(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है जिंदगी की हकीकत बयां करती एकअतिसुन्दर कविता “नयी सदी का सूरज”।)
(वरिष्ठतम साहित्यकार आदरणीय डॉ कुन्दन सिंह परिहार जी का साहित्य विशेषकर व्यंग्य एवं लघुकथाएं ई-अभिव्यक्ति के माध्यम से काफी पढ़ी एवं सराही जाती रही हैं। हम प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – “परिहार जी का साहित्यिक संसार” शीर्षक के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहते हैं। डॉ कुंदन सिंह परिहार जी की रचनाओं के पात्र हमें हमारे आसपास ही दिख जाते हैं। कुछ पात्र तो अक्सर हमारे आसपास या गली मोहल्ले में ही नज़र आ जाते हैं। उन पात्रों की वाक्पटुता और उनके हावभाव को डॉ परिहार जी उन्हीं की बोलचाल की भाषा का प्रयोग करते हुए अपना साहित्यिक संसार रच डालते हैं।आज प्रस्तुत है आपका एक बेहद सार्थक व्यंग्य ‘मरम्मत वाली सड़क। सर, जब मैंने आपकी मरम्मत वाली सड़क की कल्पना की तो उसके पास ही तालाब भी नहीं मिला जिसका जिक्र है किन्तु, पता चला है उसमें मछली पालन भी हो रहा है और उससे सिंचाई भी ?इस सार्थक व्यंग्य रचना के लिए डॉ परिहार जी की लेखनी को सादर नमन।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – परिहार जी का साहित्यिक संसार # 80 ☆
☆ व्यंग्य – मरम्मत वाली सड़क ☆
छोटा इंजीनियर और ठेकेदार सरपंच की पौर में दो खटियों पर धरे हैं। कागज पर गाँव तक एक सड़क बनी है, उसी की मरम्मत के सिलसिले में आये हैं। सबेरे से तीन चार घंटे भटकते रहे, लेकिन सड़क कहीं हो तो मिले। आजकल गाँवों में भी ढाबे खुल गये हैं जहाँ अंडा-मुर्गी से लेकर अंग्रेजी दारू तक सब मिल जाता है, सो सुस्वादु भोजन करके सरपंच की खटिया पर झपकी ले रहे हैं। गाँव की सेवा के लिए आये हैं तो और कहाँ जाएं? कहने की ज़रूरत नहीं कि ढाबे का बिल ठेकेदार साहब ने चुकाया।
सरपंच जी पधारे तो इंजीनियर साहब ने उबासी लेते हुए अपना दुखड़ा रोया—‘सबेरे से ढूँढ़ते ढूँढ़ते पाँव टूट गये। इन ससुरी सड़कों के साथ यही मुश्किल है। बन तो जाती हैं लेकिन मिलती नहीं। हमारे कागजों में साफ लिखा है कि सड़क सन चार में बनी थी। तीन साल पहले मरम्मत हुई थी, तब भी नहीं मिली थी। इंजीनियर सत्संगी साहब आये थे, ढूँढ़ ढूँढ़ कर परेशान हो गये। आखिरकार, बिना मिले ही मरम्मत करनी पड़ी।’
इंजीनियर साहब ठेकेदार साहब का परिचय कराते हैं, कहते हैं, ‘ये हमारे ठेकेदार साहब हैं। इन्हीं को मरम्मत का ठेका मिला है। ये हमारे लिए ठेकेदार नहीं, भगवान हैं, गरीबपरवर हैं, करुणानिधान हैं। कितने कर्मचारियों की बेटियों की शादी इन्होंने करायी, कितने कर्मचारियों को जेल जाने से बचाया। बड़े बड़े लोगों के ड्राइंगरूम में इनकी पैठ है। बड़े बड़े अफसरों के दफ्तर में बिना घंटी बजाये घुस जाते हैं। संकट में सब इन्हीं को याद करते हैं। डिपार्टमेंट में इनकी इज्जत बड़े साहब से ज्यादा है। बड़े साहब से क्या मिलने वाला है?
‘एक अफसर दत्ता साहब आये थे। अपने को बड़ा ईमानदार समझते थे। इनको धमकी दे दी कि ब्लैकलिस्ट कर देंगे। इनके पक्ष में पूरे डिपार्टमेंट ने हड़ताल कर दी। कहा कि दत्ता साहब भ्रष्ट हैं। उनका ट्रांसफर हो गया। फेयरवेल तक नहीं हुई। हमारे ठेकेदार साहब को कोई हिला नहीं सकता। ऐसा प्रताप है इनका। देश के विकास का तो हमें ठीक से पता नहीं, लेकिन कर्मचारियों का विकास ठेकेदारों की कृपा से ही हो रहा है।’
सरपंच जी ने श्रद्धाभाव से ठेकेदार साहब को देखा। ठेकेदार साहब ने गद्गद होकर हाथ जोड़े।
इंजीनियर साहब बोले, ‘बड़ी परेशानी होती है। यहाँ से साठ सत्तर किलोमीटर पर एक तालाब है। दो तीन साल पहले उसे गहरा करने और घाट बनाने का काम निकला था। हमारे एक साथी दो दिन तक उसे ढूँढ़ते रहे, लेकिन उसे नहीं मिलना था सो नहीं मिला। लाचार ऐसे ही काम पूरा करना पड़ा।’
सरपंच जी आश्चर्य से बोले, ‘बिना मिले ही काम हो गया? ‘
इंजीनियर साहब दुखी भाव से बोले, ‘क्या करें? एलाटमेंट हो गया तो क्या उसे ‘लैप्स’ हो जाने दें? कितनी मुश्किल से एलाटमेंट होता है। पूरे डिपार्टमेंट के पेट का सवाल है। नीचे से लेकर ऊपर तक सब एलाटमेंट का इंतजार करते हैं। तो अब सड़क न मिले तो क्या सब के पेट पर लात मार दें? ये हमारे ठेकेदार साहब कैसे पलेंगे, और ये नहीं पलेंगे तो हम कैसे पलेंगे? इसलिए मरम्मत तो होगी, सड़क को जब मिलना हो मिलती रहे।’
शाम को इंजीनियर साहब और ठेकेदार साहब गाँव का निरीक्षण करने निकले। देखा, सड़कें, तालाब और बिल्डिंग बनाने की बहुत गुंजाइश है। विकास बहुत कम हुआ है इसलिए बहुत से कामों को अंजाम दिया जा सकता है। सर्वे करके रिपोर्ट बना ली जाए, बाकी काम डिपार्टमेंट में हो जाएगा। ठेकेदार साहब सहमत हैं। दफ्तर में बैठे बैठे सब काम हो जाएगा। यहाँ पैसा खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। लौट कर साहब लोगों से बात करनी पड़ेगी।
लौट कर इंजीनियर साहब सरपंच से बोले, ‘यहाँ तो काम की बहुत गुंजाइश है। एक बार काम हो जाए तो मरम्मत चलती रहेगी। सब पलते रहेंगे।’
फिर बोले, ‘पाँच सात मजदूरों को बुला लें। कागजों पर अँगूठा लगवा लेते हैं। सड़क की मरम्मत का काम पुख्ता करना पड़ेगा। लोकल लोगों के सहयोग के बिना काम नहीं चलेगा। लेकिन हम किसी के साथ अन्याय नहीं करेंगे। अँगूठा लगाने के बदले सभी को एक दिन की मजूरी दी जाएगी। किसी का हक छीना नहीं जाएगा। जैसे हमारा पेट, वैसेइ उनका।’
☆ Anonymous Litterateur of Social Media # 35 (सोशल मीडिया के गुमनाम साहित्यकार # 35) ☆
Captain Pravin Raghuvanshi—an ex Naval Officer, possesses a multifaceted personality. Presently, he is serving as Senior Advisor in prestigious Supercomputer organisation C-DAC, Pune. He is involved in various Artificial Intelligence and High-Performance Computing projects of national and international repute. He has got a long experience in the field of ‘Natural Language Processing’, especially, in the domain of Machine Translation. He has taken the mantle of translating the timeless beauties of Indian literature upon himself so that it reaches across the globe. He has also undertaken translation work for Shri Narendra Modi, the Hon’ble Prime Minister of India, which was highly appreciated by him. He is also a member of ‘Bombay Film Writer Association’.
Captain Raghuvanshi is also a littérateur par excellence. He is a prolific writer, poet and ‘Shayar’ himself and participates in literature fests and ‘Mushayaras’. He keeps participating in various language & literature fests, symposiums and workshops etc. Recently, he played an active role in the ‘International Hindi Conference’ at New Delhi. He presided over the “Session Focused on Language and Translation” and also presented a research paper. The conference was organized by Delhi University in collaboration with New York University and Columbia University.
In his naval career, he was qualified to command all types of warships. He is also an aviator and a Sea Diver; and recipient of various awards including ‘Nao Sena Medal’ by the President of India, Prime Minister Award and C-in-C Commendation.
Captain Pravin Raghuvanshi is also an IIM Ahmedabad alumnus.
His latest quest involves social media, which is filled with rich anonymous literature of nameless writers, shared on different platforms, like, WhatsApp / Facebook / Twitter / Your quotes / Instagram etc in Hindi and Urdu, he has taken the mantle of translating them as a mission for the enjoyment of the global readers. Enjoy some of the Urdu poetry couplets as translated by him.
☆ English translation of Urdu poetry couplets of Anonymous litterateur of Social Media# 35☆
(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि। संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताeह रविवार को “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आचार्य जी द्वारा रचित ‘छंद सप्तक’। )
असं कधीतरी लिहून गेले होते. तार्किकदृष्ट्या लिहायला सोपं आणि सत्यही, मात्र प्रत्यक्ष असे क्षण निभावणं हे फार कठीण, आतून हलवून सोडणारे! एक काहीतरी जे काही काळ आपल्यासोबत असतं ते मागे सुटत चाललंय ही आर्तता आणि नवीन काहीतरी आपल्याशी जोडलं जाणार असल्याची जाणीव असं काहीतरी पराकोटीच्या वेगळ्या गोष्टींच्या संमिश्रतेत भरून गेलेले हे क्षण… म्हणूनच मन कातर करणारे! निसर्गसुद्धा ह्याला अपवाद नाही… म्हणून तर अशा वेळेला कातरवेळा म्हटलं जातं! आपल्या जाणिवा जागृत असतील तर ‘संधिप्रकाशातील’ ह्या क्षणांत मनाचं आपसूक कातर होणं जाणवतंच! मानवाच्या अशा सूक्ष्म जाणिवांच्या आधारेच रागगायनाच्या शास्त्रनिर्धारित वेळा निश्चित केल्या गेल्या आहेत.
वातावरणातली ही जिवाला वेड लावणारी ‘अपूर्णतेची गोडी’ घेऊनच अवतरणारा ‘मारवा’… कातरवेळचा म्हणजे संध्याकाळचा संधिप्रकाशी राग! षाडव जातीचा हा राग… पंचमवर्जित… नि (रे) ग म(तीव्र) ध नि सां, (रें) नि ध म(तीव्र) ग (रे) सा असे मारव्याचे आरोह-अवरोह आहेत… अर्थातच आपण मारवा थाटाचे सूर पाहिलेत त्यानुसार रे कोमल आणि म तीव्र आहे आणि थाटाचंच नाव रागाला आहे त्यामुळं हा मारवा थाटाचा जनकराग आहे…
ह्या रागाचं वैशिष्ट्य म्हणजे संपूर्ण रागाचा डोलारा हा रिषभ व धैवत ह्या दोन सुरांच्या आधारे पेलला जातो… रे व ध च्या तुलनेमधे आधारस्वर षड्जालाही कमी महत्व असणारा असा हा राग म्हणूनच अत्यंत आर्तभावना जागृत करतो… म्हणूनच कदाचित मनाची कासाविशी जशीच्या तशी उतरते ती मारव्याच्या सुरांतून! अर्थातच दोनच सुरांनी राग नाही उभा राहू शकत त्यामुळं इतर सुरांना टाळता येत नाहीच, परंतू विशेषत: ह्या रागात इतर सूर हे फक्त रे आणि ध ला जोडण्याइतपतच वापरले जातात म्हटलं तर वावगं ठरणार नाही… थांब्याची जागा ही फक्त रे आणि ध हेच सूर आणि अर्थतच हेच त्याचे अनुक्रमे वादी आणि संवादी सूर आहेत.
सुमन कल्याणापुरांचं ‘शब्द शब्द जपुन ठेव बकुळिच्या फुलापरी’ हे गीत त्यातला नेमका भावार्थ ज्या सुरांतून स्पष्ट होईल त्या मारव्याच्या सुरांतच विश्वनाथ मोरे ह्या संगीतकारांनी बांधलेलं आहे आणि जीवनातलं एक मोठं तत्वज्ञान अधोरेखित करणारं ‘स्वरगंगेच्या काठावरती वचन दिले तू मला’ हेही हृदयनाथांनी मारव्याच्या सुरांत चपखलपणे सजवलं आहे. ‘मावळत्या दिनकरा’ किंवा ‘मायेविण बाळ क्षणभरी न राहे’ ही गीतं मात्र मारव्याची आठवण करून देतादेता पुढे इतर सुरांना सामावून घेत वेगळा रंग निर्माण करतात.
साज और आवाज ह्या चित्रपटातलं ‘पायलिया बावरी’ आणि कोतवाल साब मधलं ‘ना फूलों की दुनिया’ ही गीतंही वेगळ्या ढंगानं जवळपास ह्याच सुरांत रंगलेली! साथी रे भूल ना जाना मेरा प्यार हे गाणं मात्र मारव्याच्या सुरावटीतून उमलताना पुढे मात्र इतर सुरांच्या सोबतीने इतकी प्रचंड वेगवेगळी वळणं घेतं कि गायकासाठी ते ‘चॅलेंज’ ठरावं!
सुरवातीच्या भागांमधे चर्चा केल्यानुसार भारतीय शास्त्रीय संगीताची सूक्ष्मतेतून उलगडत जाणारी महानता आपल्याला मारवा, पुरिया आणि सोहनी ह्या तीन रागांमधूनही जाणवेल. तीनही रागांचे आरोह अवरोह अगदी तेच, मात्र प्रत्येक राग संपूर्ण वेगळा दिसतो.
मारव्याचा संपूर्ण डोलारा पेलून धरणारा रे व ध हे पुरियामधे अगदी दुर्बल होऊन जातात, ग वरून सा वर येताना आणि नि वरून म वर येताना अनुक्रमे रे आणि ध ला अलगद स्पर्श करायचा इतकंच त्यांचं स्थान! प्रवासात काही गावांच्या नावाची पाटी दिसते पण आपली गाडी त्या गावाकडे वळून तिथे थांबत नाही, फक्त मधे ते गाव लागतं म्हणून तिथून गाडी न्यावी लागते तसाच हा प्रकार! ग आणि नि हे पुरियाचे वादी संवादी स्वर! थोडक्यात दोंहीतले महत्त्वाचे आणि दुर्बल स्वर हे अगदी विरुद्ध आहेत.
सोहनीचं चलन तर आणखीनच वेगळं! त्याचं केंद्रस्थान हे वरचा म्हणजे तारषड्ज आणि विस्तारक्षेत्रही मुख्यत्वे त्याच्या आसपासच! शिवाय रागाच्या चलनामधेही मारवा व पूरियापेक्षा भिन्नता आहेच. ह्या तीनही रागांचा थाट मारवाच आहे मात्र मारवा व पुरिया हे संध्याकाळचे संधिप्रकाश राग तर सोहनी हा मध्यरात्री नंतरचा राग आहे.
भारतीय शास्त्रीय संगीतातील हे बारकावे अनुभवता आले तर त्याहून मोठा आनंद नाही.
(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी की वर्ष 2021 के आगमन के अवसर पर एक भावप्रवण कविता “नव वर्ष तुम्हारा अभिनंदन“। हमारे प्रबुद्ध पाठक गण प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे। )
☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा # 22 ☆
☆ नव वर्ष तुम्हारा अभिनंदन☆
सदियों से जग करता आया नववर्ष तुम्हारा अभिनंदन
नई आशा ले करता आया पूजन आराधन विनत नमन
सबके मन में है उत्सुकता नववर्ष तुम्हारे आने की
सुख प्रद नवीनता की खुशियां अपने संग संग में लाने की
आओ दे जाओ नवल दृष्टि इस जग में रहने वालों को
बेमतलब छोटे स्वार्थो हित आपस में उलझने वालों को
आओ लेकर नूतन प्रकाश इस जग को स्वर्ग बनाने को
जो दीन दुखी शोषित वंचित उन सब को सुखी बनाने को
आवश्यक लगता, हो परिवर्तन जन मन के सोच विचारों में
विद्वेश ना हो सद्भाव बढे आपस के सब व्यवहारों में
उन्नति हो सबको मिले सफलता सब शुभ कारोबारों में
आनंद दायिनी खबरें ही पढ़ने को मिले अखबारों में
जो कामनाएं पूरी न हुई उनको अब नव आकाश मिले
जो बंद अंधेरे कमरे हैं उनको सुखदाई प्रकाश मिले
जो विजय न पाए उनके माथे पर विजय का हो चंदन
सब जग को सुखप्रद शांति मिले नववर्ष तुम्हारा अभिनंदन
(आदरणीया सुश्री शिल्पा मैंदर्गीजी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। आपने यह सिद्ध कर दिया है कि जीवन में किसी भी उम्र में कोई भी कठिनाई हमें हमारी सफलता के मार्ग से विचलित नहीं कर सकती। नेत्रहीन होने के पश्चात भी आपमें अद्भुत प्रतिभा है। आपने बी ए (मराठी) एवं एम ए (भरतनाट्यम) की उपाधि प्राप्त की है।)
☆ जीवन यात्रा ☆ मेरी यात्रा…. मैं अब भी लड़ रही हूँ – भाग -3 – सुश्री शिल्पा मैंदर्गी ☆ प्रस्तुति – सौ. विद्या श्रीनिवास बेल्लारी☆
(सौ विद्या श्रीनिवास बेल्लारी)
(सुश्री शिल्पा मैंदर्गी के जीवन पर आधारित साप्ताहिक स्तम्भ “माझी वाटचाल…. मी अजून लढते आहे” (“मेरी यात्रा…. मैं अब भी लड़ रही हूँ”) का ई-अभिव्यक्ति (मराठी) में सतत प्रकाशन हो रहा है। इस अविस्मरणीय एवं प्रेरणास्पद कार्य हेतु आदरणीया सौ. अंजली दिलीप गोखले जी का साधुवाद । वे सुश्री शिल्पा जी की वाणी को मराठी में लिपिबद्ध कर रहीं हैं और उसका हिंदी भावानुवाद “मेरी यात्रा…. मैं अब भी लड़ रही हूँ”, सौ विद्या श्रीनिवास बेल्लारी जी कर रहीं हैं। इस श्रंखला को आप प्रत्येक शनिवार पढ़ सकते हैं । )
मेरा कॉलेज में जाना मेरे लिए एक उपहार ही था| मैं अकेली कॉलेज नहीं जा सकती थी| एक सहेली साथ हो, तो ही रोज कॉलेज जा सकती थी| समझ लीजिये कोई सहेली नहीं आयी, तो राह देखने के अलावा मैं कुछ भी नहीं कर सकती थी| मेरे पापा ने मेरी तकलीफ जान ली| मुझे देर होती है, यह ध्यान में आने के बाद हमारी प्यारी लूना से कॉलेज तक छोडने को आते थे| पापा मुझे क्लासरूम तक छोडकर जा सकते थे, पर मुझे देखते ही कॉलेज की कई सी भी एक सहेली, चाहे वह पहचान वाली हो या ना हो, मुझे हाथ देने के लिए तैयार रहती थी| सभी मेरी सहेलियाँ बन गयी थी|
कॉलेज में मेरे पापा का हाथ मुझ पर था| सभी लोग सर की लडकी, समझकर ही पहचानते थे| फिर भी कॉलेज में आने के बाद सभी नयी सहेलियाॅं, नये अध्यापक, माहौल भी नया था| शुरू शुरू में, मैं थोडा थोडा घबराती थी| थोडे दिन के बाद मैंने ॲडजस्ट किया| अध्यापक जो बोलते है, सिखाते है, सभी ध्यान से सुनती थी| अध्यापक जैसे कहते है, वैसे करने का मैंने तय किया था|
बारहवी बोर्ड की परीक्षा में थोडा टेन्शन तो था ही| रायटर की मदद लेना, यह तो पक्का था| मेरे लिए एक क्लासरूम खाली रखा था| मैं ओर मेरी रायटर एक डेस्क पर और सुपरवायझर दुसरी डेस्क पर बैठते थे| उन्होंने अपना काम नेकी से निभाया था| रायटर के पास कोई पुस्तक, कागज नहीं है ना, यह जान लिया था| उस वक्त बहुत टेन्शन होती थी| फिर भी मेरी पढाई की तैयारी अच्छी तरह से हुई थी| एक नया अनुभव मुझे मिला| मुझे बारहवी आर्ट्स में ६१% गुण मिले थे|
B.A. का पहला साल अच्छी तरह से चला| लेकिन द्वितीय वर्ष में, मेरी दोनों बहनों की शादी हुई, उस वक्त मुझे कोई भी पढकर नहीं सिखाता था| परिणाम स्वरूप मुझे A.T.K.T. मिली| मेरा इंग्लिश विषय रह गया| मुझे बहुत बुरा लगा| फिर पापा ने मुझे समझाया, आधार दिया| अरे तुम इतनी चिंता क्यों करती हो? ऑक्टोबर परीक्षा में पास होगी ही तू| पापा ने मुझसे अच्छी तरह से पढाई करवाई| फिर रायटर ढूंढना था | मेरे क्लास में ‘अमीना सारा खान’ नाम की लडकी थी| उसके हाथ को पोलिओ हुआ था| दोनों की वेदना, दुख एक ही था| मुझे रायटर चाहिये, यह समझने के बाद उसने अपनी छोटी बहन के साथ मेरी मुलाकात करवा दी| समीना बारहवी कक्षा में थी| रोज शाम को ६ बजे दोनों मिलकर प्रॅक्टीस के दौरान पुराने पेपर्स का उपयोग करके उसे छुडाते थे| समीना ने तो बहुतही अच्छा काम किया था| पेपर में एक भी स्पेलिंग मिस्टेक न करते हुए मैंने जैसे बताया वैसे ही लिखा, और आश्चर्य की बात है कि मुझे ८०% मार्क्स मिले गये|
पढाई के साथ-साथ मैं कॉलेज की वक्तृत्व स्पर्धा में और गॅदरिंग में भाग लेती थी| ११वी कक्षा में प्रतिमा ने मुझसे ‘सायोनारा’ डान्स की तैयारी करवा ली थी| डान्स की सभी ड्रेपरी, सफेद मॅक्सी, ओढनी, पंखा सभी सांगली शहर से लाया था| सब सहेलियों ने मुझे माथे पर बिठाया और नाचने लगी| मेरा डान्स खत्म होने के बाद ‘यही है राइट चॉईस बेबी’ ऐसा ताल लगाया| नारे भी लगा रहे थे| यह सभी मुझे याद है| मेरी वक्तृत्व कला अच्छी होने के कारण सहेलिया मुझसे गाईडन्स लेती थी| मैंने भी मुझे जो-जो आता है, सभी खुले मन से सिखाया| हम सब में मित्रतापूर्ण स्वस्थ प्रतियोगिता थी|
मुझे कॉलेज की आदत हो गयी थी| बहुत सहेलियां मिल गई थी| अध्यापकों की पहचान हो गई थी| किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पडा| मैंने भी अपनी तरफ से सबको संभालकर रखा|
(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य” के माध्यम से हम आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी का एक अत्यंत विचारणीय आलेख ग़ुमशुदा रिश्ते,यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की लेखनी को इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन। कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें। )
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य # 76 ☆
☆ ग़ुमशुदा रिश्ते ☆
‘हक़ीक़त में गुमनाम सपने ढूंढ रही हूं/ अपनों की भीड़ में/ आजकल ग़ुमशुदा ढूंढ रही हूं।’ ग़ुमशुदा… ग़ुमशुदा…ग़़ुमशुदा। जी हां! यह है आज की ज़िंदगी की हक़ीक़त…हर इंसान को तलाश है सुक़ून की, जो अपनों के सान्निध्य व संसर्ग से प्राप्त होता है और सबसे कठिन है … अपनों की भीड़ में से, अपनों को तलाश करना। वे तथाकथित अपने, जो अपने होने का स्वांग रचते हैं और स्वार्थ-साधने के हित आपके आसपास मंडराते रहते हैं। ऐसे लोग तब तक आपके अपने बनकर रहते हैं, जब तक आप किसी पद पर काबिज़ हैं और पद-प्रतिष्ठा के न रहने पर वे आपको पहचानते भी नहीं। यदि आपको उनकी ज़रूरत होती है, तो वे पास से कन्नी काट जाते हैं। यही कटु यथार्थ है ज़िंदगी का; यहां सब रिश्ते-नाते स्वार्थ से जुड़े हैं। रिश्तों की अहमियत रही नहीं… अपने ही अपने बन, अपनों को छलते हैं। चारों ओर अविश्वास का वातावरण व्याप्त है; संदेह, शक़ व आशंका मानव के हृदय में इस प्रकार रचे-बसे हैं कि पति-पत्नी के रिश्ते भी दरक़ रहे हैं। पहले सात फेरों के बंधन को सात जन्मों का पावन बंधन स्वीकार उसका निबाह हर कीमत पर किया जाता था; परंतु अब स्थिति पूर्णत: विपरीत है। एक छत के नीचे रहते हुए, एक-दूसरे के सुख-दु:ख से बेखबर, पति-पत्नी अपना जीवन अजनबी-सम ढोते हैं। उनमें स्नेह, संबंध व सरोकार समाप्त हो चुके हैं। सब अपने-अपने अहम् में डूबे एक-दूसरे को नीचा दिखाने हेतु भावनाओं पर कुठाराघात कर सुक़ून पाते हैं और बच्चे एकांत की त्रासदी झेलते हुए ग़लत राहों पर अग्रसर हो जाते हैं; जहां से लौट पाना मात्र स्वप्न बन कर रह जाता है।
हर इंसान गुमनाम सपनों के पीछे बेतहाशा दौड़ता चला जा रहा है। कम से कम समय में अधिकाधिक धन कमाने की दौड़, जिसके निमित्त वह झोंक देता है अपना जीवन… होम कर देता है अपने स्वप्न… जिसका उदाहरण कॉरपोरेट जगत् के रूप में हम सब के समक्ष है। इस क्षेत्र में काम करने वाले युवा आजकल विवाह के बंधन को अस्वीकारने लगे हैं। यदि वे इस बंधन को पावन समझ स्वीकार भी लेते हैं; तो उनमें चंद दिनों बाद अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, क्योंकि उनकी नज़रों में घर- परिवार की अहमियत होती ही नहीं। उनके बीच पारस्परिक संवाद भी नहीं होता, क्योंकि उनके पास न एक-दूसरे के लिए समय होता है, न ही होती है– एक-दूसरे की दरक़ार। वे दोषारोपण करने का एक भी अवसर नहीं चूकते और एक दिन ज़िंदगी उन्हें उस मुक़ाम पर लाकर खड़ा कर देती है, जहां वे एक-दूसरे की भावनाओं को नकार, स्वतंत्रता से जीवन जीना चाहते हैं… जिसका सबसे अधिक खामियाज़ा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ता है… उन अभागोंं को माता-पिता दोनों का स्नेह व संरक्षण मिल ही नहीं पाता। सो! इन विषम परिस्थितियों में उनका सर्वांगीण विकास कैसे संभव हो सकता है?
हां! यदि बुज़ुर्ग माता-पिता भी उनके साथ रहते हैं, तो वे देर रात तक उनकी राह निहारते रहते हैं। दोनों थके-मांदे, काम का बोझ सिर पर लादे अलग-अलग समय पर घर लौटते हैं और दिन-भर की खीझ एक-दूसरे पर निकाल संतोष पाते हैं। अक्सर बच्चे उनकी बाट जोहते-जोहते सो जाते हैं और वे संडे मम्मी-पापा बन कर रह जाते हैं। यदि बच्चे किसी दिन मान-मनुहार करते हैं, तो उन्हें उनके कोप का भाजन बनना पड़ता है। सो! वे आया व नैनी के प्रति अपने माता- पिता से अधिक स्नेह व आत्मीयता का भाव रखते हैं। जब वे दूसरे बच्चों को अपने माता- पिता के साथ मौज-मस्ती व अठखेलियां करते देखते हैं, तो उनके हृदय का आक्रोश ज्वालामुखी पर्वत के लावे के समान सहसा फूट निकलता है और वे डरे-सहमे से अवसाद की स्थिति में पहुंच जाते हैं और दिन-रात मोबाइल व टी•वी• में खोए रहते हैं…आत्मीय संबंधों- सरोकारों से दूर, आत्म-केंद्रित होकर रह जाते हैं तथा बच्चों व युवाओं की अपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्तता, माता-पिता द्वारा प्रदत्त एकाकीपन के उपहार के रूप में परिलक्षित होती है।
वैसे तो आजकल हर इंसान ग़ुमशुदा है। अतिव्यस्तता के कारण सबके पास समयाभाव रहता है। दोस्तो! आजकल तो इंसान की ख़ुद से भी मुलाक़ात नहीं होती। इक्कीसवीं सदी में मानव मशीन बनकर और संयुक्त परिवार, एकल परिवार के दायरे में सिमट कर रह गए हैं। पति-पत्नी व बच्चे एकल परिवार की इकाई स्वीकारे जाते हैं। हां! इस युग में कामवाली बाईयों का भाग्योदय अवश्य हुआ है। उन्हें मालकिन का दर्जा प्राप्त हुआ है और वे सुख- सुविधाओं का बखूबी आनंद ले रही हैं। उन्हें किसी का तनिक भी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं। यह है, इस सदी की विशेष उपलब्धि…उनका जीवन-स्तर अवश्य काफी ऊंचा हो गया है, क्योंकि उनके बिना तो आजकल गुज़र-बसर की कल्पना करना भी बेमानी है। वैसे भी उनके तो भाव भी आजकल बहुत बढ़ गए हैं। उनसे सबको डर कर रहना पड़ता है। उनकी इच्छा के बिना तो घर में पत्ता भी नहीं हिलता। वे बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपने इशारों पर नचाती हैं। इतना ही नहीं, सगे-संबंधी भी उस घर में दस्तक देते हुए क़तराने लगे हैं।
दुनिया का दस्तूर है साहब! जब तक पैसा है, तब तक सब पूछते हैं…’हाउ आर यू?’ और पैसा खत्म होते ही ‘हू आर यू?’ यह जीवन का कटु यथार्थ है कि ‘हाउ से हू?’ की यात्रा पलक झपकते कैसे सम्पन्न हो जाती है; इंसान समझ ही नहीं पाता और यह स्वार्थ का पहिया निरंतर समय के साथ ही नहीं, पद-प्रतिष्ठा के साथ घूमता रहता है। दौलत में वह चुंबकीय शक्ति है…जो ग़ैरों को भी अपना बना लेती है। सत्य ही तो है, ‘जब दौलत आती है, इंसान खुद को भूल जाता है और जब जाती है, तो ज़माना उसे भूल जाता है।’ धन-संपदा पाकर व्यक्ति अहंनिष्ठ हो जाता है तथा स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्वीकारने लगता है। दूसरों को अपने सम्मुख निकृष्ट समझ, उनकी भावनाओं का निरादर करने लगता है और सबको एक लाठी से हांकने लगता है। उस स्थिति में वह भूल जाता है कि लक्ष्मी चंचला है… एक स्थान पर टिक कर कभी नहीं रहती और जब वह चली जाती है, तो ज़माने के लोग भी अक्सर उससे मुख मोड़ लेते हैं… उसे लेशमात्र भी अहमियत नहीं देते। वास्तव में दोनों स्थितियों में वह एकांत की त्रासदी झेलता है। प्रथम में वह स्वेच्छा से सबसे दूरियां बनाए रखता है और दौलत के न रहने पर तो कोई भी उससे बात करना भी पसंद नहीं करता। यह है नियति उस इंसान की… जिसके लिए दोनों स्थितियां ही भयावह हैं। बिहारी का यह दोहा, ‘कनक-कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय/ इहि पाय बौराय जग, उहि पाय बौराय।’ इंसान बावरा है…धन-संपदा प्राप्त होने पर बौरा जाता है और धतूरा खाने के पश्चात् उसकी सोचने- समझने की शक्ति नष्ट हो जाती है… उसका व्यवहार सामान्य नहीं रह पाता। शायद! इसलिए कहा जाता है कि जिसे ‘मैं’ की हवा लगती है, उसे न दुआ लगती है, न दवा लगती है’ तथा अहंनिष्ठ व्यक्ति दौलत व सुरा-सुंदरी के नशे में आठों पहर धुत्त रहता है। सोने को पाकर और धतूरे को खाकर लोग बौरा जाते हैं, यह कथन सर्वथा सत्य है।
वैसे तो आजकल ‘लिव-इन’ का ज़माना है तथा उसे कोर्ट-कचहरी द्वारा मान्यता प्राप्त है। सो! घर-परिवार तेज़ी से टूट रहे हैं, जिसमें ‘मी टू’ का भी अहम् योगदान है। वर्षों पूर्व के संबंधों को उजागर करने की स्वतंत्रता के कारण हंसते- खेलते परिवार अग्नि की भेंट चढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, आजकल तो पर-स्त्री गमन की भी आज़ादी है, जिसके परिणाम-स्वरूप घर-परिवार में पारस्परिक संबंध व स्नेह-सौहार्द समाप्त हो रहा है। संदेह व अविश्वास के कारण रिश्ते दरक़ रहे हैं। इस विघटन के लिए दोनों दोषी हैं और उनकी समान प्रतिभागिता है। महिलाएं भी कहां कम हैं…वे भी पुरुषों की भांति जीन्स-कल्चर अपना कर, क्लबों व महफ़िलों की शोभा बनने में फ़ख्र महसूस करने लगी हैं। वे अक्सर सड़क व आफिस में शराब के नशे में धुत्त, मदमस्त हो सिगरेट के क़श लगाती व जुआ खेलती नज़र आती हैं, जिसे देखकर मस्तक शर्म से झुक जाता है। शायद! यह सदियों पुरानी दासता और अंकुश का परिणाम व जुनून है, जो सिर चढ़ कर बोल रहा है।
समाज में बढ़ रही अराजकता व विश्रंखलता का मुख्य कारण यह है कि हम परिस्थितियों को बदलने का प्रयास करते हैं; स्वयं को नहीं। इसलिए जीवन में विषम परिस्थितियां व विसंगतियां उत्पन्न होती हैं और जीवन हमें दुआ नहीं, सज़ा-सा लगता है। अहं के कारण पति- पत्नी में स्नेह-सौहार्द रहा नहीं, न ही शेष बचे हैं..आत्मीयता व सामाजिक सरोकार। संवेदनाएं मर चुकी हैं और वे दोनों अकारण एक-दूसरे को नीचा दिखाने हेतु विभिन्न हथकंडे अपनाते हैं, जिसके परिणाम-स्वरूप आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं लेता। वे प्रतिपक्ष के परिजनों पर आक्षेप लगा, कटघरे में खड़ा करने में तनिक भी संकोच नहीं करते। इस गतिविधि में महिलाएं अग्रणी हैं। वे पति व उसके परिवारजनों पर दहेज व घरेलू हिंसा का आरोप लगा, किसी भी पल जेल भिजवाने से लेशमात्र भी ग़ुरेज़ नहीं करती हैं।
कैसा ज़माना आ गया है…’आजकल तो ख़ुद से ही ख़ुद की मुलाकात नहीं होती’ सर्वथा सत्य है। सो! अक्सर यह संदेश दिया जाता है कि ‘इंसान को कुछ समय अपने साथ अवश्य व्यतीत करना चाहिए।’ वास्तव में आत्मावलोकन व अपने अंतर्मन में झांकना सर्वश्रेष्ठ व सर्वोत्तम योग है, आत्म-साक्षात्कार है। एकांत में किया गया चिंतन, आत्मा को परमात्मा से मिलाता है तथा उस स्थिति में पहुंच कर सभी कामनाओं व वासनाओं का अंत हो जाता है…आत्मा का परमात्मा से तादात्म्य हो जाता है। जो व्यक्ति प्रतिदिन अपने द्वारा किए गए कर्मों का आकलन करता है… उसे ज्ञात हो जाता है कि आज तक उसने कैसे कर्म किए हैं? सो! वह सत्कर्मों की ओर प्रवृत्त होता है तथा राग-द्वेष के बंधनों से मुक्ति प्राप्त कर लेता है…अपने मन का मालिक बन जाता है। वह अलौकिक आनंद अथवा अनहद-नाद की स्थिति में रहता है। उसे किसी की संगति की अपेक्षा नहीं रहती। उस स्थिति में वह यही कामना करता है …नैना अंतर आव तू, नैन झांप तोहे लेहुं/ न हौं देखूं ओर को, न तुझ देखन देहुं।’ इस स्थिति में आत्मा का परमात्मा से साक्षात्कार हो जाता है और वह हर पल उस सृष्टि-नियंता के दर्शन पा अलौकिक आनंद की मस्ती में रहती है।
‘सो! खुली आंख से स्वप्न देखिए, ताकि वे गुमनामी के अंधकार में न खो जाएं और जब तक वे साकार न हो जाएं, आप विश्राम न करें…उनके पूर्ण होने पर ही सुख की सांस लें।’ सपनों को साकार करना भी, अपनों की भीड़ में ग़ुमशुदा अर्थात् अपनों की तलाश करने जैसा है। वास्तव में अपने वे होते हैं, जो सदैव आपकी ढाल बनकर आपके साथ खड़े रहते हैं। इतना ही नहीं आपकी अनुपस्थिति में भी वे आपके पक्षधर रहते हैं। सो! स्वार्थ व मतलब के बगैर के संबंधों के का फल मीठा होता है।’ इसलिए नि:स्वार्थ भाव से निष्काम कर्म करने का संदेश दिया गया है। दुनिया की सबसे अच्छी किताब आप स्वयं हैं। ख़ुद को समझ लीजिए, समस्याओं का स्वत: अंत हो जाएगा। सो! अपनी सोच बड़ी व सकारात्मक रखिए। छोटी सोच शंका और बड़ी सोच समाधान को जन्म देती है। इसलिए सुनना सीख लो, सहना व रहना स्वत:आ जाएगा। जिसे सहना आ गया, उसे जीना आ गया। संवाद संबंधों की जीवन-रेखा है। जब आप संवाद करना बंद कर देते हैं; अमूल्य संबंध नष्ट होने लगते हैं, क्योंकि संबंध कभी भी जीतकर नहीं निभाये जा सकते… उनके लिए झुकना व पराजय स्वीकार करना लाज़िमी होता है।
अन्ततः गुमनाम सपनों को तलाशना जितना कठिन है, उससे भी अधिक कठिन है… अपनों की भीड़ में ग़ुमशुदा अर्थात् अपनों को ढूंढना। वैसे तो आजकल हर इंसान ख़ुद से बेखबर है। वह कहां जानता है… वह कौन है, कौन से आया है और इस संसार में उसके जीवन का प्रयोजन क्या है? अज्ञानतावश वह आजीवन उलझा रहता है–माया-मोह के बंधनों में और शाश्वत् संबंधों से बेख़बर, वह लख चौरासी के बंधनों में उलझा रहता है। आइए! अपनों की भीड़ में पहले स्वयं को ढूंढ कर, ख़ुद से मुलाकात करें। उसके पश्चात् उन अपनों को ढूंढें, जो मुखौटा धारण किए रहते हैं… गिरगिट की भांति हर पल रंग बदलते हैं। सो! आजकल किसी पर भी विश्वास करना अत्यंत कठिन व दुष्कर है। ‘कौन अपना कब दग़ा दे जाए’… कोई नहीं जानता। सो! अपने ही घर में दस्तक देते हुए, भ्रमित मानव को अजनबीपन का अहसास होने लगा है…मानो वह ग़ुमशुदा है।