English Literature – Poetry ☆ Anonymous litterateur of Social Media# 68 ☆ Captain Pravin Raghuvanshi, NM

Captain Pravin Raghuvanshi, NM

☆ Anonymous Litterateur of Social Media # 68 (सोशल मीडिया के गुमनाम साहित्यकार # 68) ☆

Captain Pravin Raghuvanshi —an ex Naval Officer, possesses a multifaceted personality. He served as a Senior Advisor in prestigious Supercomputer organisation C-DAC, Pune. He was involved in various Artificial Intelligence and High-Performance Computing projects of national and international repute. He has got a long experience in the field of ‘Natural Language Processing’, especially, in the domain of Machine Translation. He has taken the mantle of translating the timeless beauties of Indian literature upon himself so that it reaches across the globe. He has also undertaken translation work for Shri Narendra Modi, the Hon’ble Prime Minister of India, which was highly appreciated by him. He is also a member of ‘Bombay Film Writer Association’.

Captain Raghuvanshi is also a littérateur par excellence. He is a prolific writer, poet and ‘Shayar’ himself and participates in literature fests and ‘Mushayaras’. He keeps participating in various language & literature fests, symposiums and workshops etc. Recently, he played an active role in the ‘International Hindi Conference’ at New Delhi.  He presided over the “Session Focused on Language and Translation” and also presented a research paper.  The conference was organized by Delhi University in collaboration with New York University and Columbia University.

हिंदी साहित्य – आलेख ☆ अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन ☆ कैप्टन प्रवीण रघुवंशी, एन एम्

In his naval career, he was qualified to command all types of warships. He is also an aviator and a Sea Diver; and recipient of various awards including ‘Nao Sena Medal’ by the President of India, Prime Minister Award and C-in-C Commendation.

Captain Pravin Raghuvanshi is also an IIM Ahmedabad alumnus.

His latest quest involves social media, which is filled with rich anonymous literature of nameless writers, shared on different platforms, like,  WhatsApp / Facebook / Twitter / Your quotes / Instagram etc. in Hindi and Urdu, he has taken the mantle of translating them as a mission for the enjoyment of the global readers. Enjoy some of the Urdu poetry couplets as translated by him.

हम ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के लिए आदरणीय कैप्टेन प्रवीण रघुवंशी जी के “कविता पाठ” का लिंक साझा कर रहे हैं। कृपया आत्मसात करें।

फेसबुक पेज लिंक  >>  कैप्टेन प्रवीण रघुवंशी जी का “कविता पाठ” 

☆ English translation of Urdu poetry couplets of  Anonymous litterateur of Social Media# 68☆

❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃

बेवजह भारी बोझ

दिल पे मत रखिये,

ज़िन्दगी एक जंग है

हँसते-गाते जारी रखिये…

 

Don’t you unnecessarily

burden your heart heavily

If  life  is  a  battle,  then

keep fighting jubilantly..!

❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃

यूँ तो हम अपने…

आप में गुम थे,

मगर सच तो ये है…

वहाँ भी तुम थे…!

 

Well, as such I was

lost in myself only,

But the truth is that

you were there too…!

❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃

गर ढूँढना है तो सिर्फ चैन

और सुकून ढूँढ़िये, जनाब

कब किसी की  तमन्नाएं

और जरूरतें पूरी हुईं  हैं…

 

If you’ve to find then just try

finding peace and solace, Sir

When have anyone’s needs

and desires ever been fulfilled…!

❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃

हर वक़्त नया चेहरा

हर वक़्त नया वजूद,

आदमी ने आईने को

हैरत में डाल दिया है…

 

A new face all the time,

A new entity every time,

The man has surprised

even  the  mirror…!

❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃

© Captain Pravin Raghuvanshi, NM

Pune

≈ Editor – Shri Hemant Bawankar/Editor (English) – Captain Pravin Raghuvanshi, NM ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # 68 ☆ दोहे ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि।  संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताह रविवार को  “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आचार्य जी द्वारा रचित  ‘गीतः श्रद्धा ने … ’। )

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # 68 ☆ 

☆ दोहे ☆

* 

सलिल न बन्धन बाँधता, बहकर देता खोल।

चाहे चुप रह समझिए, चाहे पीटें ढोल।।

*

अंजुरी भर ले अधर से, लगा बुझा ले प्यास।

मन चाहे पैरों कुचल, युग पा ले संत्रास।।

*

उठे, बरस, बह फिर उठे, यही ‘सलिल’ की रीत।

दंभ-द्वेष से दूर दे, विमल प्रीत को प्रीत।।

*

स्नेह संतुलन साधकर, ‘सलिल’ धरा को सींच।

बह जाता निज राह पर, सुख से आँखें मींच।।

*

क्या पहले क्या बाद में, घुली कुँए में भंग।

गाँव पिए मदमस्त है, कर अपनों से जंग।।

*

जो अव्यक्त है, उसी से, बनता है साहित्य।

व्यक्त करे सत-शिव तभी, सुंदर का प्रागट्य।।

*

नमन नलिनि को कीजिए, विजय आप हो साथ।

‘सलिल’ प्रवह सब जगत में, ऊँचा रखकर माथ।।

*

हर रेखा विश्वास की, शक-सेना की हार।

सक्सेना विजयी रहे, बाँट स्नेह-सत्कार।

*

©  आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

संपर्क: विश्ववाणी हिंदी संस्थान, ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१,

चलभाष: ९४२५१८३२४४  ईमेल: salil.sanjiv@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – आलेख ☆ साप्ताहिक स्तम्भ – आत्मानंद साहित्य #98 ☆ -हिंदूधर्माचरण एक   संस्कारित  भारतीय जीवनशैली- ☆ श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद”

श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद”

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – आत्मानंद साहित्य# 98 ☆ -हिंदूधर्माचरण एक   संस्कारित  भारतीय जीवनशैली- ☆

हमारा देश भारतवर्ष  पौराणिक कथाओं तथा धार्मिक मतों के अध्ययन के अनुसार आर्यावर्त के जंबूद्वीप  के एक खंड का हिस्सा है जिसे अखंडभारत  के नाम से पहचाना जाता है। जिसका सीमा विस्तार काफी लंबा था आर्य जहां निवास करते थे ऋग्वेद के अनुसार उस जगह को सप्तसैंधव अर्थात् सात नदियों वाले स्थान के नाम चिंन्हित किया गया। ऋग्वेद नदी सूक्त ( 1075 ) के अनुसार जिस जगह आर्य निवास किए वहां सात नदियां बहती थी, जिसमें 1कुंभा(काबुल नदी) 2- क्रुगु (कुर्रम)3–गोमती(गोमल)4–सिंधु

5–परूष्णी(रावी)6–सुतुद्री(सतलज)7–वितस्ता(झेलम) के अलावा गंगा यमुना सरस्वती तक था इनके आस-पास सीमा क्षेत्र में आर्य रहते थे। लेकिन जल प्रलय के समय आर्यो ने खुद को त्रिविष्टप( तिब्बत) जैसे ऊंचे क्षेत्र में खुद को सुरक्षित कर लिया।जल प्रलय के बाद उन्होंने दक्षिणी एशिया तक अपने देश का सीमा विस्तार किया।

स्वामी दयानंद सरस्वती इसी आधार पर आर्यों को तिब्बत का निवासी मानते हैं। ऋग्वेद काल में धरती का विस्तार से अध्ययन मिलता है उस समय आर्यो का एक समूह उन सात नदी क्षेत्रो तक फैला हुआ था , इतिहास कारों का मानना है कि वैदिक भारतीय जन समूह वहीं से घूमते हुए अन्य जगहों पर पहुंचा। तथा राजा प्रचेतस के जिनका वर्णन पांच पुराणों में आता है,वे प्रचेतस वंशजों के रूप में वे भारत के उत्तर पश्चिमी दिशाओं में फैल कर अपने राज्य स्थापित कर सीमा विस्तार किया। जानकारी स्रोत (बेव दुनिया डांट काम) से—

राजा दुष्यंत के महाप्रतापी पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारतवर्ष पड़ा।  लेकिन हमारे अध्ययन के अनुसार देश में तीन भरत चरित्र हमारे सामने है जो सामूहिक रूप से हमारे देश हमारी संस्कृति तथा हमारे समाज  के आचार विचार व्यवहार तथा मानवीय गुणों की आदर्श तथा अद्भुतछवि विश्व फलक पर प्रस्तुत करता है।

जिसमें समस्त मानवीय मूल्यों आदर्शों की छटा समाहित है जो हमें हमारे सांस्कृतिक संस्कारों की याद दिलाता रहता है, जो इंगित करता है कि बिना संस्कारों के संरक्षण के कोई समाज उन्नति नहीं कर सकता। संस्कार विहीन समाज टूट कर बिखर जाता है और अपने मानवीय मूल्य को देता है  वैसे तो हर धर्म और संस्कृति के लोग अपने देश काल परिस्थिति के अनुसार अपने अपने संस्कारों के अनुसार व्यवहार करते है  लेकिन हमारा समाज  सोडष  संस्कारों की आचार संहिता से आच्छादित है जिसमें मुख्य रूप से  1–गर्भाधान संस्कार 2–पुंशवन संस्कार 3–सीमंतोन्नयन संस्कार 4–जातकर्म संस्कार 5–नामकरण संस्कार 6–निष्क्रमण संस्कार 7–अन्नप्राशन संस्कार 8–मुण्डन संस्कार 9–कर्णवेधन संस्कार 10-विद्यारंभ संस्कार 11-उपनयन संस्कार 12-वेदारंभ संस्कार 13-केशांत संस्कार 14-संवर्तन संस्कार 15–पाणिग्रहण अथवा विवाह संस्कार 16-अंतेष्टि संस्कार।

इनमें से हर संस्कार का‌ मूलाधार आदर्श कर्मकांड पर  टिका हुआ है। हमारे आदर्श ही हमारी संस्कृति की जमा-पूंजी है , यही तो हर भरत चरित्र हम भारतवंशियो की आचार-संहिता की चीख चीख कर दुहाई देता है जिसका आज पतन होता दीख रहा है आज जहां भाई ही भाई के खून का प्यासा है। वहीं त्रेता युगीन भरत चरित भ्रातृप्रेम तथा स्नेह की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करता है, तो द्वापरयुगीन भरत चरित सूर वीरता शौर्य तथा साहस की भारतीय परम्परा की गौरवगाथा की जीवंत  झांकी दिखाता है।

वहीं जड़भरत का चरित्र हमारी आध्यात्मिक ज्ञान की पराकाष्ठा को स्पर्श करता दीखता  है ये नाम हर भारतीय से आदर्श आचार संहिता की अपेक्षा रखता है जो हमारे समाज की आन बान शान के मर्यादित आचरण की कसौटी है।

© सूबेदार  पांडेय “आत्मानंद”

संपर्क – ग्राम जमसार, सिंधोरा बाज़ार, वाराणसी – 221208, मोबा—6387407266

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – व्यंग्य ☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सुनहु रे संतो # 9 – व्यंग्य निबंध – साहित्य और समाज का संबंध: समय के संदर्भ में – भाग-3 ☆ श्री रमेश सैनी

श्री रमेश सैनी

(हम सुप्रसिद्ध वरिष्ठ व्यंग्यकार, आलोचक व कहानीकार श्री रमेश सैनी जी  के ह्रदय से आभारी हैं, जिन्होंने व्यंग्य पर आधारित नियमित साप्ताहिक स्तम्भ के हमारे अनुग्रह को स्वीकार किया। किसी भी पत्र/पत्रिका में  ‘सुनहु रे संतो’ संभवतः प्रथम व्यंग्य आलोचना पर आधारित साप्ताहिक स्तम्भ होगा। व्यंग्य के क्षेत्र में आपके अभूतपूर्व योगदान को हमारी समवयस्क एवं आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी। इस कड़ी में व्यंग्यकार स्व रमेश निशिकर, श्री महेश शुक्ल और श्रीराम आयंगार द्वारा प्रारम्भ की गई ‘व्यंग्यम ‘ पत्रिका को पुनर्जीवन  देने में आपकी सक्रिय भूमिकाअविस्मरणीय है।  

आज प्रस्तुत है व्यंग्य आलोचना विमर्श पर ‘सुनहु रे संतो’ की अगली कड़ी में आलेख ‘व्यंग्य निबंध – साहित्य और समाज का संबंध: समय के संदर्भ में’ – भाग-3।  

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सुनहु रे संतो # 9 – व्यंग्य निबंध – साहित्य और समाज का संबंध: समय के संदर्भ में – भाग-3 ☆ श्री रमेश सैनी ☆ 

[प्रत्येक व्यंग्य रचना में वर्णित विचार व्यंग्यकार के व्यक्तिगत विचार होते हैं।  हमारा प्रबुद्ध  पाठकों से विनम्र अनुरोध है कि वे हिंदी साहित्य में व्यंग्य विधा की गंभीरता को समझते हुए उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण से आत्मसात करें। ]

बीसवीं सदी के साहित्य के इतिहास को खंगालना है, तो बहुत कुछ चकित करने वाली चीज मिल जाती हैं वैसे इतिहास समय का दस्तावेज होता है..वह होना चाहिए, पर होता नहीं है. इतिहास में अधिकतर राजनीतिक उतार-चढ़ाव, उथल पुथल राज्योत्थान पतन का अधिक महत्व दिया जाता जा रहा है. इतिहास मे जीवन मूल्यों, मानवीय संवेदना और सामाजिक परिवर्तन परिदृश्य नहीं के बराबर होता है. समाजशास्त्र भी सामाजिक गतिविधियों और परिवर्तन पर अधिक बात करता है. यहाँ पर मानवीय संवेदना छूट जाती हैं. एक साहित्य ही है. जो मानवीय सरोकारों, चिंताओं, परिवर्तन के परिदृश्य  समय के साथ समाज के समक्ष रखता है .साहित्य सदा  समकालीनता की बात करता है.समकालीन सरोकार चिंताएं, चरित्र, साहित्य ही लेकर आगे बढ़ता है. अगर विभिन्न समय के साहित्य का अध्ययन करें. तब उस समय की सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों का दृश्यावलोकन  करने मिल जाता है.

साहित्य के इतिहास को अधिक खनन से बहुत सी चीजें हमारे हाथ लग जाती हैं. जिसकी हम  कल्पना नहीं करते हैं. कबीर के समय की स्थितियां, विसंगतियां, प्रवृत्तियां, धार्मिक अंधविश्वास आदि कबीर के साहित्य में से ही मिलते हैं. कबीर के साहित्य को पढ़ने से उस समय की सामाजिक स्थितियां का ज्ञान हो जाता है. इसी प्रकार हम भारतेंदु हरिश्चंद्र को पढ़ते हैं. तो उस समय का राजनीतिक, सामाजिक और शासन व्यवस्था की अराजकता का पता चल जाता है. 20 वीं सदी का प्रारंभिक काल अंग्रेजी शासन का अराजकता का काल था. पर इसके साथ अंग्रेजी शासन को उखाड़ने के लिए  स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत भी हो गई थी. भारत में ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक बनावट, आर्थिक संरचना, सामंती और जमींदारों के अत्याचारों आदि को नजदीक से परखना है. तो आपको उस समय के समकालीन साहित्य से गुजरना ही होगा. तब उस समय के निर्विवाद  प्रमुख साहित्यकार हैं कहानीकार उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद..जिनकी रचनाओं में गांव के उबड़खाबड़ रास्ते, संकुचित विचारों, रीति रिवाजों, जातिवाद आदि की गलियां सहजता से मिल जाएंगी. मुंशी प्रेमचंद ने अपनी कहानियों, उपन्यासों आदि में अपने समय की गरीबी, भुखमरी अंधविश्वास, छुआछूत, पाखंड,जमींदारी प्रथा, महाजनी कुचक्र पाठक के सामने निश्चलता,निडरता से सामने उभारा हैं. पर हां इसके साथ ही समाज में और व्यक्ति में नैतिक मूल्यों में ईमानदारी, ग्रामीणों का भोलापन, आदि आपको सहजता से मिल जाएगा. बानगी की तौर पर उनकी कुछ रचनाओं पर बात की जा सकती है.

मुंशी प्रेमचंद की अपने समय की प्रतिनिधि और चर्चित कहानी “ठाकुर का कुआं” है, जिसमें उस समय का परिदृश्य एक आईने के समान नजर आता है. उस समय की गरीबी और छुआछूत का भयावह दृश्य हमें सोचने को मजबूर कर देता है. उस समय गांव में ठाकुर ब्राह्मण, दलित के कुएँ अलग अलग होते थे. दलित अपने कुएं के अलावा किसी अन्य कुएं से पानी नहीं भर सकते था. अन्य कुएँ  से पानी भरने पर दलित की सजा तय थी और सजा को सोचने से शरीर के रुएँ खड़े हो जाते हैं. दलित के कुएं में जानवर मर गया है. पानी में बदबू आ रही है. गंगी का बीमार पति जब पानी पीता है. बदबू से उसका स्वाद कसैला हो जाता है.पति को प्यास लगी है. गंगी आश्वस्त करती है कि रात के अंधेरे में वह उसके लिए ठाकुर के कुएंँ से पानी ले आएगी. ऊंची जाति का आतंक इतना भयभीत करने वाला होता था कि वह कोशिश करने के बावजूद पानी लेकर नहीं आ सकी और उसे अपनी बाल्टी और रस्सी को कुएंँ में छोड़कर भागना पड़ा. अन्यथा  शायद उसकी जान को को भी खतरा हो सकता था.और गंगी का पति राजकुमार प्यास से बेहाल हो कर बदबूदार पानी पीने को विवश था. इस रचना में उस समय की जातिगत व्यवस्था अत्यंत खतरनाक बिंदु पर थी. इस रचना में छुआछूत और गरीबी का भयावह जो दृश्य हमें दिखाई देता है उसकी आज के समय में हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.  पर आज समाज में जातिगत, छुआछूत वर्ण व्यवस्था  की बुराईयों /विडम्बना में काफी कुछ बदलाव देखने में आया है.

आज हमें ऐसे दृश्य कम देखने मिलते हैं. फिर भी आंचलिक गांव के लोगों की मानसिकता जस का तस दिख जाती है. आज भी ऊंची जाति वर्ग के लोगों का अत्याचार दलित वर्ग पर यदा-कदा सुनाई पड़ जाता है. इसी तरह एक और कहानी का उल्लेख करना जरूरी है “बेटी का धन” यह ऐसी रचना है जिसमें छल, प्रपंच, स्वाभिमान, और उच्चतर मूल्य  समाहित  है. प्रेमचंद ने अपने साहित्य में समय के साथ जिया है. बीसवीं सदी के प्रारंभिक चालीस साल के तत्कालीन साहित्य में भारत के जनजीवन में  सामाजिक वर्ण संरचना, जातिगत व्यवस्था सामंती और जमींदारी प्रथा, छुआछूत, गरीबी भुखमरी के साथ साथ भारतीय संस्कृति जीवन मूल्यों का दर्शन भी दिखाई पड़ते हैं.वह मानवीय मूल्यों और संवेदनाओ का संवेदनहीन समय था. पढ़कर और सुनकर हम चकित रह जाते हैं.  ग्रामीण  परिवेश की तुलना आज के समय से करेंगे तो हमारी आंखें खुली हो जाती है आज का समय इतना बदल गया है कि पुराने समय से उसकी कल्पना ही नहीं की जा सकती है. प्रेमचंद का साहित्य समय के साथ-साथ मानवीय मूल्यों की चिंताओं से रूबरू  कराने वाला है. उनकी अनेक कहानियां ‘पंच परमेश्वर, नमक का दरोगा, बड़े भाई साहब, पूस की रात, कफन, बेटी का धन, शराब की दुकान, ईदगाह, बूढ़ी काकी, तावान, दो बैलों की जोड़ी,आदि रचनाएं अपने समय का प्रतीक प्रतिनिधित्व करती हैं.

इन रचनाओं के माध्यम से उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों, गतिविधियों को बहुत आसानी से समझ सकते हैं. अगर हम राजनीति की बात करें, तो उस समय कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्रता का आंदोलन तो कर रही थी. उसी समय काँग्रेस भारत के दबे कुचले लोगों का जीवन सुधारने हेतू समाज में व्याप्त अंधविश्वास, भुखमरी, छुआछूत, जातिगत वर्ग भेद की विसंगतियों और सामंती, जमीदारी अत्याचारों के कुचक्र को तोड़ने के लिए भी प्रतिबद्धता के साथ निचले स्तर पर काम कर रही थी. उस समय की कांग्रेस और आज की कांग्रेस में जमीन आसमान का अंतर पाते हैं. साहित्य में समय के  अंतर्संबंध में किसी राजनीतिक दल इस तरह जान रहे हैं. यह साहित्य के समय के संबंध से ही संभव है. मुंशी प्रेमचंद का साहित्य समय के साथ सदियों से चले आ रही  सामाजिक कुरीतियाँ,अंधविश्वास को व्यक्त करने वाला है. जो उस समय की मार्मिक कुरीतियाँ पर सोचने को मजबूर करता है. इस स्थिति का जिम्मेदार कौन है और इसके निवारण के लिए राजनीतिक सामाजिक और आर्थिक उपक्रम क्या हो सकते थे या अब हो रहे हैं यह प्रश्न अभी भी जिंदा है. उस समय की भारतीय राजनीतिक संस्थाएं अपने ढंग से जूझ रही थी. तभी तो आज सामाजिक स्तर पर इतना बड़ा बदलाव देख रहे हैं. शायद इसके मूल के पार्श्व में मुख्य कारण लेखक और साहित्यकार  का अपने समय से जुड़ना है. यह जुड़ाव ही मानवीय संवेदना के साथ मनुष्य को बेहतर बनाने के लिए तत्पर है.

क्रमशः….. ( शेष अगले अंको में.)

© श्री रमेश सैनी 

सम्पर्क  : 245/ए, एफ.सी.आई. लाइन, त्रिमूर्ति नगर, दमोह नाका, जबलपुर, मध्य प्रदेश – 482 002

मोबा. 8319856044  9825866402

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिंदी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आतिश का तरकश – ग़ज़ल – 5 – “हालात” ☆ श्री सुरेश पटवा

श्री सुरेश पटवा

(श्री सुरेश पटवा जी  भारतीय स्टेट बैंक से  सहायक महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और स्वतंत्र लेखन में व्यस्त हैं। आपकी प्रिय विधा साहित्य, दर्शन, इतिहास, पर्यटन आदि हैं। आपकी पुस्तकों  स्त्री-पुरुष “, गुलामी की कहानी, पंचमढ़ी की कहानी, नर्मदा : सौंदर्य, समृद्धि और वैराग्य की  (नर्मदा घाटी का इतिहास) एवं  तलवार की धार को सारे विश्व में पाठकों से अपार स्नेह व  प्रतिसाद मिला है। श्री सुरेश पटवा जी  ‘आतिश’ उपनाम से गज़लें भी लिखते हैं । आज से प्रस्तुत है आपका साप्ताहिक स्तम्भ आतिश का तरकश।  आज प्रस्तुत है आपकी ग़ज़ल “हालात”।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आतिश का तरकश – ग़ज़ल # 5 – “हालात” ☆ श्री सुरेश पटवा ☆

सर-ए-आईना सच्ची बात रखना,

मुवक्किल हो सही हालात रखना।

 

माना बहुत रोशन दिमाग़ हो तुम,

जिरह के वास्ते वकील साथ रखना। 

 

आँसुओं पर क्यों हो पाबंदियाँ,

दिल हल्का करने बरसात रखना।

 

बड़ा ख़ुराफ़ाती बच्चा होता दिल,

उसकी शरारतों की ख़ैरात रखना।

 

खुलकर बाँटो ख़ुशियाँ जमाने को,

ख़ुशनुमा लम्हों की सौगात रखना।

 

बुज़ुर्गों की बातें नश्तर सी चुभतीं हैं,

तुम धीरे से अपनी  बात रखना।

 

दिल्लगी ज़िंदगी आसान करती है,

मुस्कान होंठों पर बेबात रखना।

 

भले ही चाँद छुप रहा हो बादल में,

“आतिश” तुम उजले जज़्बात रखना।

 

© श्री सुरेश पटवा

भोपाल, मध्य प्रदेश

≈ सम्पादक श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा # 56 ☆ गजल – विसंगतियॉं ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित एक भावप्रवण  “गजल”। हमारे प्रबुद्ध पाठक गण  प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे। ) 

☆ काव्य धारा # 56 ☆ गजल – विसंगतियॉं ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध ☆

हैं उपदेश कुछ किन्तु आचार कुछ है।

हैं आदर्श कुछ किन्तु व्यवहार कुछ है।

 

सड़क उखड़ी-उखड़ी है चलना कठिन है

जरूरत है कुछ किन्तु उपचार कुछ है।।

 

नये-नये महोत्सव लगे आज होने

बताने को कुछ पर सरोकार कुछ है।।

 

हरेक योजना की कहानी अजब है

कि नक्शे हैं कुछ किन्तु आकार कुछ है।।

 

समस्याओं के हल निकल कम ही पाते

हैं इच्छायें कुछ किन्तु आसार कुछ है।।

 

है घर एक ही, बाँट गये पर निवासी

जो आजाद कुछ है गिरफ्तार कुछ है।।

 

सदाचार, संस्कार, बीमार दिखते

है उद्येश्य  कुछ जब कि आधार कुछ है।।

 

यहाँ  आदमी द्वंद्व में जी रहा है

हैं कर्तव्य कुछ किन्तु व्यापार कुछ है।।

 

जमाने को जाने कि क्या हो गया है

नियम-कायदे कुछ है, व्यवहार कुछ है।।

 

अब अखबार इस बात के साक्षी है

कि घटनायें कुछ हैं, समाचार कुछ है।।

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

vivek1959@yahoo.co.in

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कथा कहानी ☆ आशीष का कथा संसार #68 – कर्म फल ☆ श्री आशीष कुमार

श्री आशीष कुमार

(युवा साहित्यकार श्री आशीष कुमार ने जीवन में  साहित्यिक यात्रा के साथ एक लंबी रहस्यमयी यात्रा तय की है। उन्होंने भारतीय दर्शन से परे हिंदू दर्शन, विज्ञान और भौतिक क्षेत्रों से परे सफलता की खोज और उस पर गहन शोध किया है। 

अस्सी-नब्बे के दशक तक जन्मी पीढ़ी दादा-दादी और नाना-नानी की कहानियां सुन कर बड़ी हुई हैं। इसके बाद की पीढ़ी में भी कुछ सौभाग्यशाली हैं जिन्हें उन कहानियों को बचपन से  सुनने का अवसर मिला है। वास्तव में वे कहानियां हमें और हमारी पीढ़ियों को विरासत में मिली हैं। आशीष का कथा संसार ऐसी ही कहानियों का संग्रह है। उनके ही शब्दों में – “कुछ कहानियां मेरी अपनी रचनाएं है एवम कुछ वो है जिन्हें मैं अपने बड़ों से  बचपन से सुनता आया हूं और उन्हें अपने शब्दो मे लिखा (अर्थात उनका मूल रचियता मैं नहीं हूँ।”)

☆ कथा कहानी ☆ आशीष का कथा संसार #68 – कर्म फल ☆ श्री आशीष कुमार☆

पुराने समय में एक राजा था। वह अक्सर अपने दरबारियों और मंत्रियों की परीक्षा लेता रहता था। एक दिन राजा ने अपने तीन मंत्रियों को दरबार में बुलाया और तीनो को आदेश दिया कि एक एक थैला लेकर बगीचे में जायें और वहाँ से अच्छे अच्छे फल तोड़ कर लायें। तीनो मंत्री एक एक थैला लेकर अलग अलग बाग़ में गए। बाग़ में जाकर एक मंत्री ने सोचा कि राजा के लिए अच्छे अच्छे फल तोड़ कर ले जाता हूँ ताकि राजा को पसंद आये। उसने चुन चुन कर अच्छे अच्छे फलों को अपने थैले में भर लिया। दूसरे मंत्री ने सोचा “कि राजा को कौनसा फल खाने है?” वो तो फलों को देखेगा भी नहीं। ऐसा सोचकर उसने अच्छे बुरे जो भी फल थे, जल्दी जल्दी इकठ्ठा करके अपना थैला भर लिया। तीसरे मंत्री ने सोचा कि समय क्यों बर्बाद किया जाये, राजा तो मेरा भरा हुआ थैला ही देखेगे। ऐसा सोचकर उसने घास फूस से अपने थैले को भर लिया। अपना अपना थैला लेकर तीनो मंत्री राजा के पास लौटे। राजा ने बिना देखे ही अपने सैनिकों को उन तीनो मंत्रियों को एक महीने के लिए जेल में बंद करने का आदेश दे दिया और कहा कि इन्हे खाने के लिए कुछ नहीं दिया जाये। ये अपने फल खाकर ही अपना गुजारा करेंगे।

 अब जेल में तीनो मंत्रियों के पास अपने अपने थैलो के अलावा और कुछ नहीं था। जिस मंत्री ने अच्छे अच्छे फल चुने थे, वो बड़े आराम से फल खाता रहा और उसने बड़ी आसानी से एक महीना फलों के सहारे गुजार दिया। जिस मंत्री ने अच्छे बुरे गले सड़े फल चुने थे वो कुछ दिन तो आराम से अच्छे फल खाता रहा रहा लेकिन उसके बाद सड़े गले फल खाने की वजह से वो बीमार हो गया। उसे बहुत परेशानी उठानी पड़ी और बड़ी मुश्किल से उसका एक महीना गुजरा। लेकिन जिस मंत्री ने घास फूस से अपना थैला भरा था वो कुछ दिनों में ही भूख से मर गया।

 दोस्तों ये तो एक कहानी है। लेकिन इस कहानी से हमें बहुत अच्छी सीख मिलती है कि हम जैसा करते हैं, हमें उसका वैसा ही फल मिलता है। ये भी सच है कि हमें अपने कर्मों का फल ज़रूर मिलता है। इस जन्म में नहीं, तो अगले जन्म में हमें अपने कर्मों का फल भोगना ही पड़ता है। एक बहुत अच्छी कहावत हैं कि जो जैसा बोता हैं वो वैसा ही काटता है। अगर हमने बबूल का पेड़ बोया है तो हम आम नहीं खा सकते। हमें सिर्फ कांटे ही मिलेंगे।

 मतलब कि अगर हमने कोई गलत काम किया है या किसी को दुःख पहुँचाया है या किसी को धोखा दिया है या किसी के साथ बुरा किया है, तो हम कभी भी खुश नहीं रह सकते। कभी भी सुख से, चैन से नहीं रह सकते। हमेशा किसी ना किसी मुश्किल परेशानी से घिरे रहेंगे।

© आशीष कुमार 

नई दिल्ली

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ रंजना जी यांचे साहित्य # 82 – सारे सुखाचे सोबती ☆ श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे

श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे 

? कवितेचा उत्सव ?

☆ रंजना जी यांचे साहित्य # 82 – सारे सुखाचे सोबती ☆

काठी सवे देते राया

हात तुज सावराया।

बेइमान दुनियेत

आज नको बावराया।

 

थकलेले गात्र सारे

भरे कापरे देहाला।

अनवाणी पावलांस

नसे अंत चटक्याला।

 

तनासवे मन लाही

आटलेली जगी ओल।

आर्त घायाळ मनाची

जखमही किती खोल।

 

मारा ऊन वाऱ्याचा रे।

जीर्ण वस्त्राला सोसेना।

 थैलीतल्या संसाराला

जागा हक्काची दिसेना।

 

कृशकाय क्षीण दृष्टी

वणवाच भासे सृष्टी।

निराधार जीवनात

भंगलेली स्वप्नवृष्टी।

 

वेड्या मनास कळेना

धावे मृगजळा पाठी।

सारे सुखाचे सोबती

दुर्लभ त्या भेटीगाठी।

 

©  रंजना मधुकर लसणे

आखाडा बाळापूर, जिल्हा हिंगोली

9960128105

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य # 109 ☆ जीवन का सार ☆ डॉ. मुक्ता

डॉ.  मुक्ता

(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं  माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं।  साप्ताहिक स्तम्भ  “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक  साहित्य” के माध्यम से  हम  आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी का  एक अत्यंत विचारणीय आलेख जीवन का सार। यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की  लेखनी को  इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन।  कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें। ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य  # 109 ☆

☆ जीवन का सार ☆

धन, वैभव, सफलता व सार जीवन के मूलभूत उपादान हैं; इनकी जीवन में महत्ता है, आवश्यकता है, क्योंकि ये खुशियाँ प्रदान करते हैं; धन-वैभव व सुख-सुविधाएं प्रदान करते हैं तथा इन्हें पाकर हमारा जीवन उल्लसित हो जाता है। सफलता के जीवन में पदार्पण करते ही धन-सम्पदा की प्राप्ति स्वत: हो जाती है, परंतु प्रेम की शक्ति का अनुमान लगाना कठिन है। प्रेम के साथ तो धन-वैभव व सफलता स्वयंमेव खिंचे चले आते हैं, जिससे मानव को सुख-शांति व सुक़ून प्राप्त होता है; जो अनमोल है। प्रेम जहां स्नेह व सौहार्द-प्रदाता है, वहीं हमारे संबंधों व दोस्ती को प्रगाढ़ता व मज़बूती प्रदान करता है। यदि मैं यह कहूं कि प्रेम जीवन का सार है; इसके बिना सृष्टि शून्य है और सृजन संभव नहीं, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रेम में त्याग है और वहां से स्वार्थ भाव नदारद रहता है। सो! जिस घर में प्रेम है; वहां जन्नत है, स्वर्ग है और जहां प्रेम नहीं है, वह घर मसान है, श्मशान है।

यदि हम आधुनिक संदर्भ में प्रेम को परिभाषित करें, तो यह अजनबीपन का प्रतीक है, क्योंकि जहां राग-द्वेष वहां प्यार व त्याग नहीं है, जो आजकल हर परिवार में व्याप्त है अर्थात् घर-घर की कहानी है। पति-पत्नी में बढ़ता अलगाव, बच्चों में पल्लवित होता एकाकीपन का भाव, रिश्तों में पनपती खटास हमारे अंतर्मन में आत्म-केंद्रिता के भाव को पोषित करती है। इस कारण तलाकों की संख्या में इज़ाफा हो रहा है। बच्चे मोबाइल व टी•वी• में अपना समय व्यतीत करते हैं और ग़लत आदतों का शिकार हो जाते हैं। वे दलदल में फंस जाते हैं, जहां से लौटना नामुमक़िन होता है। ऐसी स्थिति में माता-पिता व बच्चों में फ़ासले इस क़दर बढ़ जाते हैं, जिन्हें पाटना असंभव होता है और वे नदी के दो किनारों की भांति मिल नहीं पाते। शेष संबंधों को भी दीमक चाट जाती है, क्योंकि वहां स्नेह, प्रेम, सौहार्द, त्याग, करुणा व सहानुभुति का लेशमात्र भी स्थान नहीं होता। आजकल रिश्तों की अहमियत रही नहीं और बहुत से रिश्ते अपनी मौत मर रहे हैं, क्योंकि परिवार हम दो, हमारे दो तक सिमट कर रह गये हैं। जहां दादा- दादी व नाना-नानी आदि का स्थान नहीं होता।  मामा, चाचा, बुआ, मौसी आदि संबंध तो अब रहे ही नहीं। वैसे भी कोई रिश्ता पावन नहीं रहा, सब पर कालिख़ पुत रही है। जीवन में प्रेम भाव की अहमियत भी नहीं रही।

मुझे स्मरण हो रही है महात्मा बुद्ध की कथा, जिसमें वे मानव को जीवन की क्षण-भंगुरता व अनासक्ति भाव को स्वीकारने का संदेश देते हैं। आसक्ति वस्तु के प्रति हो या व्यक्ति के प्रति– दोनों मानव के लिए घातक हैं, जिसे वे इस प्रकार व्यक्त करते हैं। यह शाश्वत् सत्य है कि मानव को अपने बेटे से सर्वाधिक प्यार होता है; भाई के बेटे से थोड़ा कम; परिचित पड़ोसी के बेटे से थोड़ा बहुत और अनजान व्यक्ति के बेटे से होता ही नहीं है। अपने बेटे के निधन पर मानव को असहनीय पीड़ा होती है, जो दूसरों की संतान के न रहने पर नहीं होती। इसका मूल कारण है आसक्ति भाव, जिसकी पुष्टि वे इस उदाहरण द्वारा करते हैं। एक बच्चा समुद्र के किनारे मिट्टी का घर बनाता है, जिसे लहरें पल भर में बहा कर ले जाती हैं और वह रोने लगता है। क्या मनुष्य उस स्थिति में आंसू बहाता है? नहीं–वह नहीं रोता, क्योंकि वह इस तथ्य से अवगत होता है कि वह घर लहरों के सम्मुख ठहर नहीं सकेगा। इसी प्रकार यह संसार भी नश्वर है, क्षणभंगुर है; जिसे पानी के बुलबुले के समान पल भर में नष्ट हो जाना है। सो! मानव को अनासक्ति भाव से जीना चाहिए, क्योंकि आसक्ति अर्थात् प्रेम व मोह ही दु:खों का मूल कारण है। मानव को जल में कमलवत् रहने की आदत बनानी चाहिए, क्योंकि संसार में स्थाई कुछ भी नहीं। सुख-दु:ख मेहमान हैं; आते-जाते रहते हैं तथा एक की उपस्थिति में दूसरा दस्तक देने का साहस नहीं जुटाता। इसलिए मानव को हर स्थिति में प्रसन्न रहना चाहिए।

सफलता का संबंध कर्म से होता है। सफल लोग निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं। वे भी ग़लतियां करते हैं, लेकिन लक्ष्य के विरुद्ध प्रयास नहीं छोड़ते। कानारार्ड हिल्टन निरंतर परिश्रम करने की सीख देते हैं। संसार में कोई भी वस्तु ऐसी नहीं है, जो सत्कर्म व शुद्ध पुरुषार्थ द्वारा प्राप्त नहीं की जा सकती। योग वशिष्ठ की यह उक्ति सत्कर्म व पुरुषार्थ की महत्ता प्रतिपादित करती है। भगवद्गीता में भी निष्काम कर्म का संदेश दिया गया है। महात्मा बुद्ध के शब्दों में ‘अतीत में मत देखो, भविष्य का सपना मत देखो, वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करो’– यही सर्वोत्तम माध्यम है सफलता प्राप्ति का, जिसके लिए सकारात्मक सोच महत्वपूर्ण योगदान देती है। जॉर्ज बर्नार्ड शॉ  का यह कथन उक्त तथ्य की पुष्टि करता है कि ‘यदि आप इस प्रतीक्षा में है कि दूसरे लोग आकर आपकी मदद करेंगे आप सदैव प्रतीक्षा करते रह जाएंगे।’ सो! जीवन में प्रतीक्षा मत करो, समीक्षा करो। विषम परिस्थितियों में डटे रहो तथा निरंतर कर्मरत रहो, क्योंकि संघर्ष ही जीवन है। डार्विन ने भी द्वंद्व अथवा दो वस्तुओं के संघर्ष को सृष्टि का मूल स्वीकारा है अर्थात् इससे तीसरी का जन्म होता है। संघर्षशील   मानव को उसके लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होती है। यदि हम आगामी तूफ़ानों के प्रति पहले से सचेत रहते  हैं, तो हम शांत, सुखी व सुरक्षित जीवन जी सकते हैं।

‘प्यार के बिना जीवन फूल या फल के बिना पेड़ है’–खलील ज़िब्रान जीवन में प्रेम की महत्ता दर्शाते हुए प्रेम रहित जीवन को ऐसे पेड़ की संज्ञा देते हैं, जो बिना फूल के होता है। किसी को प्रेम देना सबसे बड़ा उपहार है और प्रेम पाना सबसे बड़ा सम्मान। प्रेम में अहं का स्थान नहीं है तथा जो कार्य-व्यवहार स्वयं को अच्छा ना लगे, वह दूसरों के साथ न करना ही सर्वप्रिय मार्ग है। यह सिद्धांत चोर व सज्जन दोनों पर लागू होता है। ‘ईश्वर चित्र में नहीं, चरित्र में बसता है। सो! अपनी आत्मा को मंदिर बनाओ।’ चाणक्य आत्मा की शुद्धता पर बल देते हैं, क्योंकि अहं का त्याग करने से मनुष्य सबका प्रिय हो जाता है; क्रोध छोड़ देने पर सुखी हो जाता है; काम का त्याग कर देने पर धनवान व लोभ छोड़ देने पर सुखी हो जाता है’– युधिष्ठर यहां दुष्ट- प्रवृत्तियों को त्यागने का संदेश देते हैं।

‘यूं ही नहीं आती खूबसूरती रिश्तों में/ अलग-अलग विचारों को एक होना पड़ता है।’ यह एकात्म्य भाव अहं त्याग करने के परिणामस्वरूप आता है। मुझे स्मरण हो रही हैं यह पंक्तियां ‘ऐ! मन सीख ले ख़ुद से बात करने का हुनर/ खत्म हो जाएंगे सारे दु:ख और द्वंद्व’ अर्थात् यदि मानव अआत्मावलोकन करना सीख ले, तो जीवन की सभी समस्याओं का अंत हो जाता है। इसलिए कहा जाता है ‘जहां दूसरों को समझना मुश्किल हो, वहां ख़ुद को समझना अधिक बेहतर होता है।’ इंसान की पहचान दो बातों से होती है–प्रथम उसका विचार, दूसरा उसका सब्र, जब उसके पास कुछ ना हो। दूसरा उसका रवैय्या, जब उसके पास सब कुछ हो। अंत में मैं इन शब्दों के साथ अपनी लेखनी को विराम देना चाहूंगी कि ‘मेरी औक़ात से ज़्यादा न देना मेरे मालिक, क्योंकि ज़रूरत से ज़्यादा रोशनी भी मानव को अंधा बना देती है।’ सो! जीवन में सामंजस्यता की आवश्यकता होती है, जो समन्वय का प्रतिरूप है और दूसरों की सुख-सुविधाओं की ओर ध्यान देने से प्राप्त होता है। वास्तव में यह है जीवन का सार है और जीने की सर्वोत्तम कला।

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत, पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी

#239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com, मो• न•…8588801878

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ किसलय की कलम से # 60 ☆ समाज में साहित्यिक शक्ति का होता बिखराव ☆ डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

(डॉ विजय तिवारी ‘ किसलय’ जी संस्कारधानी जबलपुर में साहित्य की बहुआयामी विधाओं में सृजनरत हैं । आपकी छंदबद्ध कवितायें, गजलें, नवगीत, छंदमुक्त कवितायें, क्षणिकाएँ, दोहे, कहानियाँ, लघुकथाएँ, समीक्षायें, आलेख, संस्कृति, कला, पर्यटन, इतिहास विषयक सृजन सामग्री यत्र-तत्र प्रकाशित/प्रसारित होती रहती है। आप साहित्य की लगभग सभी विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपकी सर्वप्रिय विधा काव्य लेखन है। आप कई विशिष्ट पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं।  आप सर्वोत्कृट साहित्यकार ही नहीं अपितु निःस्वार्थ समाजसेवी भी हैं।आप प्रति शुक्रवार साहित्यिक स्तम्भ – किसलय की कलम से आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक अत्यंत विचारणीय  एवं सार्थक आलेख “समाज में साहित्यिक शक्ति का होता बिखराव ”।)

☆ किसलय की कलम से # 60 ☆

☆ समाज में साहित्यिक शक्ति का होता बिखराव ☆

जो साहित्यकार हमारे समाज में पथ प्रदर्शक की भूमिका निर्वहन करता चला आ रहा था। आज वही अन्य क्षेत्रों की तरह अनगिनत खेमों में बँटता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों के शीर्षस्थ नेताओं की तर्ज पर साहित्य के मठाधीश भी अपने-अपने खेमों का वर्चस्व बनाने में अपनी सारी बौद्धिक क्षमता झोंक देते हैं। काश! ये अपना बौद्धिक कौशल सार्थक सृजन में लगाते तो हमारे समाज की तस्वीर कुछ और होती। पद्मश्री और भारत रत्न जैसे अवॉर्डों तक के लिए ये मठाधीश अपनी संकलित शक्ति का उपयोग कर अपना उल्लू सीधा करने में पीछे नहीं हटते। शासकीय सम्मान चयन प्रक्रिया में कितनी भी पारदर्शिता की बात की जाए परंतु पूरे देश में फैले ये स्वार्थी लोग स्वयं अथवा अपने लोगों को सम्मान दिलाने में सफल हो ही जाते हैं। इनका रुतबा इतना होता है कि शीर्ष पर बैठे राजनेता तक इनके फरमानों को टाल नहीं पाते। अपने वक्तव्य अपनी पत्रिकाओं व अपने शागिर्दों की दम पर अपने ही समाज के लोगों की टाँग खींचना भर नहीं, उन्हें नीचा दिखाने से भी ये लोग नहीं चूकते। अपना पूरा नेटवर्क अपने प्रतिस्पर्धी के पीछे लगा देते हैं। वैसे तो आज का अधिकांश सृजन भी कई हिस्सों में ठीक वैसा ही बँट गया है, जिस तरह आज का चिकित्सक वर्ग आँख, दाँत, हड्डी, त्वचा, हृदय, मस्तिष्क आदि में बँटकर वहीं तक सीमित रहता है।

साहित्य लेखन काव्य, कहानी, गीत, ग़ज़ल, नाटक, प्रगतिवाद, छायावाद जैसी सैकड़ों शाखाओं में विभक्त हो गया है। हम अपनी किसी एक विधा में सृजन कर भला समाज के सर्वांगीण विकास की बात कैसे कह पाएँगे। वैसे भी अधिकांश साहित्यकार एक दूसरे की पीठ ठोकने और तालियाँ बजाने के अतिरिक्त और करते ही क्या हैं। आज सृजन के विषय भी समाजिक उत्थान के न चुनकर ऐसे विषयों का चयन किया जाता है जिससे सामाजिक हित के बजाय समाज में फूट की ही ज्यादा संभावना रहती है।

आलेख हों, कविताएँ हों अथवा कहानियाँ। इन विधाओं में भी लोग आज कट्टरवाद, धार्मिक उन्माद, जातिवाद जैसे वैमनस्यता के बीज बोने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इनका उद्देश्य बस सुर्खियों में रहना होता है। इनके लेखन से समाज को क्या मिलेगा, इससे इनको कोई फर्क नहीं पड़ता। तुलसी, कबीर जैसे मनीषी अब जाने कहाँ खो गए हैं। अर्थ और स्वार्थ के मोहपाश ने इन साहित्यकारों को ऐसा जकड़ लिया है कि ये अपने नैतिक दायित्व भी भूल बैठे हैं।

इन सब प्रपंचों से हटकर अब भी निश्छल साहित्य मनीषी कहीं-कहीं तारागणों के सदृश झिलमिलाते दिख जाते हैं लेकिन इनके प्रकाश पर अज्ञान का तिमिर भारी पड़ता है। वर्तमान में सार्थक और दिशाबोधी साहित्य पढ़ने में लोगों की रुचि ही नहीं रह गई है। अपनी व्यस्तताओं से जूझकर घर लौटे लोग हल्का-फुल्का अथवा कोई तनावहीन मनोरंजक साहित्य ही पढ़ना पसंद करते हैं। आज लोगों को स्वयं के अतिरिक्त समाज और देश की चिंता हो, ऐसा दिखाई नहीं देता। साहित्यकार वर्ग लगातार हिंदी लेखन के चलते भी आज तक कोई विशेष या नियमित पाठक वर्ग बनाने में असफल ही रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोग दैनिक अखबार ही पढ़कर स्वयं को नियमित पाठक कहलाना पसंद करते हैं।

हम सभी देखा है कि आज अधिकांश प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं का प्रकाशन बंद हो गया है और जो बची हैं वे भी बंद होने की कगार पर हैं। इसका भी वही कारण है कि हम अमुक विधा के साहित्य को देखना भी पसंद नहीं करेंगे। आज सबसे ज्यादा लिखे जाने वाले पद्य साहित्य को प्रकाशक भी छापने से कतराते लगे हैं। इनका अभिमत है कि पद्य के पाठकों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है, लेकिन मेरा ये अलग नजरिया है कि सौ में से सत्तर साहित्यकार पद्य लिखते हैं, अपनी पुस्तक छपवाते हैं और विजिटिंग कार्ड की तरह बाँटते रहते हैं। अब आप ही सोचिए कि ऐसे में कोई काव्य पुस्तकें दुकानों से भला क्यों खरीदेगा।

इस तरह इन सब बँटे साहित्यकारों को एक साथ एक मंच पर आना होगा। जब गद्य वाले कविता-गीत और गजल से प्यार करेंगे तब ही कवि-शायर गद्योन्मुख होंगे। मेरी मंशा यही है कि अब साहित्यिक गोष्ठियाँ भी मिली-जुली अर्थात गद्य और पद्य की एक साथ होना चाहिए और सभी विधाओं के साहित्यकारों की कम से कम एक जिलास्तरीय ‘एकीकृत संस्था’ भी होना आज की जरूरत है।

आज के क्षरित होते साहित्यिक स्तर से  वरिष्ठ और प्रबुद्ध साहित्यकार चिंतित होने लगे हैं। इन्होंने अपने प्रारंभिक काल में जो साहित्य पढ़ा था और आज जो पढ़ रहे हैं, इनके स्तर में बहुत फर्क आ गया है। उद्देश्य और मानवीय मूल्य बदल गए हैं। यहाँ तक कि लेखकीय दायित्व का भी निर्वहन नहीं किया जाता। यही वे सारी बातें हैं जिनके कारण पाठकों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं आज की बदलती जीवनशैली तथा अन्तरजालीय सुविधाओं के चलते आज सहज उपलब्ध साहित्य को पढ़कर वर्तमान पीढ़ी न अपनी संस्कृति जान पा रही है और न ही संस्कारों को अपना रही है। साठ-सत्तर के दशक तक पाठ्यक्रमों में ऐसे विषय निश्चित रूप से समाहित किये जाते थे, जिन्हें पढ़कर विद्यार्थी जीवनोपयोगी बातें सीखते थे और अंगीकृत भी करते थे। उन्हें समाज में रहने का तरीका, आदर, सम्मान और व्यवहारिक बातों की भी जानकारी हो जाती थी। असंख्य ऐसी पत्रिकाओं का प्रकाशन होता था, जो नई पीढ़ी और पाठकों को दिशाबोध कराने के साथ ही सार्थक मनोरंजन सामग्री का भी प्रकाशन होता था। ये सब बातें लुप्तप्राय होती जा रही हैं। बुद्धू-बक्से भी कम होते जा रहे हैं। आज तो एंड्रॉयड और आई-फोन का जमाना है, जो आज के हर इंसान की जेब में मिलेगा, जिससे आभास होता है कि सारी दुनिया उनकी जेब में सिमट आई है।

आज के बदलते समय और परिवेश में भी लिखे साहित्य के महत्त्व और औचित्य को नकारा नहीं जा सकता, इसलिए अभी भी वक्त है कि हम लेखन का तरीका बदलें। आगे आने वाली पीढ़ी को आदर्शोन्मुखी, व्यवहारिक, परोपकारी तथा पर्यावरण प्रेमी बनाएँ।

आज सारे साहित्यकारों पर बहुत बड़ी जवाबदारी आ पड़ी है कि वे समाज में गिरते हुए मानवीय मूल्यों को पुनर्स्थापित करने हेतु आगे आएँ। पश्चिमीकरण, स्वार्थ, असंवेदनशीलता को त्यागकर  सम्मान, मर्यादा और परोपकार जैसे भावों को समाज में पुनः जगाएँ और इसी दिशा में अपने सृजन की धारा बहाएँ। हो सकता है पाठकों को ये बातें हास्यास्पद लगें। वैसे भी सार्थक बातें प्रारंभ में कठिन और अटपटी जरूर लगती हैं लेकिन जब ये आदत और आचरण में आ जाएँ तो फिर आम हो जाती हैं।

अभी भी समय है इस साहित्य समाज के पास कि वह अपने सृजन को सार्थक और व्यापक बनाने हेतु एक साथ आगे आए और सब मिलकर समाज को मानवता के शिखर पर पहुँचाने में सहायक बने। साथ ही सिद्ध कर दे कि साहित्यकारों की कलम और उनके एकीकृत रूप में अतुल्य शक्ति होती है।

© डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

पता : ‘विसुलोक‘ 2429, मधुवन कालोनी, उखरी रोड, विवेकानंद वार्ड, जबलपुर – 482002 मध्यप्रदेश, भारत

संपर्क : 9425325353

ईमेल : vijaytiwari5@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares