(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में प्रस्तुत हैं एक भावप्रवण रचना “कैसे कहूँ विरह की पीर….”। आप श्री संतोष नेमा जी की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)
“अरे मोऱ्या, एवढी थंडी वाजत्ये तर पेपर न्यायचाच कशाला म्हणतो मी ?”
“त्याच काय आहे ना पंत, तुमचा पेपर वाचल्या शिवाय दिवसाची सुरवातच झाल्या सारखी वाटत नाही बघा मला !”
“म्हणजे रे काय मोऱ्या ? माझ्या पेपरला काय जगा वेगळ्या बातम्या असतात की काय ? मुंबईला ‘अभूतपूर्व थंडी’ ही बातमी माझ्या पेपरात काय, ‘मुंबईत उष्णतेची लाट’ अशी थोडीच छापणार आहेत ?”
“तसं नाही पंत, पण चहा पिता पिता तुमचा पेपर वाचला, की लगेच हेड ऑफिसचा कॉल येतो आणि एकदा का तो कॉल व्यवस्थित पार पडला, की सारा दिवस कसा उत्साहात जातो माझा !”
“अरे गाढवा, पण ज्या दिवशी पेपरला सुट्टी असते तेव्हा काय करतोस रे ?”
“जाऊ दे पंत, त्या विषयी नंतर बोलू ! पण मला एक सांगा, तुम्हांला कशी नाही थंडी वाजत या वयात ?”
“या वयात म्हणजे ? गधड्या आत्ता कुठे माझी सत्तरी आल्ये !”
“हॊ, माहित आहे मला, पण या वयात अंगातलं रक्त कमी होतं आणि त्यामुळे थंडी जास्त वाजते असं म्हणतात, म्हणून म्हटलं !”
“अरे आमची जुनी हाडं पेर ! असल्या बारा अंशाच्या थंडीला ती थोडीच भीक घालणार आहेत !”
“पंत, पण थंडी वाजू नये म्हणून तुम्ही काहीतरी उपाय करतच असणार ना ?”
“हॊ करतो नां! अरे मस्त आल्याचा चहा घेतो दोन तीन वेळेला आणि पाती चहाचा काढा सुंठ, काळी मिरी घालून उकळत ठेवला आहे बायकोने, तो पण घेतो मधून मधून ! मग थंडीची काय बिशाद !”
“अच्छा ! पण पंत तुम्हाला एक सांगू का, आपल्या मायबाप सरकारला यंदा आलेल्या बोचऱ्या थंडीची चाहूल आधीच लागली होती, असं मला आता वाटायला लागलंय !”
“असं कशावरून म्हणतोयस तू मोऱ्या ?”
“अहो पंत असं काय करता, सध्या सगळ्या पेपर मधे एकच विषय तर घटा घटा प्यायला, सॉरी, चघळा जातोय ना, वाईन, वाईन आणि फक्त वाईन !”
“तू म्हणतोयस ते बरोबर आहे रे मोऱ्या. अरे त्या वाईनच्या बातम्यांनी किराणामालाच्या दुकान मालकांचे गल्लेपण गरमा गरम झाले असतील नाही !”
“बरोब्बर पंत !”
“मोऱ्या, पण मला एक सांग, आपल्या चाळीच्या कोपऱ्यावरच्या ‘उर्वशी साडी सेंटर’ मधे सकाळ पासून खरेदीसाठी लाईन कशी काय लागलेली असते हल्ली ? काल परवा पर्यंत त्या दुकानात काळं कुत्र सुद्धा फिरकत नव्हतं रे !”
“अहो पंत तो पण वाईनचाच महिमा !”
“काय सांगतोयस काय मोऱ्या ?”
“अहो पंत, त्या उर्वशी साडी सेंटरच्या मालकाने एक स्कीम चालू केली आहे !”
“कसली स्कीम ?”
“अहो पहिल्या शंभर गिऱ्हाईकांना एका साडीवर एक वाईनची बाटली फुकट ! म्हणून तर सकाळ पासून गर्दी असते तिथे !”
“अरे पण नवीन सरकारी नियमांप्रमाणे साडीच्या दुकानात वाईन विकायला परमिशनच नाही, मग तो …..”
“अहो तो वाईन विकतच नाही, तो साडयाच विकतो ! पण एका साडी खरेदीवर तो एक कुपन देतो ! ते घेवून त्याच्याच भावाच्या किराणा मालाच्या दुकानात जायचं आणि ते कुपन दाखवून वाईनची एक बाटली मोफत मिळते ती घेवून घरी जायचं !”
“हे बरं आहे, म्हणजे साडी खरेदीमुळे बायको खूष आणि वाईन मिळाल्यामुळे नवरा पण खूष !”
“अगदी बरोब्बर बोललात पंत ! पंत,
पण एक विचारू का तुम्हांला ?”
“अरे विचार नां, त्याच्यासाठी परमिशन कसली मगतोयस, बोल ! “
“पंत ह्या ब्यागा कसल्या भरल्येत तुम्ही, कुठे बाहेर जाताय का काकूंच्या बरोबर ?”
“मोऱ्या, अरे पुण्यात जाऊन येतोय दोन तीन दिवस हिच्या भावाकडे !”
“काही खास प्रोग्राम ?”
“काही खास प्रोग्राम वगैरे नाही रे ! तुला तर माहित आहेच, हिचा भाऊ पुण्यात ‘अस्सल पुणेरी अर्कशाळा’ चालवतो ते !”
“हॊ मागे काकूंनी सुनीताला ओव्याच्या अर्काची बाटली दिली होती एकदा !”
“हां, तर त्याच हिच्या भावाने त्याच्या अर्कशाळेत, अथक परिश्रमातून साबुदाण्यापासून बनवलेली, उपासाला चालणारी, ‘सज्जन वाईन’ बनवल्ये आणि त्या वाईनच्या पहिल्या बाटलीच बूच, मी माझ्या हस्ते उघडून त्याच्या या नवीन वाईनच मी उदघाट्न करावं असं माझ्या मेव्हण्याला वाटत, म्हणून चाललोय पुण्याला !”
“धन्य आहे तुमची आणि तुमच्या त्या सज्जन मेव्हण्याची !”
ताजा कलम – या पुढे भविष्यात प्रौढ शिक्षणाच्या मास्तरांनी, ‘झोप’ या विषयाला धरून निबंध लिहायला सांगितला, तरी त्या विषयी आज जागेपणी, काहीही न लिहिण्याचा मी संकल्प करत आहे !
(सिंगापूर) +6594708959
मो – 9892561086
ई-मेल – pradnyavartak3@gmail.com
≈संपादक–श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈
(डॉ. ऋचा शर्मा जी को लघुकथा रचना की विधा विरासत में अवश्य मिली है किन्तु ,उन्होंने इस विधा को पल्लवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । उनकी लघुकथाएं और उनके पात्र हमारे आस पास से ही लिए गए होते हैं , जिन्हें वे वास्तविकता के धरातल पर उतार देने की क्षमता रखती हैं। आप ई-अभिव्यक्ति में प्रत्येक गुरुवार को उनकी उत्कृष्ट रचनाएँ पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है युवा स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ की शौर्यगाथा ‘गोली लगी, पर तिरंगे को झुकने न दिया’. डॉ ऋचा शर्मा जी की लेखनी को इस ऐतिहासिक लघुकथा रचने के लिए सादर नमन।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – संवाद # 85 ☆
☆ लघुकथा – गोली लगी, पर तिरंगे को झुकने न दिया ☆
अठ्ठारह साल की दुबली – पतली लडकी कनकलता बरुआ हाथ में अपने देश की शान तिरंगा झंडा लिए जुलूस के आगे – आगे चल रही थी। उसकी उम्र तो कम थी लेकिन जोश में कमी न थी। उसके चेहरे पर प्रसन्न्ता थी साथ ही देश के लिए कुर्बानी का जज्बा भी साफ दिखाई दे रहा था। भारत माता की जय से वातावरण गूँज रहा था। भारत छोडो आंदोलन तेजी पर था। कनकलता बरुआ के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों ने आसाम के तेजपुर से थोडी दूर गहपुर थाने पर तिरंगा फहराने का निश्चय किया। थाना प्रमुख जुलूस को रोकने के लिए सामने आ खड़ा हुआ। कनकलता जुलूस में सबसे आगे थी, उसने निडरता से कहा- “आप हमारे रास्ते से हट जाइए। हम आपसे कोई विवाद नहीं करना चाहते हैं। हम थाने पर तिरंगा फहराने आए हैं और अपना काम करके लौट जाएंगे।“ थाने के प्रमुख ने उसकी एक ना सुनी और तेजी से कहा – ‘अगर कोई थोडा भी आगे बढा तो मैं सबको गोली से भून दूंगा। वापस लौट जाओ।‘
कनकलता इस धमकी से ना तो डरी और ना रुकी, वह आगे बढती रही। उसके पीछे था बडा हुजूम जिसमें स्वाधीनता के दीवाने ‘ भारत देश हमारा है ‘ के नारे लगा रहे थे। नारों से आकाश को गुंजाती हुई भीड थाने की ओर बढती ही जा रही थी। जब इन स्वतंत्रता सेनानियों ने पुलिस की बात ना सुनी तो उन्होंने जुलूस पर गोलियों बरसानी शुरू कर दीं। गोलियों की बौछार भी स्वातंत्रता के इन दीवानों को ना रोक सकी। पहली गोली कनकलता को लगी। कनकलता गोली लगने पर गिर पड़ी, किंतु उसने अपने हाथ में पकडे तिरंगे को झुकने नहीं दिया। उसकी शहादत ने स्वतंत्रता सेनानियों में जोश और आक्रोश भर दिया। हर कोई सबसे पहले झंडा फहराना चाहता था। कनकलता के हाथ से तिरंगा लेकर युवक आगे बढ़ते गए, एक के बाद एक शहीद होते गए, लेकिन झंडे को न तो झुकने दिया न ही गिरने दिया।
(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जीका हिन्दी बाल -साहित्य एवं हिन्दी साहित्य की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य” के अंतर्गत उनकी मानवीय दृष्टिकोण से परिपूर्ण लघुकथाएं आप प्रत्येक गुरुवार को पढ़ सकते हैं। आज प्रस्तुत है आपकी एक अतिसुन्दर एवं प्रेरणास्पद लघुकथा “दूसरी शादी”।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 105 ☆
☆ लघुकथा- दूसरी शादी ☆
“मैं दूसरी शादी करके रहूंगी,” यह सुनते हैं घर में सन्नाटा पसर गया। ससुर समान पिता ने कहा, “बेटी! अभी तेरे शहीद पति की चिता भी ठंडी नहीं हुई और तूने यह फैसला कर लिया।”
“हां पिताजी, मैं नहीं चाहती हूं कि मैं अपने इरादे से डिग जाऊं।”
“इस बारे में एक बार और सोच लेती बेटी,” पिता बोले, “माना कि अभी शादी को एक बसंत भी नहीं बीता है मगर इस बच्चे के बारे में कुछ तो सोच लेती।”
“हां बेटी,” कब से चुप बैठी सासु ने कहा, “शादी के फैसले थोड़े दिनों के लिए टाल दो बेटी?”
“नहीं सासु मां, अब मैं इसे नहीं टाल सकती हूं। मैं तो शादी करने जा रही हूं,” कहते हुए शहीद की विधवा ने एक पत्र आगे बढ़ा दिया, “यह रहा मेरा विवाह का अनुबंध पत्र।”
उस अनुबंध पत्र को पढ़कर ससुर का हाथ आशीर्वाद के लिए उठ गया। वह अनुबंध पत्र नहीं फौज में विधवा की नियुक्ति का पत्र था।
(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जीद्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं में आज प्रस्तुत है एक सार्थक एवं विचारणीय रचना “लेखा जोखा… ”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन।
आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं # 87 ☆ लेखा जोखा…☆
मोबाइल पर ही जीवन सिमटता जा रहा। एक बार जो रील देखना शुरू कर दो तो कैसे एक से दो धण्टे बीत जाते हैं पता ही नहीं चलता। इतने मजे से उसकी सेटिंग रहती है कि जिसको जो पसंद हो वही वीडियो लगातार मिलते जाते हैं। बीच- बीच में ज्ञानवर्द्धक बातें, किचन टिप्स, ज्योतिषी, वास्तु शास्त्र, खाने की रेसिपी, नेटवर्क मार्केटिंग से सम्बंधित ज्ञानार्जन भी होता जाता है। मन भी बड़ा चंचल ठहरा, बदल-बदल कर देखने की आदत ने इस लत को जुनून तक पहुँचा दिया है।
जब ऐसा लगता कि बहुत समय व्यर्थ कर दिया तो झट से एफ एम पर गाना लगाकर काम काज में जुट जाना और स्वयं को सुव्यवस्थित करते हुए आधे घण्टे में सारे कार्य निपटाकर पुनः तकनीकी से जुड़ जाना। अब तो पड़ोसियों की कोई जरूरत रही नहीं है, उनका सारा व्योरा स्टेटस से मिल जाता। खुद को अपडेट रखने हेतु ऐसा करना पड़ता। देश विदेश की सारी जानकारी इन्हीं रीलों के द्वारा छोटे- छोटे रूपों मिलती है। अब देश के बजट को भी समझने हेतु ऐसी ही रीलों का इंतजार है। दरसल कम में ज्यादा समझने की आदत दिनों दिन अखबार से दूर करती जा रही है। मोबाइल पर पेपर, पत्रिका सभी कुछ है। अलादीन का चिराग जैसा कार्य तो ये करता ही है। सेवा में गूगल महाराज चौबीसों घण्टे हाजिर रहते हैं।
यूट्यूब पर सचित्र बोलते हुए लोगों को देखना, सुनना, समझना कितना आसान हो चुका है। पहले टी वी पर न्यूज सुनने हेतु समय निर्धारित रहता था, अब तो जब चाहो पूरी न्यूज देख सकते हैं।सभी हाइलाइट्स जोर शोर से आकर्षण का केंद्र बनाकर बार- बार सामने आते हैं। चौराहे पर खड़े होकर बहस बाजी करने की लत दूर होकर अब सभी अपनी निगाहें मोबाइल पर टिकाए रहते हैं और पास खड़े व्यक्ति को स्क्रीन दिखाते हुए कॉपी लिंक भेज देते हैं ताकि वो भी वही देख सके जो वे देखते हैं। एक घर में चार लोग रहते हैं और चारों के फेसबुक पर अलग- अलग वीडियो व पोस्ट दिखाई देती हैं। जिसको जो पसंद होता है वो तकनीकी एक्सपर्ट समझ जाते हैं और उसी से मिलती हुई पोस्ट भेजना शुरू कर देते हैं।
कल्पना से परे ये तकनीकी युग दिनों दिन तरक्की कर रहा है।हर चीजें चुटकी में हासिल करने की ये आदत न जाने किस ओर ले जा रही है। बदलते वक्त के साथ सब सीखना होगा। अब तो यही लेखा- जोखा बचा था सो वो भी पूरा करना होगा।
(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी की अब तक शताधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। जिनमें 70 के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत। इनमें प्रमुख हैं ‘बाल साहित्य श्री सम्मान 2018′ (भारत सरकार के दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय द्वारा डेढ़ लाख के पुरस्कार सहित ) एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अमृतलाल नागर बालकथा सम्मान 2019’। आप “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे ।
आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण गीत “तुझको स्वयं बदलना होगा”.
(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी अर्ध शताधिक अलंकरणों /सम्मानों से अलंकृत/सम्मानित हैं। आपकी लघुकथा “रात का चौकीदार” महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9वीं की “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित। आप हमारे प्रबुद्ध पाठकों के साथ समय-समय पर अपनी अप्रतिम रचनाएँ साझा करते रहते हैं। आज प्रस्तुत हैं एक भावप्रवण कविता “अभी थे वे, अब नहीं है…..”।)
(डा. सलमा जमाल जी का ई-अभिव्यक्ति में हार्दिक स्वागत है। रानी दुर्गावती विश्विद्यालय जबलपुर से एम. ए. (हिन्दी, इतिहास, समाज शास्त्र), बी.एड., पी एच डी (मानद), डी लिट (मानद), एल. एल.बी. की शिक्षा प्राप्त । 15 वर्षों का शिक्षण कार्य का अनुभव एवं विगत 22 वर्षों से समाज सेवारत ।आकाशवाणी छतरपुर/जबलपुर एवं दूरदर्शन भोपाल में काव्यांजलि में लगभग प्रतिवर्ष रचनाओं का प्रसारण। कवि सम्मेलनों, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं में सक्रिय भागीदारी । विभिन्न पत्र पत्रिकाओं जिनमें भारत सरकार की पत्रिका “पर्यावरण” दिल्ली प्रमुख हैं में रचनाएँ सतत प्रकाशित।अब तक लगभग 72 राष्ट्रीय एवं 3 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार/अलंकरण। वर्तमान में अध्यक्ष, अखिल भारतीय हिंदी सेवा समिति, पाँच संस्थाओं की संरक्षिका एवं विभिन्न संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन। )
आपके द्वारा रचित अमृत का सागर (गीता-चिन्तन) और बुन्देली हनुमान चालीसा (आल्हा शैली) हमारी साँझा विरासत के प्रतीक है।
आप प्रत्येक बुधवार को आपका साप्ताहिक स्तम्भ ‘सलमा की कलम से’ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है एक अतिसुन्दर गीत “जाने किस गांव में”।