हिन्दी साहित्य – कथा कहानी ☆ आशीष का कथा संसार #56 – निंदा का फल ☆ श्री आशीष कुमार

श्री आशीष कुमार

(युवा साहित्यकार श्री आशीष कुमार ने जीवन में  साहित्यिक यात्रा के साथ एक लंबी रहस्यमयी यात्रा तय की है। उन्होंने भारतीय दर्शन से परे हिंदू दर्शन, विज्ञान और भौतिक क्षेत्रों से परे सफलता की खोज और उस पर गहन शोध किया है। 

अस्सी-नब्बे के दशक तक जन्मी पीढ़ी दादा-दादी और नाना-नानी की कहानियां सुन कर बड़ी हुई हैं। इसके बाद की पीढ़ी में भी कुछ सौभाग्यशाली हैं जिन्हें उन कहानियों को बचपन से  सुनने का अवसर मिला है। वास्तव में वे कहानियां हमें और हमारी पीढ़ियों को विरासत में मिली हैं। आशीष का कथा संसार ऐसी ही कहानियों का संग्रह है। उनके ही शब्दों में – “कुछ कहानियां मेरी अपनी रचनाएं है एवम कुछ वो है जिन्हें मैं अपने बड़ों से  बचपन से सुनता आया हूं और उन्हें अपने शब्दो मे लिखा (अर्थात उनका मूल रचियता मैं नहीं हूँ।” )

☆ कथा कहानी ☆ आशीष का कथा संसार #56 – निंदा का फल ☆ श्री आशीष कुमार☆

राजा पृथु एक दिन सुबह सुबह घोड़ों के तबेले में जा पहुंचे। तभी वहां एक साधु भिक्षा मांगने आ पहुंचा। सुबह सुबह साधु को भिक्षा मांगते देख पृथु क्रोध से भर उठे। उन्होंने साधु की निंदा करते हुए बिना विचार किये ही तबेले से घोडे की लीद उठाई और उस के पात्र में डाल दी, साधु भी शांत स्वभाव का था।

साधु भिक्षा ले कर वहाँ से चला गया और वह लीद कुटिया के बाहर एक कोने में डाल दी। कुछ समय उपरान्त राजा पृथु शिकार के लिए जंगल में गए। राजा पृथु ने जब जंगल में देखा कि एक कुटिया के बाहर घोड़े की लीद का बड़ा सा ढेर लगा हुआ है। उन्होंने देखा कि यहाँ तो न कोई तबेला है, और न ही दूर-दूर तक कोई घोडे दिखाई दे रहे हैं। वह आश्चर्य चकित हो कुटिया में गए और साधु से बोले। “महाराज! आप हमें एक बात बताइए यहाँ कोई घोड़ा भी नहीं है, ना ही यहां कोई तबेला है  तो यह इतनी सारी घोड़े की लीद कहां से आई! “साधु ने कहा” राजन्! यह लीद मुझे एक राजा ने भिक्षा में दी है, अब समय आने पर यह लीद उसी को खानी पड़ेगी। यह सुन राजा पृथु को पूरी घटना याद आ गई, वह साधु के पैरों में गिर कर क्षमा मांगने लगा। उन्होंने साधु से प्रश्न किया हम ने तो थोड़ी-सी लीद दी थी, पर यह तो बहुत अधिक हो गई है? साधु ने कहा “हम किसी को जो भी देते है, वह दिन-प्रतिदिन प्रफुल्लित होता जाता है और समय आने पर हमारे पास लौट कर आ जाता है, राजन! यह उसी का परिणाम है।” यह सुन कर पृथु की आँखों में अश्रु भर आये। वह साधु से विनती कर बोला “महाराज! मुझे क्षमा कर दीजिए। आइन्दा मैं ऐसी गलती कभी नहीं करूँगा।” मुझे कृपया कोई ऐसा उपाय बताए जिस से मैं अपने दुष्ट कर्मों का प्रायश्चित कर सकूँ!” राजा की ऐसी दुख मयी हालात देख कर साधु बोला “राजन्! एक उपाय है, आप को कोई ऐसा कार्य करना है, जो देखने मे तो गलत हो पर वास्तव में गलत न हो। जब लोग आप को गलत देखेंगे, तो आप की निंदा करेंगे। जितने ज्यादा लोग आप की निंदा करेंगे, आप का पाप उतना ही हल्का होता जाएगा। आप का अपराध निंदा करने वालों के हिस्से में आ जायेगा। यह सुन राजा पृथु ने महल में आ कर काफी सोच विचार किया और अगले दिन सुबह ही उस ने शराब की बोतल ली और चौराहे पर बैठ गया। सुबह सुबह राजा को इस हाल में देख कर सब लोग आपस में राजा की निंदा करने लगे कि कैसा राजा है, कितना निंदनीय कृत्य कर रहा है। क्या यह शोभनीय है आदि! पर निंदा की परवाह किये बिना राजा पूरे दिन शराबियों की तरह अभिनय करता रहा। इस पूरे कृत्य के पश्चात जब राजा पृथु पुनः साधु के पास पहुंचे तो लीद का ढेर के स्थान पर एक मुट्ठी लीद देख कर आश्चर्य से बोला “महाराज! यह कैसे हुआ? इतना बड़ा ढेर कहाँ गायब हो गया!”

साधू ने कहा “राजन! यह आप की अनुचित निंदा के कारण ही हुआ है। जिन जिन लोगों ने आप की अनुचित निंदा की है, आप का पाप उन सब मे बराबर बराबर बट गया है। गुरु जी कहते हैं, जब हम किसी की बेवजह निंदा करते है। तो हमें उस के पाप का बोझ भी उठाना पड़ता है तथा हमे अपने किये गए, कर्मो का फल तो भुगतना ही पड़ता है। अब चाहे हँस के भुगतें या रो कर, हम जैसा किसी को देंगें, वैसा ही लौट कर उस से वापिस भी आएगा! इस लिये सदेव अच्छे कर्म करें और किसी की निंदा से बचें। साध संगत की सेवा करें, सत्संग सुने और सत्संग में फरमाए गए वचनों को अपने हृदय में बिठाए। किसी की यूं ही निंदा कर के अपने कर्मों को मत बढ़ाइए। दुनिया में जो करता है, उसे उस का फल जरूर मिलता है। इस लिए हम अपने आप को देखे, अपने अंदर झांके ना कि दूसरों की निदा करें, चुगली करें। अगर हम किसी की निंदा चुगली करने से नहीं हटते है, तो हमारे कर्मों का ढेर भी उस लीद के ढेर की तरह बढ़ता जाएगा। इस लिए अच्छे कर्म करें, अच्छे कर्म करना ही जीव का कर्त्तव्य है और इसी से जीवन सफल हो सकता है।

© आशीष कुमार 

नई दिल्ली

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ रंजना जी यांचे साहित्य # 70 – वणव्यातालं चांदण ☆ श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे

श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे 

☆ रंजना जी यांचे साहित्य # 70 –वणव्यातालं चांदण ☆

 

तुझ्या हास्यानं रे फुललं वैशाख वणव्यात चांदणं।

विसरले सारे दुःख अन् उघडे पडलेले गोंदणं।।धृ।।

 

गेला सोडून रे धनी गेलं डोईचं छप्पर।

भरण्या पोटाची गार भटकंती ही दारोदार।

लाभे दैवानेच तुला समजदारीचं  देणं।।१।।

 

कुणी देईना रे काम कशी रे दुनियादारी।

नजरेच्या विषापरी सापाची ही जात बरी।

याला पाहून रे फुले तुझ्या  हास्याचं चांदणं।।२।।

 

रोजचाच नवा गाव रोज तोच नवा खेळ।

दमडी दमडीत रे कसा बसेल जीवनाचा मेळ।

कसा आणू दूध भात कसा आणू रे खेळणं।।३।।

 

नसे पायात खेटर पायपीट दिसभर।

घेऊ कशी सांग राजा तुला झालरी टोपरं।

करपलं झळांनी या गोजिरं,हे बालपणं।।४।।

 

©  रंजना मधुकर लसणे

आखाडा बाळापूर, जिल्हा हिंगोली

9960128105

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य # 97 ☆ ज़िंदगी समझौता है ☆ डॉ. मुक्ता

डॉ.  मुक्ता

(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं  माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं।  साप्ताहिक स्तम्भ  “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक  साहित्य” के माध्यम से  हम  आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी का  एक अत्यंत विचारणीय आलेख ज़िंदगी समझौता है। यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की  लेखनी को  इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन।  कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें। ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य  # 97 ☆

☆ ज़िंदगी समझौता है ☆

‘ज़िंदगी भावनाओं व यथार्थ में समझौता है और हर स्थिति में आपको अपनी भावनाओं का त्याग कर यथार्थ को स्वीकारना पड़ता है।’ यदि हम यह कहें कि ‘ज़िंदगी संघर्ष नहीं, समझौता है’, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। वैसे औरत को तो कदम-कदम पर समझौता करना ही पड़ता है, क्योंकि पुरुष-प्रधान समाज में उसे दोयम दर्जे का प्राणी समझा जाता है और कानून द्वारा प्रदत्त समानाधिकार भी कागज़ की फाइलों में बंद हैं। प्रसाद जी की कामायनी की यह पंक्तियां ‘तुमको अपनी स्मित-रेखा से/ यह संधि-पत्र लिखना होगा’—औरत को उसकी औक़ात का अहसास दिलाती हैं। मैथिलीशरण गुप्त जी की ‘आंचल में है दूध और आंखों में पानी’ द्वारा नारी का मार्मिक चित्र प्रस्तुत करते हुए उसकी नियति, असहायता, पराश्रिता व विवशता का आभास कराया गया है; जो सतयुग से लेकर आज तक उसी रूप में बरक़रार है।

यहां हम आधी आबादी की बात न करके, सामान्य मानव के जीवन के संदर्भ में चर्चा करेंगे, क्योंकि औरत के पास समझौते के अतिरिक्त अन्य कोई विकल्प होता ही नहीं। चलिए! दृष्टिपात करते हैं कि ‘जीवन भावनाओं व यथार्थ में समझौता है और वह मानव की नियति है।’ यह संघर्ष है…हृदय व मस्तिष्क के बीच अर्थात् जो हमें मिला है… वह हक़ीक़त है; यथार्थ है और जो हम चाहते हैं; अपेक्षित है…वह आदर्श है, कल्पना है। हक़ीक़त सदैव कटु और कल्पना सदैव मनोहारी होती है; जो हमारे अंतर्मन में स्वप्न के रूप में विद्यमान रहती है और उसे साकार करने में इंसान अपना पूरा जीवन लगा देता है। मानव को अक्सर जीवन के कटु यथार्थ से रू-ब-रू होना पड़ता है और उन परिस्थितियों का विश्लेषण व गहन चिंतन कर समझौता करना पड़ता है। वैसे भी जीवन की हक़ीक़त व सच्चाई कड़वी होती है। सो! मानव को ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चल कर, विपरीत

परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी मंज़िल तक पहुंचना होता है। इस स्थिति में यथार्थ को स्वीकारना उसकी नियति बन जाती है। इसमें सबसे अधिक योगदान होता है…हमारी पारिवारिक, सामाजिक व आर्थिक परिस्थितियों का …जो मानव को विषम परिस्थितियों का दास बना देती हैं और लक्ष्य-प्राप्ति के निमित्त उसे हरपल उनसे जूझना पड़ता है। वास्तव में वे विकास के मार्ग में अवरोधक के रूप में सदैव विद्यमान रहती हैं।

आइए! चर्चा करते हैं, पारिवारिक परिस्थितियों की… जैसाकि सर्वविदित है कि प्रभु द्वारा प्रदत्त जन्मजात संबंधों का निर्वाह करने को व्यक्ति विवश होता है। परंतु कई बार आकस्मिक आपदाएं उसका रास्ता रोक लेती हैं और वह उनके सम्मुख नतमस्तक हो जाने को विवश हो जाता है। पिता के देहांत के बाद बच्चे अपने परिवार का आर्थिक-दायित्व वहन करने को मजबूर हो जाते हैं और उनके स्वर्णिम सपने राख हो जाते हैं। अक्सर पढ़ाई बीच में छूट जाती है और उन्हें मेहनत-मज़दूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करना पड़ता है। वे सृष्टि-नियंता को भी कटघरे में खड़ा कर प्रश्न कर बैठते हैं कि ‘आखिर विधाता ने उन्हें जन्म ही क्यों दिया? अमीर-गरीब के बीच इतनी असमानता व दूरियां क्यों पैदा कर दीं? ये प्रश्न उन के मनोमस्तिष्क को निरंतर कचोटते रहते हैं और सामाजिक विसंगतियां–जाति-पाति विभेद व अमीरी-गरीबी रूपी वैषम्य उन्हें उन्नति के समान अवसर प्रदान नहीं करतीं।

प्रेम सृष्टि का मूल है तथा प्राणी-मात्र में व्याप्त है। कई बार इसके अभाव के कारण उन अभागे बच्चों का बचपन तो खुशियों से महरूम रहता ही है; वहीं युवावस्था में भी वे माता-पिता की इच्छा के प्रतिकूल, मनचाहे साथी के साथ विवाह-बंधन में नहीं बंध पाते; जिसका घातक परिणाम हमें ऑनर-किलिंग व हत्या के रूप में दिखाई पड़ता है। अक्सर उनके विवाह को अवैध क़रार कर, खापों व पंचायतों द्वारा उन्हें भाई-बहिन के रूप में रहने का फरमॉन सुना दिया जाता है; जिसके परिणामस्वरूप वे अवसाद की स्थिति में पहुंच जाते हैं और चंद दिनों पश्चात् आत्महत्या तक कर लेते हैं।

‘शक्तिशाली विजयी भव’ के रूप में समाज शोषक व शोषित दो वर्गों में विभाजित है। दोनों एक-दूसरे के शत्रु रूप में खड़े दिखाई पड़ते हैं; जिससे सामाजिक-व्यवस्था चरमरा कर रह जाती है और उसका प्रमाण इंडिया व भारत के रूप में परिलक्षित है। चंद लोग ऊंची-ऊंची अट्टालिकाओं में सुख-सुविधाओं से रहते हैं; वहीं अधिकांश लोग ज़िंदा रहने के लिए दो जून की रोटी भी नहीं जुटा पाते। उनके पास सिर छुपाने को छत भी नहीं होती; जिसका मुख्य कारण अशिक्षा व निर्धनता है। इसके प्रभाव व परिणाम -स्वरूप वे जनसंख्या विस्फोटक के रूप में भरपूर योगदान देते हैं।

जहां तक चुनाव का संबंध है…हमारे नुमांइदे इन के आसपास मंडराते हैं; शराब की बोतलें देकर इन्हें भरमाते हैं और वादा करते हैं– सर्वस्व लुटाने का, परंंतु सत्तासीन होते ये दबंगों के रूप में शह़ पाते हैं।’ आजकल सबसे सस्ता है आदमी…जो चाहे खरीद ले…सब बिकाऊ है…एक बार नहीं, तीन-तीन बार बिकने को तैयार है। यह जीवन का कटु यथार्थ है; जहां समझौता तो होता है, परंतु उपयोगिता के आधार पर और उसका संबंध हृदय से नहीं, मस्तिष्क से होता है।

मानव के हृदय पर सदैव बुद्धि भारी पड़ती है। हमारे आसपास का वातावरण और हमारी मजबूरियां हमारी दिशा-निर्धारण करती हैं और मानव उन के सम्मुख घुटने टेकने को विवश हो जाता है …क्योंकि उसके पास इसके अतिरिक्त अन्य विकल्प होता ही नहीं। अक्सर लोग विषम परिस्थितियों में टूट जाते हैं; पराजय स्वीकार कर लेते हैं और पुन:उनका सामना करने का साहस नहीं जुटा पाते। ‘वास्तव में पराजय गिरने में नहीं, बल्कि न उठने में है’ अर्थात् जब आप धैर्य खो देते हैं; परिस्थितियों को नियति स्वीकार सहर्ष पराजय को गले लगा लेते हैं… उस असामान्य स्थिति से कोई भी आपको उबार नहीं सकता अर्थात् मुक्ति नहीं दिला सकता और वे निराशा रूपी गहन अंधकार में डूबते-उतराते रहते हैं।

ग़लत लोगों से अच्छे की उम्मीद रखना; हमारे आधे दु:खों का कारण है और आधे दु:ख अच्छे लोगों में दोष-दर्शन से आ जाते हैं। इसलिए बुरे व्यक्ति से शुभ की अपेक्षा करना आत्म-प्रवंचना है, क्योंकि उसके पास जो कुछ होगा, वही तो वह देगा। बुराई-अच्छाई में शत्रुता है… दोनों इकट्ठे नहीं चल पातीं, बल्कि वे हमारे दु:खों में इज़ाफ़ा करने में सहायक सिद्ध होती हैं। अक्सर यह तनाव हमें अवसाद के उस चक्रव्यूह में ले जाकर छोड़ देता है; जहां से मुक्ति पाना असंभव हो जाता है। इस स्थिति में भावनाओं से समझौता करना हमारे लिए हानिकारक होता है। दूसरी ओर जब हम अच्छे लोगों में दोष व अवगुण देखना प्रारंभ कर देते हैं, तो हम उनसे लाभान्वित नहीं हो पाते और हम भूल जाते हैं कि अच्छे लोगों की संगति सदैव कल्याणकारी व लाभदायक होती है। इसलिए हमें उनका साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। जैसे चंदन घिसने के पश्चात् उसकी महक स्वाभाविक रूप से अंगुलियों में रह जाती है और उसके लिए मानव को परिश्रम नहीं करना पड़ता। भले ही मानव को सत्संगति से त्वरित लाभ प्राप्त न हो, परंतु भविष्य में वह उससे अवश्य लाभान्वित होता है और उसका भविष्य सदैव उज्ज्वल रहता है।

‘मानव का स्वभाव कभी नहीं बदलता।’ सोने को भले ही सौ टुकड़ों में तोड़ कर कीचड़ में फेंक दिया जाए; उसकी चमक व मूल्य कभी कम नहीं होता। उसी तरह ‘कोयला होय न उजरो, सौ मन साबुन लाय’ अर्थात् ‘जैसा साथ, वैसी सोच’… सो! मानव को सदैव अच्छे लोगों की संगति में रहना चाहिए, क्योंकि इंसान अपनी संगति से ही पहचाना जाता है। शायद! इसीलिए यह सीख दी गयी है कि ‘बुरी संगति से व्यक्ति अकेला भला।’ सो! व्यक्ति के गुण-दोष परख कर उससे मित्रता करनी चाहिए, ताकि आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सके। आपके लिए बेहतर है कि आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, क्योंकि वे आपको विनाश के अंधकूप में धकेल सकती हैं; जहां से लौटना नामुमक़िन होता है।

सो! यथार्थ से कभी मुख मत मोड़िए। साक्षी भाव से सब कुछ देखिए, क्योंकि व्यक्ति भावनाओं में बहने के पश्चात् उचित-अनुचित का निर्णय नहीं ले पाता। इसलिए सत्य को स्वीकारिए; भले ही उसके उजागर होने में समय लग जाता है और कठिनाइयां भी उसकी राह में बहुत आती हैं। परंतु सत्य शिव होता है और शिव सदैव सुंदर होता है। सो! सत्य को स्वीकारना ही श्रेयस्कर है। जीवन में संघर्ष रूपी राह पर यथार्थ की विवेचना करके समझौता करना सर्वश्रेष्ठ है। जब गहन अंधकार छाया हो; हाथ को हाथ भी न सूझ रहा हो…एक-एक कदम निरंतर आगे बढ़ाते रहिए; मंज़िल आपको अवश्य मिलेगी। यदि आप हिम्मत हार जाते हैं, तो आपकी पराजय अवश्यंभावी है। सो! परिश्रम कीजिए और तब तक करते रहिए; जब तक आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती। संबंधों की अहमियत स्वीकार कीजिए; उन्हें हृदय से महसूसिए तथा बुरे लोगों से शुभ की अपेक्षा कभी मत कीजिए। बिना सोचे-विचारे जीवन में कभी कोई भी निर्णय मत लीजिए, क्योंकि एक ग़लत निर्णय आपको पथ-विचलित कर पतन की राह पर ले जा सकता है। सो! भावनाओं को यथार्थ की कसौटी पर कस कर ही सदैव निर्णय लेना तथा उसकी हक़ीक़त को स्वीकारना श्रेयस्कर है। यथा-समय, यथा-स्थिति व अवसरानुकूल लिया गया निर्णय सदैव उपयोगी, सार्थक व अनुकरणीय होता है। उचित निर्णय व समझौता जीवन-रूपी गाड़ी को चलाने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है, उपादान है; जो सदैव ढाल बनकर आपके साथ खड़ा रहता है और प्रकाश-स्तंभ अथवा लाइट-हाउस के रूप में आपका पथ-प्रशस्त करता है।

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत, पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी

#239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com, मो• न•…8588801878

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ किसलय की कलम से # 49 ☆ वैज्ञानिक कसौटी पर भी खरा है – सनातन धर्म ☆ डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

(डॉ विजय तिवारी ‘ किसलय’ जी संस्कारधानी जबलपुर में साहित्य की बहुआयामी विधाओं में सृजनरत हैं । आपकी छंदबद्ध कवितायें, गजलें, नवगीत, छंदमुक्त कवितायें, क्षणिकाएँ, दोहे, कहानियाँ, लघुकथाएँ, समीक्षायें, आलेख, संस्कृति, कला, पर्यटन, इतिहास विषयक सृजन सामग्री यत्र-तत्र प्रकाशित/प्रसारित होती रहती है। आप साहित्य की लगभग सभी विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपकी सर्वप्रिय विधा काव्य लेखन है। आप कई विशिष्ट पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं।  आप सर्वोत्कृट साहित्यकार ही नहीं अपितु निःस्वार्थ समाजसेवी भी हैं।आप प्रति शुक्रवार साहित्यिक स्तम्भ – किसलय की कलम से आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका  एक अत्यंत ज्ञानवर्धक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक आलेख  “वैज्ञानिक कसौटी पर भी खरा है – सनातन धर्म”.)

☆ किसलय की कलम से # 49 ☆

☆ वैज्ञानिक कसौटी पर भी खरा है – सनातन धर्म ☆

आस्था और विश्वास सहित धर्म के पथ पर चलना इंसान अपना कर्त्तव्य मानता है। विश्व के हर धर्म में कुछ ऐसी अच्छाईयाँ होती हैं कि वे धर्मावलंबी किसी अन्य धर्म को अपनाने की सोचते भी नहीं है। इसका आशय यह कदापि नहीं है कि वे अन्य धर्मों के प्रति ईर्ष्या या द्वेष रखते हैं। अधिकांश लोग इतर धर्मों की गहन जानकारी रखते हैं, आदर और श्रद्धा का भाव भी रखते हैं। वैसे तो मेरी दृष्टि से धर्म संकीर्णता से परे होता है। यदि संकीर्णता को अपनाया जाए तो इसका मतलब यही होगा कि उस धर्म के लोग यह सब किसी स्वार्थवश ऐसा कर रहे हैं। भारतवर्ष सनातन-धर्म प्रधान राष्ट्र है। सनातन धर्म की विराटता एवं तरलता विश्वविख्यात है। ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ एवं ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ जैसे सनातन धर्म के ये वाक्य विश्वव्यापी हो गए हैं।

सनातन धर्म की सबसे बड़ी विशेषता है कि प्रत्येक धर्मावलंबी मूर्ति उपासक होता है। मूर्ति उपासक होने का आशय यही है कि लोग मूर्तियों के सामने बैठकर पूजा-अर्चना, भक्ति-साधना, उपवास-तपस्या आदि के माध्यम से मोक्ष के साथ-साथ ईश्वर की शरण भी चाहते हैं।

हमें अपने धर्म पर कभी शंका या अविश्वास नहीं करना चाहिए। हमारे महान ऋषि-मुनियों, तपस्वियों ने हजारों-हजार वर्ष पूर्व कठोर तप-साधना, चिंतन-मनन व एकाग्रता से परहितार्थ, समाजहितार्थ अथवा यूँ कहें कि विश्व कल्याणार्थ जो कुछ लिखा, जो दिशानिर्देश दिए, जिसे धर्म सम्मत बताया वह निर्मूल तो हो ही नहीं सकता। प्राचीन संतों व महापुरुषों द्वारा लिखे गए ग्रंथ आज भी विश्वकल्याण का ही पाठ पढ़ाते नजर आते हैं।

सनातन धर्म मात्र एक धर्म  नहीं है, एक विकसित विज्ञान भी है। सनातन धर्म अथवा प्रचलित भाषा में कहें तो हिंदू धर्म में इंगित अधिकांश बातें, विधियाँ, पर्व, तिथियाँ, खगोलीय घटनाएँ, ऋतु-परिवर्तन आदि का विज्ञानपरक विस्तृत वर्णन उपलब्ध है। आज का हिंदू धर्मावलंबी किसी न किसी अज्ञानता वश धर्म की बातों को गंभीरता से नहीं लेता और मुसीबतों को स्वयमेव आमंत्रण देता रहता है।

यदि हम सनातन धर्म की वैज्ञानिकता पर आधारित दिनचर्या का पालन करें तो आपका नीरोग, निश्चिंत और संतुष्ट रहना अवश्यंभावी है। महायोगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन पढ़ें। उसे यथासंभव अपनाएँ। प्रथम पूज्य गणेश जी के विराट व्यक्तित्व को जानें और उनके द्वारा अपनाई गई बातों को अंगीकृत करने का प्रयास करें। देखिए फिर आप कैसे सुखी और शांत नहीं रहते।

एक छोटी सी बात यह भी है कि हम जब सच्चे मन से अपने ईश्वर की मूर्ति के समक्ष उनकी आराधना करते हैं तब  हमारे मन में इतर भाव नहीं आते। यदि आते हैं तब कहना होगा कि आप सच्चे मन से ईश्वर की पूजा-अर्चना नहीं कर रहे हैं।

यह भी अनुभव कीजिये कि कम से कम जितना भी समय आपने ईश्वर आराधना में लगाया, उतने समय तक आपका मस्तिष्क एकाग्र रहा। अर्थात शांत रहा। उसमें मात्र ईश्वर रचा-बसा रहा। अब वैज्ञानिक बात लीजिए कि साधारण रूप से मन के तनाव को सामान्य स्थिति में लाने के लिए जहाँ 20 घंटे भी लग सकते हैं वहीं ईश-आराधना के माध्यम से घड़ी दो घड़ी में ही आपका तनाव समाप्त हो जाता है। क्या यह विज्ञान नहीं है।

प्रातः स्नान करना, जल्दी शयन करना, सूर्योदयपूर्व जागना, ध्यान-योग करना, ईर्ष्या-द्वेष नहीं रखना, संतोषी होना, परोपकार करना, सादगी और सद्भाव को अपनाना। क्या इन बातों को निराधार कहा जा सकता है? हिन्दुधर्म की कोई भी बात लो, कोई भी पक्ष लो, हर कहीं आपको मानवता के ही दर्शन होंगे।

सच्चा धर्म वही है जिसे धारण करने से हमें मनुष्यता पर गर्व हो। हम दूसरों के काम आएँ, हमारे कृत्यों से किसी अन्य को पीड़ा न हो, हमारे व्यवहार से लोगों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठें, हमारा नाम सुनते ही लोगों के मानस पटल पर सच्चरित्र व्यक्तित्व की छवि उभर आए। यही है सच्चे और श्रेष्ठ धर्म को मानने वाले इंसान की पहचान। आईए, हम भी ऐसे ही पथ पर चलना प्रारम्भ करें, जो कहीं न कहीं श्रेष्ठ धर्म की सार्थकता सिद्ध करे।

                       

© डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

पता : ‘विसुलोक‘ 2429, मधुवन कालोनी, उखरी रोड, विवेकानंद वार्ड, जबलपुर – 482002 मध्यप्रदेश, भारत
संपर्क : 9425325353
ईमेल : vijaytiwari5@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज # 96 ☆ भावना के दोहे ☆ डॉ. भावना शुक्ल

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं   “भावना के दोहे”। ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 96 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे ☆

बिजली

कड़क कड़क कर चमकती, बिजली चारों ओर।

आसमान में छा रही, उड़े घटा घनघोर।।

 

बदरी

बदरी घन पर छा गई, मंगल है हर ओर

गरजे घन वर्षा हुई, नाच रहे है मोर।।

 

मेघ

मेघ गरजते दे रहे, प्यारा सा संदेश।

देखो साजन आ रहे, वापस अपने देश।।

 

चौमास

चौमासे की धूम है, हर दिन है त्यौहार।

संग सखी, भाई बहन, मिले पिया का प्यार।।

 

ताल

तपन बहुत ही बढ़ गई, सूखे नदिया ताल।

वर्षा जाने कहां गई, बुरा फसल का  हाल।।

 

© डॉ.भावना शुक्ल

सहसंपादक…प्राची

प्रतीक लॉरेल , C 904, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब  9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष # 86 ☆ संतोष के दोहे ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष”

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं.    “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में प्रस्तुत हैं विशेष भावप्रवण कविता  “संतोष के दोहे”। आप श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 86 ☆

☆ संतोष के दोहे ☆

(प्राणायाम, चकोरी, हरियाली, हिलकोर, प्रसून)

नमस्कार कर सूर्य का, करिए प्राणायाम

नित होगा जब योग तब, तन-मन में आराम

 

प्रेम चकोरी-सा करें, जैसे चाँद-चकोर

इक टक ही वो ताकती, किये बिना ही शोर

 

रितु पावस मन भावनी, बढ़ती जिसमें प्रीत

सब के मन को मोहते, हरियाली के गीत

 

जब भी देखा श्याम ने, राधा भाव विभोर

प्रेम बरसता नयन से, राधा मन हिलकोर

 

देख प्रेयसी सामने, मन में खिले प्रसून

जब आँखे दो-चार हों, खुशियां होतीं दून

 

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

सर्वाधिकार सुरक्षित

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 9300101799
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कविता ☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 87 – स्वीकार. . . . ! ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते

कविराज विजय यशवंत सातपुते

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 87 – विजय साहित्य  ✒ स्वीकार !✒  कविराज विजय यशवंत सातपुते ☆

अपघातानं

आलेलं

एकुलत्या 

एक मुलाचं

अपंगत्व

तिनं स्वीकारलं

पचवलं

पण

अपघातानं

आलेलं वैधव्य

समाज स्वीकारेल ?

तिला जगू देईल

उजळ माथ्याने ?

तिच्या कुटुंबासाठी . . . !

 

© कविराज विजय यशवंत सातपुते 

सहकारनगर नंबर दोन, दशभुजा गणपती रोड, पुणे.  411 009.

मोबाईल  9371319798.

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – विविधा ☆ चं म त ग ! – दाढी !☆ श्री प्रमोद वामन वर्तक

श्री प्रमोद वामन वर्तक

? विविधा ?

? चं म त ग ! ?  श्री प्रमोद वामन वर्तक ⭐

? दाढी ! ! ?

First impression is…….

लेखाची सुरवात अशी एखाद्या अर्धवट सोडलेल्या इंग्रजी वाक्प्रचाराने केली की वाचकांवर इंप्रेशन पडतं, असं जाणकार म्हणतात ! खरं खोटं तेच जाणोत ! असो ! मी आत्तापर्यंतच्या माझ्या सगळ्या लेखांची सुरवात मराठीतूनच केलेली आहे हे आपल्याला (ते लेख वाचले असतील तर!?) आठवत असेलच आणि हा माझा पहिलाच असा लेख आहे, की ज्याची सुरवात मी इंग्रजीतून केली आहे ! आता ती इंग्रजीतून केली आहे याच महत्वाचं कारण म्हणजे आजचा विषय, जो पुरुषांच्या जास्त जवळचा म्हणजेच दाढी, शेव्ह आणि “शेवेचा” विषय बायकांचा ! तसा “शेवेचा” उपयोग पुरुषांना ती खाण्यासाठी पण होतोच, यात वाद नाही पण “शेव” या शब्दात मी श्लेष साधलाय, हे चाणक्ष वाचकांच्या लक्षात आले असेलच !  त्यामुळे आजच्या लेखाची सुरवात मी इंग्रजीतून केल्ये हे बरोबरच आहे, हे आपण दाढी खाजवत (वाढली असेल तर) जाणकारां प्रमाणे (नसलात तरी) मान्य करायला हरकत नाही ! समजा, जर अखिल भारतीय केश कर्तनालयाचा प्रवक्ता “रोज दाढी करण्याचे फायदे” या विषयावर स्वतः अर्धा अर्धा इंच दाढीचे खुंट ठेवून बोलायला उभा राहिला, तर त्याच्या बोलण्यावर पब्लिक विश्वास तरी ठेवेल का ? म्हणूनच मी सुरवातीला असा अनेक वेळा घासून गुळगुळीत झालेला इंग्रजी वाक्प्रचार ठेवून दिला ! त्यामुळे अशा इंग्रजी वाक्प्रचाराने लेखाची सुरवात करून, उगाचच मी आपल्यावर इंप्रेशन मारतोय, हा आपल्या मनांत माझ्याविषयी झालेला गैरसमज कृपया आपण काढून टाकाल अशी मला आशा आहे ! तर, पुनः एकदा असो !

मुलांना वयात आल्यावर जसे त्यांच्या अकलेला (मुळात असेल तरच) धुमारे फुटायला लागतात, तसेच त्यांच्या गालावर, ओठांवर, हनुवठीवर बारीक बारीक केसांचे धुमारे फुटायला लागतात ! या दोन्ही धुमाऱ्यात फरक असा, की अकलेचे धुमारे फुटलेत हे त्याला, “जास्त अकलेचे दिवे पाजळू नकोस!” हा डायलॉग कधीतरी वडीलधाऱ्याकडून ऐकल्यावर कळतं आणि गालावरचे किंवा ओठावरचे धुमारे तसे दृगोचर असल्यामुळे तो मुलगा वयात आलाय हे इतर लोकांना कळतं !

माझ्या पिढीत, तारुण्यात पदार्पण करायच मुलांच वय साधारण सोळा ते अठरा होते.  हल्लीच्या (कली) युगात ते आणखीन खाली आलंय असं म्हणतात ! याची कारणं काय आहेत ? यावर दाढी खाजवता खाजवता उहापोह करायचा म्हटला, तरी या विषयातील विद्वजनांचे एक चर्चासत्र नक्कीच होईल ! एवढच कशाला, या विषयावर माने पर्यंत केस असलेला आणि आपल्या पांढऱ्या काळ्या (का काळ्या पांढऱ्या ?) दाढी मिशांनी आणि त्याच रंगाच्या जाड जाड केसांच्या भुवयांनी, आपला अर्ध्याहून अधिक चेहरा झाकला गेलाय असा विद्वान, मनांत आणेल तर भला मोठा प्रबंध नक्कीच खरडेल !

मी तरुण (शरीराने?) असतांना आमच्यातला एखादा उंटावरचा शहाणा मित्र, गप्पा मारता मारता “आपण बुवा नोकरी बिकरी करणार नाही तुमच्या सारखी, एक सॉलिड धंद्याची आयडिया आहे आपल्या डोक्यात !” असं त्या गप्पांच्या ओघात आम्हाला ऐकवायचा. मग त्या वर आमच्यापैकीच कोणीतरी एक मित्र त्याला, “खिशात नाही दाढी करायला दीड रुपया आणि गोष्टी करतोय दीड लाखाच्या !” असं ऐकवून त्याची टर उडवायचा आणि आम्ही बाकीचे त्यात सामील व्हायचो ! मंडळी, तेव्हा दाढी करायला सलून मधे खरोखरचं चक्क दीड रुपया पडत होता आणि दीड लाखात एक छोटासा का होईना, पण स्वतःचा व्यवसाय सुरु करता येत होता, आहात कुठे !

आमच्या काळी कॉलेजला जाणारे सगळे तरुण, स्वतःला त्या काळातल्या  सिनेमातील अनेक “कुमारां” पैकी आपण एक आहोत, अशा चुकीच्या समजूतीतून पोरींवर इंप्रेशन मारायला, रोज गुळगुळीत दाढी करून कॉलेजला येत असत. त्या कुमारां पैकी जमतेम 2-3 टक्के कुमारांच सूत, स्वतःला कोणीतरी “कुमारी” अथवा “बाला” समजणाऱ्या बालिकांशी जमे आणि बाकीचे सगळे रोजचा दाढीचा खर्च वाचवून, त्या पैशातून “चार मिनार” नाहीतर “पनामा” पिऊन, मजनू बनून फिरत ! तसं बघायला गेलं तर, अस्ताव्यस्त वाढलेली दाढी ही तेंव्हा तशी प्रेमभंग झाल्याची एक निशाणी होतीच, पण त्याच्या जोडीला, जर त्या मजनूच्या तोंडात वरील दोन पैकी कुठली सिगरेट असेल तर, त्याच्या मजनूपणावर आम्ही तेंव्हा शिक्कामोर्तब करत असू आणि जमलं तर अशा मजनू पासून शक्यतो चार हात लांबच कसं राहता येईल याचा विचार डोक्यात चालत असे ! त्याच एक कारण म्हणजे, उगाच कोणा “कुमारी” अथवा “बालाचे” आमच्या बाबतीत चांगले असलेले इंप्रेशन, खराब व्हायला नको म्हणून !

बैरागी बुवा किंवा एकुणात बुवा मंडळींना ओळखायचा एक सोपा मार्ग म्हणजे त्यांची वाढलेली दाढी ! तसं बघायला गेलं तर तो अशा लोकांचा “ट्रेड मार्कच” म्हणायला हवा ! पण हल्लीच्या कलियुगात वावरणाऱ्या आधुनिक “महाराज” आणि “बुवा” लोकांनी या भरघोस दाढीचा त्याग केलेला आपल्याला पहिला मिळेल ! त्याची कारण काय असतील ती असोत बापडी, पण मला विचाराल तर, प्रत्येक बुवांनी किंवा महाराजांनी दाढी ठेवणं खरच त्यांच्या हिताचं आहे, असं आपलं मला त्यांच्याच हितापोटी वाटतं ! म्हणजे कसं आहे ना, एखाद्या भक्ताने अशा बुवांना किंवा महाराजांना काही अवघड प्रश्न विचारून त्यांची पंचाईत केली, तर निदान दाढीवर हात फिरवून विचारात असल्याचे तरी भासवता येईल नां ? म्हणजे होईल काय, “बुडत्याला काडीचा आधार” या जुन्या म्हणीच्या जोडीला, मी तयार केलेली “बुवाला दाढीचा आधार” या नवीन म्हणीचा उद्गगाता म्हणून माझं नांव इतिहासात दर्ज व्हायला मदत तरी होईल! या माझ्या विधानाशी तुम्ही असलेली, नसलेली स्वतःची दाढी खाजवत सहमत व्हाल, अशी मी माझी स्वतःची “बुलगानीन” दाढी खाजवत आशा करतो !

जगात चांगली आणि वाईट अशी अनेक प्रकारची व्यसनं अस्तित्वात आहेत यात दुमत असण्याचं कारण नाही. आणि प्रत्येक प्राणीमात्र स्वतःला आवडणारी आणि कधीतरी खिशाला न परवडणारी व्यसनं सुद्धा आपापल्या परीने करत असतो आणि त्यात रमत असतो ! पण काही काही लोकांना दिवसातून तीन तीन वेळा दाढी करण्याचं व्यसन असतं आणि अशी माणसं माझ्या प्रमाणे तुमच्या पण पाहण्यात नक्कीच आली असतील ! या लोकांना ओळखायची एक सोप्पी पद्धत म्हणजे, त्या लोकांच्या गालांचा रंगच सततच्या ब्लेडच्या खरवडण्याने, बदलून चक्क हिरवा काळा झालेला असतो ! आता हे लोकं आपली दाढी दिवसातून तीन तीन वेळेस करून, कुणा कुणाला ती “टोचू” नये याची इतकी काळजी का घेतात, ते त्यांचे त्यांनाच माहित ! आपण उगाच कशाला त्यांच्या भानगडीत आपली दाढी, सॉरी नाक खुपसा !

काही काही अवलिया लोकांना, इतिहासात होऊन गेलेल्या पराक्रमी विरां प्रमाणे, आपल्या दाढी मिशीचा कट ठेवायला आवडतो ! अर्थात असे फक्त “दाढी मिशी वीर” खऱ्या आयुष्यात किती आणि कुठली विरता गाजवत असतील हा एक संशोधनाचा विषय होईल ! त्यांना त्यांच्या दाढी मिशीचा कट लखलाभ !

शेवटी, आपल्या सर्वांनाच, आपले स्वतःचे कुठलेही काम दुसऱ्याकडून वेळेवर करून घेण्यासाठी, (ते काम करणारा पुरुष असेल आणि त्याला दाढी असेल तर) त्याची दाढी कुरवाळायची वेळ येऊ देऊ नकोस, हिच त्या जगतनियंत्याच्या चरणी माझी प्रार्थना !

शुभं भवतु ! ?

© श्री प्रमोद वामन वर्तक

(सिंगापूर) +6594708959

मो – 9892561086

ई-मेल – pradnyavartak3@gmail.com

≈संपादक–श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संवाद # 70 ☆ एक औरत के मन की मौत ☆ डॉ. ऋचा शर्मा

डॉ. ऋचा शर्मा

(डॉ. ऋचा शर्मा जी को लघुकथा रचना की विधा विरासत में  अवश्य मिली है  किन्तु ,उन्होंने इस विधा को पल्लवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । उनकी लघुकथाएं और उनके पात्र हमारे आस पास से ही लिए गए होते हैं , जिन्हें वे वास्तविकता के धरातल पर उतार देने की क्षमता रखती हैं। आप ई-अभिव्यक्ति में  प्रत्येक गुरुवार को उनकी उत्कृष्ट रचनाएँ पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है स्त्री विमर्श पर आधारित एक विचारणीय एवं अतिसंवेदनशील लघुकथा एक औरत के मन की मौत । डॉ ऋचा शर्मा जी की लेखनी को इस संवेदनशील लघुकथा रचने के लिए सादर नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – संवाद  # 70 ☆

☆ एक औरत के मन की मौत ☆

उसने परिवार में सबको बार – बार बताने की कोशिश की कि वह मर रही है धीरे – धीरे। शरीर से नहीं, वह  तो अपने सारे काम कर रहा है। रोजमर्रा की जिंदगी चल रही है। बाहर किसी को कुछ खबर ही नहीं है। कैसे हो? जब घर में ही उसे कोई नहीं समझ रहा है तो बाहरवालों से क्या कहे? उसका मन मर रहा है बेमौत। अकेलापन धीमे जहर की तरह असर दिखा रहा है। घर में बिखरा सन्नाटा अजगर की तरह उसे लील रहा है। बचा सको तो बचा लो, उसने कई बार पुकारा था पर सब दूर से हाथ दिखाते रहे, दिलासा देते रहे। ठीक हो ना? हाँ ऐसी ही रहो और चल देते अपने – अपने रास्ते। खुलकर समझाना भी चाहा उसने, हाथ पकडकर रोका, सुन लो मेरी बात, पर हर बार उसे ही दोष देकर निकल लिए – तुम तो ऐसी ही हो। उसका मन बैचैन रहा।  

बच्चे अपनी जिंदगी में व्यस्त और उसके पतिदेव फोन पर आदर्शवादी मैसेज फॉरवर्ड कर दुनिया को संभालने में लगे थे। वह डूबती जा रही थी गहरे और गहरे। दम घुट रहा था मानों, पानी में डूबनेवाले की तरह तेजी से हाथ ऊपर उठाकर ध्यान दिलाने की कोशिश की लेकिन नहीं, कोई नहीं पलटा उसकी ओर। पता नहीं अपने मन की बात बताने लायक रहेगी भी कि नहीं? वह धीरे- धीरे गहरे पानी के तल में पत्थरों, सीपियों पर जा गिरी। गहरे हरे रंग की काई सब तरफ बिछी हुई थी, उलझ गई उसमें। रंग बिरंगी मछ्लियां उसके ऊपर से तैर कर इधर – उधर जा रही थीं। एक्वेरियम में अपनी लाश उसे साफ दिखाई दे रही थी।

परिवारवाले उसकी मानसिक मौत के कारण तलाश रहे थे।

© डॉ. ऋचा शर्मा

अध्यक्ष – हिंदी विभाग, अहमदनगर कॉलेज, अहमदनगर.

122/1 अ, सुखकर्ता कॉलोनी, (रेलवे ब्रिज के पास) कायनेटिक चौक, अहमदनगर (महा.) – 414005

e-mail – richasharma1168@gmail.com  मोबाईल – 09370288414.

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 112 ☆ लघुकथा एक युग सापेक्ष साहित्यिक विधा …. ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, अतिरिक्त मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है। आज प्रस्तुत है श्री विवेक जी का एक विचारणीय विमर्श लघुकथा एक युग सापेक्ष साहित्यिक विधा ….। इस विचारणीय विमर्श के लिए श्री विवेक रंजन जी की लेखनी को नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 112 ☆

? लघुकथा एक युग सापेक्ष साहित्यिक विधा ?

(सन्दर्भ – ‘लघुकथा के परिंदे मंच की गूगल संगोष्ठी  दिनांक – 1 सितम्बर, 2021, बुधवार को शाम 6.30 बजे)

युग २० २० क्रिकेट का है. युग ट्विटर की माइक्रो ब्लागिंग का है. युग इंस्टेंट अभिव्यक्ति का है. युग क्विक रिस्पांस का है. युग १० मिनट भर में २० खबरो का है. यह सब बताने का आशय केवल इतना है कि साहित्य में भी आज पाठक जीवन की विविध व्यस्तताओ के चलते समयाभाव से जूझ रहा है. पाठक को कहानी का, उपन्यास का आनन्द तो चाहिये पर वह यह सब फटाफट चाहता है.

संपादक जी को शाम ६ बजे ज्ञात होता है कि साहित्य के पन्ने पर कार्नर बाक्स खाली है, और उसके लिये वे ऐसी सामग्री चाहते हैं जो कैची हो.

इतना ही नही लेखक की  एक घटना से अंतर्मन तक प्रभावित होते हैं, वे उस विसंगति को अपने पाठकों तक पहुंचाने पर मानसिक उद्वेलन से विवश हैं किन्तु उनके पास भी ढ़ेरों काम हैं, वे लम्बी कथा लिख नही सकते. यदि उपन्यास लिखने की सोचें तो सोचते ही रह जायें और रचना की भ्रूण हत्या हो जावे. ऐसी स्थिति में लघुकथा एक युग सापेक्ष साहित्यिक विधा के रूप में उनका सहारा बनती है. लघुकथा संक्षिप्त अभिव्यक्ति की अत्यंत प्रभावशाली विधा के रूप में स्थापित हो चुकी है. बीसवीं सदी के अंतिम तीन चार दशकों में लघुकथा  प्रतिष्ठित होती गई. मुझे स्मरण है कि १९७९ में मेरी पहली लघुकथा दहेज, गेम आफ स्किल, बौना आदि प्रकाशित हुईं थी. तब नई कविता का नेनो स्वरूप क्षणिका के रूप में छपा करता था. लघुकथायें फिलर के रूप में बाक्स में छपती थीं. समय के साथ लघुकथा ने क्षणिका को पीछे छोड़कर आज एक महत्वपूर्ण साहित्यिक विधा का स्थान अर्जित कर लिया है. व्यंग्य, ललित निबंध, लघुकथा क्रियेटिव राइटिंग की अपेक्षाकृत नई विधायें हैं. जिनमें भी व्यंग्य तथा लघुकथा का पाठक प्रतिसाद बड़ा है. इन दोनो ही विधाओ के समर्पित लेखकों का संसार भी बड़ा है. इंटरनेट ने दुनियां भर के लघुकथाकारों को परस्पर एक सूत्र में जोड़ रखा है. लघुकथा के एकल संग्रहों की संख्या अपेक्षाकृत सीमित है, यद्यपि संयुक्त संग्रह बड़ी संख्या में छप रहे हैं. लघुकथा का साहित्यिक भविष्य व्यापक है, क्योंकि परिवेश विसंगतियों से भरा हुआ है, अपने अनुभवो को व्यक्त करने की छटपटाहट एक नैसर्गिक प्रक्रिया है, जो लघुकथाओ की जन्मदात्री है.

 

© विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

ए २३३, ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी, भोपाल, ४६२०२३

मो ७०००३७५७९८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares