अपने मिशन में लग गए और आइना खोज लिया। एक निगाह अपनी नख से शिखा तक डाली और थोड़ी से चीनी खाकर चल पड़े।अम्माजी की याद आ गई जब भी घर से किसी अच्छे काम के लिए जाते थे तो वो मुंह मीठा करवा कर ही बाहर जाने देती थी और आशीर्वाद देकर कहती थी जाओ सफलता तुम्हारा इंतजार कर रही है। हमने भी मन ही मन अपनी सफलता की कामना कर ली।

जैसे ही आईने के सामने पहुंचे मुंह से निकल ही रहा था May I come in, sir लेकिन फिर दिल से आवाज़ आई अब तुम स्वतंत्र हो, डरो मत,आगे बढ़ो।आईने में जब अपने को देखा तो लगा ये कौन है लंबी सफेद दाढ़ी वाला पूरे चेहरे पर दूध सी सफेदी देख कर निरमा Washing Powder के विज्ञापन की याद आ गई ।

अपने आप को संभाल कर हमने अपने कुल देवता का नमन किया।

पर ये क्या मन बहुत ही चंचल होता है विद्युत की तीव्र गति से भी तेज चलता है हम भी पहुंच गए कॉलेज के दिनों में स्वर्गीय प्रोफ सुशील दिवाकर की वो बात जहन में थी जब हमारी बढ़ी हुई दाढ़ी पर उन्होंने कहा था “Not shaving” तो हमने एकदम कहा था ” No sir Saving” वो खिल खिला कर हंसने लगे।बहुत ही खुश मिजाज़ व्यक्ति थे।

अब कॉलेज के प्रांगण में थे तो प्रो दुबे एस एन की याद ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता, Economics को सरल और सहज भाव में समझा देते थे आज भी उनकी बाते ज़ुबान पर ही रहती है।

एक दिन कक्षा में Demand और Supply पर चर्चा हो रही थी।उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की परिस्थितियों का वर्णन करते हुए बतलाया कि सरकार जब अपने स्तर पर मज़दूर को रोज़गार देती है तो उससे Demand निकलती है, मजदूर पेट भरने के बाद कुछ अपने पर खर्च करने की सोचता है,अपनी Shave करने के लिए बाज़ार से एक Blade खरीदता है,और शुरू हो जाती है Demand, दुकानदार, होलसेलर को ऑर्डर भेजता है और होलसेलर फैक्ट्री को ऑर्डर भेजता है, फैक्ट्री जो बंद हो गई थी मजदूर लगा कर फैक्ट्री चालू कर देता है और रोज़गार देने लगता है।कैसे एक Blade से रोज़गार शुरू होता है।

अपनी लंबी दाढ़ी देख कर हम भी आपको कहां से कहां ले गए, इसलिए आइना नही देख रहे थे हम आजकल।

Note: हमने किसी दाढ़ी बढ़ाए हुए को भी आइना दिखाने की कोशिश नहीं की।?

© श्री राकेश कुमार 

संपर्क –  B  508 शिवज्ञान एनक्लेव,निर्माण नगर AB ब्लॉक, जयपुर-302 019 (राजस्थान) 

मोबाईल 9920832096

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य#112 – कविता – माघ का महीना …. ☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

श्रीमती  सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं, कविता /गीत का अपना संसार है। साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य  शृंखला में आज प्रस्तुत है एक भावप्रवण कविता  “माघ का महीना ….”। इस विचारणीय रचनाके लिए श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ जी की लेखनी को सादर नमन।) 

☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी  का साहित्य # 112 ☆

? कविता –? माघ का महीना कड़कड़ाती ठंड, बड़े भाग्य शाली हैं बसे है रेवा खंड ? ?

 

शंभु पसीना बन कर निकली, मां नर्मदा बेटी समान

माघ महिना तिल दान स्नान, पूजे नर्मदा सरिता जान।

 

बहे नर्मदा अविरल धारा, शिव शंभु ने दिया वरदान

कण-कण शंकर हर कंकण, दर्शन मात्र पून्य महान।

 

मकर वाहिनी सरिता नर्मदा, निश्चल तेज बहे छल छल

घाट घाट को खूब संवारती, श्वेत जल धार बहे निर्मल।

 

साधु संतो की अमृत वाणी, गुजें हर पल वेदों का स्वर

त्रिपुर सुन्दरी मां विराजती, भेड़ाघाट नर्मदा तेवर।

 

पंचवटी में नौका विहार, सबके मन करती खुशहाल

संगमरमर की सुंदर आभा, मूरत बन कर करें निहाल।

 

तीर्थ स्नान बारम्बार, दर्शन मात्र मां नर्मदा

भक्तों का करती कल्याण स्मरण करें नित भोर सर्वदा।

 

अमरकंटक से निकली नर्मदा, सतपुडा के घने जंगल

सागौन नीलगिरी और पलाश, वृक्ष साधे नभ मंडल।

 

भेट चढ़ाएं लाल चुनरिया, भोग लगे चना अरु खिचड़ी

भक्त जनों की दुख पीड़ा, कष्ट हरे संवारती बिगड़ी।

 

आरती वंदन पुन्य सलीला, माघ महिना लगता मेला

दूर दूर से दर्शन को आए, घाटन घाट सजा रंगीला।

 

मां नर्मदा महाआरती, करती भक्तों का कल्याण

जनम जनम के पाप कटे, नित करते जप और ध्यान।

 

© श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 123 ☆ भाकरी ☆ श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

? साप्ताहिक स्तम्भ – अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 123 ?

☆ भाकरी ☆

तिनं शिकून घेतलंय

भाकरी करण्याचं तंत्र

पीठ, पाण्याचं प्रमाण

दोघांना खेळवणारी

परात आहे तिच्या घरात

 

कणीक ओळखू शकते

बोटांची हालचाल

बोटांनाही कळतात

कणकीच्या भावना

बाळाला थोपटावं

तसंच थोपटते

आकार देते

इथवर सगळं ठीक आहे

 

तापलेल्या तव्यावर

भाकरी फिरवताना

कसरत करावी लागते

भाकर थोडी तापली की

पाठीवरून पाण्याचा

प्रेमानं हात फिरवावा लागतो

 

बाळाला शेक देताना

जपतात तशी

जपून शेकावी लागते भाकरी

तेव्हाच होते ती खमंग खरपुस

थोडी जर बिघडली तर

आहेच

जीभ नाक मुरडायला मोकळी…

 

© अशोक श्रीपाद भांबुरे

धनकवडी, पुणे ४११ ०४३.

ashokbhambure123@gmail.com

मो. ८१८००४२५०६, ९८२२८८२०२८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares