हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ किसलय की कलम से # 39 ☆ कन्या भ्रूण ह्त्या निश्चित तौर पर एक जघन्य सामाजिक बुराई है ☆ डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

(डॉ विजय तिवारी ‘ किसलय’ जी संस्कारधानी जबलपुर में साहित्य की बहुआयामी विधाओं में सृजनरत हैं । आपकी छंदबद्ध कवितायें, गजलें, नवगीत, छंदमुक्त कवितायें, क्षणिकाएँ, दोहे, कहानियाँ, लघुकथाएँ, समीक्षायें, आलेख, संस्कृति, कला, पर्यटन, इतिहास विषयक सृजन सामग्री यत्र-तत्र प्रकाशित/प्रसारित होती रहती है। आप साहित्य की लगभग सभी विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपकी सर्वप्रिय विधा काव्य लेखन है। आप कई विशिष्ट पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं।  आप सर्वोत्कृट साहित्यकार ही नहीं अपितु निःस्वार्थ समाजसेवी भी हैं।आप प्रति शुक्रवार साहित्यिक स्तम्भ – किसलय की कलम से आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक सार्थक एवं विचारणीय आलेख  “कन्या भ्रूण ह्त्या निश्चित तौर पर एक जघन्य सामाजिक बुराई है”.)

☆ किसलय की कलम से # 39 ☆

☆ कन्या भ्रूण ह्त्या निश्चित तौर पर एक जघन्य सामाजिक बुराई है ☆

कन्या भ्रूणहत्या निश्चित तौर पर एक जघन्य सामाजिक बुराई है। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं, संगठनों, आम तथा खास सभी को भ्रूणहत्या पता लगाने एवं रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। आज भी अशिक्षित व पिछड़े समाज में महिलाओं के प्रति नकारात्मक सामाजिक सोच के फलस्वरूप उस वर्ग की बेटियों में शिक्षा का वांक्षित स्तर नहीं बढ़ सका है। ऐसा यदा कदा अन्यत्र भी देखने मिल जाता है। दहेजप्रथा कन्या भ्रूणहत्या का मूल कारक माना जा सकता है। इसके विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। बेटियों के प्रति माता-पिता के जेहन में असुरक्षा की भावना भी एक कारण है जिसके कारण बेटियों का घर से बाहर निकलना, विद्यालयों में आये दिन अश्लील हरकतों का प्रकाश में आना, अस्पतालों में चिकित्सकों से डर, सड़कों पर दोपाये  जानवरों की कुत्सित भावनाएँ, सरकारी एवं गैर सरकारी कार्य के दौरान अभिभावकों  में शंका- कुशंकाओं को जन्म देता है।

आज लक्ष्मी, मैत्रेयी, गार्गी, महादेवी जैसी विलक्षण महिलाओं के देश में बेटियों का पैदा होना चिंता का विषय बन जाता है, जबकि हमें स्वयं को गर्वित होना चाहिए कि बेटों की अपेक्षा बेटियाँ माँ-बाप से भावनात्मक रूप से अधिक जुड़ी होती हैं। घर एवं समाज में बेटियों की अहमियत से सभी भलीभाँति परिचित हैं। आज के बदलते परिवेश में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि बेटियों का सुनहरा भविष्य उनकी प्रतीक्षा कर रहा है। बेटा-बेटी में फर्क करने से सबसे पहले ममतामयी माँ का हृदय ही आहत होता है। ऐसे समय में माँ की दृढता, आत्मविश्वास एवं जवाबदेही और बढ़ जाती है। उसे समाज, परिवार और स्वयं पर भी जीत हासिल करना होगी। जब बेटियों को समाज और शासन आगे बढ़ने का मौका देने लगा है तब यह भेद कैसा? यह तो सृष्टि से बगावत ही कहा जाएगा। आज हमें स्वीकारना ही होगा कि कन्या भ्रूणहत्या, बेटों की चाह के अलावा और कुछ भी नहीं है जिसे पुरुष प्रधान समाज में बड़ी अहमियत के तौर पर देखा जाता है तथा बेटियों के विषय में हीनभावना के परिणाम स्वरूप कन्या भ्रूणहत्या की जाती है। यह तय है कि पुरुष प्रधान समाज में इस भावना की जड़ें अभी तक जमी हुई हैं।

यूनिसेफ के अनुसार भारत में करोड़ों बेटियाँ एवं स्त्रियाँ गायब हैं। विश्व के अधिकतर देशों से तुलना की जाये तो भारत में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या कम होती जा रही है। भारत में आज भी प्रतिदिन हजारों कन्या भ्रूण हत्याएँ अवैध रूप से होती हैं, जिससे बाल अत्याचार, विवाहेत्तर यौन सम्बन्ध तथा यौनजनित हिंसा को बढ़ावा मिला है। यह एक विकासशील राष्ट्र के लिए बुरा संकेत है। देश की पिछली जनगणनाओं में सामने आये आँकड़ों में कम शिशु लिंगानुपात ने देश की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में इस समस्या के निराकरण हेतु विशेष कार्ययोजना की आवश्यकता प्रतीत होने लगी है।

जिस देश का इतिहास स्त्रियों की सेवा-भावना, त्याग और ममता से भरा पड़ा हो वहाँ अब उसी वर्ग के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगाना पुरुषों के लिए लज्जा की बात है। हीन विचारधारा एवं रूढ़िवादी प्रथाओं के कम होने पर भी कन्या भ्रूणहत्या का प्रतिशत बढ़ना हमारे समाज के लिए घातक हो सकता है। वंश परम्परा का प्रतिनिधित्व, बुढ़ापे में सहारा की निश्चिन्तता एवं आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए परिवार में बेटों को प्रधानता दी जाती है। इसी सोच ने धीरे-धीरे अपनी जड़ें मजबूत कर ली हैं।

अब शिक्षा के सुधरते स्तर से इस कुप्रथा को उखाड़ फेकने की संभावना बढ़ी है परन्तु यह भावना अभी ग्रामीण एवं पिछड़े वर्ग तक पहुँचना शेष है। परमात्मा यदि सृष्टि निर्माता है तो नारी संतान का निर्माण करती है, जिससे समाज का अस्तित्व जुड़ा है, फिर बिना नारी के समाज का बढ़ना क्या संभव है?

वर्तमान में नारी का आत्मनिर्भर होते जाना, सकारात्मक योगदान एवं घर-बाहर सामान रूप से अपनी योग्यता का लोहा मनवाना क्या हमारे लिए प्रामाणिक तथ्य नहीं है? फिर कन्या भ्रूणहत्या किस मानसिकता का द्योतक है? कन्या विरोधी मानसिकता केवल अशिक्षित एवं पिछड़े वर्ग में ही बलवती नहीं है, इसकी जड़ में ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं दैविक मान्यताओं तथा रूढ़िवादी प्रथाओं का ज्यादा हस्तक्षेप समझ में आता है। हमें इन विद्रूपताओं से निपटने के लिए अब आगे आना बेहद जरूरी हो गया है। पारिवारिक कार्यों में सहभागिता, व्यवसाय-भागीदारी में विश्वसनीयता एवं उत्तराधिकार के साथ साथ बुढ़ापे में सहारे के रूप में बेटियों की अपेक्षा बेटों को ही समाज में मान्यता प्राप्त है। लड़का घर की उन्नति में सहयोग एवं श्रीवृद्धि करता है, जबकि बेटियाँ पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण के खर्च के बाद एक दिन माता-पिता को दहेज के बोझ से दबा कर पराये घर चली जाती हैं। इन सबके अतिरिक्त धार्मिक कार्यों में हिन्दु प्रथाओं के अनुसार केवल बेटे ही सहभागी बन सकते हैं। आत्मा की शान्ति हेतु बेटे द्वारा ही माता-पिता को मुखाग्नि देने की मान्यता है। ऐसे अनेक तथ्य गिनाए जा सकते हैं जो कन्या भ्रूणहत्याओं को बढ़ावा देने में सहायक बनते हैं।

ऐसा नहीं है कि शासन के प्रयास कम हैं, परन्तु उनके क्रियान्वयन में कहीं न कहीं कमी के चलते अपेक्षित परिणाम हमारे सामने नहीं आ पाते। वहीं हमारे समाज की उदासीनता भी आड़े आती है। समाज का इस विषय पर जागरूक होना अब अत्यावश्यक हो गया है। शासन के दहेज विरोधी कानून, शिशुलिंग की जानकारी के विरुद्ध कानून, बेटी की पैतृक संपत्ति में बराबर की हिस्सेदारी के कानून एवं बेटियों के अधिकार के कानून लागू किये जाना इसके उदाहरण समाज के सामने हैं। यह मिशन तब सफल होगा जब नेता, अफसर और आम जनता में एक समन्वय स्थापित होगा।

पश्चिमी देशों के अंधानुकरण से भारत में भी अत्याचार, नारी अपमान, यौन शोषण की घटनाएँ दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। गांधी, बुद्ध और महावीर के देश में अब आध्यात्म एवं अहिंसा ने भी किनारा कर लिया है। कन्या भ्रूणहत्या एक अमानवीय तथा क्रूर कृत्य है। अहिंसा-प्रधान देश में कलंक है। यह सब हमारे दिमाग से उपज कर समाज में फैली कुप्रथाओं-परम्पराओं का कुपरिणाम कहा जा सकता है। हम कन्या जनित अपमान, बेबसी, दहेज, असुरक्षा जैसे कारकों से प्रभावित हो गए हैं, जो अब शिक्षित समाज से खत्म होना चाहिए। आज अत्याधुनिक तकनीकि ने कन्याभ्रूण परीक्षण के उपरान्त कन्या भ्रूणहत्या का औसत बढ़ा दिया है। यहाँ दुःख की बात यह भी है कि वह नारी समाज जो नारी अस्मिता, फ़िल्मी कल्चर, ब्यूटी काम्पटीशन, कालगर्ल एवं वेलेंटाइन कल्चर का पुरजोर समर्थन करता है, वही कन्या भ्रूणहत्या से जुड़े सवाल पर सकारात्मक तथा कड़ा प्रतिरोध क्यों नहीं करता ?

बेटी बचाओ अभियान के सन्दर्भ में कहा जाता है कि केन्द्र व राज्य सरकारें इस अभियान को सफल बनाने में जुटी हैं। अभी भी यह देखना बाकी है कि इस अभियान की रूप-रेखा, दिशा-निर्देश और कार्यान्वयन कितना कारगर हो पाता है। यहाँ यह बताना आवश्यक है कि सर्वप्रथम शासकीय, अशासकीय एवं देश की जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु भी कार्य योजना पर समग्र दृष्टिपात करना चाहिए।

बेटियों के सम्मान एवं भेदभाव की समाप्ति हेतु देश में व्यापक स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। कन्या भ्रूणहत्या के प्रति लोगों को हतोत्साहित करना इस मिशन का मुख्य मकसद है। यह ‘हतोत्साह’ समाज में कैसे और किन-किन सुविधाओं तथा कानून से संभव है। यह काम सरकार को प्रमुखता से करना होगा। पिछड़ी एवं गरीब जनता को सामाजिक सुरक्षा, सहायता, बेटियों की विकासपरक योजनायें कारगर हो सकती हैं। जब तक समाज कन्याओं को बोझ समझना बंद नहीं करेगा, तब तक इस मिशन पर अनवरत कार्य करने की आवश्यकता है।

जानकार सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि कन्या भ्रूणहत्या की दर बढ़ रही है। केवल डॉक्टरों पर अंकुश लगाने से इस भ्रूणहत्या का ग्राफ कम होने से रहा। कन्या भ्रूणहत्या करने वाले, कराने वाले तथा प्रत्यक्ष दर्शियों पर भी नज़र रखने हेतु शासन को कठोर कदम उठाने की जरूरत है। वैसे हम यह भी कह सकते हैं कि यदि यह कुप्रथा नहीं बढ़ रही होती तो बेटी का लिंगानुपात क्यों कम होता। कन्या-क्रच, स्ट्रिंग ऑपरेशन ग्रुप रैलियाँ, कन्या दिवस, लाड़ली लक्ष्मी योजना या फिर विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं को क्यों चलाना पड़ता। इसका सीधा सा अर्थ है कि अभी तक हम कन्या भ्रूणहत्या पर वांछित अंकुश लगाने में असमर्थ रहे हैं।

भारत की 2001 एवं इसके बाद  की जनगणनाओं में सामने आये तथ्यों में बेटियों के घटते लिंगानुपात से चिंतित होकर शासन ने इस दिशा में अपने प्रयास तभी तेज कर दिए थे, फिर भी नई-नई भ्रूण परीक्षण की सुविधाओं एवं बच्चियों के प्रति उदासीनता के चलते इस अनुपात में गिरावट जारी है। अब तो मात्र 5 सप्ताह के भ्रूण का लिंग परीक्षण करने वाले अत्याधुनिक रक्त परीक्षण किट ‘बेबी जेंडर केंडर’ के चलन से कन्या भ्रूण हत्या और भी आसान हो गई है। ऐसे परीक्षणों पर हमेशा प्रतिबंध रहना चाहिए।

आज जब बेटियाँ अनेक क्षेत्रों में बेटों से भी आगे निकल चुकी हैं, तब ऐसे में बेटा बेटी में भेदभाव समाप्त हो जाना चाहिए और माँ-बाप को निश्चिन्त होकर हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी से सहमत होना चाहिए। बेटे के जन्म की तरह ही जब तक बेटी के जन्म पर समाज हर्षित नहीं होगा तब तक हमारे समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। हमारे  देश के विशेषज्ञों तथा शीर्षस्थों का भी कहना है कि कन्या भ्रूणहत्या अस्वीकार्य अपराध है, जिसे व्यापक रूप से नवीन तकनीकों के दुरुपयोग से बढ़ावा मिल रहा है तथा जिसका विचारहीन व्यापारिक दुरुपयोग रुकना चाहिए।

हमें भी अपनी मानसिकता को बदलना होगा और याद रखना होगा कि भ्रूण में भी जीव होता है जिसकी हत्या करना हिन्दु धर्मानुसार पाप माना गया है। इस पाप की सहज स्वीकृति परिवार के सारे सदस्य कैसे दे सकते हैं? अंधविश्वास, पाखण्ड एवं सामाजिक कुरीतियों को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं समाज की जागरूक जनता भी परस्पर समन्वय स्थापित करे। अभी तक बेटियों की स्थिति ज्यादा सुदृढ़ नहीं हो पाई है। आज भी पिता होने का मतलब अपना सिर झुकाना ही कहलाता है। बेटियों के विवाह में आर्थिक बोझ पड़ता ही है। कभी-कभी तो विवशता में बेटी, पिता, माँ, भाई तक आत्महत्या तक करते पाए गए हैं।

वक्त धीरे धीरे बदल रहा है। भ्रूण हत्या के साक्षी होने पर हमें आगे आकर प्रतिरोध और कानूनी कार्यवाही में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। केवल अफसोस भर करके चुप नहीं बैठना चाहिए। डॉक्टरों को चंद पैसों की लालच में कंस नहीं बनाना चाहिए। भ्रूण हत्या करने वाले परिवारों का समाज द्वारा बहिष्कार किया जाना चाहिए। इसलिए अब समय की यही पुकार है कि हम सब एक सचेतक की भूमिका का निर्वहन करें, तभी हम इस कन्या भ्रूणहत्या के घिनोने कृत्य पर अंकुश लगाने में सफल होंगे। केवल बयानबाजी, भाषणबाजी, नारेबाजी, सभाओं, कार्यशालाओं से कुछ नहीं होने वाला। मेरे विचार से बेटी बचाओ अभियान सहित कन्या भ्रूणहत्या रोकने वाले समस्त प्रयासों को प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया, ब्लॉग्स, नुक्कड़ नाटक, रैलियाँ, नारालेखन, पेम्पलेट्स, एस.एम.एस. के माध्यम से व्यापक प्रचारित-प्रसारित कर सफल बनाया जा सकता है।

© डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

पता : ‘विसुलोक‘ 2429, मधुवन कालोनी, उखरी रोड, विवेकानंद वार्ड, जबलपुर – 482002 मध्यप्रदेश, भारत
संपर्क : 9425325353
ईमेल : vijaytiwari5@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज # 86 ☆ जिंदगी ☆ डॉ. भावना शुक्ल

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं आपकी एक भावप्रवण कविता “जिंदगी”। ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 86 – साहित्य निकुंज ☆

☆ जिंदगी ☆

जिंदगी की किताब

बहुत कुछ बोलती है

सुख और दुख के

पन्ने खोलती है।

जिंदगी में

बहुत कुछ घटता है

मन को कुछ भा जाता है

तो

तारीफों का मौसम आ जाता है

यदि कभी कोई  सुई चुभ जाती है.

तो तानों की बिजली गिर जाती है

जिंदगी के पन्ने पलटते जाते हैं

इस जीवन से इस जीवन में

न कुछ पाया जा सकता है

न कुछ ले जाया जा सकता है

फिर भी व्यक्ति का मानस

चिंतन में डूबा रहता है

जिंदगी है ही ऐसी

जो हर पल घटती ही जाती है

जिंदगी के पल में

लगने न दो टाट के पैबंद

देखो कहीं न कहीं

निकल ही आए खुशियों के लम्हे

खुशियां उधार ही जीना है तुम्हें

उन खुशियों के पल को

रखना है संभाल

जो है बस यही है जीवन

 

न रखना है कोई ख्वाहिशें

सभी की ख्वाहिशें

होती है बड़ी

आपस में लगती है होड

जीवन की किताब है बेजोड़

जीवन आनी जानी है

यही जिंदगी की कहानी है…………………..

 

© डॉ.भावना शुक्ल

सहसंपादक…प्राची

प्रतीक लॉरेल , C 904, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब  9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष # 76 ☆ संतोष के दोहे ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष”

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं.    “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में प्रस्तुत हैं  “संतोष के दोहे”। आप श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 76 ☆

☆ संतोष के दोहे ☆

चौपाल

नव युग के इस दौर में, बंद हुईं चौपाल

अदालतें ही आजकल, न्याय रहीं संभाल

 

टकसाल

माँ-बाप को समझ रहे, बच्चे अब टकसाल

पैसों की नित माँग रख, करते रोज सवाल

 

धमाल

समारोह सूने हुए, सूने सब पंडाल

बंदिश सब पर लग रही, करता कौन धमाल

 

उछाल

मॅहगाई नित भर रही, नित नव रोज उछाल

सरकारें लाचार हैं, जनता करे सवाल

 

मालामाल

निर्धनता बढ़ती गई, नेता मालामाल

सुध जनता की कौन ले, आता यही ख्याल

 

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

सर्वाधिकार सुरक्षित

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 9300101799
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक की पुस्तक चर्चा # 93 ☆ २१ वीं सदी के श्रेष्ठ २५१ व्यंग्यकार – संपादक – डा राजेश कुमार व डा लालित्य ललित ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(हम प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’जी के आभारी हैं जिन्होने  साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक की पुस्तक चर्चा”शीर्षक से यह स्तम्भ लिखने का आग्रह स्वीकारा। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, अतिरिक्त मुख्यअभियंता सिविल (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी, जबलपुर ) में कार्यरत हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है।  उनका कार्यालय, जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है। इस स्तम्भ के अंतर्गत हम उनके द्वारा की गई पुस्तक समीक्षाएं/पुस्तक चर्चा आप तक पहुंचाने का प्रयास  करते हैं । आप प्रत्येक मंगलवार को श्री विवेक जी के द्वारा लिखी गई पुस्तक समीक्षाएं पढ़  सकते हैं ।

आज प्रस्तुत है  डा राजेश कुमार व डा लालित्य ललित द्वारा सम्पादित पुस्तक “२१ वीं सदी के श्रेष्ठ २५१ व्यंग्यकार” – की समीक्षा।

☆ २१ वीं सदी के श्रेष्ठ २५१ व्यंग्यकार – संपादक – डा राजेश कुमार व डा लालित्य ललित ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆ 
 पुस्तक चर्चा

पुस्तक – २१ वीं सदी के श्रेष्ठ २५१ व्यंग्यकार

संपादन – डा राजेश कुमार व डा लालित्य ललित

प्रकाशक – इण्डिया नेट बुक्स, नोयडा

इण्डिया नेटबुक्स प्राइवेट लिमिटेड लिंक >> २१ वीं सदी के श्रेष्ठ २५१ व्यंग्यकार

अमेज़न व फ़्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध

व्यंग्य का बहुरंगी अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक संकलन

हिन्दी जगत में साझे साहित्यिक संकलनो की प्रारंभिक परम्परा तार सप्तक से शुरू हुई थी. वर्तमान अपठनीयता के युग में साहित्यिक किताबें न्यूनतम संख्या में प्रकाशित हो रही हैं, यद्यपि आज भी व्यंग्य के पाठक बहुतायत में हैं. इस कृति के संपादक द्वय डा राजेश कुमार व डा लालित्य ललित ने व्यंग्य के व्हाट्स अप समूह का सदुपयोग करते हुये यह सर्वथा नवाचारी सफल प्रयोग कर दिखाया है.तकनीक के प्रयोग से  इस वैश्विक व्यंग्य संकलन का प्रकाशन ३ माह के न्यूनतम समय में पूरा हुआ है. नवीनतम हिन्दी साफ्टवेयर के प्रयोग से इस किताब की प्रूफ रीडिंग कम्प्यूटर से ही संपन्न की गई है. किताब भारी डिमांड में है तथा प्रतिभागी लेखको को मात्र ८० रु के कूरियर चार्ज पर घर पहुंचाकर भेंट की जा रही है.   तार सप्तक से प्रारंभ साझा प्रकाशन की परम्परा का अब तक का चरमोत्कर्ष है व्यंग्य का बहुरंगी कलेवर वाला,अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक व्यंग्य संकलन”२१ वीं सदी के श्रेष्ठ २५१ व्यंग्यकार”. ६०० से अधिक पृष्ठों के इस ग्रंथ का शोध महत्व बन गया है. इससे पहले डा राजेश कुमार व डा लालित्य ललित”अब तक ७५”, व उसके बाद”इक्कीसवीं सदी के १३१ श्रेष्ठ व्यंग्यकार” सामूहिक व्यंग्य संकलनो का संपादन, प्रकाशन भी सफलता पूर्वक कर चुके हैं.

व्यंग्य अभिव्यक्ति की एक विशिष्ट विधा है. व्यंग्यकार अपनी दृष्टि से समाज को देखता है और समाज में किस तरह से सुधार हो सके इस हेतु व्यंग्य के माध्यम से विसंगतियां उठाता है. संग्रह की रचनाएं समाज के सभी वर्ग के विविध विषयों का प्रतिनिधित्व करती हैं. एक साथ विश्व के 251 व्यंग्यकारों की रचनाएं एक ही संकलन में सामने आने से पाठकों को एक व्यापक फलक पर वर्तमान व्यंग्य की दशा दिशा का एक साथ अवलोकन करने का सुअवसर मिलता है. व्यंग्य प्रस्तुति में टंकण हेतु केंद्रीय हिन्दी निदेशालय की देवनागरी लिपि तथा हिन्दी वर्तनी का मानकीकरण के दिशा निर्देश अपनाये गये हैं. रचनाओ के संपादन में आधार भूत मानव मूल्यों, जातिवाद, नारी के प्रति सम्मान, जैसे बिन्दुओ पर गंभीरता से ध्यान रखा गया है, जिससे ग्रंथ शाश्वत महत्व का बन सका है.

“इक्कीसवीं सदी के 251 अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठ व्यंग्यकार” में व्यंग्य के पुरोधा परसाई की नगरी जबलपुर से इंजी विवेक रंजन श्रीवास्तव, इंजी सुरेंद्र सिंह पवार, इंजी राकेश सोहम, श्री रमेश सैनी, श्री जयप्रकाश पाण्डे, श्री रमाकांत ताम्रकार की विभिन्न किंचित दीर्घजीवी विषयों की रचनायें शामिल हैं. मॉरीशस स्थित विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा विश्व को पाँच भौगोलिक क्षेत्रो  में बाँटकर अंतरराष्ट्रीय व्यंग्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. संकलन में इस प्रतियोगिता के विजेताओं में से सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले व्यंग्यकारों कुसुम नैपसिक (अमेरिका),  मधु कुमारी चौरसिया (युनाइटेड किंगडम),  वीणा सिन्हा (नेपाल),  चांदनी रामधनी‘लवना’ (मॉरीशस),  राकेश शर्मा (भारत) जिन्होंने प्रथम पुरस्कार जीते और आस्था नवल (अमेरिका),  धर्मपाल महेंद्र जैन (कनाडा),  रोहित कुमार ‘हैप्पी’ (न्यूज़ीलैंड),  रीता कौशल (ऑस्ट्रेलिया) की रचनायें भी संकलित हैं. इनके अलावा विदेश से शामिल होने वाले व्यंग्यकार हैं- तेजेन्द्र शर्मा (युनाइटेड किंगडम),  प्रीता व्यास (न्यूज़ीलैंड),  स्नेहा देव (दुबई),  शैलजा सक्सेना,  समीर लाल ‘समीर’ और हरि कादियानी (कनाडा) एवं हरिहर झा (ऑस्ट्रेलिया)  इस तरह  की भागीदारी से यह संकलन सही मायनों में अंतरराष्ट्रीय संकलन बन गया है.

भारत से इस संकलन में 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के व्यंग्यकारों ने हिस्सेदारी की है.  मध्य प्रदेश के 65,उत्तर प्रदेश  के 39,  नई दिल्ली  के  32, राजस्थान के 32,  महाराष्ट्र  के 18, छत्तीसगढ़  के 12,  हिमाचल प्रदेश के 8, बिहार के 6, हरियाणा के 4, चंडीगढ़ के 3, झारखंड  के 4, उत्तराखंड के 4, कर्नाटक के 4,  पंजाब के 2, पश्चिम बंगाल के 2, तेलंगाना से 2, तमिलनाडु से 1, गोवा से 1 और  जम्मू-कश्मीर से 1 व्यंग्यकारों के व्यंग्य हैं.

यदि स्त्री और पुरुष लेखकों की बात करें तो इसमें 51 व्यंग्य लेखिकाएँ शामिल हुई हैं. इस बहु-रंगी व्यंग्य संचयन में जहां डॉ सूर्यबाला, हरि जोशी,  हरीश नवल, सुरेश कांत, सूरज प्रकाश, प्रमोद ताम्बट, जवाहर चौधरी, अंजनी चौहान, अनुराग वाजपेयी, अरविंद तिवारी, विवेक रंजन श्रीवास्तव, विनोद साव,शांतिलाल जैन, श्याम सखा श्याम, मुकेश नेमा, सुधाकर अदीब, स्नेहलता पाठक, स्वाति श्वेता, सुनीता शानू जैसे सुस्थापित व चर्चित हस्ताक्षरो के व्यंग्य  भी पढ़ने मिलते हैं, वही नवोदित व्यंग्यकारों  की रचनाएं एक साथ पढ़ने को सुलभ है

संवेदना की व्यापकता, भाव भाषा शैली और अभिव्यक्ति की दृष्टि से व्यंग्य एक विशिष्ट विधा व अभिव्यक्ति का लोकप्रिय माध्यम है. प्रत्येक अखबार संपादकीय पन्नो पर व्यंग्य छापता है. पाठक चटकारे लेकर रुचि पूर्वक व्यंग्य पढ़ते हैं.  इस ग्रंथ में व्यंग्य की विविध शैलियां उभर कर सामने आई है जो शोधार्थियों के लिए निश्चित ही गंभीर शोध और अनुशीलन का विषय होगी. इस महत्वपूर्ण साहित्यिक कार्य की अनुगूंज हिन्दी साहित्य जगत में हमेशा रहेगी.

 

समीक्षक .. विवेक रंजन श्रीवास्तव

ए १, शिला कुंज, नयागांव, जबलपुर ४८२००८

मो ७०००३७५७९८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ व्यंग्य से सीखें और सिखाएँ # 59 ☆ साझा संकलन ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

( ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं।  आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक सार्थक एवं विचारणीय रचना “साझा संकलन”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन।

आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं # 59 – साझा संकलन ☆

समस्याओं का अंबार सबके पास रहता है,परन्तु कुछ लोग थोड़ा सा महत्व बढ़ते ही महत्वाकांक्षी हो सिर पर सवार हो जाते हैं। माना कि पुराने लोगों की कीमत आपकी नजरों में घटती जा रही है किंतु आप कीमतीलाल बनकर सबके ऊपर रौब तो नहीं झाड़ सकते हैं। आपका रुतबा बढ़ रहा है, आप रौबदार बनने की डींग हाँकते हुए लोगों को नजरअंदाज करें ये किसी भी सूरत में उचित नहीं हो सकता है। कहते हैं न कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता है। परन्तु यदि यही चना अंकुरित होकर झाड़ में बदल जाए तो कई चने अवश्य उत्पन्न कर सकता है। इसमें समय लगेगा, यदि जिद करो और दुनिया बदलो की राह पकड़ ली जाए तो कुछ भी असंभव नहीं होगा।

एक साथ जब लोग हुँकार भरते हैं तो पर्वत को भी झुकना पड़ता है। कुछ ऐसा ही संपादक महोदय के साथ भी हुआ। जब देखो साझा संकलन के नाम पर ऊल- जलूल पोस्ट बनाकर सबको भेज देना और उससे जुड़ने के लिए बाध्य करना। अरे भई साझा कार्यक्रम तो केवल पढ़ने और पढ़ाने में ही अच्छा लगता है। यदि साझा ही सही होता तो एकल परिवारों का चलन क्यों बढ़ता ? अब तो घर में जितने लोग उतने कमरे होते हैं, उतने ही सुविधाओं के समान।  शेयर इट भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।  फेसबुक की पोस्ट को तो कोई आसानी से साझा करता नहीं है, टैग करने पर ही नाराज होकर झट से, रिमूव टैग कर दिया जाता है।

निःशुल्क यदि छपना और छपाना हो तो लोग आगे आते हैं। पर यहाँ भी लेखकीय प्रति हेतु इतनी जद्दोजहद करनी पड़ती है कि बस ऐसा लगता है कि बस्ती के नल से पानी भरने हेतु लोग खड़े हैं और आपस में उलझते हुए टाइम पास कर रहे हैं।  साझे के चक्कर में न जाने क्या- क्या गुल खिलाने लगते हैं। मुफ्त में कोई चीज नहीं मिलती,हर चीज की कीमत कभी न कभी चुकानी ही पड़ती है तो क्यों न व्यक्तिगत संकलन पर ध्यान दिया जाए।

खैर कीमतीलाल जी जैसा चाहेंगे वैसा होगा। चारो तरफ लोग अपने – अपने लक्ष्य को पूरा करने हेतु भागा- दौड़ी कर रहे हैं। करें भी क्यों न ? इतने सारे मोटिवेशनल  राइटर व स्पीकर हो गए हैं कि अब तो जिसको कुछ नहीं सूझता वो इसी राह पर चल देता है। लोगों को भी मुफ्त की चीज चाहिए, भले वो सलाह ही क्यों न हो। एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देने में तो हमें महारत हासिल होती है। बस आँख से आँख मिलाते हुए पूरी तन्मयता से सब सुनने का ढोंग करिए  किन्तु करिए वही जो दिल करे। जाहिर सी बात है कि  ये तो कंफर्ट जोन का ही आदी होता है सो फिर वही पुराना राग शुरू हो जाता है कि साझे का दौर अब नहीं अब तो एकल का ही चलन बढ़ चुका है।

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, chhayasaxena2508@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 66 ☆ श्रीमद्भगवतगीता दोहाभिव्यक्ति – पंचम अध्याय ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’

डॉ राकेश ‘ चक्र’

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक शताधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।  जिनमें 70 के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत।  इनमें प्रमुख हैं ‘बाल साहित्य श्री सम्मान 2018′ (भारत सरकार के दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय द्वारा  डेढ़ लाख के पुरस्कार सहित ) एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अमृतलाल नागर बालकथा सम्मान 2019’। आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे । 

आज से हम प्रत्येक गुरवार को साप्ताहिक स्तम्भ के अंतर्गत डॉ राकेश चक्र जी द्वारा रचित श्रीमद्भगवतगीता दोहाभिव्यक्ति साभार प्रस्तुत कर रहे हैं। कृपया आत्मसात करें । आज प्रस्तुत है पंचम अध्याय।

फ्लिपकार्ट लिंक >> श्रीमद्भगवतगीता दोहाभिव्यक्ति 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 66 ☆

☆ श्रीमद्भगवतगीता दोहाभिव्यक्ति – पंचम अध्याय ☆ 

स्नेही मित्रो श्रीकृष्ण कृपा से सम्पूर्ण श्रीमद्भागवत गीता का अनुवाद मेरे द्वारा दोहों में किया गया है। आज आप पढ़िए पंचम अध्याय का सार। आनन्द उठाएँ।

– डॉ राकेश चक्र

अध्याय 5

भगवान श्रीकृष्ण ने कर्मयोग का वर्णन कर अर्जुन को ज्ञान दिया।

अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रश्न इस तरह पूछा –

केशव मुझे बताइए, क्या उत्तम, क्या श्रेष्ठ ?

कर्मों से संन्यास या, फिर निष्कामी ज्येष्ठ।। 1

 

भगवान श्रीकृष्ण उवाच

भगवान ने अर्जुन को कर्मयोग का ज्ञान कुछ इस तरह दिया।

तन, मन, इन्द्रिय कर्म का, कर्तापन तू त्याग।

कर्म करो निष्काम ही, यही श्रेष्ठ है मार्ग।। 2

 

द्वेष, आकांक्षा छोड़ दे, यही पूर्ण संन्यास।

राग-द्वेष के द्वंद्व का, न हो देह में वास।। 3

 

कर्म योग निष्काम यदि,वही योग संन्यास।

ज्ञानी जन ऐसा कहें, जीवन भरे प्रकाश।। 4

 

ज्ञान योग भी योग है, कर्म योग भी योग।

ये दोनों ही श्रेष्ठ हैं, करें इष्ट से योग।। 5

 

श्रेष्ठ भक्ति भगवत भजन, जो करते निष्काम।

कर्तापन को त्याग कर, मिलता मेरा धाम।। 6

 

पुरुष इन्द्रियातीत जो,, ईश भक्ति में लीन ।

कर्मयोग निष्काम कर, बनता श्रेष्ठ नवीन।। 7

 

सांख्य योग का जो गुरू, सत्व-तत्व में लीन।

अवलोकन स्पर्श कर,सुने ईश आधीन।। 8

 

भोजन पाय व गमन कर, सोत, बोल बतलाय।

हर इन्द्री से कर्म कर, नहीं स्वयं दर्शाय।। 9

 

पुरुष देह-अभिमान के, कर्म न हों निष्काम।

त्यागें देहासक्ति जो, वे ही कमल समान।। 10

 

कर्मयोग निष्काम से, तन-मन होता शुद्ध।

नरासक्ति जो त्यागते , बुद्धि शुद्धि हो बुद्ध।। 11

 

अर्पण सारे कर्मफल , करें ईश को भेंट।

कर्मयोग निष्काम ही, विधि-लेखा दें मेंट।। 12

 

करे प्रकृति आधीन जो, मन  कर्मों का त्याग।

तन नौ द्वारी बिन करे, सुखमय भरे प्रकाश।। 13

(नो द्वार-दो आँखें, दो कान, दो नाक के नथुने, एक मुख, गुदा और उपस्थ)

 

तन का स्वामी आत्मा, करे कर्म ना कोय।

ग्रहण करें गुण प्रकृति के, माखन रहे बिलोय।। 14

 

पाप-पुण्य जो हम करें, नहिं प्रभु का है दोष।

भ्रमित रही ये आत्मा,ढका ज्ञान का कोष।। 15

 

बढ़े ज्ञान जब आत्मा, होय, अविद्या नाश।

जैसे सूरज तम हरे, उदया होय प्रकाश।। 16

 

मन बुधि श्रद्धा आस्था, शरणागत भगवान।

ज्ञान द्वार कल्मष धुले, खुलें मुक्ति प्रतिमान।। 17

 

पावन हो जब आत्मा, आता है समभाव।

सज्जन, दुर्जन, गाय इति, मिटे भेद का भाव।। 18

 

मन एकाकी सम हुआ, वह जीते सब बंध।

ब्रह्म ज्ञान जो पा गए,फैली पुण्य सुगंध।। 19

 

सुख-दुख में स्थिर रहे, नहीं किसी की चाह।

मोह, भ्रमादिक से विरत,गहे ब्रह्म की  राह।। 20

 

इन्द्रिय आकर्षण नही, चरण-शरण हरि लीन।

आनन्दित हो आत्मा, कभी न हो गमगीन।। 21

 

दुख-सुख भोगें इन्द्रियाँ, ज्ञानी है निर्लिप्त।

आदि-अंत है भोग का, कभी न हो संलिप्त।। 22

 

सहनशील हैं जो मनुज, काम-क्रोध से दूर।

जीवन उसका ही सुखी, चढ़ें न पेड़ खजूर।। 23

 

सुख का अनुभव वे करें, जो अन्तर् में लीन।

योगी है अंतर्मुखी, ब्रह्म भाव लवलीन।। 24

 

संशय,भ्रम से हैं परे, करे आत्म से प्यार।

सदा जीव कल्याण में, दें जीवन उपहार।। 25

 

माया, इच्छा से परे, रहें क्रोध से दूर।

रहें आत्म में लीन जो,मिलती मुक्ति  जरूर।। 26

 

भौंहों के ही मध्य में, करें दृष्टि का ध्यान।

स्वत्व प्राण व्यापार को, वश में कर ले ज्ञान।। 27

 

इन्दिय बुधि आधीन हो, रखे मोक्ष का लक्ष्य।

ऐसा योगी जगत में, ज्ञानी आत्मिक दक्ष।। 28

 

मैं परमेश्वर सृष्टि का, मैं देवों का मूल।

जो समझें इस भाव से, बने आत्म निर्मूल।। 29

 

इस प्रकार श्रीमद्भगवतगीता का “ध्यान योग” भक्तिवेदांत का पांचवा अध्याय समाप्त।

 © डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

Rakeshchakra00@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुजित साहित्य # 70 – मला वाटले भेटशील एकदा …. ☆ श्री सुजित कदम

श्री सुजित कदम

☆ साप्ताहिक स्तंभ – सुजित साहित्य #70 ☆ 

☆ मला वाटले भेटशील एकदा …. ☆ 

मला वाटले, भेटशील एकदा नंतर नंतर

कळले नाही, कसले तूझे हे जंतरमंतर…!

 

येते म्हणाली, होतीस तेव्हा जाता जाता

किती वाढले, दोघांमधले अंतर अंतर…!

 

रोज वाचतो, तू दिलेली ती पत्रे बित्रे

भिजून जाते, पत्रांमधले अक्षर अक्षर…!

 

तूला शोधतो, अजून मी ही जिकडेतिकडे

मला वाटते, मिळेल एखादे उत्तर बित्तर…!

 

स्वप्नात माझ्या, येतेस एकटी रात्री रात्री

नको वाटते, पहाट कधी ही रात्री नंतर…!

 

उभा राहिलो, ज्या वाटेवर एकटा एकटा

त्या वाटेचाही, रस्ता झाला नंतर नंतर…!

 

विसरून जावे, म्हणतो आता सारे सारे

कुठून येते, तूझी आठवण नंतर नंतर…!

 

मला वाटले, भेटशील एकदा नंतर नंतर

कळले नाही, कसले तूझे हे जंतरमंतर…!

 

© सुजित कदम

पुणे, महाराष्ट्र

मो.७२७६२८२६२६

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – सूर संगत ☆ सूर संगीत राग गायन (भाग १२) – राग~ वसंत ☆ सुश्री अरूणा मुल्हेरकर

सुश्री अरूणा मुल्हेरकर

☆ सूर संगीत राग गायन (भाग १२) – राग~वसंत ☆ सुश्री अरूणा मुल्हेरकर ☆ 

सूरसंगतराग~वसंत

ऋतुचक्रांतील वसंत ऋतूचे आगमन झाले की शिशीरांत निष्पर्ण झालेल्या सृष्टीत नवचैतन्य येते. वृक्ष वल्लरींना नवी पालवी फुटून सर्वत्र निसर्ग बहरास येतो. संगीतांतील वसंत रागाचे ह्या ऋतूशी फार जवळचे नाते आहे असे म्हटले तर वावगे ठरणार नाही. वसंताचे अवरोही स्वर कानावर पडले की उत्साहाचे वातावरण निर्माण झालेच पाहीजे.असा हा राग वसंत!

ह्या रागासंबंधी फार मनोरंजक अशी आख्यायिका आहे. असे म्हणतात की बूढन मिश्र नावाच्या एका गायकाने पटमंजीरी हा राग गायला आणि त्याच्या प्रभावाने एक प्रचंड वृक्ष निष्पर्ण झाला. हा चमत्कार पाहून सर्व मंडळी आश्चर्यचकित झाली.  तत्कालीन राजाने त्याच्या या गायनकौशल्यावर खूष होऊन त्याला बक्षीशीही दिली,परंतु त्याचवेळी जयदेव या गायकाला ही बातमी समजल्यावर त्याने वसंत राग आळवून पर्णविरहीत वृक्षावर पुन्हा नवीन पालवी नार्माण केली. वसंत ऋतूतील नवी पालवी आणि हा राग याचे असे हे अतूट नाते आहे. गीत गोविंद या जयदेवाच्या अमर ग्रंथातील”ललित लवंगलता परिशीलन कोमल मलय समीरे” ही अष्टपदी म्हणजे वसंत ऋतूचे सुंदर वर्णन आहे, ती वसंत रागांत गायली तर अधिक मनभावन ठरते.

हा आल्हाददायक राग वसंत ऋतूत केव्हाही गावा, मात्र इतर वेळी तो मुख्यत्वेकरून रात्रीच्या अंतीम प्रहरी गाण्याची/वाजविण्याची प्रथा आहे.

चैत्र~ वैशाख हा वसंत ऋतूचा काळ असला तरी माघातल्या वसंत पंचमीपासून फाल्गुनी पौर्णिमेपर्यंत वसंतोत्सव साजरा केला जातो. या वसंतोत्सवाला फाग म्हणतात. त्यामुळे राधा~कृष्णाच्या रासक्रीडा नृत्य ~संगीतांतून सांगातली जाते.अब्दूलकरीमखाॅं साहेबांची “फगवा ब्रीज खेलनको चलोरी” ही वसंतातली बंदीश आजही पेश केली जाते.’नबी के दरबार’ हा वसंतांतील बडा ख्याल गंगूबाई हनगल, माणिक वर्मा यांच्याकडून रेडिओवर बर्‍याचदां ऐकल्याचे स्मरते.

वसंतच्या शास्त्रीय स्वरूपाबाबत प्राचीन काळापासून बरेच मतभेद आहेत. असे म्हणतात की गंधार व निषाद कोमल असलेला काफी थाटात गायला जात असे. कवी जयदेवाच्या गीतगौविंदमध्ये हा राग असा आहे. जग्गनाथपूरीच्या मंदीरांतही अजूनही काफी थाटातला वसंत गायला जातो. मात्र सध्या प्रचलित असलेला वसंत  पूर्वी थाटांतील आहे. यांतही दोन प्रकार आहेत. एका प्रकारात दोन मध्यम व शुद्ध धैवत घेऊन पंचम वर्ज्य केला जातो तर दुसरा प्रकार संपूर्ण मानला जातो. कितीही वाद असले तरी दोन्ही मध्यमांचा प्रयोग करणारा ललित अंगाचा वसंतच आज अधिक प्रचलित आहे.

वादी व संवादी स्वर अनुक्रमे तार षड्ज व पंचम असे आहेत, शुद्ध धैवताच्या प्रकारांत पंचम वर्ज्य असल्यामुळे शुद्ध मध्यम संवादी मानतात.

या रागाचे वैशिष्ट्य असे की षड्जापर्यंत अवरोह झाल्यावर लगेच शुद्ध मध्यम मुक्तपणे व स्वतंत्र घेतला जातो व नंतर मींडेच्या सहाय्याने ‘नी (ध)(म)(ध) नी सां’ असा आरोह केला जातो.राग ओळखण्याचे हे व्यवच्छेदक लक्षण आहे. उत्तरांगप्रधान असलेला हा राग स्वरसप्तकाच्या उत्तरांगांत अधिक खुलतो.

ह्या वसंत किंवा बसंत रागाबरोबर बसंतबहार, बसंतहिंडोल, बसंती~केदार असे बरेच जोड राग आहेत. कुमार गंधर्वांनी गौरी बसंत तर रातंजनकरबुवांनी बसंत मुखारी हे राग लोकप्रिय करून ठेवले आहेत.

“केतकी गुलाब जूही मन बसंत फूले” ही बसंत बहारची बंदीश प्रसिद्ध आहे. मंदारमाला नाटकांतील पं.राम मराठे आणि प्रसाद सावकार यांची “बसंतकी बहार आयी” ही जुगलबंदी न ऐकलेला श्रोता विरळाच! सर्व सामान्यांसाठी बसंतचे उदाहरण घ्यायचे झाले तर देवदास चित्रपटांतील माधुरी दिक्षित(चंद्रमुखी)हिचे “काहे छेड छेड मोहे गरवा लगाये हे वसंत रागांतील गाण्यावरील नृत्य.

वसंत ऋतूचे स्वागत करणारा आणि कलावंतांच्या विशेष पसंतीचा आणि अतिशय प्राचीन असा हा राग वसंत/बसंत!

क्रमशः ….

©  सुश्री अरूणा मुल्हेरकर

डेट्राॅईट (मिशिगन) यू.एस्.ए.

≈ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य # 87 – हम कुछ तो भी हैं……. ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(वरिष्ठ साहित्यकार एवं अग्रज श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी स्वास्थ्य की जटिल समस्याओं से  सफलतापूर्वक उबर रहे हैं। इस बीच आपकी अमूल्य रचनाएँ सकारात्मक शीतलता का आभास देती हैं। इस कड़ी में प्रस्तुत है आपकी होली के रंग की एक रचना हम कुछ तो भी हैं……. । )

☆  तन्मय साहित्य  #87 ☆

 ☆ हम कुछ तो भी हैं……. ☆

छद्मसिरी साहित्य शिरोमणि

ये भी, वो भी हैं

नीरज, निराला भले नहीं

पर हम कुछ तो भी हैं।

 

फोटो छपती है अपनी

प्रतिदिन अखबारों में

नाम हमारा चर्चित

साहित्यिक फ़नकारों में

पदम सिरी मिलने की

उम्मीदें हमको भी है।

दिनकर नीरज…….।।

 

सोशल मीडिया पर भी

तो हम ही हम छाएँ हैं

कितने ही सम्मान

यहाँ पर हमने पाएँ हैं,

मोबाईल ने सम्मानों की

फसलें बो दी है।

दिनकर नीरज…….।।

 

लाज शर्म संकोच छोड़

मुँह मिट्ठू स्वयं बनें

पाने को अमरत्व, सतत

जारी प्रयास अपने,

कविताई के विकट

संक्रमण के हम रोगी हैं

दिनकर नीरज…….।।

 

बात करो मत उसकी

वो हमसे ही सीखा है

क्या सरजन है उसका

रूखा, सूखा, फीका है,

हम तो कर देते अमान्य

लिखता वह जो भी है।

दिनकर नीरज……..।।

 

रोज रोज आते सुंदर

कविताओं के सपने

साधें शब्दजाल से

सब को, हो जाएँ अपने

लिखा, भूख – रोटी पर

खुद कविताएँ रो दी है।

दिनकर नीरज…….।।

 

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश0

मो. 9893266014

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – यात्रा संस्मरण ☆ कुमायूं – 8 – बिनसर ☆ श्री अरुण कुमार डनायक

श्री अरुण कुमार डनायक

(श्री अरुण कुमार डनायक जी  महात्मा गांधी जी के विचारों केअध्येता हैं. आप का जन्म दमोह जिले के हटा में 15 फरवरी 1958 को हुआ. सागर  विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने के उपरान्त वे भारतीय स्टेट बैंक में 1980 में भर्ती हुए. बैंक की सेवा से सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृति पश्चात वे  सामाजिक सरोकारों से जुड़ गए और अनेक रचनात्मक गतिविधियों से संलग्न है. गांधी के विचारों के अध्येता श्री अरुण डनायक जी वर्तमान में गांधी दर्शन को जन जन तक पहुँचाने के  लिए कभी नर्मदा यात्रा पर निकल पड़ते हैं तो कभी विद्यालयों में छात्रों के बीच पहुँच जाते है. पर्यटन आपकी एक अभिरुचि है। इस सन्दर्भ में श्री अरुण डनायक जी हमारे  प्रबुद्ध पाठकों से अपनी कुमायूं यात्रा के संस्मरण साझा कर रहे हैं। आज प्रस्तुत है  “कुमायूं -8 – बिनसर ”)

☆ यात्रा संस्मरण ☆ कुमायूं -8 – बिनसर ☆ 

बिनसर एक छोटा सा गाँव है और यहीँ क्लब महिंद्रा के वैली रिसार्ट में हम तीन दिन रुके और प्रत्येक दिन सुबह सबेरे पहाड़ी क्षेत्र में सैर का आनन्द लिया । ऐसी ही सुबह की सैर करते समय दो पांडेय बंधु मिल गए। मेहुल पांचवीं में पढ़ते हैं तो उनके चचेरे भाई वैभव पांडे जवाहर नवोदय विद्यालय की सातवीं कक्षा में पढ़ते हैं। मेहुल वैज्ञानिक बनने का इच्छुक है और वैभव बड़ा होकर गणित का शिक्षक बनने का सपना संजोए हुए है। वैभव कहता है सफल जीवन के लिए गणित में प्रवीणता जरुरी है, वैज्ञानिक भी वही बन सकता है जिसकी गणित अच्छी हो। मुझे उसकी बातें अच्छी लगी और थोड़ी आत्मग्लानि भी हुई, कारण मुझे तो गणित से शुरू से, बचपन से ही डर लगता था। गणित की कमजोरी ने मुझे जीवन में मनोवांछित सफलता से दूर रखा और दुर्भाग्य देखिए मुझे रसायनशास्त्र में स्नातकोत्तर अध्ययन भी भौतिक रसायन में करना पड़ा जिसे गणित ज्ञान के बिना समझना मुश्किल है फिर नौकरी भी बैंक में की जहां गणित का गुणा-भाग बहुत जरुरी है।  मैंने भी अपने अनुभव के आधार पर उसकी बात का समर्थन किया। पर्यावरण के विषय में दोनों बच्चों से चर्चा हुई, पर जितना स्कूल की किताबों में उन्होंने पढ़ा वे उसे स्पष्ट तौर से बता तो न सके लेकिन मोटा मोटी-मोटी जानकारी उन्हें थी। शायद गांव के बच्चे ऐसे ही होते हैं, उनमें संवाद क्षमता का अभाव होता है। मैंने अपना थोड़ा सा ज्ञान उन्हें दिया। मैंने बताया कि कैसे हिरण आदि जंगली जानवर पर्यावरण की रक्षा करते हैं। उनके द्वारा खाई गई घांस के बीज दूर दूर तक फैलते हैं और  दौड़ने से खुर पत्थर को मुलायम कर देता है इससे जमीन की पानी सोखने की क्षमता बढ़ती है। बच्चों ने मुझे बिनसर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी देखने की सलाह दी और अनेक जंगली जानवरों, बार्किंग डियर, जंगली बकरी आदि के बारे में बताया। उन्होंने बताया की देवदार का पेड़ काफी उपयोगी है। लकड़ी जलाने के काम आती है और फर्नीचर भी बनता है। बच्चों से मैंने सुंदर लाल बहुगुणा के बारे में पूंछा । उन्हें  एकाएक याद तो नहीं आया पर जब मैंने पेड़ों की कटाई रोकने के योगदान की बात छेड़ी तो मेहुल बोल पड़ा हां चिपको आन्दोलन के बारे में उसने सुना है।

बच्चों को गांधी जी के बारे में भी मालूम है।  गांधी जी के नाम से लेकर उनके माता पिता कानाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, भारत की स्वतंत्रता में उनका योगदान आदि सब वैभव ने एक सांस में सुना दिया। अब मेहुल की बारी थी, उसने गांधी जी की हत्या की कहानी सुनाई कि 30 जनवरी को उन्हें तीन गोलियां मारी गई थी। मैंने पूंछा गांधी जी के बारे में इतना कुछ कैसे जानते हो, वे बोले हम तो गांधीजी के बारे में पुस्तकों में तो पढ़ते ही हैं फिर हमारे   परदादा स्व.श्री हर प्रसाद पाण्डेय (1907-1978 ) स्वतंत्रता सेनानी थे और अल्मोड़ा जेल में भी बंद रहे। हालांकि बच्चों ने उन्हें गांधी जी के साथ जेल में बंद होना बताया पर शायद वे नेहरू जी के साथ बंद रहे। उनकी मूर्ति भी गांव में लगाई गई है। पर मूर्त्ति में लगा उनका नाम पट्ट  छोटा है और उद्घाटनकर्ताओं की पट्टिका बहुत लंबी चौड़ी है।

दोनों बच्चों से मिलकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। वे सवर्ण समुदाय के हैं और तरक्की करना चाहते हैं। उनकी यह सोच मुझे सबसे अच्छी  लगी, अद्भुत व अद्वतीय लगी। ऐसी सोच का मुझे मध्य प्रदेश के सवर्ण छात्रों में अभाव दिखा है और उन्हें भी शनै शनै धार्मिक कट्टरवाद की ओर ढकेला जा रहा है। वैभव को जवाहर नवोदय विद्यालय में , प्रतियोगिता से प्रवेश मिला था, पूरे ब्लाक से उसका अकेला चयन हुआ। दोनों के पिता साधारण कर्मचारी हैं और उन्होंने अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य का जो सपना संजोया है उसे पूरा करने में अपनी ओर से कोताही नहीं बरती है।अब सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके सपने ध्वस्त न होने दें। अगर वैभव सरीखे बच्चे आगे बढ़ेंगे तो देश का भविष्य संवरेगा और यह बच्चे आगे बढ़ें, खूब पढ़ें , तरक्की करें इसकी जिम्मेदारी समाज की है, हम सबकी भी है।

©  श्री अरुण कुमार डनायक

42, रायल पाम, ग्रीन हाइट्स, त्रिलंगा, भोपाल- 39

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares