हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ व्यंग्य से सीखें और सिखाएँ # 66 ☆ नजरअंदाज ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं।  आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक सार्थक एवं विचारणीय रचना “नजरअंदाज”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन।

आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं # 66 – नजरअंदाज ☆

अंदाज अपने- अपने हो सकते हैं। पर नज़र आने के बाद भी जिसे अनदेखा किया जाए उसे क्या कहेंगे ? खैर ये तो आम बात है, जब भी किसी को अपने से दूर करना हो तो सबसे पहले उसे उपेक्षित किया जाता है उसके बाद धीरे- धीरे इसकी मात्रा बढ़ने लगती है। अगला चरण गुटबाजी का होता है, फिर बिना बताए कहीं भी चल देना। हमेशा ये अहसास दिलाना कि तुम अनुपयोगी हो। शब्दों के तीर तो आखिरी अस्त्र होते हैं जो व्यक्ति अंतिम चरण में ब्रह्मास्त्र की तरह प्रयोग करता है। इसका असर दूरगामी होता है। शायद इसे ही जवान फिसलना कहते हैं।

किसी भी रिश्तों से चाहें वो कार्यालयीन हो, व्यक्तिगत हो, या कोई अन्य हो। हर से व्यक्ति बहुत जल्द ऊब जाता है। नवीनता न होना, निरंतर स्वयं को इम्प्रूव न करना, ठहरे हुए जल की भाँति होना या केवल नीरसता का जामा ओढ़े, नदी की तरह लगातार चलते हुए सागर में समाहित होकर अपना अस्तित्व खो देना। 

ऐसा हमेशा से होता चला आ रहा है। कोई किसी को उपेक्षित क्यों करता है, इसके क्या कारण हो सकते हैं। ऐसे में दोनों पक्षों को क्या करना चाहिए। कैसे स्वयं को फिट रखकर श्रेष्ठ व उत्तम बनें इस ओर चिंतन बहुत जरूरी होता है। क्या कारण है कि सब कुछ जानते समझते हुए भी कोई प्रतिरोध नहीं करता। एक लगातार मनमानी करता हो दूसरा अच्छाई की राह पर चलते हुए हमेशा सत्य व सहजता से जी रहा हो ये भी एक बिंदु है कि सत्य ही जीतेगा। जिसे नजरअंदाज किया जाता है,वो आत्मनिर्भर बनने लगता है। वो अपनी छुपी प्रतिभा को निखारता है। स्वयं के ऊपर कार्य करता है। यदि व्यक्ति लगनशील हुआ तो सफल होकर दिखाता है।

वहीं कमजोर विचार वाले लोग हताश होकर दूसरों पर दोषारोपण करते हैं। या तो अपनी राह बदल लेते हैं या अवसाद के शिकार होते हैं।

नजरअंदाज करने की शुरुआत से ही हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। ऐसी चीजें जो किसी के  सम्मान को ठेस पहुँचाती हो वो करना शुरू कर दें, अपने आप दूरी बनने लगेगी। इसी बात से एक किस्सा याद आता है कि एक महिला हमेशा तीन राखी भेजती एक उसकी दो उसकी लड़कियों की, भाई और भतीजे के लिए। भाभी उसे पसंद नहीं थी सो नजरअंदाज करने के लिए उसने यही तरीका ज्यादा उचित समझा। तीन तिकड़ा अपशकुन होता है या नहीं ये तो पता नहीं किन्तु उसकी भाभी के मन को आहत जरूर करता जाता रहा है।

ऐसे ही बहुत से दृष्टांत हमारे आसपास रोज घटित होते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना ही पड़ता है। जब तक बात खुलकर सामने नहीं आती तब तक लोग अपना कार्य इसी तरह चलाते रहते हैं।

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, chhayasaxena2508@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 74 ☆ श्रीमद्भगवतगीता दोहाभिव्यक्ति – त्रयोदश अध्याय ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’

डॉ राकेश ‘ चक्र’

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक शताधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।  जिनमें 70 के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत।  इनमें प्रमुख हैं ‘बाल साहित्य श्री सम्मान 2018′ (भारत सरकार के दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय द्वारा  डेढ़ लाख के पुरस्कार सहित ) एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अमृतलाल नागर बालकथा सम्मान 2019’। आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे । 

आज से हम प्रत्येक गुरवार को साप्ताहिक स्तम्भ के अंतर्गत डॉ राकेश चक्र जी द्वारा रचित श्रीमद्भगवतगीता दोहाभिव्यक्ति साभार प्रस्तुत कर रहे हैं। कृपया आत्मसात करें । आज प्रस्तुत है  त्रयोदश अध्याय।

पुस्तक इस फ्लिपकार्ट लिंक पर उपलब्ध है =>> श्रीमद्भगवतगीता दोहाभिव्यक्ति 

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 74 ☆

☆ श्रीमद्भगवतगीता दोहाभिव्यक्ति – त्रयोदश अध्याय ☆ 

स्नेही मित्रो सम्पूर्ण श्रीमद्भागवत गीता का अनुवाद मेरे द्वारा श्रीकृष्ण कृपा से दोहों में किया गया है। पुस्तक भी प्रकाशित हो गई है। श्रीमद्भागवत गीता जी का अध्याय तेहरवां पढ़िए। अपने आज और कल को उज्ज्वल करिएआज आप पढ़िए।आनन्द उठाइए।

 – डॉ राकेश चक्र 

प्रकृति, पुरुष और चेतना

इस अध्याय में श्रीकृष्ण भगवान ने अर्जुन को प्रकृति, पुरुष और चेतना के बारे में ज्ञान दिया।

अर्जुन ने श्रीकृष्ण भगवान से पूछा–

क्या है प्रकृति मनुष्य प्रभु,ज्ञेय और क्या ज्ञान?

क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ क्या,बोलो कृपानिधान।। 1

 श्रीकृष्ण भगवान ने अर्जुन को प्रकृति, पुरुष, चेतना के बारे में इस तरह ज्ञान दिया—–

हे अर्जुन मेरी सुनो,कर्मक्षेत्र यह देह।

यह जानेगा जो मनुज, करे न इससे नेह।।2

 

ज्ञाता हूँ सबका सखे,मेरे सभी शरीर।

ज्ञाता को जो जान ले, वही भक्त मतिधीर।। 3

 

कर्मक्षेत्र का सार सुन,प्रियवर जगत हिताय।

परिवर्तन-उत्पत्ति का, कारण सहित उपाय।। 4

 

वेद ग्रंथ ऋषि-मुनि कहें, क्या हैं कार्यकलाप?

क्षेत्र ज्ञान ज्ञाता सभी, कहते वेद प्रताप।। 5

 

मर्म समझ अन्तः क्रिया, यही कर्म का क्षेत्र।

मनोबुद्धि, इंद्रिय सभी, लख अव्यक्ता नेत्र।। 6

 

पंचमहाभूतादि सुख, दुख इच्छा विद्वेष।

अहंकार या धीरता, यही कर्म परिवेश।। 7

 

दम्भहीनता,नम्रता,दया अहिंसा मान।

प्रामाणिक गुरु पास जा, और सरलता जान।। 8

 

स्थिरता और पवित्रता, आत्मसंयमी ज्ञान।

विषयादिक परित्याग से, हो स्वधर्म- पहचान।। 9

 

अहंकार से रिक्त मन, जन्म-मरण सब जान।

रोग दोष अनुभूतियाँ,वृद्धावस्था भान।। 10

 

स्त्री, संतति, संपदा, घर, ममता परित्यक्त।

सुख-दुख में जो सम रहे, वह मेरा प्रिय भक्त।। 11

 

वास ठाँव एकांत में, करते इच्छा ध्यान।

जो अनन्य उर भक्ति से,उनको ज्ञानी मान।। 12

जनसमूह से दूर रह, करे आत्म का ज्ञान।

श्रेष्ठ ज्ञान वह सत्य है, बाकी धूलि समान।। 12

 

अर्जुन समझो ज्ञेय को, तत्व यही है ब्रह्म।

ब्रह्मा , आत्म, अनादि हैं, वही सनातन धर्म।। 13

 

परमात्मा सर्वज्ञ है, उसके सिर, मुख, आँख।

कण-कण में परिव्याप्त हैं, हाथ, कान औ’ नाक।। 14

 

मूल स्रोत इन्द्रियों का, फिर भी वह है दूर।

लिप्त नहीं ,पालन करे, सबका स्वामी शूर।। 15

 

जड़-जंगम हर जीव से, निकट कभी है दूर।।

ईश्वर तो सर्वत्र है, दे ऊर्जा भरपूर।। 16

 

अविभाजित परमात्मा, सबका पालनहार।

सबको देता जन्म है, सबका मारनहार।। 17

 

सबका वही प्रकाश है, ज्ञेय, अगोचर ज्ञान।

भौतिक तम से है परे, सबके उर में जान।। 18

 

कर्म, ज्ञान औ’ ज्ञेय मैं, सार और संक्षेप।

भक्त सभी समझें मुझे, नहीं करें विक्षेप।। 19

 

गुणातीत है यह प्रकृति ,जीव अनादि अजेय।

प्रकृति जन्य होते सभी, समझो प्रिय कौन्तेय।। 20

 

प्रकृति सकारण भौतिकी, कार्यों का परिणाम।

सुख-दुख का कारण जगत,वही जीव-आयाम।। 21

 

तीन रूप गुण-प्रकृति के,करें भोग- उपयोग।

जो जैसी करनी करें, मिलें जन्म औ’ रोग।। 22

 

दिव्य भोक्ता आत्मा, ईश्वर परमाधीश।

साक्षी, अनुमति दे सदा, सबका न्यायाधीश।। 23

 

प्रकृति-गुणों को जान ले, प्रकृति और क्या जीव?

मुक्ति-मार्ग निश्चित मिले, ना हो जन्म अतीव।। 24

 

कोई जाने ज्ञान से, कोई करता ध्यान।

कर्म करें निष्काम कुछ, कोई भक्ति विधान।। 25

 

श्रवण करें मुझको भजें, संतो से कुछ सीख।

जनम-मरण से छूटते, जीवन बनता नीक।। 26

 

भरत वंशी श्रेष्ठ जो, चर-अचरा अस्तित्व।

ईश्वर का संयोग बस, कर्मक्षेत्र सब तत्व।। 27

 

आत्म तत्व जो देखता, नश्वर मध्य शरीर।

ईश अमर और आत्मा,वे ही संत कबीर।। 28

 

ईश्वर तो सर्वत्र है, जो भी समझें लोग।

दिव्यधाम पाएँ सदा, ये ही सच्चा योग।। 29

 

कर्म करें जो हम यहाँ, सब हैं प्रकृति जन्य।

सदा विलग है आत्मा, सन्त करें अनुमन्य।। 30

 

दृष्टा है यह आत्मा, बसती सभी शरीर।

जो सबमें प्रभु देखता, वही दिव्य सुधीर।। 31

 

अविनाशी यह आत्मा, है यह शाश्वत दिव्य।

दृष्टा बनकर देखती, मानव के कर्तव्य।। 32

 

सर्वव्याप आकाश है, नहीं किसी में लिप्त।

तन में जैसे आत्मा, रहती है निर्लिप्त।। 33

 

सूर्य प्रकाशित कर रहा, पूरा ही ब्रह्मांड।

उसी तरह यह आत्मा, चेतन और प्रकांड।। 34

 

ज्ञान चक्षु से जान लें, तन, ईश्वर का भेद।

विधि जानें वे मुक्ति की, जीवन बने सुवेद।। 35

 

इति श्रीमद्भगवतगीतारूपी उपनिषद एवं ब्रह्मविद्या तथा योगशास्त्र विषयक भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन संवाद में ” प्रकृति, पुरुष तथा चेतना ” तेहरवां अध्याय समाप्त।

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

Rakeshchakra00@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ सुजित साहित्य # 76 – बाप ☆ – श्री सुजित कदम

श्री सुजित कदम

☆ साप्ताहिक स्तंभ – सुजित साहित्य #76 ☆ 

☆ बाप ☆ 

बाप राऊळीचा देव पुजा त्याचीही करावी

आई समान काळजात मुर्ती त्याचीही असावी…!

 

बापाच्याही काळजाला असे मायेची किनार

त्याच्या शिवीतही असे ऊब ओवीची अपार…!

 

पोरांसाठी सारे घाव बाप हसत झेलतो

स्वतः राहून उपाशी घास लेकराला देतो…!

 

बापाच्या कष्टाला नाही सोन्या चांदीचे ही मोल

त्याच्या राकट हातात आहे भविष्याची ओल…!

 

लेकराला बाप जेव्हा त्याच्या कुशीमध्ये घेतो

सुख आभाळा एवढे एका क्षणांमध्ये देतो…!

 

बापालाही कधी कधी आठवतो त्याचा बाप

त्याच्या डोळ्यांमध्ये लाटा उसळती वारेमाप…!

 

कधी रागाने बोलतो कधी दुरून पाहतो

एकांताच्या वादळात बाप घर सावरतो…

 

© सुजित कदम

पुणे, महाराष्ट्र

मो.७२७६२८२६२६

≈संपादक–श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य #97 – कैसे पीड़ा सही पिताजी….. ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी अर्ध शताधिक अलंकरणों /सम्मानों से अलंकृत/सम्मानित हैं। आपकी लघुकथा “रात  का चौकीदार” महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9th की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित। आप हमारे प्रबुद्ध पाठकों के साथ  समय-समय पर अपनी अप्रतिम रचनाएँ साझा करते रहते हैं। आज प्रस्तुत हैं आपकी एक भावप्रवण कविता  “कैसे पीड़ा सही पिताजी…..” । )

☆  तन्मय साहित्य  # 97 ☆

 ☆ कैसे पीड़ा सही पिताजी…..☆

दर्द समझ में अब आता है

कैसे पीड़ा सही, पिताजी

समझ आज अब आया मुझको

मैं जब बूढ़ा हुआ, पिताजी!

 

खटिया रही कराह

बिना इक पल के उसे विराम नहीं

एक आसरा वही रहा अब

सुबह वही औ’ शाम वही,

सिरहाने में दबे प्रश्न

अब क्या उत्तर दूँ आज, पिताजी!….

 

कोठरियों में अपने अपने

बच्चे सब हँस बोल रहे

चादर ओढ़ अकेला मन

गुमसुम गुमसुम चुप्पियाँ सहे

अर्थहीन हो गए आज

खोए अपने में स्वजन, पिताजी!…..

 

चाय नाश्ता थाली भोजन की

कमरे में आ जाती

पूछताछ में कैसे हो

बस इतनी कही, सुनी जाती,

मनमर्जी से सारे निर्णय

अब सब लेने लगे, पिताजी!…..

 

आते जाते हाल पूछते

फुर्सत किसे पास बैठे

कष्ट कराहें आहें घुटन

अबोले ही सब कुछ सहते,

विधि के इस चक्रीय विधान को

अंगीकृत कर लिया, पिताजी

 

कैसे सहा आपने ये सब

कभी शिकायत करी न हमसे

बंद कान दीवारों के भी

सहज किया स्वीकार स्वमन से

मैं भी तुम जैसा बनने की

कोशिश अब कर रहा, पिताजी! ….

 

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – जीवन यात्रा ☆ #79 – 1 हल षष्ठी की यादें: मातृशक्ति को नमन ☆ श्री अरुण कुमार डनायक

श्री अरुण कुमार डनायक

(श्री अरुण कुमार डनायक जी  महात्मा गांधी जी के विचारों केअध्येता हैं. आप का जन्म दमोह जिले के हटा में 15 फरवरी 1958 को हुआ. सागर  विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने के उपरान्त वे भारतीय स्टेट बैंक में 1980 में भर्ती हुए. बैंक की सेवा से सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृति पश्चात वे  सामाजिक सरोकारों से जुड़ गए और अनेक रचनात्मक गतिविधियों से संलग्न है. गांधी के विचारों के अध्येता श्री अरुण डनायक जी वर्तमान में गांधी दर्शन को जन जन तक पहुँचाने के  लिए कभी नर्मदा यात्रा पर निकल पड़ते हैं तो कभी विद्यालयों में छात्रों के बीच पहुँच जाते है. पर्यटन आपकी एक अभिरुचि है। इस सन्दर्भ में श्री अरुण डनायक जी हमारे  प्रबुद्ध पाठकों से अपनी कुमायूं यात्रा के संस्मरण साझा कर रहे हैं। आज प्रस्तुत है श्री अरुण डनायक जी के जीवन के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े अविस्मरणीय एवं प्रेरक संस्मरण/ प्रसंग     “ जीवन यात्रा #79-1 हल षष्ठी की यादें: मातृशक्ति को नमन ”)

☆ जीवन यात्रा #79 – 1 –हल षष्ठी की यादें: मातृशक्ति को नमन ☆ 

सम्पूर्ण उत्तर भारत में मनाये जाने वाले इस लोक त्योहार की छटा बुन्देलखण्ड में निराली है। रक्षा बन्धन के बाद भादौ कृष्ण पक्ष की छठवीं तिथि को मनाये जाने वाले इस लोक उत्सव पर मातायें अपने-अपने पुत्रों की दीर्घायु की कामना के लिए कठोर वृत रखती हैं। वे प्रात: काल स्नानादि से निवृत्त हो पूजा स्थल को भैंस के गोबर से लीपकर कांस,झरबेरी व पलाश (छेवला, टेसू) की पत्तोंयुक्त टहनियों (हलषष्ट) को गोबर की गोल गेन्द में गाडकर पूजन करती हैं तथा बांस की छोटी -छोटी छह टोकरियों में गेहूँ के आटे की अठवाइ,भुन्जे हुये सात धान, ज्वार की लाई व सूखे महुआ के अलावा पतियों व बच्चों के हाथ बन्धी राखी हलषष्ट को  अर्पित करती हैं।ये दोने बाद   में पुत्रों को खाने के लिए दे दिये जाते हैं। इस दिन मातायें उपवास रखती हैं और फलाहार में जंगली फल,महुआ, पसई (एक प्रकार की घास) के चावल व भैंस का दूध-दही ग्रहण करती हैं।  हल चलाकर उपजे अनाज का प्रयोग  पूर्णत: वर्जित और यदि पड़वा ब्यायी भैंस का दूध मिल जाय तो सोने में सुहागा ।  देखिए सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बांस की टोकरी बनाने वाला बसोंर (दलित) ,भैस का दूध लाने वाला अहीर,जंगली फल व हलषष्टी की पूजन सामग्री लाने वाला आदिवासी गौड़ और पूजन अर्चन के लिए पंडितजी तो है ही यानी गांव के हर हाथ को काम।पुराने जमाने का स्किल इन्डिया और मेक इन इन्डिया।

यह दिन कृष्ण के बड़े भाई बलदेव का जन्मदिन भी है। बलदेव हल के आविष्कर्ता हैं। जब समाज में गोपालन प्रथम पंसद है तब भैस पालन के प्रणेता कृषि विज्ञानीै। बलदेवजी के मन्दिर कम हैं पर एक मन्दिर मेरे पिता की जन्मभूमि पन्ना में अवस्थित है।

इस त्योहार पर मैं अपने परिवार की मातृशक्ति को नमन करता हूँ। मेरे पिताजी (स्व. श्री रेवा शंकर) व उनके तीन भाइयों, मेरे काका (स्व. श्री प्रभा, श्री कृपा व ज्ञान शंकर) तथा तीन बहनों, मेरी फोई  (आ. सरला,उर्मिला व निर्मला) की जननी मेरी दादी स्व.रामकुंअर (पत्नी पं. गोविन्द शंकर) जिन्होंने मेरे पिताजी व काका, फोई (बुआ) का लालन पालन करने में अनेक कष्ट सहे व अपनी दो अन्य जेठानी स्व. रुक्मिणी (पत्नी पं. प्रेम शंकर) व स्व. सीता (पत्नी पं. हरी शंकर) के साथ  हम बालवृन्दों को ना जाने कितनी जीवन रक्षक घुट्टी पिला कर स्वस्थ रख हलषष्टी की सदियों पुरानी परंपरा को मेरी माँ (स्व.कमला)  वा काकियों (आ. निर्मला, कुन्ती व रश्मि) को सौंपा।रूढ़िवादी जड़ परम्परा की चिर विद्रोही मेरी  माँ ने मुझे,  मेरी दो बहनों ( रीता व नीता) तथा छोटे भाई अतुल के लालन-पालन में ना जाने कितनी रातें बिना सोये गुजारी, जीवन पर्यन्त हलषष्टी पर पसई के बेस्वाद चावल खाये और जब तक जीवित रहीं हम भाई-बहनो की सुख समृद्धि की कामना की। हम सभी स्वस्थ,  समृद्ध व प्रसन्न हैं । मैं चिरॠिणी हूँ हमारी इन सभी माताओं (दादी, माँ, काकी,फोई) का।

इस अवसर पर यदि मैं अपनी पत्नी अलका व भैयाहू नीता का उल्लेख ना करूँ तो यह अन्याय होगा।  दोनों मातृशक्ति हैं, मेरे विस्तृत परिवार की अगली पीढ़ी की, जननी हैं, मेरे पुत्र अग्रेष, भतीजे अनिमेष व पुत्री निधि की, जो हमारे परिवार की सनातन परम्परा के वाहक हैं। पितृॠिण से मुक्ती प्राप्ति  की  मेरी अभिलाषा के दूत हैं।  इन मातृशक्तियों का भी आभार।

इसी वर्ष हमारे परिवार में एक और मातृ शक्ति का उदय हुआ I हमारी पुत्रवधू श्रुति ने हमें दादा बनने का सुख दिया I हमारी पौत्री मीरा की जननी श्रुति ने हमारे बाबूजी रेवाशंकर डनायक और माँ कमला की वंश परम्परा में एक परी  जोड़ी है , आज हरछट पर श्रुति का एक माता के रूप में भी अभिनन्दन I

इस पूरी कडी में एक और नाम है, मेरे पिताजी की ज्येष्ठ चचेरी बहन का।  उन्होंने ना केवल अपने सभी भाइयों को वरन अपनें भतीजों हम बालकों को भी मातृवृत का स्नेह दिया। वे और कोई नहीं हमारी आ.स्व. गायत्री फोई है। उन्हें भी मेरा नमन।

लिखते-लिखते, मैं नम आखों से,  मातृशक्ति की उपस्थिति  और आशीर्वाद का अनुभव कर रहा हूं।  अधिक वर्णन अब इन अविरल अश्रुधाराके मध्य अतिदुष्कर है। 

©  श्री अरुण कुमार डनायक

42, रायल पाम, ग्रीन हाइट्स, त्रिलंगा, भोपाल- 39

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

 

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा # 48 ☆ संवरते रिश्ते ☆ श्री प्रह्लाद नारायण माथुर

श्री प्रहलाद नारायण माथुर

(श्री प्रह्लाद नारायण माथुर जी अजमेर राजस्थान के निवासी हैं तथा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से उप प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। आपकी दो पुस्तकें  सफर रिश्तों का तथा  मृग तृष्णा  काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुकी हैं तथा दो पुस्तकें शीघ्र प्रकाश्य । आज से प्रस्तुत है आपका साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा  जिसे आप प्रति बुधवार आत्मसात कर सकेंगे। इस कड़ी में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता ‘संवरते रिश्ते ’। ) 

 

Amazon India(paperback and Kindle) Link: >>>  मृग  तृष्णा  

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा # 48 ☆

☆ संवरते रिश्ते ☆

हर पल जीवन में मधुरस घोल दो,

जीवन तो क्या इससे रिश्तें भी सँवर जाते है ||

*

गुस्से का अंजाम मालूम है सबको,

गुस्से की तपिश से पल भर में रिश्तें बिखर जाते हैं ||

*

क्यों ना पी ले हम इन नफरत के कड़वे घुंटों को,

बाकी जो बच जाएगा वह अमृत ही रह जाएगा ||

*

पल भर को रुक जाओ रिश्ता टूटने से बच जायेगा,

विष भरा शब्द-बाण जुबाँ पर आने से पहले बुझ जाएगा ||

*

विषैले शब्द बाण में थोड़ी मिश्री घोल लो, 

चन्द शब्दों की मधुरता से रिश्ता बिखरने से बच जायेगा ||

*

© प्रह्लाद नारायण माथुर 

8949706002
≈ सम्पादक श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कवितेच्या प्रदेशात # 100 ☆ गझल ☆ सुश्री प्रभा सोनवणे

सुश्री प्रभा सोनवणे

? साप्ताहिक स्तम्भ – कवितेच्या प्रदेशात # 100 ?

☆ गझल ☆

 

आज सा-या तारकांनो हे जरासे  नोंदवा

रात्र होता काजळी मिरवून जातो काजवा

 

मी कशाला त्या सुखाची आर्जवे केली पुन्हा

दुःख माझे राजवर्खी ना कशाची वानवा

 

या जगाचे मुखवटे फाडून होते पाहिले

मैफिलीचे रंग खोटे, बाटलेल्या वाहवा

 

चित्रगुप्ता तू म्हणाला, नांदली आहेस ना

नांदताना भोगलेले आज येथे गोंदवा

 

जन्म सारा संभ्रमातच काढला आहे जरी

संत सज्जन कोण ते आता मलाही दाखवा

 

© प्रभा सोनवणे

“सोनवणे हाऊस”, ३४८ सोमवार पेठ, पंधरा ऑगस्ट चौक, विश्वेश्वर बँकेसमोर, पुणे 411011

मोबाईल-९२७०७२९५०३,  email- sonawane.prabha@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – मीप्रवासीनी ☆ मी प्रवासिनी क्रमांक- १२ – भाग २ ☆ सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी

सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी

✈️ मी प्रवासीनी ✈️

☆ मी प्रवासिनी  क्रमांक- १२ – भाग २ ☆ सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी ☆ 

✈️ ऐश्वर्यसंपन्न पीटर्सबर्ग 

 

या हर्मिटेजमध्ये असंख्य प्रकारची घड्याळे आहेत. हिरे जडविलेली, लहान, गोंडस बाळांच्या हातात असलेली,होडीच़्या आकारातील, पऱ्यांनी हातात धरलेली, खांबांवर बसविलेली अशा अनेक तऱ्हा. या साऱ्यांमध्ये मोराचे घड्याळ अप्रतिम आहे. सोन्याचा मुलामा दिलेल्या एका गजांच्या पिंजऱ्यासारख्या घरामध्ये, सोनेरी मोर आपला निळा जांभळा रत्नजडित पिसारा फुलवून उभा आहे. त्याच्या पायाशी एका बाजूला एक मोठा लाल सोनेरी कोंबडा आहे. दुसऱ्या बाजूला खारुताईच्या डोक्यावर एक छोटा गोल आहे. कोंबड्याचा पोटात असलेली किल्ली फिरवून ठेवली की दर एक तासाने कोंबडा आरवे. कोंबडा आरवला की खारुताईच्या डोक्यावरील गोल पिंजरा फिरू लागे व त्याच्या घंटा मंजुळ वाजू लागत. घंटा वाजायला लागल्यावर मोर पिसारा फुलवे.  तांब्यावर सुवर्ण मुलामा दिलेली ही कलाकृती, त्यातील नाजूक यंत्रणेमुळे आता चालविण्यात येत नाही.

पण नजाकतीने पिसारा उभारलेला मोर मनामध्ये कोरला जातो. मोराच्या पिंजऱ्यापासून जवळ मोझॅक टाइल्समध्ये काढलेली माणसांची, पक्षी-प्राण्यांची अप्रतिम चित्रे आहेत. तर जवळच्या एका चहा टेबलाची षटकोनी नक्षीही मोझॅक टाइल्समधील  आहे. पाणी भरायला आलेल्या दोन स्त्रिया आपल्या उंच, उभ्या हंड्यांवर हात ठेवून, एकमेकींशी कुजबुजंत गप्पा मारत (स्त्रियांच्या गॉसिपिंगचा ऐतिहासिक पुरावा) उभ्या असलेले शिल्प नेहमीच्या परिचयाचे वाटल्याने लक्षात राहिले.

संध्याकाळी थोडे चालत, थोडे बसने जाऊन पॅलेस थिएटरला गेलो. हे दिवस ‘पांढर्‍या रात्रीं’चे म्हणजे व्हाईट नाईटसचे होते. रात्री उशिरापर्यंत चांगला उजेड असतो. रस्त्यांवरून मित्र-मैत्रिणी मजा करत हिंडत होती. दुकाने, मॉल्स, हॉटेल्स खच्चून भरली होती. एकदा का कडाक्‍याची थंडी सुरु झाली की घराबाहेर पडणे मुश्कील होते. रस्त्यावर झेंडू व लाल पिवळ्या फुलांची सुंदर सजावट केली होती. अधून मधून हिरवळीचे  गालिचे होते. आम्हाला बघून रस्त्यावरची लोकं  ,’इंडिया, इंडिया’ असे म्हणत व लगेच राज कपूरच्या सिनेमातील आणि लता मंगेशकरची गाणी म्हणायला सुरुवात करीत.’ मेरा जूता है जपानी’ तर फारच लोकप्रिय होतं. लोक  उंचनींच, धिप्पाड, नाकेले आणि लालसर गोरे होते.  तरुणाई युरोपियन फॅशनमध्ये होती. फॅशनेबल ड्रेसेस, त्यांचे रंग पेन्सिलसारख्या टाचा असलेले बूट सारे त्यांना शोभून दिसत होते. सारे पाहात भव्य युरोपा   हॉटेलवरून इटालियन स्ट्रीटवर पोहोचलो. आम्ही ग्रँड पॅलेस  थिएटरची ‘स्वान लेक’ या बॅलेची तिकिटे काढलेली होती. आमच्यासारखेच इतर देशातील प्रेक्षक लगबगीने आत शिरत होते. सुप्रसिद्ध आर्किटेक्ट सोकोलाव्ह यांनी १७९९ मध्ये हे सुंदर वास्तुशिल्प उभारले. थिएटरचे देखणेपण कसोशीने जपले आहे. मार्बलच्या अर्धवर्तुळाकार  रूंद जिन्याने पहिल्या मजल्यावर गेलो. या जिन्याच्या कठड्याला पंख असलेल्या, कुरळ्या केसांच्या,  छोट्या गोंडस बाळांचे शिल्प अनेक ठिकाणी बसवीले आहेत. प्रवेशद्वारापाशी, देखणे सौष्ठव असलेल्या आईच्या मांडीवर निवांत पहुडलेल्या बाळाचे सुंदर शिल्प आहे. जिन्याच्या व प्रवेशद्वाराच्या भिंती सुंदर पेंटिंग्जनी,दिव्याचे आकर्षक खांब यांनी सजविल्या आहेत. मोठ्या हॉलच्या प्रवेशद्वारावर  सोनेरी रंगाची वेलबुट्टी आहे. त्याच्या पुढील पिवळट रंगाच्या ड्रॉइंगरूममध्ये सोव्हिनियर्स, बॅले ड्रेसमधील नर्तिका अशा वस्तूंची विक्री चालू होती. पुढे छोटा ग्रीन हॉल व बुफे रूम अशी रशियन क्लासिकल स्टाइल अंतर्गत सजावट आहे.

राजघराण्याच्या करमणुकीसाठी म्हणून १७४० मध्ये ‘इंपीरियल स्कूल ऑफ बॅले’ची पीटर्सबर्गमध्ये स्थापना झाली. रशियाच्या संपन्न परंपरेचे राष्ट्रीय लोकनृत्य म्हणजे बॅले.  राज्यकर्त्यांनी ही कला टिकावी, वाढावी म्हणून आर्थिक पाठिंबा व प्रोत्साहन दिले. महान रशियन कवी अलेक्झांडर पुष्किन यांनी ‘जीव ओतून केलेले, नजाकतीने सादर केलेले भावपूर्ण नृत्य म्हणजे बॅले’ असे बॅलेचे वर्णन केले आहे. (flight performed by the soul). किरॉव्ह बॅले कंपनी व बोलशाय  बॅले कंपनी या दोन जगप्रसिद्ध  बॅले कंपनी आहेत.किरॉव्हच्या परंपरेतील कोरियोग्राफी या ‘स्वान लेक’ला लाभली आहे. थिएटरमध्ये थोडीशी अर्धवर्तुळाकार अशी खुर्च्यांची रचना होती. आम्ही बसलो होतो त्याच्या थोड्या उंचीवर, भिंतीच्या दोन्ही कडांना तीन-तीन खुर्च्यांचे छोटे,तिरके बॉक्स होते. आपल्या अॉपेरा हाउस थिएटरमध्ये होते तसे!वर अर्धवर्तुळाकार लाकडी बाके असलेली गॅलरी होती. याला पॅराडाइज गॅलरी म्हणतात. वैशिष्ट्य म्हणजे लाइव्ह सिंफनी ऑर्केस्ट्रा होता. स्टेजच्या पुढील बाजूस वाद्यवृंद बसला होता.

बरोबर आठला पडदा बाजूला झाला. कमनीय, लवचिक देहाच्या बारा पऱ्या, स्वच्छ पांढऱ्या पिसासारख्या फ्रिलचा ड्रेस घालून चवड्यावर शरीर तोलत, कधी स्वतःभोवती गिरक्या घेत होत्या तर कधी जोडीदाराच्या हातावर चढून शरीराचा तोल सांभाळत नृत्य करीत होत्या.  ही एका राजपुत्राची गोष्ट होती. राजपुत्र वयात येतो. किल्ल्याजवळील बागेत मित्रांबरोबर खाणेपिणे, नाच सुरू असते. राजमाता अचानक येते. पार्टीतील वाइन वगैरे बघून नाराज होते. मित्र गेल्यानंतर राजपुत्र बागेत फिरत असताना त्याला राजहंसांचा थवा दिसतो. शिकारीसाठी म्हणून तो त्यांच्या मागे बाण सरसावून जातो. त्याला दिसते की ते राजहंस जंगलाच्या मध्यभागी सरोवरात पोहत असतात.   ते राजहंस म्हणजे सुंदर तरुणींचे जादूगाराने केलेले रूपांतर असते .त्या तरुणी फक्त रात्री मनुष्यदेह धारण करू शकतात. त्यातील राजकन्या राजपुत्राच्या प्रेमात पडते. पण तिला जादूगाराची भीती वाटत असते.  राजपुत्र तिला स्वतःच्या प्रेमाची, निष्ठेची ग्वाही देतो. तेव्हा हाच आपली दुष्ट जादूगाराच्या तावडीतून सुटका करू शकेल अशी तिला खात्री वाटते. राजमहालात परतल्यानंतर राजपुत्राच्या आईने त्याच्यासाठी देशोदेशीच्या अनेक राजकन्या पसंतीसाठी आणलेल्या असतात. त्यांच्याबरोबर राजपुत्राला नृत्य करावे लागते. त्यावेळी जादूगार आपल्या मुलीला राजहंसाच्या रूपातील राजकन्येसारखे  बनवतो. राजकुमार फसतो. तो जादूगाराच्या  मुलीची निवड करणार एवढ्यात त्याला किल्ल्याच्या खिडकीमध्ये खरी राजकन्या  दिसते. सारे तिथेच सोडून तो तिच्यामागे धावत जंगलातील सरोवरामध्ये जातो. राजकन्येचा गैरसमज दूर करतो व तिथे आलेल्या जादूगाराचे पंख छाटून त्याला मारून टाकतो. राजकन्या व तिच्या सख्यांची सुटका होते. सकाळच्या कोवळ्या  सूर्यप्रकाशात राजकन्या व तिच्या सख्या आनंदाने नाचू लागतात. अर्थातच राजपुत्र व राजकन्या यांचा विवाह होऊन ते सुखाने नांदू लागतात अशी गोष्ट होती.  अतिशय लयदार, शिस्तबद्ध, कधी हवेत तरंगत केल्यासारखे वाटणारे सांघिक हालचालींचे हे समूह नृत्य व त्यातून सादर केलेल्या गोष्टीने आम्हाला एक तासभर खुर्च्यांवर जणू बांधून ठेवले होते.  सुंदर प्रकाशयोजना व संगीत संयोजन यामुळे बॅले रंगतदार झाला होता.

आपल्याकडेही असे अनेक राजहंस आहेत. समूह नृत्य प्रकारातून ऐतिहासिक व पौराणिक कथा अतिशय कौशल्याने, सांघिक हालचालीने  सादर केल्या जातात. श्री शिवरायांच्या जीवनावरील ‘जाणता राजा’ ,अशोक हांडे यांचे ‘मराठी बाणा’, किंवा गोव्याच्या कलाकारांनी सादर केलेले श्रीकृष्णाच्या जीवनावरील ‘संभवामी युगे युगे’ अशी अनेक सुंदर नृत्य नाट्ये सादर होतात. भारताच्या वेगवेगळ्या प्रांतातही असे सुंदर सामूहिक नृत्य प्रकार आहेत. ही कला टिकविण्यासाठी आपण अशा कार्यक्रमांना सक्रीय पाठिंबा देऊन, कलाकारांना, निर्मात्यांना शाबासकीची थाप दिली पाहिजे.

 

© सौ. पुष्पा चिंतामण जोशी

जोगेश्वरी पूर्व, मुंबई

9987151890

≈संपादक–श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार # 86 ☆ बुद्ध बनना ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा

सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा

(सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी सुप्रसिद्ध हिन्दी एवं अङ्ग्रेज़ी की  साहित्यकार हैं। आप अंतरराष्ट्रीय / राष्ट्रीय /प्रादेशिक स्तर  के कई पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं । सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार शीर्षक से प्रत्येक मंगलवार को हम उनकी एक कविता आपसे साझा करने का प्रयास करेंगे। आप वर्तमान में एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर, पुणे हैं। आपका कार्यालय, जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है।आपकी प्रिय विधा कवितायें हैं। आज प्रस्तुत है  आपकी एक भावप्रवण कविता “बुद्ध बनना”। )

आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी के यूट्यूब चैनल पर उनकी रचनाओं के संसार से रूबरू हो सकते हैं –

यूट्यूब लिंक >>>>   Neelam Saxena Chandra

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार # 86 ☆

☆ बुद्ध बनना ☆

एक आधा-अधूरा भंवर घूम रहा है

दिल-ओ-ज़हन में,

न जाने कब से,

न जाने कैसे,

न जाने क्यों…

मैं बन जाना चाहती हूँ एक बुद्ध!

प्राप्त कर लेना चाहती हूँ

परम शान्ति इसी जनम में-

एक ऐसा सुकून जो न किसी के आने से आए,

न किसी के जाने से चला जाए,

बस…ठहरा रहे मेरे मन में

किसी सीमा के बिना…

 

अपने मन के अन्दर

न जाने कितनी यात्रा कर चुकी हूँ,

न जाने कितनी बार विचलित होते मन को

शांत कर चुकी हूँ-

शायद मैं बन गयी हूँ वो रेत

जो समंदर की लहरों के आने से

भीग तो जाती हैं,

पर फिर अपने स्वरुप में वापस आ जाती हैं,

  शांत और ठहरा हुई!

                                                                             

नहीं जानती कि यह आधा-अधूरा भंवर

मुझे किस ओर ले जाएगा,

पर जो भी होगा अच्छा ही होगा-

हो सकता है अभी नहीं तो कभी न कभी

मैं बुद्ध बन ही जाऊं!

 

© नीलम सक्सेना चंद्रा

आपकी सभी रचनाएँ सर्वाधिकार सुरक्षित हैं एवं बिनाअनुमति  के किसी भी माध्यम में प्रकाशन वर्जित है।

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कथा-कहानी ☆ लघुकथा – राजनीति ☆ श्री कमलेश भारतीय

श्री कमलेश भारतीय

(जन्म – 17 जनवरी, 1952 ( होशियारपुर, पंजाब)  शिक्षा-  एम ए हिंदी , बी एड , प्रभाकर (स्वर्ण पदक)। प्रकाशन – अब तक ग्यारह पुस्तकें प्रकाशित । कथा संग्रह – 6 और लघुकथा संग्रह- 4 । यादों की धरोहर हिंदी के विशिष्ट रचनाकारों के इंटरव्यूज का संकलन। कथा संग्रह -एक संवाददाता की डायरी को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिला पुरस्कार । हरियाणा साहित्य अकादमी से श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार। पंजाब भाषा विभाग से  कथा संग्रह-महक से ऊपर को वर्ष की सर्वोत्तम कथा कृति का पुरस्कार । हरियाणा ग्रंथ अकादमी के तीन वर्ष तक उपाध्यक्ष । दैनिक ट्रिब्यून से प्रिंसिपल रिपोर्टर के रूप में सेवानिवृत। सम्प्रति- स्वतंत्र लेखन व पत्रकारिता)

☆ कथा – कहानी ☆ लघुकथा – राजनीति ☆ श्री कमलेश भारतीय ☆ 

एक आदमी की दूसरे आदमी से लड़ाई हो गयी । बढ़ते बढ़ते बात हाथापाई तक आ गयी । पहले आदमी के हाथ लाठी लग गयी । जिससे उसने दूसरे आदमी पर भरपूर वार किए । दूसरा आदमी घायल हो गया । छटपटाने लगा । पहला भाग निकला ।

दूसरे ने हाय तौबा मचाई । आने-जाने वालों से मदद की गुहार की । आदमी और आदमियत के तौर पर वास्ते दिए । रहम खाने की दुआ की । किसी ने कान नहीं धरे ।

आखिर वह पूरे जोर से चिल्लाया -मैं दलित हूं । बस , फिर क्या था ? उसकी मदद के लिए अनेक राजनैतिक पार्टियां आ गयीं । और इससे पहले कि कोई घायल आदमी की दवा-दारू का प्रबंध करती कि सभी ने उसकी सुरक्षा का भार खुद लेना चाहा । सभी पार्टियां एक से एक दावे करने लगीं । बहस बढ़ती गयी कि कौन दलितों की असली हमदर्द है कि इसी दौरान घायल ने दम तोड़ दिया ।

राजनीतिक पार्टियों ने श्रद्धांजलि के पुष्प अर्पित किए और चलती बनीं । बाद में आदमियों ने उस आदमी का संस्कार किया । फिर सरकार ने इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए ।

© श्री कमलेश भारतीय

1034-बी, अर्बन एस्टेट-।।, हिसार-125005 (हरियाणा) मो. 94160-47075

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares