हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य # 77 – जीवन यह है….. ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(वरिष्ठ साहित्यकार एवं अग्रज  श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी  के 72 वे  जन्म दिवस के अवसर पर  ई – अभिव्यक्ति परिवार की ओर से  आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।  जीवन के बहत्तरवें वर्ष में प्रवेश पर, मंगल भावनाओं सहित आपके ही कुछ दोहे – 

☆  तन्मय साहित्य  #  77 ☆ जीवन की इस जंग में…. ☆ 

इकहत्तर    पूरे   हुए,   बहतरवें   से   भेंट।

सांस-सांस के खेल में,पल-छिन रहे समेट।।

 

हुआ  बराबर  मूलधन, बाकी है बस  ब्याज।

मन में अब चिन्ता नहीं, कल जाएं या आज।।

 

मंगल भावों के लिए, सब के  प्रति  आभार।

अपनों से मिलता रहा, अतुलनीय बहु प्यार।।

 

जीवन की इस जंग में, अगणित हैं  गुण-दोष।

जैसा, जो  प्रभु  ने  दिया,  है  मन  में  संतोष।।

 

मंगलमय नव वर्ष हो, जन-मन मंगल भाव।

पग पग करुणा, प्रेम के, जलते रहें अलाव।।

 

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

1 जनवरी 2021

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश

मो. 9893266014

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा # 28 ☆ तुम कब आओगे ☆ श्री प्रह्लाद नारायण माथुर

श्री प्रहलाद नारायण माथुर

( श्री प्रह्लाद नारायण माथुर जी अजमेर राजस्थान के निवासी हैं तथा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से उप प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। आपकी दो पुस्तकें  सफर रिश्तों का तथा  मृग तृष्णा  काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुकी हैं तथा दो पुस्तकें शीघ्र प्रकाश्य । आज से प्रस्तुत है आपका साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा  जिसे आप प्रति बुधवार आत्मसात कर सकेंगे। इस कड़ी में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता हे राम ! तुम नहीं आये। ) 

 

Amazon India(paperback and Kindle) Link: >>>  मृग  तृष्णा  

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा # 28 ☆ हे राम ! तुम नहीं आये ☆

हे राम ! तुम नहीं आये,

यहां हर गली-मौहल्लें चौराहे पर सैकड़ों रावण प्रकट हो गए,

हर वर्ष रावण को हम जलाते,

मगर जलकर पुर्नजीवित हो जाता, रावण कभी  मरता नहीं||

हे कृष्ण ! तुम नहीं आये,

यहां हर चौराहे, हर गली- मौहल्लें में खुले आम चीरहरण होने लगे हैं,

रोकने की कोशिशे व्यर्थ जाती,

हैवानियत लोगों की बढ़ती जा रही, अब सब की इज्जत पर आ पड़ी ||

हे राम ! अब तो राम तुम आ जाओ,

यहां अब लक्ष्मण जैसा कोई भाई नहीं, यहां अब भाई-भाई दुश्मन है,

भाई-चारा वापस बढ़ाना है,

राम राज्य लाकर लक्ष्मण जैसे भाई बनने की सौगंध दिला जाओ ||

अब तो कृष्ण तुम आ जाओ,

यहां भाई-भाई कौरव हो गए हैं और घर-घर में महाभारत हो रही ,

अपने गीता के ज्ञान से,

भाई-भाई में प्यार-त्याग और सम्मान की शिक्षा का अलख जगा जाओ||

 

©  प्रह्लाद नारायण माथुर 

8949706002
≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कवितेच्या प्रदेशात # 80 – नवीन वर्षा …. ☆ सुश्री प्रभा सोनवणे

सुश्री प्रभा सोनवणे

(आप  प्रत्येक बुधवार को सुश्री प्रभा सोनवणे जी  के उत्कृष्ट साहित्य को  साप्ताहिक स्तम्भ  – “कवितेच्या प्रदेशात” पढ़ सकते  हैं।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – कवितेच्या प्रदेशात # 80 ☆

☆ नवीन वर्षा …. ☆

नवीन वर्षा नवीन  आशा घेवून ये आता

मनात माझ्या सदैव श्रद्धा होवून ये आता

 

जुनाट झाल्या पहाट वेळा  सूर्यास सांगा ना

उन्हात ओल्या दवास ताज्या प्राशून ये आता

 

खुणा सुखाच्या किती विखुरल्या सांडून दुःखाला

तसाच तू ही उनाड वारा होवून ये आता

 

मलाच ठावे कशा कुणाच्या नजरा विषारी त्या

पियुष मिळावे तुझे दयाळा धावून ये आता

 

नवीन वर्षा नकोच आहे फुकटी उधारी ती

तुला हवी ती लगेच रोकड पेरून ये आता

 

© प्रभा सोनवणे

“सोनवणे हाऊस”, ३४८ सोमवार पेठ, पंधरा ऑगस्ट चौक, विश्वेश्वर बँकेसमोर, पुणे 411011

मोबाईल-९२७०७२९५०३,  email- sonawane.prabha@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार # 65 ☆ क़ैद ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा

सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा

(सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी  सुप्रसिद्ध हिन्दी एवं अङ्ग्रेज़ी की  साहित्यकार हैं। आप अंतरराष्ट्रीय / राष्ट्रीय /प्रादेशिक स्तर  के कई पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं ।  सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार शीर्षक से प्रत्येक मंगलवार को हम उनकी एक कविता आपसे साझा करने का प्रयास करेंगे। आप वर्तमान में  एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर, पुणे हैं। आपका कार्यालय, जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है।आपकी प्रिय विधा कवितायें हैं। आज प्रस्तुत है “क़ैद”। )

आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी के यूट्यूब चैनल पर उनकी रचनाओं के संसार से रूबरू हो सकते हैं –

यूट्यूब लिंक >>>>   Neelam Saxena Chandra

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार # 65 ☆

☆ क़ैद ☆

हाँ, बहुत खूबसूरत दिख रहा था वो

इंसान को, दुनिया को,

पर छलनी में फंसा हुआ चाँद

किसी तरह क़ैद से निकलने के लिए

तड़प रहा था…

 

उसे देखकर कितनी सखियों ने

उस दिन अपने उपवास भी तोड़ दिया थे,

और उनके प्रीतम उनका हाथ पकड़ ले गए थे उन्हें भीतर

अपने हाथों से खाना खिलाने के लिए;

पर चाँद तो क़ैद था

छलनी में

और वो उसके पलकों के कोने से

आंसू की कुछ बूँदें

लुढ़ककर उसके गालों को गीला कर रही थीं!

 

न जाने कहाँ से

मुझे सुनाई दे गया उसका वो सुबकना

और मैं उसे सीढ़ी पर चढ़कर

ऊपर टंगी हुई छलनी में से निकाल दिया!

 

वो ख़ुशी-ख़ुशी आसमान में उड़ गया

और अपनी मदमस्त चाल में

घूमने लगा आवारा सा!

 

क़ैद किसे अच्छी लगती है-

चाहें वो कितनी भी खूबसूरत हो?

 

© नीलम सक्सेना चंद्रा

आपकी सभी रचनाएँ सर्वाधिकार सुरक्षित हैं एवं बिनाअनुमति  के किसी भी माध्यम में प्रकाशन वर्जित है।

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक की पुस्तक चर्चा # 87 ☆ व्यंग्य संग्रह – अब तक ७५, श्रेष्ठ व्यंग्य रचनायें – संपादन – डा लालित्य ललित और डा हरीश कुमार सिंह ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(हम प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’जी के आभारी हैं जिन्होने  साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक की पुस्तक चर्चा”शीर्षक से यह स्तम्भ लिखने का आग्रह स्वीकारा। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, अतिरिक्त मुख्यअभियंता सिविल (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी, जबलपुर ) में कार्यरत हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है।  उनका कार्यालय, जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है। इस स्तम्भ के अंतर्गत हम उनके द्वारा की गई पुस्तक समीक्षाएं/पुस्तक चर्चा आप तक पहुंचाने का प्रयास  करते हैं । आप प्रत्येक मंगलवार को श्री विवेक जी के द्वारा लिखी गई पुस्तक समीक्षाएं पढ़  सकते हैं ।

आज प्रस्तुत है व्यंग्य संग्रह “अब तक ७५, श्रेष्ठ व्यंग्य रचनायें” पर श्री विवेक जी की पुस्तक चर्चा। )

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक की पुस्तक चर्चा – अब तक ७५, श्रेष्ठ व्यंग्य रचनायें # 87 ☆ 
पुस्तक चर्चा

पुस्तक – व्यंग्य संग्रह – अब तक ७५, श्रेष्ठ व्यंग्य रचनायें

संचयन व संपादन –  डा लालित्य ललित और डा हरीश कुमार सिंह

प्रकाशक – इंडिया नेट बुक्स गौतम बुद्ध नगर, दिल्ली

पृष्ठ – २३६

मूल्य – ३०० रु

☆ पुस्तक चर्चा – व्यंग्य संग्रह – अब तक ७५, श्रेष्ठ व्यंग्य रचनायें – संचयन व संपादन –  डा लालित्य ललित और डा हरीश कुमार सिंह ☆ समीक्षा – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र☆

लाकडाउन अप्रत्याशित अभूतपूर्व घटना थी. सब हतप्रभ थे. किंकर्त्व्यविमूढ़ थे. कहते हैं यदि हिम्मत न हारें तो जब एक खिड़की बंद होती है तो कई दरवाजे खुल जाते हैं. लाकडाउन से जहां एक ओर रचनाकारो को समय मिला, वैचारिक स्फूर्ति मिली वहीं उसे अभिव्यक्त करने के लिये इंटरनेट के सहारे सारी दुनियां का विशाल कैनवास मिला. डा लालित्य ललित वह नाम है जो अकेले बढ़ने की जगह अपने समकालीन मित्रो को साथ लेकर दौड़ना जानते हैं. वे सक्रिय व्यंग्यकारो का एक व्हाट्सअप समूह चला रहे हैं. देश परदेश के सैकड़ो व्यंग्यकार इस समूह में उनके सहगामी हैं. इस समूह ने अभिनव आयोजन शुरू किये. प्रतिदिन एक रचनाकार द्वारा नियत समय पर एक व्यंग्यकार की नयी रचना की वीडीयो रिकार्डिंग पोस्त की जाने लगी. उत्सुकता से हर दिन लोग नयी रचना की प्रतीक्षा करने लगे, सबको लिखने, सुनने, टिप्पणिया करने में आनंद आने लगा. यह आयोजन ३ महीने तक अविराम चलता रहा. रचनायें उत्कृष्ट थी. तय हुआ कि क्यो न लाकडाउन की इस उपलब्धि को किताब का स्थाई स्वरूप दिया जाये, क्योंकि मल्टी मीडिया के इस युग में भी किताबों का महत्व यथावत बना हुआ है. ललित जी की अगुआई में हरीश जी ने सारी पढ़ी गई रचनायें संग्रहित की गईं, वांछित संपादन किया गया. इस किताब में स्थान पाना व्यंग्यकारो में प्रतिष्ठा प्रश्न बन गया. इ्डिया नेटबु्क्स ने प्रकाशन भार संभाला, निर्धारित समय पर महाकाल की नगरी उज्जैन में भव्य आयोजन में विमोचन भी संपन्न हुआ. देश भर के समाचारो में किताब बहुचर्चित रही.

अब तक पचहत्तर में अकारादि क्रम में अजय अनुरागी की रचना लॉकडाउन में फंसे रहना, अजय जोशी की छपाक लो एक और आ गया, अतुल चतुर्वेदी की कैरियर है तो जहान है,  अनीता यादव की रचना ऑनलाइन कवि सम्मेलन के साइड इफेक्ट, अनिला चाड़क की रचना करोना का रोना, अनुराग बाजपाई की रचना प्रश्न प्रदेश बनाम उत्तर प्रदेश, अमित श्रीवास्तव की भैया जी ऑनलाइन, अरविंद तिवारी की खुद मुख्तारी के दिन, अरुण अरुण खरे की रचना साब का मूड,  अलका अग्रवाल नोट नोटा और लोटा, अशोक अग्रोही की रचना करोना के सच्चे योद्धा, अशोक व्यास चुप बहस चालू है, आत्माराम भाटी सपने में कोरोना,आशीष दशोत्तर संक्रमित समय और नाक का सवाल, मेरी राजनीतिक समझ कमलेश पांडे, मेरा अभिनंदन कुंदन सिंह परिहार, 21वीं सदी का ट्वेंटी ट्वेंटी  केपी सक्सेना दूसरे, मैं तो पति परमेश्वर हूं जी गुरमीत बेदी, नाम में क्या रखा है चन्द्रकान्ता, चीन की लुगाई हमार गांव आई जय प्रकाश पांडे,  अगले जन्म मोहे खंबानी कीजो जवाहर चौधरी, बाप रे इतना बुरा था आदमी टीका राम साहू, टथोफ्रोबिया  दिलीप तेतरवे, जाने पहचाने चेहरे दीपा गुप्ता शामिल हैं.

कहानी कान की देवकिशन पुरोहित, हे कोरोना कब तक रोएं तेरा रोना देवेंद्र जोशी, पिंजरा बंद आदमी और खुले में टहलते जानवर निर्मल गुप्त, टांय टांय फिस्स नीरज दैया, हिंदी साहित्य का नया वाद कोरोनावाद पिलकेंद्र अरोड़ा, बहुमत की बकरी प्रभात गोस्वामी, स्थानांतरण मस्तिष्क का प्रमोद तांबट, सुन बे रक्तचाप प्रेम जनमेजय, यस बास प्रेमविज, सेवानिवृति का संक्रमण काल बल्देव त्रिपाठी, मन के खुले कपाट बुलाकी शर्मा, मेरा स्कूल ब्युटीफुल भरत चंदानी, जी की बात मलय जैन, आवश्यकता गरीब बस्ती की मीनू अरोड़ा, हिंदी साहित्य की मदद मुकेश नेमा, श्रद्धांजलि की ब्रेकिंग न्यूज़ मुकेश राठौर, छबि की हत्या मृदुल कश्यप, और सपने को सिर पर लादे चल पड़ा रामखेलावन गांव की ओर रण विजय राव, यमलोक में सन्नाटा रतन जेसवानी, चालान रमाकांत ताम्रकार, छूमंतर काली कंतर रमेश सैनी, बुरी नजर वाले रवि शर्मा मधुप,  झक्की मथुरा प्रसाद रश्मि चौधरी, डरना मना है राकेश अचल, करोना से मरो ना राजशेखर चौबे,  वाह री किस्मत राजेंद्र नागर,  स्वच्छ भारत राजेश कुमार,  लॉकडाउन में आत्मकथा लिखने का टाइम रामविलास जांगिड़,  पांडेय जी बन बैठे जिलाधिकारी गाजियाबाद लालित्य ललित, कोरोना वायरस वर्षा रावल के लेख हैं

फॉर्मेट करना पड़ेगा वायरस वाला 2020 विवेक रंजन श्रीवास्तव, आई एम अनमैरिड वीणा सिंग, सरकार से सरकार तक वेद प्रकाश भारद्वाज, रतन झटपट आ और करोड़पति बन वेद माथुर, दीपिका आलिया और मेरी मजबूरी शरद उपाध्याय, नैनं छिद्यन्ति शस्त्राणि श्याम सखा श्याम, करोना तुम कब जाओगे संजय जोशी, टीपूजी से कपेजी संजय पुरोहित, अंगुलीमाल का अहिंसा का नया फंडा संजीव निगम, मैडम करुणा की प्रेस कान्फ्रेंस संदीप सृजन,  हमाई मजबूरी जो है समीक्षा तैलंग, तस्वीर बदलनी चाहिये  सुदर्शन वशिष्ठ, रुपया और करोना सुधर केवलिया, लॉकडाउन के घर में सुनीता शानू, मन लागा यार फकीरी में सुनील सक्सेना, तुम क्या जानो पीर पराई सुषमा राजनीति व्यास, लाकडाउन में तफरी सूरत ठाकुर, भाया बजाते रहो स्वाति श्वेता, क्वारंटाइन वार्ड स्वर्ग में हनुमान मुक्त, मैं तो अपनी बैंक खोलूंगा पापा हरीश कुमार सिंह और अस्पताल में एंटरटेनमेंट हरीश नवल के व्यंग्य सम्मलित हैं.

जैसा कि व्यंग्य लेखों के शीर्षक ही स्पष्ट कर रहे हैं किताब के अधिकांश  व्यंग्य करोना पर केंद्रित तत्कालीन पृष्ठभूमि के हैं. जब भी भविष्य में हिन्दी साहित्य में कोरोना काल के सृजन पर शोध कार्य होंगे इस किताब को संदर्भ ग्रंथ के रूप में लिया ही जायेगा यह तय मानिये. आप को इन व्यंग्य लेखो को पढ़ना चाहिये. देखना सुनना हो तो यूट्यूब खंगालिये शायद लेखक के नाम या व्यंग्य के नाम से कहीं न कही ये व्यंग्य सुलभ हों. क्योकि हर व्यंग्य का वीडियो पाठ मैंने व्हाट्सअप ग्रुप पर कौतुहल से देखा सुना है. बधाई सभी सम्मलित रचनाकारो को, जिनमें वरिष्ठ, कनिष्ठ, नियमित सक्रिय, कभी जभी लिखने वाले, महिलायें, इंजीनियर, डाक्टर, संपादक, सभी शामिल हैं. बधाई संपादक द्वय को और प्रकाशक जी को.

समीक्षक .. विवेक रंजन श्रीवास्तव

ए १, शिला कुंज, नयागांव, जबलपुर ४८२००८

मो ७०००३७५७९८

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 79 ☆ आसवांशी वैर ☆ श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 79 ☆ आसवांशी वैर ☆

का हजारो आसवांशी वैर केले ?

हे कसे गर्भात त्यांचे खून झाले ?

 

आसवे ही वाढती तुमच्याच देही

हा खरातर आसवांचा दोष नाही

 

ह्या मिठाला जागणाऱ्या आसवांना

पाहिले मी गूढ काही सांगतांना

 

भावना ह्या आसवांना भेटल्यावर

भेटल्याची खूण दिसते पापण्यांवर

 

हर्ष होता आसवांच्या हालचाली

जाणुनी घेण्यास आली ती खुशाली

 

हुंदका दाटून येता ती प्रवाही

सोडली ना साथ त्यांनी ही कधीही

 

वार देहावर कुठे झाला तरीही

भार वाही फक्त होती आसवे ही

 

© अशोक श्रीपाद भांबुरे

धनकवडी, पुणे ४११ ०४३.

ashokbhambure123@gmail.com

मो. ८१८००४२५०६, ९८२२८८२०२८

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ लेखनी सुमित्र की – दोहे ☆ डॉ राजकुमार तिवारी “सुमित्र”

डॉ राजकुमार तिवारी ‘सुमित्र’

(संस्कारधानी  जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ राजकुमार “सुमित्र” जी  को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी  हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया।  वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। आज प्रस्तुत हैं आपके अप्रतिम दोहे । )

✍  लेखनी सुमित्र की – दोहे  ✍

याद  कदाचित कहीं पर, आई होगी खूब ।

इसलिए तो मन यहां, उतर आया है डूब।।

 

बंधन में बांध तुझे, क्या मेरा अधिकार।

यही अनुग्रह है बहुत, जतलाते हो प्यार ।।

 

कोई बंदिश कब रखी, रक्खा पूजा भाव ।

पूजन भी बंधन लगे, फूलों से भी घाव।।

 

मन पर भारी बोझ है, वातावरण मलीन।

अवश विवश – सा हो रहा, तन जैसे तटहीन ।।

 

डूब रहा हूं बिंदु में, दहक रही है देह।

नाग नहीं  दिखते कहीं, फन काढ़े संदेह ।।

 

ओ मन मेरे देख रे, मत हिम्मत तू हार ।

बुला रहा है राजपथ, छोड़ गली गलहार।।

 

© डॉ राजकुमार “सुमित्र”

112 सर्राफा वार्ड, सिटी कोतवाली के पीछे चुन्नीलाल का बाड़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ अभिनव गीत # 31 – कई चित्र बादल के …☆ श्री राघवेंद्र तिवारी

श्री राघवेंद्र तिवारी

(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी  हिन्दी, दूर शिक्षा ,पत्रकारिता व जनसंचार,  मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित । 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘​जहाँ दरक कर गिरा समय भी​’​ ( 2014​)​ कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। ​आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है।  आज पस्तुत है आपका अभिनव गीत “कई चित्र बादल के … ”। )

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 30– ।। अभिनव गीत ।। ☆

☆ कई चित्र बादल के … ☆

सूरज की किरनों को

ऐसे मत टाँक री

फिसल रहा आँखों से

इन्द्र का पिनाक* री

 

खुद की परछाई जो

दुविधा में छोटी है

उसको इतना छोटा

ऐसे मत आँक री

 

ऐंठ रही धूप तनिक

खड़ी कमर हाथ धरे

देखती दुपहरी को

ऊँची कर नाक री

(रेखाचित्र  – श्री राघवेंद्र तिवारी ) 

कई चित्र बादल के

बनते- बिगड़ते हैं

लगे दबा दशानन

बाली की काँख री

 

छाया छत से छूटी

टंगी दिखी छींके पर

लगा छींट छप्पर की

जा गिरी छमाक री

 

घिर आई शाम धूप

फुनगी पर पहुँच गई

पीली उम्मीद बची

एक-दो छटाँक री

 

हौले-हौले नभ में

उतर रहा चन्द्रमा

लगता है लटक रही

मैदा की गाँकरी

* पिनाक= धनुष, शिव जी का धनुष, यहाँ आशय सिर्फ धनुष से है!

©  श्री राघवेन्द्र तिवारी

26-12-2020

संपर्क​ ​: ई.एम. – 33, इंडस टाउन, राष्ट्रीय राजमार्ग-12, भोपाल- 462047​, ​मोब : 09424482812​

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ जय प्रकाश पाण्डेय का सार्थक साहित्य # 77 ☆ व्यंग्य – अलबेले एडमिन सरकार ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय

श्री जय प्रकाश पाण्डेय

(श्री जयप्रकाश पाण्डेय जी   की पहचान भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी के अतिरिक्त एक वरिष्ठ साहित्यकार की है। वे साहित्य की विभिन्न विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनके  व्यंग्य रचनाओं पर स्व. हरीशंकर परसाईं जी के साहित्य का असर देखने को मिलता है। परसाईं जी का सानिध्य उनके जीवन के अविस्मरणीय अनमोल क्षणों में से हैं, जिन्हें उन्होने अपने हृदय एवं साहित्य में  सँजो रखा है । आज प्रस्तुत है एक सार्थक व्यंग्य  “अलबेले एडमिन सरकार“। ) 

☆ जय प्रकाश पाण्डेय का सार्थक साहित्य # 77 ☆

☆ व्यंग्य – अलबेले एडमिन सरकार ☆

एडमिन तो एडमिन है। एडमिन नहीं रहेंगे तो व्यंग्य विधा का बंटाधार हो जाएगा, इसलिए ग्रुप में रहना है तो एडमिन से खुचड़ नहीं करना लल्लू। एडमिन जो कहे मान लेना, क्योंकि एडमिन सोशल मीडिया का सर्वशक्तिमान राजा होता है उसके तरकस में तरह-तरह के विषेले तीर रहते हैं,वह जब एडमिन बनता है तो अचानक उसके चमचे पैदा हो जाते हैं।उसका मोबाइल बिजी हो जाता है, उसे हर बात में सर सर कहना जरूरी है, कोई भरोसा नहीं वो किस बात से नाराज हो जाए और आपको ग्रुप से निकाल दे, इसलिए एडमिन जो कहे उसे सच  मान लो भले हर सदस्य को लगे कि ये सरासर झूठ है।अहंकारी एडमिन की आदत होती है वो किसी की नहीं सुनता। अनुशासन बनाए रखने की अपील करते करते किसी को भी निकाल देता है और किसी को भी जोड़ लेता है,वो सौंदर्य प्रेमी होता है इसलिए सुंदरता का सम्मान करता है और उनके सब खून माफ कर देता है।

दुर्भाग्यवश एडमिन को उसके अपने घर में मजाक झेलना पड़ता है और उसकी बीबी उसका मोबाइल तोड़ने की धमकी देती रहती है। बीबी बात बात में उसको डांटती है कि कैसा झक्की आदमी हैं कि दिनों रात मोबाइल में ऊंगली घिसता रहता है, घर के कोई काम नहीं करता और तिरछी ऊंगली करके घी चुरा लेता है। बाहर वालों से तो मक्खन लगी चिकनी चुपड़ी बात करता है और घर वालों के प्रति चिड़चिड़ा रहता है। इन दिनों व्यंग्य के ग्रुप बनाने का फैशन चला, एक व्यक्ति यदि दस बारह जगह एडमिन नहीं है तो कचरा व्यंंग्यकार कहलाता है।

एक व्यंग्य का घूमने वाला समूह बना था जिसमें सब अपने आपको नामी-गिरामी व्यंंग्यकार समझते थे, एक नेता टाइप का मेम्बर किसी बात पर बहस करने लगा तो उस ग्रुप के मठाधीश ने अपने तुंदियल एडमिन को आर्डर दिया कि इस नेता टाइप को तुरंत उठा कर फेंक दो ग्रुप से।‌ तुंदियल एडमिन ने उसे अर्श से फर्श पर पटक दिया। घायल नेता टाइप के उस आदमी ने विरोधियों के साथ मिलकर एक नया ग्रुप बना लिया जिसमें पुराने ग्रुप के सब मेम्बर को जोड़ लिया और सात आठ नामी-गिरामी हस्तियों को एडमिन बना दिया। ग्रुप चल निकला। लोग जुड़ते गए… अच्छा विचार विमर्श होता। जीवन में अनुशासन और मर्यादा की खूब बातें होती, फिर नेता जी टाइप का वो मुख्य एडमिन अन्य दंद- फंद के कामों में बिजी हो गया तो उसने दो बहुरुपिए एडमिन बना लिए ।वे प्रवचन देने में होशियार निकले। बढ़िया चलने लगा, समूह में नये नये प्रयोग होने लगे, और ढेर सारे लोग जुड़ते गए । अनुशासन बनाए रखने की तालीम होती रहती,नये नये विषयों पर शानदार प्रवचनों से व्यंंग्यकारों को नयी दृष्टि मिलने लगी, विसंगतियों और विद्रूपताओं पर ध्यान जाने लगा।

इसी दौरान एक महत्वाकांक्षी व्यंंग्यकारा का ग्रुप में प्रवेश हुआ। उनकी आदत थी कि वो हर बड़े व्यंंग्यकार के मेसेन्जर में घुस कर खुसुर फुसुर करती, तो बड़े नामी गिरामी ब्रांडेड व्यंंग्यकार गिल्ल हो जाते। सबको खूब मज़ा आने लगा, मुख्य एडमिन का ध्यान भंग हो गया, मुख्य एडमिन अचानक संभावनाएं तलाशने लगे। हर समूह में ऐसा देखा गया है कि मुख्य एडमिन को जो लोग पटा कर रखते हैं उन्हें ग्रुप में मलाई खाने की सुविधा रहती है। पता नहीं क्या बात हुई कि ऐन मौके पर अनुशासन सामने खड़ा हो गया और अनुशासन के चक्कर में धोखे से एक बहुरुपिए एडमिन ने उन व्यंग्यकारा को हल्की सजा सुना दी और कुछ दिन के लिए समूह से निकाल दिया, मुख्य एडमिन ने जब ये बात सुनी तो वो आगबबूला हो गया, रात को ढाई बजे सब एडमिनों को ग्रुप के बाहर का रास्ता दिखा दिया। दोनों बहुरुपिए एडमिनों ने रातों-रात एक नया ग्रुप बनाया, भगदड़ मच गई, सारे यहां से वहां हो गये। जब अकेले मुख्य एडमिन बचे तो उन्होंने बचे सदस्यों को भी बाहर कर अपने समूह का विसर्जन कर दिया। नये बने ग्रुप में धीरे धीरे मनमानी होने लगी, एडमिनों का अंहकार फूलने लगा, तो फिर यहां से कुछ लोग भागकर दूसरे ग्रुप में चले गए और कुछ ने अपने नये ग्रुप बनाकर एडमिन का सुख भोगने लगे, ऐसा क्रम चल रहा है और चलता रहेगा जब तक वाट्स अप बाबा के दरबार में एडमिनों को अपना नया दरबार लगाने की छूट मिलेगी।

© जय प्रकाश पाण्डेय

416 – एच, जय नगर, आई बी एम आफिस के पास जबलपुर – 482002  मोबाइल 9977318765
(टीप- रचना में व्यक्त विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं।)
≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ निधि की कलम से # 29 ☆ मोम का गुड्डा ☆ डॉ निधि जैन

डॉ निधि जैन 

( डॉ निधि जैन जी  भारती विद्यापीठ,अभियांत्रिकी महाविद्यालय, पुणे में सहायक प्रोफेसर हैं। आपने शिक्षण को अपना व्यवसाय चुना किन्तु, एक साहित्यकार बनना एक स्वप्न था। आपकी प्रथम पुस्तक कुछ लम्हे  आपकी इसी अभिरुचि की एक परिणीति है। आपका परिवार, व्यवसाय (अभियांत्रिक विज्ञान में शिक्षण) और साहित्य के मध्य संयोजन अनुकरणीय है। आज प्रस्तुत है  आपकी एक भावप्रवण  कविता  “मोम का गुड्डा”।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆निधि की कलम से # 29 ☆ 

☆ मोम का गुड्डा ☆

मेरे मोम के गुड्डे की बात क्या कहूँ,

उसकी फूलों जैसी मुस्कान क्या कहूँ,

दिन में सूरज जैसा रूप क्या कहूँ,

रात की चाँदनी जैसी कोमलता क्या कहूँ,

सुन्दर सजीला रूप क्या कहूँ।

 

मेरे मोम के गुड्डे की बात क्या कहूँ,

उसकी फूलों जैसी मुस्कान क्या कहूँ,

वर्षों किया इंतज़ार क्या कहूँ,

हर दिन हर पल रो-रो कर काटे क्या कहूँ,

इतनी खुशियों की सौगात लेकर आया है क्या कहूँ।

 

मेरे मोम के गुड्डे की बात क्या कहूँ,

उसकी फूलों जैसी मुस्कान क्या कहूँ,

इतना प्यार मुझे दिया है क्या कहूँ,

मेरे मोम के गुड्डे में प्यार करने वाला दिल है,

मेरे मोम के गुड्डे में खेलने, कूदने वाला नटखट मन है।

 

मेरे मोम के गुड्डे की बात क्या कहूँ,

उसकी फूलों जैसी मुस्कान क्या कहूँ,

पल में हँसने, पल में रोने वाला मासूम मन है,

हर्ष उल्लास से भरता सुन्दर तन है,

वो मोम का गुड्डा कोई और नहीं मेरा प्यारा बेटा आरुष है।

 

मेरे मोम के गुड्डे की बात क्या कहूँ,

उसकी फूलों जैसी मुस्कान क्या कहूँ,

इस सौगात के लिए भगवान् का धन्यवाद क्या कहूँ,

न जाने कितने जन्मों से कितने रिश्तों में हमसाथ था वो आरुष है क्या कहूँ,

कभी वो मेरा बेटा, भाई, बहन के रिश्तों में बंधा था, सूरज की पहली किरण (आरुष) क्या कहूँ।

 

मेरे मोम के गुड्डे की बात क्या कहूँ,

उसकी फूलों जैसी मुस्कान क्या कहूँ।

 

©  डॉ निधि जैन,

पुणे

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares