हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संवाद#82 ☆ धूल छंट गई ☆ डॉ. ऋचा शर्मा

डॉ. ऋचा शर्मा

(डॉ. ऋचा शर्मा जी को लघुकथा रचना की विधा विरासत में  अवश्य मिली है  किन्तु ,उन्होंने इस विधा को पल्लवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । उनकी लघुकथाएं और उनके पात्र हमारे आस पास से ही लिए गए होते हैं , जिन्हें वे वास्तविकता के धरातल पर उतार देने की क्षमता रखती हैं। आप ई-अभिव्यक्ति में  प्रत्येक गुरुवार को उनकी उत्कृष्ट रचनाएँ पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है  वृद्धावस्था पर आधारित मनोवैज्ञानिक लघुकथा ‘धूल छंट गई’. डॉ ऋचा शर्मा जी की लेखनी को इस विचारणीय लघुकथा रचने  के लिए सादर नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – संवाद  # 82 ☆

☆ लघुकथा – धूल छंट गई ☆

दादा जी! – दादा जी! आपकी छत पर पतंग आई है, दे दो ना !

दादा जी छत  पर ही टहल रहे थे उन्होंने जल्दी से पतंग उठाई और रख ली ।  

हाँ यही है मेरी पतंग, दादा जी! दे दो ना प्लीज–  वह मानों मिन्नतें करता हुआ बोला। लड़के की तेज नजर चारों तरफ मुआयना भी करती जा रही थी कि कहीं कोई और दावेदार ना आ जाए इस पतंग का।

वे गुस्से से बोले — संक्रांति आते ही तुम लोग चैन नहीं लेने देते हो । अभी और कोई आकर कहेगा कि यह मेरी पतंग है, फिर वही झगड़ा। यही काम बचा है क्या मेरे पास ? पतंग उठा – उठाकर देता रहूँ तुम्हें? नहीं दूंगा पतंग, जाओ यहाँ से। बोलते – बोलते ध्यान आया कि अकेले घर में और काम हैं भी कहाँ उनके पास? जब तक बच्चे थे घर  में खूब रौनक रहा करती थी संक्रांति के दिन। सब मिलकर पतंग उड़ाते थे, खूब मस्ती होती थी। बच्चे विदेश चले गए और —

दादा जी फिर पतंग नहीं देंगे आप – उसने मायूसी से पूछा। कुछ उत्तर ना पाकर  वह बड़बड़ाता हुआ वापस जाने लगा – पता नहीं क्या करेंगे पतंग का, कभी किसी की पतंग नहीं देते, आज क्यों देंगे —

तभी उनका ध्यान टूटा — अरे बच्चे ! सुन ना, इधर आ  दादा जी ने आवाज लगाई — मेरे पास और बहुत सी पतंगें हैं, तुझे चाहिए?

हाँ आँ — वह अचकचाते हुए बोला।

तिल के लड्डू भी मिलेंगे पर मेरे साथ यहीं  छ्त पर आकर पतंग उड़ानी पड़ेंगी – दादा जी ने हँसते हुए कहा ।

लड़के की आँखें चमक उठीं, जल्दी से बोला — दादा जी! मैं अपने दोस्तों को भी लेकर आता हूँ, बस्स – यूँ गया, यूँ आया। वह दौड़ पड़ा।

दादा जी मन ही मन मुस्कुराते हुए बरसों से इकठ्ठी की हुई ढेरों पतंग और लटाई पर से  धूल साफ कर रहे थे।

© डॉ. ऋचा शर्मा

अध्यक्ष – हिंदी विभाग, अहमदनगर कॉलेज, अहमदनगर.

122/1 अ, सुखकर्ता कॉलोनी, (रेलवे ब्रिज के पास) कायनेटिक चौक, अहमदनगर (महा.) – 414005

e-mail – richasharma1168@gmail.com  मोबाईल – 09370288414.

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 102 – लघुकथा – विकल्प ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’

श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जी का  हिन्दी बाल -साहित्य  एवं  हिन्दी साहित्य  की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य”  के अंतर्गत उनकी मानवीय दृष्टिकोण से परिपूर्ण लघुकथाएं आप प्रत्येक गुरुवार को पढ़ सकते हैं।  आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय  लघुकथा  “विकल्प”।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 102 ☆

☆ लघुकथा — विकल्प ☆ 

जैसे ही वाह-वाह करके भीड़ छटी मित्र ने पूछा,” तुझे यह विचार कहां से आया?”

“इन लोगों को अनाप-शनाप पैसा खर्च करते हुए देखकर।”

“कब?” मित्र ने पूछा।

“5 साल पहले,” उस मध्यस्थ ने कहा, “उस समय भी उनके मोहल्ले की सड़क नहीं सुधरी थी और आज भी वैसी की वैसी हैं।”

“अच्छा!”

“हां,” मध्यस्थ बोला, “उसी के सुधार के लिए वे पंच पद पर चुनाव लड़ना चाहते थे।”

“और तूने सभी को बैठाकर समझौता करवा दिया।”

“हां,” मध्यस्थ बोला, “जिस पैसे से वे चुनाव लड़ना चाहते थे उसी पैसे को अब वे यहां खर्च करके गली की सड़क बनवा देंगे।”

“इससे तुझे क्या फायदा मिला?” मित्र ने पूछा तो मध्यस्थ बोला,”मैंने अपने टैक्स के लाखों रुपए बर्बाद होने से बचा लिए।”

 

© ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

25-12-2021

पोस्ट ऑफिस के पास, रतनगढ़-४५८२२६ (नीमच) म प्र

ईमेल  – opkshatriya@gmail.com

मोबाइल – 9424079675

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 139 ☆ कविता – रंग हजार ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है। आज प्रस्तुत है श्री विवेक जी  द्वारा लिखित एक विचारणीय कविता  ‘रंग हजार’ । इस विचारणीय रचना के लिए श्री विवेक रंजन जी की लेखनी को नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 139 ☆

? कविता – रंग हजार ?

रंग हजार

चित्र विचार

रोशन करते मन उद्गार

 

कुछ गाढ़े, कुछ फीके

कलाकर के बड़े सलीके

अभिव्यक्ति के नए तरीके

 

आसमान से आई चिड़िया

कैनवास में छाई चिड़िया

बिंब बना है कितना बढ़िया

 

झरना सिमटा दीवारों में

बिखरा जलप्रपात फर्श पर

पक्षी मानो मन प्रतीक है

दिखता चित्र बड़ा सटीक है

 

© विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

ए २३३, ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी, भोपाल, ४६२०२३

मो ७०००३७५७९८

apniabhivyakti@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ व्यंग्य से सीखें और सिखाएँ #84 ☆ आग्रह या दुराग्रह ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं।  आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक सार्थक एवं विचारणीय रचना “आग्रह या दुराग्रह”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन।

आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं # 84 ☆ आग्रह या दुराग्रह ☆

ग्रह शब्द जिसके भी साथ जुड़ता है उसके भाव बढ़ा देता है। आजकल सब लोग पूर्वाग्रह से ग्रसित हो निर्णय करते हैं। ऐसा चुनावी मौसम में ज्यादा देखने को मिलता है। एक दूसरे को प्रलोभन देते हुए   पूरे मनोयोग से आग्रह करते हैं। मन में भले ही दुराग्रह हो पर  शब्द चासनी में लपेट कर  परोसते हैं। मीडियाकर्मियों को तो मसाला चाहिए वे फटाफट प्रश्नों की श्रंखला तैयार कर दोनों खेमें में पहुँच जाते हैं। जनता की ओर से प्रश्नोत्तर शुरू हो जाते हैं। मजे की बात कोई भी विकास के मुद्दे पर चर्चा नहीं करते बस सबको खाना पूर्ति करनी होती है। वोटर चुनावी एजेंडे को समझने हेतु एड़ी- चोटी का जोर लगा देते हैं पर नतीजा वही ढाक के तीन पात। अपना सा मुख लेकर बिना कुछ समझे ही वोट देने को तैयार हो जाते हैं।

कोई बदलाव की बयार के साथ बहना चाहता है तो कोई और पाँच साल का मौका देने का विचार मन में रखता है। जोड़- तोड़ की उठा पटक के बीच कुछ लोग स्वामिभक्त  भी होते हैं वे सकारात्मकता ही देखते हुए जाति व धर्म की ओर मुड़ जाते हैं। जिसके ग्रह साथ दे गए वो जीत का ताज पहन कर इतराता हुआ पूर्णता की मनौती मनाने लगता है।

इन सबसे बेखबर जनता लोकतंत्र के पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाती है। उसे क्या ? कौउ नृप होय हमय का हानि के भाव को मन में भरे हुए, वोट देने जाने को आतुर रहती है। तभी गली  चौराहे में खड़े लोग आपसी परिचर्चा करके हवा का रुख निर्धारित कर देते हैं। जल्दी ही आग को हवा मिलती है और परिवार, मोहल्ला, समाज अपना वोट एक दिशा में मोड़ देता है। लाभ – हानि से ऊपर उठ व्यक्तिगत व्यवहार, देशहित, जीवन मूल्य, धर्म रक्षा हेतु सशक्त उम्मीदवारों को चुन कर कुर्सी पर विराजित कर दिया जाता है।

बस मजबूत सरकार देश को गौरवान्वित करने की शपथ लेकर लोककल्याण के कार्यों में जुट जाती है। ग्रहों से ऊपर एक दुनिया स्थापित हो सारे पूर्वाग्रहों को चकनाचूर करती जाती है।

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, chhayasaxena2508@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 92 ☆ तुझको स्वयं बदलना होगा ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’

डॉ राकेश ‘ चक्र’

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक शताधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।  जिनमें 70 के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत।  इनमें प्रमुख हैं ‘बाल साहित्य श्री सम्मान 2018′ (भारत सरकार के दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय द्वारा  डेढ़ लाख के पुरस्कार सहित ) एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अमृतलाल नागर बालकथा सम्मान 2019’। आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे । 

आज प्रस्तुत है  आपकी एक भावप्रवण  रचना “तुझको स्वयं बदलना होगा”. 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 92 ☆

☆ तुझको स्वयं बदलना होगा ☆ 

देख रहा घर – घर में रगड़े

तुझको स्वयं बदलना होगा।

जीवन की हर बाधाओं से

हँसते – हँसते लड़ना होगा।।

 

कर्तव्यों से हीन मनुज जो

अधिकारों की लड़े लड़ाई।

प्रकृति के अनुकूल न चलता

आत्ममुग्ध हो करे बड़ाई।

 

झूठे सुख के लिए सदा ही

देख रहा ना पर्वत – खाई।

धन  – संग्रह की होड़ लगी है

मन कपटी है चिपटी काई।

 

हे मानव ! तू सँभल ले अब भी

तुझको स्वयं भुगतना होगा।

देख रहा घर – घर में रगड़े

तुझको स्वयं बदलना होगा।।

 

जो सन्तोषी इस धरती पर

वह ही सुख का मूल्य समझता।

वैभवशाली, धनशाली का

सबका ही सिंहासन हिलता।

 

उद्यम कर, पर चैन न खोना

अपना लक्ष्य बनाकर चलना।

परहित – सा कोई धर्म नहीं है

देवदूत बन सबसे मिलना।

 

समय कीमती व्यर्थ न खोना

तुझको स्वयं समझना होगा।

देख रहा घर – घर में रगड़े

तुझको स्वयं बदलना होगा।।

 

सामानों की भीड़ लगाकर

अपने घर को नरक बनाए।

सारा बोझा छूटे एक दिन

उल्टे – पुल्टे तरक चलाए।

 

उगते सूरज योग करें जो

उनकी किस्मत स्वयं बदलती।

कर्म और पुरुषार्थ , भलाई

यहाँ – वहाँ ये साथ हैं चलतीं।

 

परिस्थितियां जो भी हों साथी

तुझको स्वयं ही ढलना होगा।

देख रहा घर – घर में रगड़े

तुझको स्वयं बदलना होगा।।

 

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

Rakeshchakra00@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुजित साहित्य # 95 – पुस्तकांची पानं ☆ श्री सुजित कदम

श्री सुजित कदम

 

? साप्ताहिक स्तंभ – सुजित साहित्य #95  ?

☆ पुस्तकांची पानं ☆

पुस्तकांची पानं

सुटतात ,

पडतात

जमिनीवर..

आईचं बोट सुटून

गर्दीत हरवलेल्या

मुलांसारखी..!

काही पानं…

सुखरूप पोहचतात

आपापल्या,

पुस्तकाच्या कुशीत..!

तर काही पानं..

महिनोन् महिने

फिरत राहतात,

घराच्या ह्या कोप-यातून

त्या कोप-यात …

आणि…

वाट पहात राहतात

आपापल्या,

पुस्तकाच्या कुशीत

पुन्हा शिरण्याची…!

 

© सुजित कदम

संपर्क – 117,विठ्ठलवाडी जकात नाका, सिंहगढ़   रोड,पुणे 30

मो. 7276282626

≈संपादक–श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – मराठी आलेख ☆ वेद व पुराण काळातील महत्वपूर्ण स्त्रिया: ऋषिका जुहू ☆ सौ कुंदा कुलकर्णी

सौ कुंदा कुलकर्णी

 ? वेद व पुराण काळातील महत्वपूर्ण स्त्रिया ?

☆ ऋषिका जुहू ☆ सौ कुंदा कुलकर्णी ☆

ऋषिका जुहू

वैदिक काळामध्ये लोपामुद्रा, आदिती, विश्वावरा, इंद्राणी, सर्परागिणी, शाश्वती  अशा अनेक ऋषिका होऊन गेल्या. वेदांच्या स्तोत्रांच्या किंवा मंत्रांच्या जाणकार, त्यांचे रहस्य समजून घेणाऱ्या, त्यांचा प्रचार करणाऱ्या त्या सर्व स्त्रिया ऋषिका नावाने प्रसिद्ध आहेत. आपण आज जहू या ऋषिके ची माहिती घेऊया.

ऋषिका जुहू  ब्रह्मवादिनी होती. ब्रह्मवादिनी म्हणजे उपनयन करणारी आणि अग्निहोत्र करणारी. वेदांचा अभ्यास करणारी आणि घरातील लोकांची निस्वार्थ सेवा आणि स्वेच्छेनं मिळालेल्या अन्नपाणी पैशांनी जगणारी. ब्रह्मा + वादिनी= ब्रम्ह .ब्रम्हाला साक्षात आत्मतत्व म्हणतात. . ब्रह्मतत्त्वाचे अध्ययन करू इच्छिणारी ब्रह्मवादिनी. तिचे उपनयन करुन तिला वेदाध्ययन करता येत असे .खूप तपस्या करून ब्रम्हाचे ज्ञान रसिकांना पोचवण्याचे  काम ब्रह्मवादिनी करते.

ऋषिका जुहू आणि ब्रह्मदेव हे पती-पत्नी होते म्हणून तिला ब्रह्म जाया असेही म्हणतात. काही कारणाने ब्रह्मदेवाने तिचा त्याग केला. पण ऋषिका जुहू अजिबात घाबरली किंवा विचलित झाली नाही. ती पतिव्रता होती. धर्मपरायण होती आणि म्हणून तिचा धर्मपरायण निर्णायक मंडलावर पूर्ण विश्वास होता. त्या काळात पत्नीचा त्याग करणे हा मोठा अपराध मानला जात असे .अशा पतीना प्रायश्चित्त घ्यावे लागत असे. वायू अग्नी सूर्य सोम आणि वरुण या देवतानी ब्रह्मदेवाला प्रायश्चित्त दिले. सर्वात प्रथम सोम राजाने  ब्रह्मदेवाला या पवित्र चारित्र्याच्या स्त्रीचा निसंकोचपणे स्वीकार करण्यास सांगितले. वरूण देवता आणि मित्र म्हणजे सूर्याने देखील त्यास अनुमोदन दिले. मग अग्नि देवतेने तिचा हात धरून तिला तिच्या पतीकडे सोपवले. सर्व देवांनी ब्रह्मदेवाला सांगितले तुझ्या पत्नीने खूप तपस्या केली आहे. त्यामुळे तिचे  रूप अति उग्र झाले आहे. तिला शत्रू कधीच स्पर्श करू शकणार नाही. तिचे चारित्र्य शुद्ध आहे. ती पापी मुळीच नाही.ती  तेजस्विनी आहे. निष्पाप आहे.  निरपराध आहे.निर्दोष आहे .तिच्यावर अन्याय होता कामा नये. ब्रह्मदेवाला ते पटले आणि ऋषिका जुहूचा पत्नी म्हणून त्याने स्वीकार केला. पण ब्रह्मवादिनी असूनही ऋषिका जुहू ला अन्यायाविरुद्ध लढावेच लागले.

स्त्री जन्मा ही तुझी कहाणी

हृदयी अमृत, नयनी पाणी.

© सौ. कुंदा कुलकर्णी ग्रामोपाध्ये

क्यू 17,  मौर्य विहार, सहजानंद सोसायटी जवळ कोथरूड पुणे

मो. 9527460290

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य #115 – किससे बात करें….. ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी अर्ध शताधिक अलंकरणों /सम्मानों से अलंकृत/सम्मानित हैं। आपकी लघुकथा  “रात  का चौकीदार”  महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9वीं की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित। आप हमारे प्रबुद्ध पाठकों के साथ  समय-समय पर अपनी अप्रतिम रचनाएँ साझा करते रहते हैं। आज प्रस्तुत हैं एक भावप्रवण कविता “किससे बात करें…..”।)

☆  तन्मय साहित्य  #115 ☆

☆ किससे बात करें….. ☆

इक चेहरे के पीछे

छिपे हुए अनेक चेहरे

किससे बात करें।

 

बंद चहकना हुआ चिरैया का

और रँभाना घर की गैया का

फूलों पर गुंजार न भ्रमरों की

कलियों पर है वार ततैया का,

बेतरतीब मौसमों से

तरु पल्लव डरे-डरे

किससे बात करें।

 

होड़ दौड़ की मची, न पल भर चैन

पानीदार रहे ना नेहिल नैन

कौवों के मजमें, कोयल गुमसुम

हुए दिवंगत, सद्भावी मृदुबैन,

मुस्कानों पर लगे हुए

इनके-उनके पहरे

किससे बात करें।

 

एक टीस, बाहर से भीतर तक

शोर-तमाशे, कोलाहल, गम्मत

बिजली बारूद माचिस के मेले

घूम रहा, हाथों में ले चकमक,

नभ-पथ पर जो विचरे

वे क्यों धरती पर ठहरे

किससे बात करे

 

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सलमा की कलम से # 8 – भजन – कान्हा की नगरिया ☆ डॉ. सलमा जमाल

डॉ.  सलमा जमाल 

(डा. सलमा जमाल जी का ई-अभिव्यक्ति में हार्दिक स्वागत है। रानी दुर्गावती विश्विद्यालय जबलपुर से  एम. ए. (हिन्दी, इतिहास, समाज शास्त्र), बी.एड., पी एच डी (मानद), डी लिट (मानद), एल. एल.बी. की शिक्षा प्राप्त ।  15 वर्षों का शिक्षण कार्य का अनुभव  एवं विगत 22 वर्षों से समाज सेवारत ।आकाशवाणी छतरपुर/जबलपुर एवं दूरदर्शन भोपाल में काव्यांजलि में लगभग प्रतिवर्ष रचनाओं का प्रसारण। कवि सम्मेलनों, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं में सक्रिय भागीदारी । विभिन्न पत्र पत्रिकाओं जिनमें भारत सरकार की पत्रिका “पर्यावरण” दिल्ली प्रमुख हैं में रचनाएँ सतत प्रकाशित।अब तक लगभग 72 राष्ट्रीय एवं 3 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार/अलंकरण। वर्तमान में अध्यक्ष, अखिल भारतीय हिंदी सेवा समिति, पाँच संस्थाओं की संरक्षिका एवं विभिन्न संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन।  

आपके द्वारा रचित अमृत का सागर (गीता-चिन्तन) और बुन्देली हनुमान चालीसा (आल्हा शैली) हमारी साँझा विरासत के प्रतीक है। 

आप प्रत्येक बुधवार को आपका साप्ताहिक स्तम्भ  ‘सलमा की कलम से’ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है एक भक्ति रस में रचित अतिसुन्दर रचना  “कान्हा की नगरिया ”। 

✒️ साप्ताहिक स्तम्भ – सलमा की कलम से # 8 ✒️

?  भजन – कान्हा की नगरिया —  डॉ. सलमा जमाल ?

हम तो जाएंगे कान्हा की नगरिया ।

टेढ़ी-मेढ़ी गैल दूर है डगरिया ।।

 

गोपी ग्वाल संग रास रचाऊं ,

मुरली बन कान्हा के अधर सजाऊं ,

पनघट पर फोड़े मोरी गगरिया ।

टेढ़ी-मेढ़ी ———————– ।।

 

मोह- माया तज कृष्ण को ध्याऊं,

लोक लाज मीरा सी गवाऊं ,

हमने रंग डाली श्याम रंग चुनरिया ।

टेढ़ी-मेढ़ी ———————-।।

 

गोवर्धन गिरी पे जाके बसूंगी,

बरसो झमाझम बदरी से कहूंगी,

उंगली पर धारें गिरी सांवरिया ।

टेढ़ी-मेढ़ी ———————–।।

 

यमुना के तीरे कदंब की छंइयां ,

सांझ परे वन सें लौटें घर गईंयां ,

मोहन को ढूंढो मैं हॉट बजरिया ।

टेढ़ी-मेढ़ी ———————–।।

 

दही और माखन का भोग लगाऊं ,

सोलह सिंगार ,कृष्ण को रिझाऊं,

वंशीधर ले लो “सलमा” की खबरिया ।

टेढ़ी-मेढ़ी ———————–।।

 

© डा. सलमा जमाल 

298, प्रगति नगर, तिलहरी, चौथा मील, मंडला रोड, पोस्ट बिलहरी, जबलपुर 482020
email – salmakhanjbp@gmail.com

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कथा-कहानी ☆ असहमत…! – भाग-14 ☆ श्री अरुण श्रीवास्तव

श्री अरुण श्रीवास्तव 

(श्री अरुण श्रीवास्तव जी भारतीय स्टेट बैंक से वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बैंक की सेवाओं में अक्सर हमें सार्वजनिक एवं कार्यालयीन जीवन में कई लोगों से मिलना जुलना होता है। ऐसे में कोई संवेदनशील साहित्यकार ही उन चरित्रों को लेखनी से साकार कर सकता है। श्री अरुण श्रीवास्तव जी ने संभवतः अपने जीवन में ऐसे कई चरित्रों में से कुछ पात्र अपनी साहित्यिक रचनाओं में चुने होंगे। उनका ऐसा ही एक पात्र है ‘असहमत’ जिसके इर्द गिर्द उनकी कथाओं का ताना बना है। आप प्रत्येक बुधवार साप्ताहिक स्तम्भ – असहमत  आत्मसात कर सकेंगे।)     

☆ असहमत…! भाग – 14 ☆ श्री अरुण श्रीवास्तव ☆

आज बहुत दिनों के बाद असहमत की फिर से तफरीह करने की इच्छा हुई तो उसने विजयनगर या संजीवनी नगर की ओर जाने का प्लान बनाया. पर उसके प्लान में बनने वाले फ्लाई ओवर ने उसे गड्ढों की गहराई मेंं उतार दिया. जबलपुर वालों को दिये जाने वले झुनझुनों में ये भी एक है जिसके आभासी वीडियो देख देख कर लोगों के सीने 36″ से 63″ हो गये और उन्होंने वाट्सएप पर जबलपुर के मूल निवासियों को “Dream project of dream city ” के टाइटल से भेजना शुरु कर दिया. ये संदेश भोपाल, इंदौर, भिलाई, रायपुर, पुणे, मुंबई, जयपुर, दिल्ली जब पहुंचे तो पाने वालों की पहले तो नज़र लाला रामस्वरुप के 70-71-72 वाले कैलेंडर पर गई (लोग कहीं भी रहें पर प्राय: ये केलेंडर तो उनके घर में मिल ही जाता है जो रोज याद दिलाता रहता है कि जबलपुर की पहचान रूपी ये केलेंडर अभी भी बेस्ट है) पर वहां अप्रैल नहीं जुलाई चल रहा था. भेजने वाले को तुरंत ब्लाक करने की लिखित चेतावनी दी गई. इसके पहले भी किसी वाट्सएप ग्रुप के जन्मदिन की शानदार पार्टी  के फर्जी निमंत्रण भेजे गये थे. पर चूंकि पार्टी का वेन्यू गुप्त था और निमंत्रण में आने जाने रुकने तथा स्टार्टर पेय पदार्थों का कहीं कोई जिक्र नहीं था तो “delete for all” के जरिये ये मैसेज़ भी वीरगति को प्राप्त हुआ.

तो फ्लाई ओवर  के सपनों रूपी जर्जर रास्तों को छोड़कर असहमत शार्टकट पकड़ने के चक्कर में विजयनगर और संजीवनी नगर के बदले जानकीनगर पहुंच गया. वहां कुछ भूतपूर्व बैंकर पर वर्तमान में भी अलसेट देने में सक्षम स*ज्जनों ने असहमत को पकड़ ही लिया. सवाल जवाब का सिलसिला शुरु हो गया.

“बहुत हीरो बनते हो,  ग्रुप का भी क्या बर्थडे मनाया जाता है. ये कैसा जन्मदिन है, न बर्थडे केक, न पार्टी.

असहमत : सब वर्चुअल है, आभासी, रियल कुछ नहीं है. पार्टी नही है तो गिफ्ट भी नहीं है. ये सब हवाई किले हैं जो सोशल मीडिया पर चलते हैं. कोरोना लॉकडाउन पार्ट वन में भी तो लोगों ने बहुत सारी रेसेपी शेयर कर डाली जो कभी रियल लाईफ में नहीं बनी. जब सब कुछ बंद था और लोग सोचसमझ कर मितव्ययता से खर्च कर रहे थे तो ये सब कौन बना सकता था.

एक सज्जन को पुराना जमाना याद आ गया जब अखबार और पैट्रोल का खर्च बैंक बिल के आधार पर देती थी. तो reimbursement के लिये The Economic Times के बिल, उसकी मुद्रित प्रतियों से भी ज्यादा नंबर के बन जाते थे. पता चला कि शहर में तो मुश्किल से 50 कॉपी आती थीं और 100 लोग बिल के बेस पर क्लेम करते थे. कभी कभी डी.ए.नहीं बढ़ता था पर पैट्रोल के रेट बढ़ जाने से बजट संतुलित रहता था. मैन्युअल बैंकिंग के जमाने में जब स्टाफ का लेजर अलग होता था तो लेज़र का ग्रैंड टोटल कभी भी ग्रैंड नहीं होता था. जिनकी OD limit होती  तो नीली स्याही में बेलैंस सिर्फ सपनों में आता था. सुना जरूर गया कि किसी जमाने में ओवरटाईम सबसे बेहतर टाईम हुआ करता था और बोनस किसी डिटरजेंट टिकिया का नाम नहीं होता था बल्कि हर साल परिवार के सदस्यों द्वारा देखा जाने वाला वो सपना था, जो चमकते दमकते फ्लाई ओवर जैसा ही आभासी हुआ करता था. टेक्नालाजी न तो साइंस है न इंजीनियरिंग, ये हमारे पास वह होने या पाने का आभास देती है जो हमें वर्तमान की कड़वाहट को गुड़ की आभासी चाय से कुछ पलों के लिये दूर कर देती है. यही तो जिंदगी है जब सपनों में पाने का सुख, हकीकत में न होने के दुख पर भारी पड़ता है और हम कोई गालिब तो है नहीं जो ये कह दें कि “हमको मालुम है जन्नत की हकीकत लेकिन दिल को बहलाने को गालिब खयाल अच्छा है.”

© अरुण श्रीवास्तव

संपर्क – 301,अमृत अपार्टमेंट, नर्मदा रोड जबलपुर

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares