हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ परिहार जी का साहित्यिक संसार # 81 ☆ व्यंग्य – बेख़ुदी के लमहे ☆ डॉ कुंदन सिंह परिहार

डॉ कुंदन सिंह परिहार

(वरिष्ठतम साहित्यकार आदरणीय  डॉ  कुन्दन सिंह परिहार जी  का साहित्य विशेषकर व्यंग्य  एवं  लघुकथाएं  ई-अभिव्यक्ति  के माध्यम से काफी  पढ़ी  एवं  सराही जाती रही हैं।   हम  प्रति रविवार  उनके साप्ताहिक स्तम्भ – “परिहार जी का साहित्यिक संसार” शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते  रहते हैं।  डॉ कुंदन सिंह परिहार जी  की रचनाओं के पात्र  हमें हमारे आसपास ही दिख जाते हैं। कुछ पात्र तो अक्सर हमारे आसपास या गली मोहल्ले में ही नज़र आ जाते हैं।  उन पात्रों की वाक्पटुता और उनके हावभाव को डॉ परिहार जी उन्हीं की बोलचाल  की भाषा का प्रयोग करते हुए अपना साहित्यिक संसार रच डालते हैं।आज  प्रस्तुत है आपका एक  बेहद मजेदार व्यंग्य  ‘बेख़ुदी के लमहे। चित्रकार, कलाकार और ऐसे ही मिलते जुलते पेशे के लोगों की बेखुदी के लमहों के भी क्या कहने? डॉ परिहार सर के लेखनी के जादू ने तो ऐसे पात्र का सजीव शब्दचित्र ही खींच कर रख दिया। इस अतिसुन्दर व्यंग्य रचना के लिए डॉ परिहार जी की लेखनी को सादर नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – परिहार जी का साहित्यिक संसार  # 81 ☆

☆ व्यंग्य – बेख़ुदी के लमहे ☆

तुफ़ैल भाई हमारे शहर के एकमात्र बाकायदा मान्यता-प्राप्त चित्रकार हैं। बाथरूम पेन्टर तो बहुत से होंगे, उनसे हमें क्या लेना-देना।  बाथरूम में मोर नाचा,किसने देखा?

तुफ़ैल भाई अपनी हरकतों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके पास एक छोटी सी कार है जिसे उन्होंने चलता-फिरता कैन्वास बना रखा है। कार पर सब तरफ पेन्टिंग बनी है,जिसमें से कहीं आदमी की आँख, कहीं घोड़े का थूथन, कहीं बैल के सींग नज़र आते हैं। कार में कैन्वास, ब्रश और पेन्ट लादे वे पूरे शहर में घूमते रहते हैं और जहाँ मन होता है वहाँ ब्रश पेन्ट निकालकर शुरू हो जाते हैं। चौराहों पर खड़ी कई गायों की चमड़ी को वे समृद्ध, सुन्दर और मूल्यवान बना चुके हैं। कभी शास्त्री पुल पर कैन्वास टिकाकर पेन्टिंग शुरू कर देते हैं और ट्रैफिक गड़बड़ा जाता है।

तुफ़ैल भाई पक्के कलाकार हैं। जूते वे पहनते नहीं, क्योंकि जूते पहनने से काम बढ़ता है और ध्यान बँटता है। इतना क्या कम है कि कपड़े पहने रहते हैं। एक बार उसमें भी गड़बड़ हो गया। एक पान की दूकान पर पान खाने उतरे तो पता चला कुर्ता तो पहन आये, पायजामा घर में ही छूट गया। लोगों ने वापस उन्हें कार में बन्द कर दिया और एक आदमी को दौड़ा कर घर से पायजामा मंगवाया। अपने शहर के भद्र समाज को वे ऐसे ही संकट में डालते रहते थे।

तुफ़ैल भाई धूम्रपान को रचनाशीलता का ज़रूरी हिस्सा मानते हैं लेकिन वे सिगरेट की बजाय बीड़ी पसन्द करते हैं। उनका मत है कि बीड़ी ज़मीन की चीज़ है, जनता के पास पहुँचने में मददगार होती है।

एक बार वे भारी लफड़े में पड़ गये थे।  अपना कैन्वास-कूची लेकर वे एक भद्र परिवार की विवाहित युवती के पीछे पड़ गये थे। उनका कहना था कि उक्त नारी का सौन्दर्य ‘परफेक्ट’ है और इसलिए कलाकार होने के नाते इच्छानुसार उससे बातचीत करने और उसका चित्र बनाने का उन्हें हक है। मुश्किल यह है कि अभी हमारा समाज कलाकारों की अभीष्ट कद्रदानी नहीं जानता। युवती के परिवार के कुछ मूर्ख युवकों ने तुफ़ैल भाई पर हमला बोल दिया। लड़ाई में उनके चार कैन्वास, छः ब्रश और बायें हाथ की हड्डी काम आयी। वह तो अच्छा हुआ कि उनका दाहिना हाथ बच गया, अन्यथा कला जगत की भारी क्षति हो जाती।

कुछ दिन बाद मैंने अपने घर की मरम्मत कराके उसकी रंगाई-पुताई करायी। घर की सूरत निखर आयी तो घर के लोगों का मन बना कि उसमें एक दो पेन्टिंग टाँगी जाएं। जब आदमी का धन -पक्ष मज़बूत हो जाता है तो उसका ध्यान कला-पक्ष की तरफ जाता है ताकि दुनिया को लगे कि उसके पास माल के अलावा तहज़ीब और नफ़ासत भी है।

हुसेन और रज़ा को टाँगने की अपनी हैसियत नहीं थी, इसलिए तय हुआ कि फ़िलहाल तुफ़ैल भाई को टाँगकर काम चलाया जाए। ‘तुफ़ैल’ नाम भी कुछ ऐसा था कि कमज़ोर नज़र वाला उसे ‘हुसैन’ समझ सकता था। ज़्यादातर लोग पेन्टर का नाम देखकर ही यह निर्णय ले पाते हैं कि पेन्टिंग महत्वपूर्ण है या नहीं।

तुफ़ैल भाई के घर पहुँचा तो पाया कि गेट से लेकर दीवारें तक उनकी कला के नमूनों से सजी हैं। बरामदे में उनका एक चेला गन्दा कुर्ता पहने बेतरह दाढ़ी खुजा रहा था। लगता था किसी भी क्षण उसकी दाढ़ी से पाँच दस जूँ टपक पड़ेंगे।

मैंने उससे कहा कि मैं तुफ़ैल भाई से मिलना चाहता हूँ तो वह दाढ़ी खुजाने के आनन्दातिरेक में आँखें बन्द करके बोला, ‘नामुमकिन’।

मैंने वजह पूछी तो वह हाथ को विराम देकर बोला, ‘उस्ताद आजकल एक महान पेन्टिंग की तैयारी में डूबे हैं। दिन रात उसी के बारे मे सोचते रहते हैं। हर पेन्टिंग के पहले यही हालत हो जाती है। न खाते-पीते हैं, न सोते हैं। एकदम बेख़ुदी की हालत है। दीन-दुनिया का होश नहीं है। जब तक पेन्टिंग पूरी नहीं हो जाती, ऐसा ही जुनून सवार रहेगा। ‘

फिर मेरी आँखों में आँखें डालकर बोला, ‘इस बार जो पेन्टिंग बनेगी वह पिकासो की ‘गुएर्निका’ को पीछे छोड़ देगी। आप देखना, दुनिया भर के पेन्टर उस्ताद को सलाम करने दौड़े आएंगे। ‘

मैंने प्रभावित होकर कहा, ‘मुझे उस्ताद की एक दो पेन्टिंग खरीदनी हैं। ‘

वह ज़ोर से सिर हिलाकर बोला, ‘अभी तो भूल जाइए। उस्ताद की इजाज़त के बिना पेन्टिंग मिलेगी नहीं, और उस्ताद को अभी इस दुनिया में वापस लौटा लाना बहुत मुश्किल है। ‘

फिर वह मुझसे बोला, ‘आइए, आपको उस्ताद की हालत दिखाते हैं। ‘

मैं उसके पीछे हो लिया। एक खिड़की के पास रुककर इशारा करते हुए वह बोला, ‘देखिए। ‘

मैंने खिड़की से झाँका।  अन्दर कमरे में तख्त पर तुफ़ैल भाई ऐसे चित्त पड़े थे जैसे दीन-दुनिया से पूरा रिश्ता ही टूट गया हो। मैंने घबराकर चेले से पूछा, ‘तबियत तो ठीक है?’

वह फिर दाढ़ी खुजाते हुए हँस कर बोला, ‘फिकर की बात नहीं है। ऐसा तो होता ही रहता है। लेकिन परेशानी बहुत होती है। अभी कल उस्ताद के लिए चाय लाकर रखी। थोड़ी देर में देखा कि चाय ज्यों की त्यों रखी है और कूची धोने वाला कप खाली हो गया है। क्या कीजिएगा। कलाकारों के साथ यही मुश्किल सामने आती है। ‘

मैंने मायूस होकर कहा, ‘ठीक है। बाद में आ जाऊँगा। ‘

इतने में तख्त से एक कमज़ोर आवाज़ आयी, ‘कौन है, शेख़ू?’

चेला चमत्कृत होकर बोला, ‘ये सिंह साहब आये हैं, उस्ताद। पेन्टिंग देखना चाहते हैं। ‘

तुफ़ैल भाई उसी तरह आँखें बन्द किये बोले, ‘चाबियाँ लेकर दिखा दे। ‘

चेला एक कील से चाबियाँ उतारकर मुझे एक कमरे में ले गया। वहाँ सैकड़ों पेन्टिंग अलग अलग दीवारों से टिकी थीं। वह इशारा करके बोला, ‘देख लीजिए। ‘

मैंने पेन्टिंग उलट पलट कर देखीं। कुछ समझ में नहीं आया। चेला एक हाथ कमर पर रखे दाढ़ी खुजाता खड़ा था। शर्मिन्दगी से बचने के लिए मैंने ढेर में से दो पेन्टिंग निकाल लीं। चेले से कहा, ‘ये दोनों मुझे पसन्द हैं। ‘

चेला निर्विकार भाव से बोला, ‘उस्ताद से पूछना पड़ेगा। ‘

हम फिर झरोखे पर पहुँचे। तुफ़ैल भाई उसी तरह बेजान पड़े थे। चेला बोला, ‘वो आदिवासियों वाली दो पेन्टिंग लेना चाहते हैं।

तुफ़ैल भाई के ओठों में जुम्बिश हुई। आवाज़ आयी, ‘बीस हज़ार ले ले। ‘

मैंने कुछ शर्मिन्दगी के भाव से कहा, ‘तुफ़ैल भाई, मुझे पाँच छः हज़ार से ज़्यादा की गुंजाइश नहीं है। ‘

लाश में से आवाज़ आयी, ‘मुरमुरा ख़रीदने निकले हैं क्या?’

मैं लज्जित होकर चुप हो गया। तख्त से फिर आवाज़ आयी, ‘पन्द्रह हज़ार दे जाइए। ‘

मैंने कहा, ‘चलता हूँ तुफ़ैल भाई। ख़ामख़ाँ आपको तक़लीफ़ दी। ‘

मैं दरवाज़े से बाहर निकला ही था कि चेले ने पीछे से आवाज़ दी। हम फिर खिड़की पर पहुँचे। तुफ़ैल भाई के शरीर से फिर आवाज़ आयी, ‘दस हज़ार से कम नहीं होगा। वैसे बाज़ार में पचास पचास रुपये वाली भी मिलती हैं। ‘

चेला अपने गुरू को सुनाकर बोला, ‘आपको ये मिट्टी मोल पड़ रही हैं। आर्ट का मोल करना सीखिए, जनाब। एक दिन यही दो पेन्टिंग आपको करोड़पति बना देंगीं। ‘

मैंने कहा, ‘मैं फिर आऊँगा। अभी इजाज़त चाहता हूँ। ‘

तुफ़ैल भाई के मुर्दा जिस्म से फिर आवाज़ आयी, ‘नगद ले ले। ‘

चेले ने छः हज़ार लेकर मुझे दोनों पेन्टिंग एक अखबार में लपेट कर दे दीं।

चलते वक्त मैंने खिड़की के सामने रुककर तुफ़ैल भाई के शरीर को संबोधन करके कहा, ‘चलता हूँ , तुफ़ैल भाई। बहुत बहुत शुक्रिया। ‘

जिस्म से कोई आवाज़ नहीं आयी। पीछे से चेला बोला, ‘किससे बात कर रहे हैं?’

मैंने कहा, ‘तुफ़ैल भाई से। ‘

वह बोला, ‘अब तुफ़ैल भाई कहाँ हैं? वे तो वापस बेख़ुदी की हालत में चले गये हैं। इस वक्त वे इस रोज़गारी दुनिया से ऊपर कला की दुनिया में हैं। आपसे अब उनकी बात नयी पेन्टिंग पूरी होने के बाद ही हो पाएगी। आप ख़ामख़ाँ अपना वक्त ज़ाया कर रहे हैं। ‘

मैं कला की उन दोनों अमूल्य कृतियों को बगल में दबाकर बाहर आ गया।

 

© डॉ कुंदन सिंह परिहार

जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संजय उवाच # 80 ☆ अपरंपार ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के  लेखक  श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।

श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ  हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से आपको  पाठकों का  आशातीत  प्रतिसाद मिला है।”

हम  प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है  इस शृंखला की अगली  कड़ी । ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों  के माध्यम से  हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)
☆ संजय उवाच # 80 ☆ अपरंपार ☆

स्थानीय बस अड्डे के पास सड़क पार करने के लिए खड़ा हूँ। भीड़-भाड़ है। शेअर ऑटो रिक्शावाले पास के उपनगरों, कस्बों, बस्तियों, सोसायटियों के नाम लेकर आवाज़ लगा रहे हैं, अलां स्थान, फलां स्थान, यह नगर, वह नगर। हाईवे या सर्विस रोड, टूटा फुटपाथ या जॉगर्स पार्क। हर आते-जाते से पूछते हैं, हर ठहरे हुए से भी पूछते हैं। जो आगंतुक जहाँ जाना चाहता  है, उस स्थान का नाम सुनकर स्वीकारोक्ति में सिर हिलाता हुआ शेअर ऑटो में स्थान पा जाता है। सवारियाँ भरने के बाद रिक्शा छूट निकलता है।

छूट निकले रिक्शा के साथ चिंतन भी दस्तक देने लगता है। सोचता हूँ कैसे भाग्यवान, कितने दिशावान हैं ये लोग! कोई आवाज़ देकर पूछता है कि कहाँ उतरना है और सामनेवाला अपना गंतव्य बता देता है। जीवन से मृत्यु और मृत्यु उपरांत  की यात्रा में भी जिसने गंतव्य को जान लिया, गंतव्य को पहचान लिया, समझ लिया कि उसे कहाँ उतरना है, उससे बड़ा द्रष्टा और कौन होगा?

एक मैं हूँ जो इसी सड़क के इर्द-गिर्द, इसी भीड़-भड़क्के में रोजाना अविराम भटकता हूँ। न यह पता कि आया कहाँ से हूँ, न यह पता कि जाना कहाँ है। अपनी पहचान पर मौन हूँ, पता ही नहीं कि मैं कौन हूँ।

सृष्टि में हरेक की भूमिका है। मनुष्य देह पाये जीव की गति मनुष्य के संग से ही सम्भव है। यह संग ही सत्संग कहलाता है।

दिव्य सत्संग है पथिक और नाविक का। आवागमन से मुक्ति दिलानेवाले साक्षात प्रभु श्रीराम, नदी पार उतरने के लिए केवट का निहोरा कर रहे हैं। अनन्य दृश्यावली है त्रिलोकी के स्वामी की, अद्भुत शब्दावली है गोस्वामी जी की।

जासु नाम सुमरित एक बारा

उतरहिं नर भवसिंधु अपारा।

सोइ कृपालु केवटहि निहोरा

जेहिं जगु किय तिहु पगहु ते थोरा।।

केवट का अड़ जाना, पार कराने के लिए शर्त रखने का आनंद भी अपार है।

मागी नाव न केवटु आना

कहइ तुम्हार मरमु मैं जाना

चरन कमल रज कहुँ सबु कहई

मानुष करनि मूरि कुछ अहई।

सोचता हूँ, केवट को श्रीराम मिले जिनकी चरणरज में मनुष्य करने की जड़ी-बूटी थी। मुझ अकिंचन को कोई केवट मिले जो श्वास भरती इस देह को मानुष कर सके।

तभी एक स्वर टोकता है, “उस पार जाना है?” कहना चाहता हूँ, “हाँ, भवसागर पार करना है। करा दे भैया…!”

पार जाने की सुध बनी रहे, यही अपरंपार संसार का सार है।

© संजय भारद्वाज

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

writersanjay@gmail.com

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

English Literature – Poetry ☆ Anonymous litterateur of Social Media# 36 ☆ Captain Pravin Raghuvanshi, NM

Captain Pravin Raghuvanshi, NM

☆ Anonymous Litterateur of Social Media # 36 (सोशल मीडिया के गुमनाम साहित्यकार # 36) ☆ 

Captain Pravin Raghuvanshi —an ex Naval Officer, possesses a multifaceted personality. Presently, he is serving as Senior Advisor in prestigious Supercomputer organisation C-DAC, Pune. He is involved in various Artificial Intelligence and High-Performance Computing projects of national and international repute. He has got a long experience in the field of ‘Natural Language Processing’, especially, in the domain of Machine Translation. He has taken the mantle of translating the timeless beauties of Indian literature upon himself so that it reaches across the globe. He has also undertaken translation work for Shri Narendra Modi, the Hon’ble Prime Minister of India, which was highly appreciated by him. He is also a member of ‘Bombay Film Writer Association’.

Captain Raghuvanshi is also a littérateur par excellence. He is a prolific writer, poet and ‘Shayar’ himself and participates in literature fests and ‘Mushayaras’. He keeps participating in various language & literature fests, symposiums and workshops etc. Recently, he played an active role in the ‘International Hindi Conference’ at New Delhi.  He presided over the “Session Focused on Language and Translation” and also presented a research paper.  The conference was organized by Delhi University in collaboration with New York University and Columbia University.

हिंदी साहित्य – आलेख ☆ अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन ☆ कैप्टन प्रवीण रघुवंशी, एन एम्

In his naval career, he was qualified to command all types of warships. He is also an aviator and a Sea Diver; and recipient of various awards including ‘Nao Sena Medal’ by the President of India, Prime Minister Award and C-in-C Commendation.

Captain Pravin Raghuvanshi is also an IIM Ahmedabad alumnus.

His latest quest involves social media, which is filled with rich anonymous literature of nameless writers, shared on different platforms, like,  WhatsApp / Facebook / Twitter / Your quotes / Instagram etc in Hindi and Urdu, he has taken the mantle of translating them as a mission for the enjoyment of the global readers. Enjoy some of the Urdu poetry couplets as translated by him.

☆ English translation of Urdu poetry couplets of  Anonymous litterateur of Social Media# 36☆

❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃

 बुला  रही  हैं  हमें

 तल्ख़ियाँ हक़ीक़त की

 ख़याल-ओ-ख़्वाब की

 दुनिया से अब निकलते हैं..

 

Calling us are the bitter

 realities  of  the  life…

 It’s time to come out of the

 world of dream n euphoria

❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃

 रास्ता है कि कटता

 चला जाता है…

और फ़ासला है कि

 कम ही नहीं होता…

 

The way keeps  

 on  going  past…

But, the damn distance

 never reduces only…

❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃

 

आज परछाईं से पूछ ही लिया,

 क्यों चलती हो तुम मेरे साथ

उसने भी हँस कर कहा,

 और कौन है बता तेरे साथ…!!

 

Today I asked the shadow,

 Why d’you accompany me

It retorted laughingly, tell me

 Who else is there with you!

❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃

  उजालों में तो मिल जाएगा

 कोई  साथ  निभाने  वा‌ला

 तलाश  तो  उनकी  करो

 जो अंधेरे में भी साथ दे…

 

You  will  always  find

 someone  in  the  light

Look for someone who’ll be

 with you even in darkness!

❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃ ❃

© Captain Pravin Raghuvanshi, NM

Pune

≈  Blog Editor – Shri Hemant Bawankar/Editor (English) – Captain Pravin Raghuvanshi, NM ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # 37 ☆ छंद सप्तक ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि।  संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताeह रविवार को  “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आचार्य जी  द्वारा रचित  ‘छंद सप्तक’। )

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # 37 ☆ 

☆ छंद सप्तक ☆ 

दोहा:

उषा गाल पर मल रहा, सूर्य विहँस सिंदूर।

कहे न तुझसे अधिक है, सुंदर कोई हूर।।

*

सोरठा

सलिल-धार में खूब,नृत्य करें रवि-रश्मियाँ।

जा प्राची में डूब, रवि ईर्ष्या से जल मरा।।

*

रोला

संसद में कानून, बना तोड़े खुद नेता।

पालन करे न आप, सीख औरों को देता।।

पाँच साल के बाद, माँगने मत जब आया।

आश्वासन दे दिया, न मत दे उसे छकाया।।

*

कुण्डलिया

बरसाने में श्याम ने, खूब जमाया रंग।

मैया चुप मुस्का रही, गोप-गोपियाँ तंग।।

गोप-गोपियाँ तंग, नहीं नटखट जब आता।

माखन-मिसरी नहीं, किसी को किंचित भाता।।

राधा पूछे “मजा, मिले क्या तरसाने में?”

उत्तर “तूने मजा, लिया था बरसाने में??”

*

©  आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

संपर्क: विश्ववाणी हिंदी संस्थान, ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१,

चलभाष: ९४२५१८३२४४  ईमेल: salil.sanjiv@gmail.com

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – जीवन यात्रा ☆ मेरी यात्रा…. मैं अब भी लड़ रही हूँ – भाग -4 – सुश्री शिल्पा मैंदर्गी ☆ प्रस्तुति – सौ. विद्या श्रीनिवास बेल्लारी

सुश्री शिल्पा मैंदर्गी

(आदरणीया सुश्री शिल्पा मैंदर्गी जी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। आपने यह सिद्ध कर दिया है कि जीवन में किसी भी उम्र में कोई भी कठिनाई हमें हमारी सफलता के मार्ग से विचलित नहीं कर सकती। नेत्रहीन होने के पश्चात भी आपमें अद्भुत प्रतिभा है। आपने बी ए (मराठी) एवं एम ए (भरतनाट्यम) की उपाधि प्राप्त की है।)

☆ जीवन यात्रा ☆ मेरी यात्रा…. मैं अब भी लड़ रही हूँ – भाग -4 – सुश्री शिल्पा मैंदर्गी  ☆ प्रस्तुति – सौ. विद्या श्रीनिवास बेल्लारी☆ 

(सौ विद्या श्रीनिवास बेल्लारी)

(सुश्री शिल्पा मैंदर्गी  के जीवन पर आधारित साप्ताहिक स्तम्भ “माझी वाटचाल…. मी अजून लढते आहे” (“मेरी यात्रा…. मैं अब भी लड़ रही हूँ”) का ई-अभिव्यक्ति (मराठी) में सतत प्रकाशन हो रहा है। इस अविस्मरणीय एवं प्रेरणास्पद कार्य हेतु आदरणीया सौ. अंजली दिलीप गोखले जी का साधुवाद । वे सुश्री शिल्पा जी की वाणी को मराठी में लिपिबद्ध कर रहीं हैं और उसका  हिंदी भावानुवाद “मेरी यात्रा…. मैं अब भी लड़ रही हूँ”, सौ विद्या श्रीनिवास बेल्लारी जी कर रहीं हैं। इस श्रंखला को आप प्रत्येक शनिवार पढ़ सकते हैं । )  

पाठशाला से ही मुझे बहुत स्पर्धाओं में पुरस्कार मिलते थे| सबसे अधिक वक्तृत्व स्पर्धा में मिलता था| शुरू-शुरू में हुई वक्तृत्व स्पर्धा में पाठशाला का एक-एक किस्सा मुझे याद है, ध्यान में है| कर्मवीर भाऊराव पाटील इन पर मैने भाषण किया था| मेंरा नंबर भी आया था, कौंन सा था मालूम नही| पुरस्कार देने का कार्यक्रम शुरू होने पर मेंरा नाम पुकारा गया, हम सब ग्राउंड पर बैठे थे| मै खडी हो गयी| मैं सहेलीके के साथ स्टेज पर जाने वाली थी, तो प्रमुख अतिथी स्टेज से नीचे उतरे| मेंरी पीठ थपथपाकर मुझे पुरस्कार दिया| इतने बडे आदमी होकर मेंरे लिये नीचे उतरे, कितने महान आदमी थे, किसी भी प्रकार का अभिमान नहीं था| यह सब मुझे अभी भी याद है|

ऐसी ही कॉलेज की एक स्मृति है| गॅदरिंग में मेंरा नृत्य करना तय हो गया| में जब F.Y. में थी उस वक्त पुरस्कार देने के समारंभ में माननीय शिवाजीराव भोसले सरजी को कॉलेज ने बुलाया था| उस समारंभ में तीन-चार पुरस्कार मुझे भी मिले थे| मेंरा तय किया हुआ वक्तृत्व, कथाकथन, अंताक्षरी स्पर्धा चलता था| हमारे ग्रुप की प्रमुख मै ही थी| प्रश्नमंजुषा में भी मुझे पुरस्कार मिला था| पुरस्कार लेने के लिए मैं स्टेज पर दो चार बार जाकर पुरस्कार लेकर आई थी, बहुत खुशी से, आनंद से| कितने पुरस्कार लिये है तुमने? मुझे प्यार से कहा| आज भी मुझे उनकी सुंदर आवाज, उन के प्यारे बोल, मुझे दिखाई नही देते, फिर भी मुझे समझ में आया था| उनकी याद से मेंरा दिल अभी भी भर गया है, प्यार की आँखो से| श्री भोसले सरजी ने उनके आधे भाषण में मेरे कृत्य का ही वर्णन किया| इतना प्यार उमड़ आ रहा था कि उन्होंने मुझ पर छोटी सी कविता भी पेश किया| मुझे अभी कुछ याद नहीं, फिर भी उसका अर्थ समझ गया| भगवान मुझे कहते है, तुम्हारी बड़ी-बड़ी सुंदर आँखें मेंरे पास है| फिर भी मेंरा ध्यान तुम्हारे कर्तव्य की ओर है| यह बडा ‘आशयधन’  मेंरी हृदय में अभी भी जागृत है| उसका अंतर्मुख करनेवाला अर्थ, भाव-भावना जिंदगी में मैं कभी भी नही भूलूंगी|

२००७ साल के एप्रिल में, ‘रंगशारदा’ मिरज में मुंबई के क्रियाशील लोगों ने योगा शिविर का आयोजन किया था| उस शिविर में मैंने भी भाग लिया था| शिविर के आखरी दिन बातो-बातो में मैंने कह दिया की, मैं नृत्य सिखाती हूँ| उन सब लोगों को आश्चर्य होने लगा| ‘विशारद’ परीक्षा भी मैं देने वाली हूँ | जुलै में मुझे फोन आया| गुरुपौर्णिमा के दिन उन्होंने पूछा, मुंबई में एक कार्यक्रम में नृत्य करोगी क्या? आने-जाने का खर्चा हम करेंगे| पापा ने हाँ कह दिया| मेंरे मन में डर था, मुंबई जैसे बडे शहर में मेंरा कैसा होगा, यह डर था| मुझे मेंरा ही अंदाजा नही था, लोगों ने मुझे माथे पर चढा दिया| गाना पूरा होने तक नाचना,  हाथों से तालियाँ  बजाना चलता ही रहा था| मेरा मेकअप, मेरा आत्मनिर्भर होना, आत्मविश्वास इतना गाढा था कि, लोगों को मैं अंध हूँ, इस बात का विश्वास ही नहीं होता था| यह तो भगवान की ही कृपा से हुआ था| सभी स्त्रियों ने मेंरे हाथ हाथ में लेकर, मेंरे चेहरे पर, गालों को हाथ लगाकर, प्यार ही प्यार से आँखों को भी हात लगा कर सच का पता लगाया की सच में मैं अंधी हूँ या नही? मुंबई को भी मैंने मिरज जैंसे छोटे शहर की लडकी ने जगा दिया| मैंने मुंबई के लोगों को जीत लिया था| अनेक संस्थाऔं से पुरस्कार मिलते ही रहे, मिलते ही रहे| मुंबई के लोगों के दिल को मैंने जीत लिया था| यह मेरी लडाई मेरे जीने की आशा, प्रेरणा है|

 

प्रस्तुति – सौ विद्या श्रीनिवास बेल्लारी, पुणे 

मो ७०२८०२००३१

संपर्क – सुश्री शिल्पा मैंदर्गी,  दूरभाष ०२३३ २२२५२७५

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुजित साहित्य # 62 – सांजवारा ☆ श्री सुजित कदम

श्री सुजित कदम

☆ साप्ताहिक स्तंभ – सुजित साहित्य #62 ☆ 

☆ सांजवारा ☆ 

अताशा अताशा जगू वाटते

तुझा हात हाती धरू वाटते.

 

नदीकाठ सारा खुणा बोलक्या

तुझ्या सोबतीने फिरू वाटते.

 

किती प्रेम आहे,  नको सांगणे

तुझी भावबोली,  झरू लागते.

 

कितीदा नव्याने तुला जाणले

तरी स्वप्न तुझे बघू वाटते.

 

छळे सांजवारा,  उगा बोचरा

नव्याने कविता,  लिहू वाटते. . !

 

© सुजित कदम

पुणे, महाराष्ट्र

मो.७२७६२८२६२६

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – सूर संगत ☆ सूर संगत (भाग – १२) – भावविभोर भटियार ☆ सुश्री आसावरी केळकर-वाईकर

सुश्री आसावरी केळकर-वाईकर

☆ सूर संगत (भाग – १२) – भावविभोर भटियार ☆ सुश्री आसावरी केळकर-वाईकर ☆  

संगीत जय जय गौरीशंकर नाटकातील विद्याधर गोखल्यांच्या ‘निराकार ओंकार साकार झाला, तये विश्वसंचार हा रंगविला’ ह्या शब्दांतला साकार होणारा ओंकार म्हणजे वसंत देसाईंनी त्यासाठी योजलेली भटियार रागाची धून! ह्या रागाचं रुपडं ‘पूरब से सूर्य उगा, फैला उजियारा’ ह्या शब्दांतही नेमकं जाणवेल. पूर्वी डीडी-नॅशनलवर ‘राष्ट्रीय साक्षरता मिशन’ अधोरेखित करणारं हे सुरेख गीत लागलं कि त्या बालवयातही कान टवकारले जात हातातला उद्योग सोडून डोळे टीव्हीकडं वळायचे ते त्यातील मनाला अक्षरश: खेचून घेणाऱ्या सुरावटीमुळं! पूर्वेला क्षितिजावर साकार होणारं तेजबिंब पियुष पांडेंच्या ह्या शब्दांत उमटलेलं पाहाताना संगीतकार अशोक पत्कींना ते सुरांत सजवताना भटियारची सुरावट आठवावी हे आपल्या भारतीय शास्त्रीय संगीताचं सामर्थ्य! ह्या रागाची शास्त्रनिर्धारित गाण्याची वेळ ही सूर्याचा पहिला किरण पृथीवर पडतानाचीच आहे.

आपण मागच्या भागात पाहिलेल्या संध्याकाळच्या संधिप्रकाशी रागांतल्या सर्वपरिचित मारवा रागाची छटा ह्या सकाळच्या संधिप्रकाशाच्या सीमारेषेवरच्या रागातही शुद्ध धैवत, शुद्ध निषाद व कोमल रिषभाच्या स्वरसंबंधांतून दिसून येतेच… अर्थात भटियारची उत्पत्तीही मारवा थाटातूनच झालेली आहे. मात्र पुढे षड्जावरून वादी असलेल्या शुद्ध मध्यमावरची तेजस्वी झेप व शुद्ध मध्यमावरून पंचमाच्या कुशीत शिरून विसावणं ही गोष्ट आपल्याला एका वेगळ्याच विश्वात घेऊन जाते. पंचमावरून परतताना गंधारवरचा क्षणभर थांबा आणि त्यानंतर पंचमावरून कोमल रिषभावर ओघळणारी मींड म्हणजे झेप घेताना विहंगम होत चंचलतेकडे झुकणाऱ्या मनाला पुन्हा गांभीर्याने स्थिरावायला मदत करणारं साधन!

‘जगाच्या पाठीवर’ ह्या चित्रपटातील ‘जग हे बंदिशाला, कुणी न येथे भला चांगला, जो तो पथ चुकलेला’ किंवा संगीत मत्स्यगंधा नाटकामधील वसंत कानेटकरांचं ‘अर्थशून्य भासे मज हा कलह जीवनाचा’ अशा वरकरणी थोड्याशा हताश, उदास शब्दांनाही ह्या रागाचा रंग शोभून दिसतोच. कारण कुठंतरी अशा हताश क्षणांत होणारे साक्षात्कारच काळरात्र दूर सारत नव्यानं (उगवून)  उभरून, तेजाळून येण्याची चाहूल आणि चेतना घेऊन येतात… म्हणूनच कि काय भटियारमधल्या चैतन्यमय धैवताची ऊर्जा इथेही किमया घडवते.

भटियार रागातील बंदिशी ते रागधूनीवर आधारित सुगम संगीतातील बहुतांशी रचनांमधे उठून दिसणारा शुद्ध धैवत हा मला आजोबांनी नेटकी व साजिरी, देखणी देवपूजा केल्यानंतर समईच्या प्रकाशात उठून दिसणाऱ्या प्रत्येक देवमूर्तीच्या कपाळावरील मधोमध कुंकवाचा ठिपका ल्यायलेल्या नीटस व रेखीव चंदनी टिळ्याची आठवण करून देतो. भटियार रागाची ओळख सांगणाऱ्या जागांपैकी पधनीपधमप हा हिंदोळ फार लडिवाळ आहे… आपल्या मनाला एक सुखदायी झोका देणारा!

आशाबाईंच्या भावगर्भ सुराने सखोल अर्थासहित आपल्यापर्यंत पोहोचवलेल्या, वसंत प्रभूंचा स्वरसाज असलेल्या ‘हरी उच्चारणीं अनंत पापराशी, जातील लयासी क्षणमात्रे’ ह्या ज्ञानोबारायांच्या रचनेचं सार्थस्मरणही ‘भटियार’निमित्तानेच! भक्तिभावाने केलेली ‘सुर’संगत किंवा ‘सूर’संगत दोन्हींतूनही हे साधत असावे.

किशोरीताई आमोणकरांनी केलेला ‘बोलाला विठ्ठल’ अभंगाच्या स्वररचनेच्या धृवपदातील भटियारचा प्रयोग आपल्या मनाला भक्तिरसात चिंब भिजवणारा आहे.  पुढे अंतऱ्यांसाठी मात्र त्यांनी वेगळ्या अनोख्या वाटा धुंडाळल्या आहेत. अर्थातच एखादी स्वरधून ही जेव्हा ‘राग’ म्हणून सादर होत नाही त्यावेळी तिला रागाच्या नियमांचे काही बंधन नसते. ‘राग’ म्हणून गाताना वर्ज्य व विवादी असलेले सूर नजाकतीनं रागाच्याच सुरावटीसोबत वापरून तयार झालेल्या कित्येक रोमांचक स्वररचना आपण उपशास्त्रीय व सुगम संगीतात पाहातो. परंतू एकूणच उपशास्त्रीय व सुगम संगीतातील रचनांकडे स्वतंत्र दृष्टिकोनातून पाहायला हवे. एखाद्या रचनेला अमुक एक ‘रागाधारित’ असं आपण म्हणतो कारण ती सुरावट आपल्याला त्या विशिष्ट रागाची आठवण करून देते म्हणून! मात्र केवळ त्या आठवणीपायी त्या रचनांसारखा तो राग आहे असे म्हणणे मात्र संयुक्तिक होणार नाही.

हा विचार मनात ठेवता हिंदी चित्रपटसंगीताला नवे आयाम देणारा संगीतकार ए. आर. रहमानचे ‘वॉटर’ ह्या चित्रपटातील ‘नैना नीर बहाए’ हे गीत आठवल्याशिवाय राहात नाही. पहिली ओळ अगदी भटियारचं चलन घेऊन आलेली, मात्र दुसऱ्या ओळीतली राग ललतची छटा ही अगदीच चपखल आणि सुखद धक्का देणारी! म्हणून सुगम रचनांमधे केलेले रागांचे प्रयोग पाहायला मजा जरूर येते, मात्र शास्त्रदृष्ट्या रागाची व्याख्या पूर्ण वेगळी असते.

प्रभाकर जोगांनी ‘भटियार’वरच बेतलेले यशवंत देवांचे ‘कोटि कोटि रूपे तुझी’ हे शब्द रागाच्या बाबतीतही खरे ठरावेत. एकच सुरावट कुणाला कशी दिसते, कशी उमजते, कशी सजवावीशी वाटते ही गोष्ट ‘व्यक्ती तितक्या प्रकृती’इतकी विविधता दर्शविणारी आहे आणि एकाच आरोह-अवरोहाच्या परिघात मुक्त संचार करत खरोखरी श्रेष्ठ अशा विविध संगीतसाधकांनी उभी केलेली एकाच रागाची अनंत रूपं ही किमया म्हणजे ‘त्याची’च विविध रूपं नाहीतर काय म्हणावं!!!

 

© आसावरी केळकर-वाईकर

प्राध्यापिका, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत  (KM College of Music & Technology, Chennai) 

मो 09003290324

ईमेल –  asawarisw@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा # 24 ☆ चले गए जो छोड़कर आती उनकी याद ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  के अप्रतिम दोहे “चले गए जो छोड़कर आती उनकी याद“।  हमारे प्रबुद्ध पाठक गण  प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे।  ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा # 24 ☆

☆ चले गए जो छोड़कर आती उनकी याद  ☆

चले गए जो छोड़कर आती उनकी याद

कानों में नित  गूंजते उनके आशीर्वाद

 

सरस्वती की कृपा से जिनको प्रिय साहित्य

दुनिया के उलझाव से दूर वही है नित्य

 

हर एक के मन में सदा उठते अगणित भाव

जो जीवन में डालते रहते कई प्रभाव

 

सदा सत्य होते नहीं सब के सब अनुमान

लक्ष्य प्राप्ति के लिए नित आवश्यक अनुसंधान

 

विपदार्ओ से जूझ जो स्वतः बनाते राह

करने उनका अनुकरण मन नित रख उत्साह

 

रहते सबके साथ भी रहिए जग से दूर

जिसे आत्मविश्वास व सुखी सदा भरपूर

 

कैसे कोई पूर्ण हो उनके मन की चाह

औरों को जो कोसते रह खुद लापरवाह

 

अगर प्रेम का भाव है सुखी तो सब परिवार

दुख चिंता बढ़ती सदा आप पाकर के अधिकार

 

मन को वश में राखिए यदि है खुद से प्यार

मन के वश में हो सदा दुखी हुआ संसार

 

मन की उतनी मानिए सधें जहाँ शुभ काम

सुने न मन की राय वह जिससे हो बदनाम

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी , रामपुर , जबलपुर

vivek1959@yahoo.co.in

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कविता ☆ हुर्डा पार्टी ☆ श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे

श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – केल्याने होत आहे रे ☆

?? हुर्डा पार्टी  ??

लोकमान्य हास्य योग संघाच्या !

साऱ्या सख्या निघालो पार्टीला!

अहो ! कसल्या पार्टीला  ?

हुर्डा पार्टीला  ऽ.ऽ..!!

 

अहो बसा बसा लौकर गाडीत !

जाऊ मस्त गप्पा त्या ठोकीत !

चिमणचारा चाखीत !

हास्य विनोदाला येई ऊत!!

 

सोडून घरादाराची काळजी !

आज आम्ही आमच्या मनमौजी!

 

गाण्यांच्या रंगल्या की हो भेंड्या !

एकमेकींवर करतोय कुरघोड्या !!

 

गुळभेंडी ज्वारीच्या शेतातली !

खुडून कणसं आम्हीआणली !!

 

शेणकुटांची आगटी पेटवुनी !

घेतली कणसं आम्ही भाजूनी !!!

 

खाया बसलो मांडा ठोकुनी !

हुर्ड्याला दही लसनीची चटनी !

ताव मारतोय मस्त साऱ्याजनी !!

 

भन्नाटच हुर्डा पार्टी रंगली !

गाडीवाल्याची हाक कानी आली !

चला चला निघायची वेळ झाली !

अहो..चला चला निघायची वेळ झाली!!

 

लागलो एकमेकींना उठवायला !

हुर्डा खाऊन जडपणा आला !!

 

पण. ! मस्त झाली आपली हुर्डा पार्टी !

सख्यांनो..सांगा बरं.ऽऽऽ..

पुढली कुठं रंगणार आपली पार्टी !!

अहो पुढली कुठं रंगणार आपली पार्टी……हा..हा..हा..हा..

 

©️®️ श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे

सातारा

दिनांक:-९-१-२०२१

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य # 77 ☆ हक़ीक़त में गुमनाम सपने ☆ डॉ. मुक्ता

डॉ.  मुक्ता

(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं  माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं।  साप्ताहिक स्तम्भ  “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक  साहित्य” के माध्यम से  हम  आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी का  एक अत्यंत विचारणीय आलेख हक़ीक़त में गुमनाम सपने।  यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की  लेखनी को  इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन।  कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें। ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य  # 77 ☆

☆ हक़ीक़त में गुमनाम सपने ☆

‘ख़ुद से जीतने की ज़िद्द है मुझे/ मुझे ख़ुद को ही हराना है। मैं भीड़ नहीं हूं दुनिया की/ मेरे अंदर एक ज़माना है।’ वाट्सएप का यह संदेश मुझे अंतरात्मा की आवाज़ प्रतीत हुआ और ऐसा लगा कि यह मेरे जीवन का अनुभूत सत्य है, मनोभावों की मनोरम अभिव्यक्ति है। ख़ुद से जीतने की ज़िद्द अर्थात् निरंतर आगे बढ़ने का जज़्बा, इंसान को उस मुक़ाम पर ले जाता है, जो कल्पनातीत है। यह झरोखा है, मानव के आत्मविश्वास का; लेखा-जोखा है, अहसास व जज़्बात का; भावनाओं और संवेदनाओं का– जो साहस, उत्साह व धैर्य का दामन थामे, हमें उस निर्धारित-निश्चित मुक़ाम पर पहुंचाते हैं, जिसके आगे कोई राह नहीं…केवल शून्य है। परंतु संसार रूपी सागर के अथाह जल में गोते खाता मन, अथक परिश्रम व अदम्य साहस के साथ आंतरिक ऊर्जा को संचित कर हमें साहिल तक पहुंचाता है…जो हमारी मंज़िल है।

‘अगर देखना चाहते हो/ मेरी उड़ान को/ थोड़ा और ऊंचा कर दो / आसमान को’ प्रकट करता है मानव के जज़्बे, आत्मविश्वास व अदम्य साहस को..जहां पहुंचने के पश्चात् भी उसे संतोष का अनुभव नहीं होता। वह नये मुक़ाम हासिल कर, मील के पत्थर स्थापित करना चाहता है, जो आगामी पीढ़ियों में उत्साह, ऊर्जा व प्रेरणा का संचरण कर सके। इसके साथ ही मुझे याद आ रही हैं, 2007 में प्रकाशित ‘अस्मिता’ की वे पंक्तियां ‘मुझ मेंं साहस ‘औ’/ आत्मविश्वास है इतना/ छू सकती हूं/ मैं आकाश की बुलंदियां’ अर्थात् युवा पीढ़ी से अपेक्षा है कि वे अपनी मंज़िल पर पहुंचने से पूर्व बीच राह में थक कर न बैठें और उसे पाने के पश्चात् भी निरंतर कर्मशील रहें, क्योंकि इस जहान से आगे जहान और भी हैं। सो! संतुष्ट होकर बैठ जाना, प्रगति के पथ का अवरोधक है…दूसरे शब्दों में यह पलायनवादिता है। मानव अपने अदम्य साहस व उत्साह के बल पर नये व अनछुए मुक़ाम हासिल कर सकता है।

‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती/ लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती’. .. अनुकरणीय संदेश है… एक गोताखोर के लिए हीरे, रत्न, मोती आदि पाने के निमित्त सागर के गहरे जल में उतरना अनिवार्य होता है। सो! कोशिश करने वालों को कभी पराजय का सामना नहीं करना पड़ता। दीपा मलिक भले ही दिव्यांग महिला हैं, परंतु उनके जज़्बे को सलाम है। ऐसे अनेक दिव्यांगों व अन्य लोगों के उदाहरण हमारे समक्ष हैं, जो हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं। के•बी• सी• में हर सप्ताह एक न एक कर्मवीर से मिलने का अवसर प्राप्त होता है, जिसे देख कर अंतर्मन में अलौकिक ऊर्जा संचरित होती है, जो हमें शुभ कर्म करने को प्रेरित करती है।

‘मैं अकेला चला था जानिब!/ लोग मिलते गये/ और कारवां बनता गया।’ यदि आपके कर्म शुभ व अच्छे हैं, तो काफ़िला स्वयं ही आपके साथ हो लेता है। ऐसे सज्जन पुरुषों का साथ देकर आप अपने भाग्य को सराहते हैं और भविष्य में लोग आपका अनुसरण करने लग जाते हैं…आप सबके प्रेरणा-स्त्रोत बन जाते हैं। टैगोर का ‘एकला चलो रे’ में निहित भावना हमें प्रेरित ही नहीं, ऊर्जस्वित करती है और राह में आने वाली बाधाओं-आपदाओं का सामना करने का संदेश देती है। यदि मानव का निश्चय दृढ़ व अटल है, तो लाख प्रयास करने पर भी कोई आपको पथ- विचलित नहीं कर सकता। इसी प्रकार सही व सत्य मार्ग पर चलते हुए आपका त्याग कभी व्यर्थ नहीं जाता। लोग पगडंडियों पर चलकर, अपने भाग्य को सराहते हैं तथा अधूरे कार्यों को संपन्न कर सपनों को साकार कर लेना चाहते हैं।

‘सपने देखो, ज़िद्द करो’ कथन भी मानव को प्रेरित करता है कि उसे अथवा विशेष रूप से युवा-पीढ़ी को अन्वेषण की राह पर अग्रसर होना चाहिए। सपने देखना व उन्हें साकार करने की ज़िद्द उनके लिए मार्ग-दर्शक का कार्य करती है। ग़लत बात पर अड़े रहना व ज़बर्दस्ती अपनी बात मनवाना भी एक प्रकार की ज़िद्द है, जुनून है…जो उपयोगी ही नहीं, उन्नति के पथ का अवरोधक है। सो! हमें सपने देखते हुए, संभावना पर अवश्य दृष्टिपात करना चाहिए। दूसरी ओर मार्ग दिखाई पड़े या न पड़े… वहां से लौटने का निर्णय लेना अत्यंत हानिकारक है। एडिसन जब बिजली के बल्ब का आविष्कार कर रहे थे, तो उनके असंख्य प्रयास विफल हुए और तब उनके एक मित्र ने उनसे विफलता की बात कही, तो उन्होंने उन प्रयोगों की उपादेयता को स्वीकारते हुए कहा… अब मुझे यह प्रयोग दोबारा नहीं करने पड़ेंगे। यह मेरे पथ-प्रदर्शक हैं…इसलिए मैं निराश नहीं हूं, बल्कि अपने लक्ष्य के निकट पहुंच गया हूं। अंततः उन्होंने आत्मविश्वास के बल पर सफलता अर्जित की।

आजकल अपने बनाए रिकॉर्ड तोड़ कर, नए रिकॉर्ड स्थापित करने के कितने उदाहरण हमें देखने को मिल जाते हैं। कितनी सुखद अनुभूति के होते होंगे वे क्षण …कल्पनातीत है। यह इस तथ्य पर प्रकाश डालता है कि ‘वे भीड़ का हिस्सा नहीं हैं तथा अपने अंतर्मन की इच्छाओं को पूर्ण कर सुक़ून पाना चाहते हैं।’ ये उन महान् व्यक्तियों के लक्षण हैं, जो अंतर्मन में निहित शक्तियों को पहचान कर, अपनी विलक्षण प्रतिभा के बल पर नये मील के पत्थर स्थापित करना चाहते हैं। बीता हुआ कल अतीत है, आने वाला कल भविष्य तथा वही कल वर्तमान होगा। सो! गुज़रा हुआ कल और आने वाला कल दोनों महत्वहीन हैं। इसलिए मानव को वर्तमान में जीना चाहिए, क्योंकि वर्तमान ही सार्थक है। अतीत के लिए आंसू बहाना और भविष्य के स्वर्णिम सपनों के प्रति शंका भाव रखना… हमारे वर्तमान को भी दु:खमय बना देता है। सो! मानव के लिए अपने सपनों को साकार करके, वर्तमान को सुखद बनाने का हर संभव प्रयास करना सर्वश्रेष्ठ व सर्वोत्तम है। इसलिए अपनी क्षमताओं को पहचानें तथा धीर, वीर, गंभीर बनकर समाज को रोशन करें… यही जीवन की उपादेयता है।

‘जहां खुद से लड़ना वरदान है, वहीं दूसरे से लड़ना अभिशाप।’ सो! हमें प्रतिपक्षी को कमज़ोर समझ कर, कभी भी ललकारना नहीं चाहिए, क्योंकि आधुनिक युग में हर इंसान अहंवादी है और अहं का संघर्ष, जहां घर-परिवार व अन्य रिश्तों में सेंध लगा रहा है; दीमक की भांति चाट रहा है; वहीं समाज व देश में फूट डालकर युद्ध की स्थिति तक उत्पन्न कर रहा है। मुझे याद आ आ रहा है, एक प्रेरक प्रसंग… बोधिसत्व, जो बटेर का जन्म लेकर उनके साथ रहने लगे। शिकारी बटेर की आवाज़ निकाल कर, मछलियों को जाल में फंसा कर अपनी आजीविका चलाता था। बोधि ने बटेर के बच्चों को अपनी जाति की रक्षा के लिए, जाल की गांठों को कस कर, पकड़ कर, जाल को लेकर उड़ने का संदेश दिया…और उनकी एकता रंग लायी। वे जाल को लेकर उड़ गये और शिकारी हाथ मलता रह गया। खाली हाथ घर लौटने पर उसकी पत्नी ने उनमें फूट डालने के निमित्त दाना डालने को कहा। परिणामत: उनमें संघर्ष उत्पन्न हुआ और दो गुट बनने के कारण वे शिकारी की गिरफ़्त में आ गए और वह बटेर अपने मिशन में कामयाब हो गया। ‘फूट डालो और राज्य करो’ के आधार पर अंग्रेज़ों का हमारे देश पर अनेक वर्षों तक आधिपत्य रहा। ‘एकता में बल है’ तथा ‘बंद मुट्ठी लाख की, खुली तो खाक़ की’ एकजुटता का संदेश देती है। अनुशासन से एकता को बल मिलता है, जिसके आधार पर हम बाहरी शत्रुओं व शक्तियों से तो लोहा ले सकते हैं, परंतु मन के शत्रुओं को पराजित करना अत्यंत कठिन है। काम, क्रोध, लोभ, मोह पर तो इंसान किसी प्रकार विजय प्राप्त कर सकता है, परंतु अहं को पराजित करना आसान नहीं है।

मानव में ख़ुद से जीतने की ज़िद्द होनी चाहिए, जिसके आधार पर वह उस मुक़ाम पर आसानी से पहुंच सकता है, क्योंकि उस स्थिति में अपना प्रतिपक्षी वह स्वयं होता है और उसका सामना भी ख़ुद से होता है। इस मन:स्थिति में ईर्ष्या-द्वेष का भाव नदारद रहता है…मानव का हृदय अलौकिक आनन्दोल्लास से आप्लावित हो जाता है और उसे ऐसी दिव्यानुभूति होती है, जैसी उसे अपने बच्चों से पराजित होने पर होती है। ‘चाइल्ड इज़ दी फॉदर ऑफ मैन’ के अंतर्गत माता-पिता बच्चों को अपने से ऊंचे पदों पर आसीन देखकर फूले नहीं समाते और अपने भाग्य को सराहते नहीं अघाते। सो! ख़ुद को हराने के लिए दरक़ार है…स्व-पर, राग-द्वेष से ऊपर उठ कर, जीव-जगत् में परमात्म-सत्ता अनुभव करने की; दूसरों के हितों का ख्याल रखते हुए उन्हें दु:ख, तकलीफ़ व कष्ट न पहुंचाने की; नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने की … यही वे माध्यम हैं, जिनके द्वारा हम दूसरों को पराजित कर उनके हृदय में प्रतिष्ठापित होने के पश्चात्, मील के नवीन पत्थर स्थापित कर सकते हैं। इस स्थिति में मानव इस तथ्य से अवगत होता है कि उसके अंतर्मन में अदृश्य व अलौकिक शक्तियों का खज़ाना छिपा है, जिन्हें जाग्रत कर हम विषम परिस्थितियों का बखूबी सामना कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं।

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत, पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी,

#239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com, मो• न•…8588801878

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares