☆ Anonymous Litterateur of Social Media # 64 (सोशल मीडिया के गुमनाम साहित्यकार # 64) ☆
Captain Pravin Raghuvanshi—an ex Naval Officer, possesses a multifaceted personality. Presently, he is serving as Senior Advisor in prestigious Supercomputer organisation C-DAC, Pune. He is involved in various Artificial Intelligence and High-Performance Computing projects of national and international repute. He has got a long experience in the field of ‘Natural Language Processing’, especially, in the domain of Machine Translation. He has taken the mantle of translating the timeless beauties of Indian literature upon himself so that it reaches across the globe. He has also undertaken translation work for Shri Narendra Modi, the Hon’ble Prime Minister of India, which was highly appreciated by him. He is also a member of ‘Bombay Film Writer Association’.
Captain Raghuvanshi is also a littérateur par excellence. He is a prolific writer, poet and ‘Shayar’ himself and participates in literature fests and ‘Mushayaras’. He keeps participating in various language & literature fests, symposiums and workshops etc. Recently, he played an active role in the ‘International Hindi Conference’ at New Delhi. He presided over the “Session Focused on Language and Translation” and also presented a research paper. The conference was organized by Delhi University in collaboration with New York University and Columbia University.
In his naval career, he was qualified to command all types of warships. He is also an aviator and a Sea Diver; and recipient of various awards including ‘Nao Sena Medal’ by the President of India, Prime Minister Award and C-in-C Commendation.
Captain Pravin Raghuvanshi is also an IIM Ahmedabad alumnus.
His latest quest involves social media, which is filled with rich anonymous literature of nameless writers, shared on different platforms, like, WhatsApp / Facebook / Twitter / Your quotes / Instagram etc. in Hindi and Urdu, he has taken the mantle of translating them as a mission for the enjoyment of the global readers. Enjoy some of the Urdu poetry couplets as translated by him.
हम ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के लिए आदरणीय कैप्टेन प्रवीण रघुवंशी जी के “कविता पाठ” का लिंक साझा कर रहे हैं। कृपया आत्मसात करें।
(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि। संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताह रविवार को “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आचार्य जी द्वारा रचित भावप्रवण कविता ‘शिव के मन मांहि बसी गौरा ……. ’। )
(हम सुप्रसिद्ध वरिष्ठ व्यंग्यकार, आलोचक व कहानीकारश्री रमेश सैनी जी के ह्रदय से आभारी हैं, जिन्होंने व्यंग्य पर आधारित नियमित साप्ताहिक स्तम्भ के हमारे अनुग्रह को स्वीकार किया। किसी भी पत्र/पत्रिका में ‘सुनहु रे संतो’ संभवतः प्रथम व्यंग्य आलोचना पर आधारित साप्ताहिक स्तम्भ होगा। व्यंग्य के क्षेत्र में आपके अभूतपूर्व योगदान को हमारी समवयस्क एवं आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी। इस कड़ी में व्यंग्यकार स्व रमेश निशिकर, श्री महेश शुक्ल और श्रीराम आयंगार द्वारा प्रारम्भ की गई ‘व्यंग्यम ‘ पत्रिका को पुनर्जीवन देने में आपकी सक्रिय भूमिकाअविस्मरणीय है।
आज प्रस्तुत है व्यंग्य आलोचना विमर्श पर ‘सुनहु रे संतो’ की अगली कड़ी में आलेख ‘व्यंग्य निबंध – सीमित शब्दों में सिमटते व्यंग्य का अनचाहा पक्ष’।
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सुनहु रे संतो # 8 – व्यंग्य निबंध – सीमित शब्दों में सिमटते व्यंग्य का अनचाहा पक्ष ☆ श्री रमेश सैनी ☆
[प्रत्येक व्यंग्य रचना में वर्णित विचार व्यंग्यकार के व्यक्तिगत विचार होते हैं। हमारा प्रबुद्ध पाठकों से विनम्र अनुरोध है कि वे हिंदी साहित्य में व्यंग्य विधा की गंभीरता को समझते हुए उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण से आत्मसात करें। ]
आज व्यंग्य के परिदृश्य में व्यंग्य की प्रमुखता देखी जा सकती है. इसे व्यंग्य का सकारात्मक पक्ष उभर कर आता है. इसके व्यंग्य पीछे की लोकप्रियता है. वैसे तो व्यंग्य सदा से व्याप्त रहा है. यह अपने आक्रोश और सहमति जताने का सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली हथियार है आक्रोश को व्यक्त करने के लिए साहित्य में अपने तौर-तरीके और अनेक विधा के माध्यम हैं. व्यंग्य कहानी में भी रहता है निबंध के माध्यम से भी बाहर आता है और कविता से भी. आक्रोश अपनी प्रकृति प्रवृत्ति के साथ व्यंग्य के रुप से बाहर आता रहा है. आज हम कह सकते हैं. आक्रोश ने अपने को व्यक्त करने के लिए भाषा और भंगिमा ईजाद की है. व्यंग्य के तेवर भाषा के मुकम्मल होने पर ही प्रभावी होते हैं. इतिहास के पन्नों को पलटें तो व्यंग्य सीमित शब्दों के साथ कटाक्ष, तंज के रुप में बाहर दिखता है.इसके शब्दों की संख्या बहुत कम की रही, एक वाक्य से लेकर एक शब्द तक की. पर शब्दों अपने समय की चूलें हिला दी. इतिहास को ही बदलकर नया इतिहास को रच डाला. इस संदर्भ में महाभारत का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है. जब द्रोपदी ने दुर्योधन पर कटाक्ष कर दिया कि’ अंधे के बेटे अंधे ही होते हैं’ इस एक छोटे वाक्य ने अपने समय के परिदृश्य को बदलकर महाविनाश का महाभारत रच डाला. एक शब्द या छोटे वाक्य को हम आज के समय का व्यंग्य तो नहीं कह सकते हैं. साहित्य मैं व्यंग्य की एक अलग अवधारणा है जो अपने समय के दबे कुचले,शोषित वर्ग की विसंगतियों को केंद्र में रखकर समाज में व्याप्त पाखंड प्रपंच विद्रूपताओं ठकुरसुहाती, नैतिक मूल्यों के चित्रों को एक बड़े कैनवास पर उकेरती है. मोटे तौर इसकी शुरुआत भारतेन्दु हरिश्चंद्र के साहित्य से मान सकते हैं. भारतेंदु ने अपने अराजक काल की राजनीतिक व्यवस्था को व्यंग्य के माध्यम से तीखे और रोचक ढंग से उजागर किया है. उस समय साहित्य की मूल भाषा पद्य थी. पर गद्य का आरंभ हो चुका था। भारतेंदु अपनी रचना’अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा. में व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहते हैं
‘चूरन साहेब लोग जो खाता
सारा हिंद हजम कर जाता.
भारतेंदु काल के बाद गद्य में बालकृष्ण भट्ट, बालमुकुंद गुप्त आदि व्यंग्यकारों ने अपने समय की अंग्रेजी व्यवस्था पर तीखे के प्रहार किए. ये रचनाएँ साहित्य जगत में बहुत लोकप्रिय हुई. स्वतंत्रता की बाद हरिशंकर परसाई व्यंग्य में एक नया फॉर्मेट लेकर आए. जिसमें समाज की विपद्रूपताएं मानवीय प्रपंच,पाखंड, प्रवृत्तियों को अपने आलेख का विषय बनाया. लोगों ने इसे बहुत शिद्दत के साथ हाथों हाथ लिया और पूरे दिल से प्रशंसा की. लोगों ने इसे पढ़कर कहा’बहुत अच्छा व्यंग्य लिखा’. यह व्यंग्य ड्राइंग रूम में बैठकर पढ़ने वालों का ही नहीं वरन चाय की टपरे, ठेले,गुमटीओ आदि के भी लोग थे.लोगों को लगा लेखक हमारे बीच हमारे दुख दर्द हमारी कमियों की बात हमारे पक्ष में कह रहा है.और विस्तार से कह रहा है. अपने शब्दों में कंजूसी नहीं वरत रहा है. परसाई की व्यंग्य की व्यापकता ने साहित्य का सिरमौर बना दिया और यह सबसे महत्वपूर्ण विधा बन गई. जिसे भी पाठक, पत्र-पत्रिकाओं से भरपूर प्रेम मिला.और अखबारों और पत्रिकाओं में इसे पूरे सम्मान के साथ स्पेस दिया जाने लगा.अखबारों ने इसकी जरूरत को समझ लिया था. इसकी लोकप्रियता में इसका अन्य विधाओं से अलग फॉर्मेट ,शैली,भाषा की विस्तारता आदि का महत्वपूर्ण रोल था. उस समय छोटा तो छोटा सा छोटा व्यंग्य 1500 से लेकर 3000 तब तक रहता था.इस विशालता से लेख की विषय वस्तु पूरी तरह से न्याय दिखता था इससे पाठक को पठन की निरंतरता के साथ संतोष /संतुष्टि मिलती थी. परसाई जी की रचनाओं में ‘कंधे श्रवण कुमार के कंधे’, #विकलांग श्रद्धा का दौर,’ ‘वैष्णव की फिसलन’ ‘अकाल उत्सव:, :इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर:, ‘एक लड़की चार दीवाने’आदि ऐसी रचनाओं की लंबी फेहरिस्त है.जिससे व्यंग्य की अवधारणा,महत्व, बनावट, और कलेवर को पूरी तरह से समझा जा सकता है. इसी क्रम में शरद जोशी ने पुलिया पर बैठा आदमी ,जीप पर सवार इल्लियांँ, मुद्रिका रहस्य, अतृप्त आत्माओं की रेल यात्रा,सारी बहस से गुजर कर ,आदि की फुल लेंथ की रचनाएँं ने व्यंग्य को अपनी पूर्णता के साथ समृद्ध किया है. इसी प्रकार रवीन्द्रनाथ त्यागी जी ने अपने समकालीनों के साथ कदमताल करते हुए अपने सृजन में व्यंग्य के फार्मेट को पूरा किया है. ‘धूप के धान’, ‘लैला मजनू से लेकर कबीर तक’,’ गरीब होने के फायदे’ आदि रचनाओं ने अपने व्यापक स्वरूप की सार्थकता प्रदान की. रचनाओं के स्वरूप के साथ पाठक को पढ़ने में संतुष्टि तो मिलती ही है और वह वैचारिक रूप से रूबरू भी होता है .
विश्व में वैश्वीकरण के प्रभाव ने साहित्य को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है। वैश्वीकरण की प्रक्रिया ने बाजारवाद को पैर पसारने का पूरा अवसर प्रदान किया. बाजार कब हमारे घर, द्वार, मन, मस्तिक में प्रवेश कर गया कि हमें पता ही नहीं चला. बाजार धीरे-धीरे साहित्य की जगह पर अपना कब्जा जमाने लगा अखबार, पत्र पत्रिकाओं में कहानी कविता की जगह सिकुड़ गई कहीं गई .कहीं कहीं तो विलोपित हो गई. पर व्यंग्य की लोकप्रियता, उसके सामाजिक और मानवीय सरोकार, जनपक्षधरता,ने उसको अखबार पत्र-पत्रिकाओं में बनाए रखा. फिर बाजार के प्रभाव के चलने अधिकांश पत्र पत्रिकाओ ने इन व्यंग्य स्तंभों को अपनी-अपनी शब्द सीमाओं को समेट दिया है.जिससे सिकुड़ कर रह गया. इसकी शक्ल सूरत बीमार आदमी के समान दिखने लगी है .व्यंग्य के स्वस्थ स्वरूप की अवधारणा जो हमारी अवचेतन मन में बनी हुई है वह खंडित होने लगी. उसका जो अलिखित सर्वमान्य फार्मेट है .जो अपने कथा, मित्थ फेंटेसी ,निबंध, संवाद शैली आदि के माध्यम से आता था और अपने विषय वस्तु को खुलेपन और विस्तार के साथ पाठक के समक्ष रखता था वह विलोपित सा हो गया है.अब व्यंग्य अपने आकार और गुण धर्म के साथ बौना सा दिखने लगा है. वे अपने आकार का आभास देते हैं, पर होते नहीं हैं,शिल्प का सौन्दर्य सिमटकर रह गया है. व्यंग्य जिसे हम उसकी प्रहारक, प्रभावित, और पठनीय क्षमता से जानते हैं, उसमें धुधंलापन और क्षीणता आ गई है. अब रचना पढ़ना शुरू करते खतम हो जाती है. एक झटका सा लगता है. कुछ छूटा छूटा महसूस होता है.सीमित शब्दों की अधिकांश दिलोदिमाग को तरंगित करने में असमर्थ सी लगती हैं. ऐसा लगता है कि कुछ पढ़ा ही नहीं.. प्रश्न उठता है लेखक कुछ और कहना चाहता है पर कह नहीं पाया. ऐसी रचनाएँ अमूमन आप रोज देखते होगे. उदाहरण स्वरूप, कुछ नाम जैसे ही,’बैठक चयन समिति की’,’साहब काम से गए हैं.’ ‘ये कुर्सी का कसूर है’, ‘नहीं नहीं कभी नहीं#, ‘गर्त प्रधान सड़क करि कथा’,’नेता और अभिनेता ‘आदि सैकड़ों रचनाएँ में विस्तार होने से विशालता का सागर छलकता,पर वह सिमट कर एक आंचलिक नदी का रुप लेकर रह गया. जो नदी तो कहलाती है. पर नदी की विशालता के सौन्दर्य रुप से वंचित हो गई है. इस कारण पाठक के समक्ष बोनी रचना बन कर रह जाती है.व्यंग्य की साहित्य सर्वमान्य भूमिका है पर ऐसी रचनाएँ अपने दायित्व का निर्वाह करने में शिथिल महसूस हो रही हैं.
(श्री सुरेश पटवा जी भारतीय स्टेट बैंक से सहायक महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और स्वतंत्र लेखन में व्यस्त हैं। आपकी प्रिय विधा साहित्य, दर्शन, इतिहास, पर्यटन आदि हैं। आपकी पुस्तकों स्त्री-पुरुष “, गुलामी की कहानी, पंचमढ़ी की कहानी, नर्मदा : सौंदर्य, समृद्धि और वैराग्य की (नर्मदा घाटी का इतिहास) एवं तलवार की धार को सारे विश्व में पाठकों से अपार स्नेह व प्रतिसाद मिला है। श्री सुरेश पटवा जी ‘आतिश’ उपनाम से गज़लें भी लिखते हैं । आज से प्रस्तुत है आपका साप्ताहिक स्तम्भ आतिश का तरकश। आज प्रस्तुत है आपकी ग़ज़ल “सहारे ”। )
☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आतिश का तरकश – ग़ज़ल # 1 – “सहारे” ☆ श्री सुरेश पटवा ☆
(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी द्वारा रचित एक भावप्रवण “गजल”। हमारे प्रबुद्ध पाठक गण प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे। )
☆ काव्य धारा # 52 ☆ गजल ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध ☆
(युवा साहित्यकार श्री आशीष कुमार ने जीवन में साहित्यिक यात्रा के साथ एक लंबी रहस्यमयी यात्रा तय की है। उन्होंने भारतीय दर्शन से परे हिंदू दर्शन, विज्ञान और भौतिक क्षेत्रों से परे सफलता की खोज और उस पर गहन शोध किया है।
अस्सी-नब्बे के दशक तक जन्मी पीढ़ी दादा-दादी और नाना-नानी की कहानियां सुन कर बड़ी हुई हैं। इसके बाद की पीढ़ी में भी कुछ सौभाग्यशाली हैं जिन्हें उन कहानियों को बचपन से सुनने का अवसर मिला है। वास्तव में वे कहानियां हमें और हमारी पीढ़ियों को विरासत में मिली हैं। आशीष का कथा संसार ऐसी ही कहानियों का संग्रह है। उनके ही शब्दों में – “कुछ कहानियां मेरी अपनी रचनाएं है एवम कुछ वो है जिन्हें मैं अपने बड़ों से बचपन से सुनता आया हूं और उन्हें अपने शब्दो मे लिखा (अर्थात उनका मूल रचियता मैं नहीं हूँ।”)
☆ कथा कहानी ☆ आशीष का कथा संसार #64 – मैं तुम्हारे साथ हूँ … ☆ श्री आशीष कुमार☆
प्रतिवर्ष माता पिता अपने पुत्र को गर्मी की छुट्टियों में उसके दादा दादी के घर ले जाते। 10-20 दिन सब वहीं रहते और फिर लौट आते। ऐसा प्रतिवर्ष चलता रहा। बालक थोड़ा बड़ा हो गया।
एक दिन उसने अपने माता पिता से कहा कि अब मैं अकेला भी दादी के घर जा सकता हूं ।तो आप मुझे अकेले को दादी के घर जाने दो। माता पिता पहले तो राजी नहीं हुए। परंतु बालक ने जब जोर दिया तो उसको सारी सावधानी समझाते हुए अनुमति दे दी।
जाने का दिन आया। बालक को छोड़ने स्टेशन पर गए।
ट्रेन में उसको उसकी सीट पर बिठाया। फिर बाहर आकर खिड़की में से उससे बात की ।उसको सारी सावधानियां फिर से समझाई।
बालक ने कहा कि मुझे सब याद है। आप चिंता मत करो। ट्रेन को सिग्नल मिला। व्हीसिल लगी। तब पिता ने एक लिफाफा पुत्र को दिया कि बेटा अगर रास्ते में तुझे डर लगे तो यह लिफाफा खोल कर इसमें जो लिखा उसको पढ़ना बालक ने पत्र जेब में रख लिया।
माता पिता ने हाथ हिलाकर विदा किया। ट्रैन चलती रही। हर स्टेशन पर लोग आते रहे पुराने उतरते रहे। सबके साथ कोई न कोई था। अब बालक को अकेलापन लगा। ट्रेन में अगले स्टेशन पर ऐसी शख्सियत आई जिसका चेहरा भयानक था।
पहली बार बिना माता-पिता के, बिना किसी सहयोगी के, यात्रा कर रहा था। उसने अपनी आंखें बंद कर सोने का प्रयास किया परंतु बार-बार वह चेहरा उसकी आंखों के सामने घूमने लगा। बालक भयभीत हो गया। रुंआसा हो गया। तब उसको पिता की चिट्ठी। याद आई।
उसने जेब में हाथ डाला। हाथ कांपरहा था। पत्र निकाला। लिफाफा खोला। पढा पिता ने लिखा था तू डर मत मैं पास वाले कंपार्टमेंट में ही इसी गाड़ी में बैठा हूं। बालक का चेहरा खिल उठा। सब डर दूर हो गया।
मित्रों,
जीवन भी ऐसा ही है।
जब भगवान ने हमको इस दुनिया में भेजा उस समय उन्होंने हमको भी एक पत्र दिया है, जिसमें लिखा है, “उदास मत होना, मैं हर पल, हर क्षण, हर जगह तुम्हारे साथ हूं। पूरी यात्रा तुम्हारे साथ करता हूँ। वह हमेशा हमारे साथ हैं।
(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य” के माध्यम से हम आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी का एक अत्यंत विचारणीय आलेख युवा पीढ़ी संस्कारहीन क्यों ? यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की लेखनी को इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन। कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें। )
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य # 105 ☆
☆ युवा पीढ़ी संस्कारहीन क्यों ? ☆
भोर होते समाचार पत्र हाथ में लेते ही मस्तिष्क की नसें झनझना उठती हैं… अमुक ने नाबालिग़ से दुष्कर्म कर, उसका वीडियो वॉयरल करने की धमकी दी; कहीं मज़दूरिन की चार वर्ष की बेटी बेसमेंट में लहूलुहान दशा में पाई गई; कहीं विवाहिता से उसके पति के सम्मुख दुष्कर्म; तो कहीं मासूम बच्ची को स्कूल से लौटते हुए अग़वा कर हफ़्तों नहीं, महीनों तक बंदी बनाकर उससे बलात्कार; कहीं ज़मीन या मकान की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवाने के लिए वृद्धा या विधवा को हवस का शिकार बनाने का प्रचलन सामान्य-सा हो गया है। यह आमजन को कटघरे में खड़ा करता है… आखिर क्यों मौन हैं हम सब…ऐसे असामाजिक तत्वों का विरोध-बहिष्कार क्यों नहीं…उन्हें सरे-आम फांसी की सज़ा क्यों नहीं … यह तो बहुत कम है, एक पल में मुक्ति…नहीं… नहीं; उन्हें तो नपुंसक बना आजीवन सश्रम, कठोर कारावास की सज़ा दी जानी चाहिए, ताकि उनके संबंधियों को उसे असहाय दशा में देखने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हो…मिलने का नहीं, ताकि वे अपने लाड़-प्यार व स्वतंत्रता देने का अंजाम देख, प्रायश्चित हेतु केवल आंसू बहाते रहें और दूसरों को यह संदेश दें, कि ‘वे भविष्य में अपने बच्चों से सख्ती से पेश आएं…उन्हें सुसंस्कार दें, ताकि वे समाज में सिर उठा कर जी सकें।’
परन्तु यह सब होता कहां है? कहां दी जाती है उन्हें …कानून के अंतर्गत फांसी की कठोर व भीषणतम सज़ा…यह तो मात्र जुमला बनकर रह गया है। कानून की देवी की आंखों, कानों पर बंधी पट्टी इस बात का संकेत है कि वह अंधा व बहरा है…आज- कल वह पीड़ित पक्ष की सुनता ही कहां है…अक्सर तो वह रसूखदार लोगों के हाथों की कठपुतली बन कर कार्य करता है…और शक़ की बिनाह पर छूट जाते हैं वे दुष्कर्मी …वैसे भी फांसी की सज़ा मिलने पर भी उन्हें अधिकार है; राष्ट्रपति से दया की ग़ुहार लगाने का, जिसका फैसला होने में एक लंबा समय गुज़र जाता है।
ज़रा सोचिए! कितने मानसिक दबाव में जीना पड़ता होगा उस पीड़िता व उसके परिवारजनों को? हर दिन गाली-गलौज, केस वापस लेने का दबाव, अनुरोध व धमकी तथा नित्य नए हादसे… उनकी ज़िन्दगी को नरक बना कर रख देते हैं। ज़रा ग़ौर कीजिए, उन्नाव की पीड़िता …कितनी शारीरिक पीड़ा व मानसिक यंत्रणा से गुज़र रही होगी वह मासूम… किस बात की सज़ा मिली रही है, उसके माता-पिता व परिजनों को… सोचिए! अपराधिनी वह पीड़िता है या राजनेता, जो दो वर्ष से उस परिवार पर ज़ुल्म ढा रहा है। क्या यही है, सत्य की राह पर चलने का अंजाम…अपने अधिकारों की मांग करने का इनाम? शायद! आपबीती अर्थात् स्वयं पर हुए ज़ुल्मों की दास्तान बखान कर, केस दर्ज कराने का साहस जुटाना जुर्म है? ऐसा लगता है कि सज़ा प्रतिपक्षी ‘औ’ दुष्कर्मी को नहीं, पीड़िता को मिल रही है।
यदि तुरंत कार्यवाही कर निर्णय लेना अनिवार्य कर दिया जाता, तो उसे इतनी भीषण यातनाएं न सहन करनी पड़तीं और न ही उन लोगों के हौंसले इतने बुलंद होते…वे उस परिणाम से सीख लेकर, भविष्य में गलत राह पर न चलते और बेटियों के माता-पिता को दहशत के साये में अपना जीवन बसर नहीं करना पड़ता। हर दिन निर्भया व आसिफ़ा दरिंदगी का शिकार न होतीं और लोगों को न्याय प्राप्त करने हेतु केंडल मार्च निकाल व धरने देकर आक्रोश की अभिव्यक्ति न करनी पड़ती… और बेटी के जन्म पर घर में मातम-सा माहौल पसरा नहीं दिखाई पड़ता।
एक प्रश्न हर दिन मन में कुलबुलाता है कि आखिर हमारी कानून-व्यवस्था इतनी लचर क्यों? विदेशों में ऐसे हादसे क्यों नहीं होते… वहां के लोग सुसभ्य व सुसंस्कृत क्यों होते हैं? आइए! ज़रा दृष्टिपात करें, इस समस्या के विविध पहलुओं व उसके समाधान पर… हमें जन्म से बेटी-बेटे को समान समझ उनकी परवरिश करनी होगी, क्योंकि बेटे में व्याप्त जन्म- जात श्रेष्ठता व अहमियत का भाव, वास्तव में उसे ऐसे दुष्कर्म व कुकृत्य करने को प्रोत्साहित करता है। इसके निमित्त हमें दोनों के लिए शिक्षा व व्यवसाय के समान अवसर जुटाने होंगे। हां! इसके लिए सबसे अधिक आवश्यकता है… बुज़ुर्गों की सोच बदलने की; जिनके मन में आज भी यह भावना बलवती है कि मृत्यु के समय, पुत्र के हाथों गंगा-जल का आचमन करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति अवश्य होगी। परन्तु ऐसा कोई भी प्रमाण उपलब्ध नहीं है। आज कल तो बेटियां भी मुखाग्नि तक देने लगी हैं। प्रश्न उठता है, क्या उनके माता-पिता आजीवन प्रेत-योनि में भटकते रहेंगे और परिवारजनों को आहत करते रहेंगे?
सो! हमें बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी इन अंधविश्वासों व दक़ियानूसी धारणाओं से मुक्त करना होगा तथा उन्हें इस तथ्य से अवगत कराना होगा कि ‘बेटियां दो-दो कुलों को आलोकित करती हैं…घर को स्वर्ग बनाती हैं।’ हां! यदि कोई बच्चा या युवा गलत राहों पर चल निकलता है, तो उसके लिए ऐसे गुरुकुल व सुधार-गृहों का निर्माण किया जाए; जहां उसे संस्कार व संस्कृति की महत्ता से अवगत कराया जाए तथा उस राह का अनुसरण न करने पर, उसके भीषणतम परिणामों से अवगत करा कर, यह चेतावनी दी जाए कि यदि भविष्य में उसने कोई गलत काम किया, तो कोई भी उसकी रक्षा नहीं कर पाएगा। इन परिस्थितियों में शायद, उसकी सोच में कुछ सुधार आ पाए और समाज में शांत व सुखद वातावरण स्थापित हो सके।
चलिए! हम विवेचना करते हैं– सरकार द्वारा निर्मित कानूनों की…आखिर वे इतने अप्रभावी क्यों हैं? लोग जुर्म करने से पहले उसके भयावह पक्षों पर ध्यान क्यों नहीं देते; उनके बारे में क्यों सोच-विचार अथवा गहन चिंतन-मनन नहीं करते? इसके लिए हमें त्वरित न्याय-प्रणाली को अपनाना होगा और ऐसे शोहदों को सरे-आम दंण्डित करना होगा, ताकि समाज के पथ-भ्रष्ट बाशिंदे उनके हृदय-विदारक अंजाम को देख कर शिक्षा ग्रहण कर सकें…अपने बच्चों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगा पाएं…भले ही उन्हें किसी भी सीमा तक दण्डित क्यों न करना पड़े। इसके साथ-साथ आवश्यकता है– स्कूल व कॉलेजों में नैतिक शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में मान्यता प्रदान करने की, ताकि उनकी दूषित मानसिकता परिवर्तित हो सके; उनकी विकृत मन: स्थिति में बदलाव आ सके और सोच सकारात्मक बन सके।
चंद दिन पहले यह जानकर आश्चर्य हुआ कि पब्लिक स्कूलों के बच्चे ‘फन सेक’ कंडोम तक का प्रयोग करते हैं और बाल्यावस्था के यह असामान्य संबंध, भविष्य में उनके लिए इतना बड़ा संकट उत्पन्न कर सकते हैं…यह गंभीर विषय है। हमें पब्लिक स्कूलों में बढ़ते ऐसे फन पर प्रतिबंध लगाना होगा, क्योंकि ऐसी कारस्तानियां मन को आहत करती हैं और हमारा मीडिया उन्हें भ्रमित कर, किस दिशा की ओर अग्रसर कर रहा है? आप अनुमान नहीं लगा सकते, यह स्थिति समाज व देश के लिए किस क़दर घातक है तथा विस्फोटक स्थिति उत्पन्न कर सकती है। कल्पना कीजिए, क्या होगा…इस देश के बच्चों का भविष्य… क्या वे अपने गंतव्य पर पहुंच देश को समुन्नत बनाने में योगदान दे पाएंगे? शायद नहीं… कभी नहीं।
मैं लौट जाना चाहती हूं, पचपन वर्ष पूर्व के समय में, जब मुझे महाविद्यालय की छात्रा के रूप में, वाद- विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ; जहां प्राचार्या को अपने महाविद्यालय की छात्राओं को आदेश देते हुए सुना,’पुट योअर दुपट्टा एट योअर प्रो-पर प्लेस’ …सुनकर बहुत विचित्र-सी अनुभूति हुई। परन्तु आज से सोलह वर्ष पूर्व जब मैंने महिला महाविद्यालय का कार्यभार संभाला, तो छात्राओं को टॉइट जींस, शार्ट टॉप पहने व हाथों में मोबाइल थामे देख, मन यह सोचने पर विवश हो गया…’आखिर क्या होगा, हमारे देश का भविष्य? क्या यह लड़कियां भविष्य में दो कुलों को रोशन करने में समर्थ सिद्ध हो पायेंगी…जिनमें शालीनता लेशमात्र को भी नहीं है। क्या इनके ससुराल वाले ‘हैलो-हॉय’ कल्चर पसंद करेंगे? यह जानकर मैं अवाक् रह गयी, जब चंद दिन बाद सी•आई•डी• वालों ने मुझे इस तथ्य से अवगत कराया कि आजकल लड़कियां अक्सर होटलों में दुल्हन की वेशभूषा में सोलह-सिंगार किए अपने ब्वॉयफ़्रेंड के साथ पायी जाती हैं; जिसके प्रमाण देख मेरे पांव तले से ज़मीन खिसक गई और मन उन्हें गलत राह से लौटा लाने को कटिबद्ध हो गया।
तत्पश्चात् मैंने अपने महाविद्यालय में मोबाइल व जीन्स पर प्रतिबंध लगा दिया। मुझे यह बताते हुए अत्यंत दु:ख हो रहा है कि जिन प्राध्यापकों की बेटियां वहां शिक्षा ग्रहण कर रहीं थीं; उन्होंने इसे ग़लत ठहराया और महाविद्यालय में ऐसे नियम न लागू करने की सलाह भी दी। उनकी यह दलील कि साइकिल चलाते हुए, उनकी चुन्नियां उलझ कर रह जाती हैं। बताइए! क्या यह तर्क उचित है? इसी प्रकार मोबाइल की सार्थकता के बारे में कहा गया कि यह आज के समय की ज़रूरत है… वर्तमान की मांग है। इसके माध्यम से उनसे संवाद बना रहता है। परन्तु मैंने यह प्रतिबंध लागू कर दिया और इसकी अनुपालना न करने पर फ़ाइन की व्यवस्था का आदेश भी जारी कर दिया। परंतु उनके द्वारा विरोध करने की नौबत नहीं आई, क्योंकि चंद दिन बाद हरियाणा सरकार ने भी यह प्रतिबंध लागू कर दिया।
मेरा इस घटना को बताने का आशय यह है कि यदि माता-पिता व शिक्षक वर्ग चाहे, तो सब कुछ संभव है, क्योंकि बच्चे उन पर सर्वाधिक विश्वास करते हैं…उन्हें आदर्श मानकर उन जैसा ही बनने का प्रयास करते हैं। वे गीली मिट्टी के समान होते हैं और उन्हें मन-चाहा रूपा-कार प्रदान किया जा सकता है।
सो! सही दशा व दिशा जीवन का आधार है। आइए, हम सब इस यज्ञ में समिधा डाल कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि ऐसे भीषण हादसों से समाज को निज़ात मिल सके…चहुंओर शांति का साम्राज्य स्थापित हो सके। परिवार व समाज में समन्वय, सामंजस्यता व समरसता का वातावरण हो; संयुक्त परिवार-व्यवस्था में बच्चे स्वयं को सुरक्षित अनुभव करें और उनका सर्वांगीण विकास सम्भव हो सके… यह मेरी ही नहीं, समाज के हर बाशिंदे की इच्छा है, चाहना है। इस संदर्भ में इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया भी अपना भरपूर योगदान दे सकते हैं। इसके लिये सरकार को ऐसी वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करना होगा, ताकि बच्चों में अपने लक्ष्य के प्रति गंभीरता व एकाग्रता बनी रहे और वे उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
(डॉ विजय तिवारी ‘ किसलय’ जी संस्कारधानी जबलपुर में साहित्य की बहुआयामी विधाओं में सृजनरत हैं । आपकी छंदबद्ध कवितायें, गजलें, नवगीत, छंदमुक्त कवितायें, क्षणिकाएँ, दोहे, कहानियाँ, लघुकथाएँ, समीक्षायें, आलेख, संस्कृति, कला, पर्यटन, इतिहास विषयक सृजन सामग्री यत्र-तत्र प्रकाशित/प्रसारित होती रहती है। आप साहित्य की लगभग सभी विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपकी सर्वप्रिय विधा काव्य लेखन है। आप कई विशिष्ट पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं। आप सर्वोत्कृट साहित्यकार ही नहीं अपितु निःस्वार्थ समाजसेवी भी हैं।आप प्रति शुक्रवार साहित्यिक स्तम्भ – किसलय की कलम से आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक अत्यंत विचारणीय एवं सार्थक आलेख “मानवता की सेवा”.)
☆ किसलय की कलम से # 56 ☆
☆ मानवता की सेवा ☆
इंसान जन्म लेता है, जिंदगी गुजारता है और एक दिन इस दुनिया से कूच कर जाता है। क्या, मात्र जीवन जीना और मरना मानव की नियति मानी जाए। नहीं। बचपन और बुढ़ापा छोड़ दिया जाए तो मुश्किल से तीस-चालीस वर्ष ही मानव के अपने हिस्से में आते हैं, जिसमें आधा समय रात्रि का होता है। बाद के शेष समय में भी दैनिक कार्य शामिल होते हैं। अब बचता ही कितना समय है, जिसे हम मानव सेवा हेतु निकालें।
वैसे अन्य जीव भी एक पूरा जीवन जी लेते हैं, परन्तु उनके मरने के बाद उन्हें किन बातों के लिए याद किया जाता है? किंतु इंसान को उसके मरणोपरांत उसे याद न किया जाए तो उसका इस संसार में जन्म लेने का औचित्य ही क्या होगा। इस तरह उस इंसान और अन्य जीवों के जीवन जीने में अंतर ही क्या होगा।
संसार में मानव ही एक ऐसा जीव है जिसे बुद्धि और विवेक की दृष्टि से श्रेष्ठ माना गया है। सामाजिक प्राणी होने के नाते मानव के कर्त्तव्यों में भी व्यापकता होती है। उसे अपने साथ-साथ अपने परिवार और समाज के लिए भी जीना होता है। दुनिया में बिना किसी उपलब्धि, परोपकारिता, मिलनसारिता और निःस्वार्थता के जीना निरर्थक माना जाता है। हमारी शिक्षा, संस्कृति, संस्कार एवं परंपराएँ इतनी सुदृढ़ हैं कि उनका अनुकरण करने वाला सदैव विशिष्ट बन ही जाता है।
ईश्वर जन्म देता है लेकिन विवेक पर आपका अपना अधिकार होता है, जो आपके भले बुरे के लिए सदैव जवाबदेह होता है। आपके विवेक का निर्णय ही आपके रास्ते चुनता है। फर्क बस इतना होता है कि आपके संस्कार व आप की संलिप्तता आपके विवेक को प्रभावित करती है, जिस अच्छे या बुरे विचार का पलड़ा भारी होता है, आप उसी दिशा में आगे बढ़ जाते हैं। अर्थात परिणति का रास्ता आपके द्वारा पूर्व में ही चुन लिया जाता है।
यह सभी भलीभाँति जानते हैं कि मरने के बाद अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के इंसानों की चर्चा होती है, लेकिन अच्छे इंसानों का याद किया जाना ही समाज में मायने रखता है। देखा गया है कि समाज में लोग जब तक दूसरों के काम नहीं आते, दूसरों के लिए नहीं जीते, तब तक उनकी कोई खास पूछ परख नहीं होती। आपकी आर्थिक, बौद्धिक, पदेन उपलब्धियाँ आपकी अपनी होती हैं, जो मात्र आपके सेवा काल तक ही सीमित होती हैं, लेकिन परोपकारिता, जरूरतमंदों की सेवा, आपकी सहयोगी प्रवृत्ति तथा मिलनसारिता आपकी ऐसी उपलब्धियाँ होती हैं जो आपको चिरस्मरणीय तथा विशिष्ट सम्मान दिलाती हैं।
विगत पचास-साठ साल से मानवीय मूल्यों का निरंतर ह्रास हो रहा है। बड़ी अजीब बात यह है कि एक ओर तो हम शिक्षा और प्रगति के नए सोपानों पर चढ़ रहे हैं वहीं इसके ठीक विपरीत परोपकारिता व सद्भावना के क्षेत्र में हम पिछड़ते जा रहे हैं।आज अर्थ व स्वार्थ की जकड़न इतनी मजबूत होती जा रही है कि हमारे अपनों के लिए भी कोई स्थान नहीं बच पाता।
आज ऐसी परिस्थितियों व परिवेश में यह आवश्यकता महसूस की जाने लगी है कि उक्त बातों को गंभीरता से लिया जाए। यदि यह क्रम जारी रहा तो हमारे मानवीय रिश्तों का कोई औचित्य ही नहीं रह जाएगा। क्या भाई-भाई की अहमियत रह जाएगी। क्या पड़ोसी का औचित्य रह जाएगा। तब कोई निस्वार्थ भाव से किसी की मदद कर सकेगा? अपने और पराए को जब तराजू के एक ही पलड़े में तौला जाएगा तब सारे सामाजिक रिश्ते गड्डमड्ड नहीं हो जाएँगे? स्वजनों और परिजनों में अंतर ही क्या रह जाएगा? यह सब सोचकर ही जब हम असहज हो जाते हैं तब वास्तविकता में क्या हाल होगा।
आज पुनः अपनी संतानों में ऐसे संस्कार और विचारों के रोपण की आवश्यकता प्रतीत होने लगी है, जिससे उन्हें उस कल्पित भयावह परिस्थितियों का सामना न करना पड़े। वर्तमान में हमें भी परोपकारिता और समाज के जरूरतमंदों की मदद करने हेतु आगे आना होगा। सद्भावना को बढ़ावा देना होगा, जिससे हमारी आगे आने वाली पीढ़ी भी इन सबका अनुकरण कर सके, साथ ही उनका महत्व भी समझे। वैसे भी किसी की मदद व परोपकार के पश्चात मिली खुशी का अपना स्थान होता है। मन की शांति और प्रसन्नता आपके जीवन को भी प्रभावित करती है, जो आपके सफल जीवन का एक अहम कारक भी कहा जा सकता है।
आईए हम आज से ही कुछ ऐसे कार्य प्रारम्भ करें जो समाजहित, मानवहित और स्वहित के लिए जरूरी हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों से अगर कुछ लोग भी लाभान्वित हो पाए तो निश्चित रूप से यह आपके जीवन की सार्थकता होगी। साथ ही ये कार्य समाज में मानव सेवा हेतु प्रेरणा के स्रोत भी बनेंगे।