हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ किसलय की कलम से # 51 ☆ गरीबों का विकास ☆ डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

(डॉ विजय तिवारी ‘ किसलय’ जी संस्कारधानी जबलपुर में साहित्य की बहुआयामी विधाओं में सृजनरत हैं । आपकी छंदबद्ध कवितायें, गजलें, नवगीत, छंदमुक्त कवितायें, क्षणिकाएँ, दोहे, कहानियाँ, लघुकथाएँ, समीक्षायें, आलेख, संस्कृति, कला, पर्यटन, इतिहास विषयक सृजन सामग्री यत्र-तत्र प्रकाशित/प्रसारित होती रहती है। आप साहित्य की लगभग सभी विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपकी सर्वप्रिय विधा काव्य लेखन है। आप कई विशिष्ट पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं।  आप सर्वोत्कृट साहित्यकार ही नहीं अपितु निःस्वार्थ समाजसेवी भी हैं।आप प्रति शुक्रवार साहित्यिक स्तम्भ – किसलय की कलम से आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक अत्यंत विचारणीय  एवं सार्थक आलेख  “गरीबों का विकास”.)

☆ किसलय की कलम से # 51 ☆

☆ गरीबों का विकास ☆

आज से साठ-सत्तर वर्ष पूर्व तक “दो जून की रोटी मिलना” समाज में एक संतुष्टिदायक मुहावरा माना जाता था। घर का मुखिया दिहाड़ी पर जाता था और पूरे घर के उदर-पोषण की जरूरतें पूरी कर लेता था। पूरा परिवार साधारण जीवनशैली से जीवन यापन कर लेता था। शनैःशनैः शिक्षा, प्रगति, फैशन, नई जरूरतें व महत्त्वाकांक्षाओं के चलते श्रमिक समुदाय इन सब के पीछे भागने लगा। मनोरंजन, व्यसन, सुख-सुविधाओं के संसाधन जुटाने को प्राथमिकता देने लगा। जरूरी जीवनोपयोगी आवश्यकताओं के बजाय बाह्याडंबर व गैर जरूरी चीजों हेतु कर्ज तक लेने लगा, तब दैनिक मजदूरी से उसकी ये सब जरूरतें पूरी होना भला कैसे संभव होगा। पहले घर की पत्नी थोड़ा-थोड़ा करके अच्छी खासी रकम बचत के रूप में अपने पास सुरक्षित रख लिया करती थी, जो घर की जरूरतों के अतिरिक्त घर जमीन, जेवर खरीदने, शादी, त्योहार व तीर्थाटन करने में बड़े काम आते थे।  इन परिवारों की बचत उनके सुख-दुख व भविष्य के लिए निश्चिंतता का मुख्य कारक हुआ करते थे। अनावश्यक खर्च, दिखावे, व ‘संतोषी परम सुखी’ की धारणा इनके जीवन को सुखमय बनाए रखने में बड़ी सहायक होती थी। परिवार के अन्य सदस्यों की कमाई और संतानों के नौकरी पेशा होने से परिवारों का उत्तरोत्तर संपन्न होना अक्सर दिखाई देता था।

आज की परिस्थितियाँ इसके एकदम विपरीत हो चली हैं।  हम भले ही गले तक कर्ज में डूब जाएँ लेकिन हमारे शौक व सुख सुविधाओं में कोई कमी नहीं होना चाहिए। वहीं जब आपके द्वारा लिए गए कर्ज के तगादे किए जाते हैं, आपके कर्ज न चुकाने पर धमकियाँ और गालियाँ मिलती हैं। सरेआम बेइज्जती होती है, तब आपका और आपके परिवार का क्या हाल होता है, यह किसी से छिपा नहीं है। गरीब तबके की महत्वाकांक्षा एवं बाह्याडंबर उनको विकास नहीं विनाश के मार्ग पर ले जाता है।

चिंतन करने पर स्वयं ज्ञात हो जाएगा कि आज का गरीब तबका प्रायः गरीब ही रहता है। इस तबके के लोग न चाहते हुए भी अपनी कमाई को झूठी प्रतिष्ठा के मोह में उन वस्तुओं को क्रय करने और उन सुविधाओं को भोगने में खर्च करते रहते हैं जिनके न रहने पर भी वे छोटी-मोटी परेशानियाँ सहकर सुखी रह सकते हैं। अपनी इन प्रवृत्तियों के कारण ही एक दिन वह उपरोक्त असहज स्थिति में पहुँच जाता है। आज हम देख रहे हैं कि दुनिया की समस्त सुख-सुविधाएँ होने पर भी कुछ लोग उनका उपभोग नहीं कर पाते। कार-हवाई जहाज होने पर भी स्वास्थ्य के  लिए लोग घंटों पैदल चलते हैं। काजू-बादाम और छप्पनभोग उपलब्ध होने पर भी लोग भुने चने और कच्ची सब्जियों का सेवन करने बाध्य होते हैं, फिर भी क्यों आज के लोग इतने ऐशोआराम और फिजूलखर्ची में अपना और अपने परिवार का चैन हराम करने पर तुले रहते हैं।

आज जब शिक्षा का प्रतिशत बढ़ रहा। रोजगार, नौकरियाँ, धंधों की कमी नहीं है, तब हम पहले सुख-समृद्धि को प्राप्त करने हेतु कटिबद्ध क्यों नहीं हो पाते। कुछ करने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है। यदि आपको सुख-समृद्धि की चाह है तो पहले आपको शिक्षित होना होगा, परिश्रम करना होगा, प्रयास करने होंगे। कहा भी गया है कि ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।’ इसलिए हमें अपेक्षाएँ और महत्त्वाकांक्षाएँ नहीं परिश्रम, लगन व प्रयास से अवसर तलाशने होंगे, एक-एक पल को सार्थक बनाने का संकल्प लेना होगा। समय के साथ चलने वाले ही आगे बढ़ते हैं, वैसे भी आज की परिस्थितियों में आपको पीछे मुड़कर कौन देखने वाला है।

गरीबों का विकास तभी संभव है जब वे अपना समय और अपनी कमाई को सत्कर्म तथा सत्मार्ग में लगाएँगे। समाज में लोग सत्कर्म, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच से ही आगे बढ़ सकते हैं। केवल दो वक्त खाना खाकर तो पशु-पक्षी भी जीवन जी लेते हैं। मानव जीवन की सार्थकता तभी है जब हम सादगी और परमार्थ के मार्ग पर चलते हुए अपना परलोक सँवारें।

© डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

पता : ‘विसुलोक‘ 2429, मधुवन कालोनी, उखरी रोड, विवेकानंद वार्ड, जबलपुर – 482002 मध्यप्रदेश, भारत
संपर्क : 9425325353
ईमेल : vijaytiwari5@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज # 98 ☆ भावना के दोहे ☆ डॉ. भावना शुक्ल

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं   “भावना के दोहे”। ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 98 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे ☆

अक्षर-अक्षर  जोड़कर, बनते शब्द महान।

शब्द- शब्द से हुआ है,   ग्रंथों का निर्माण।।

 

हिन्दी में हम जी रहे, हिन्दी में है शान।

हिन्दी सबसे मधुर है, हिन्दी है पहचान।।

 

दूर देश में हो रहा, हिन्दी का सम्मान।

हिन्दी में सब बोलते, हिन्दी बड़ी महान।।

 

हिन्दी हिंदुस्तान के, करे दिलों पर राज।

चमक रहा है भाल पर, है बिंदी का ताज।।

 

हिन्दी को अब मिल रहा, बड़ा बहुत ही मान।

हिंदी भाषा प्रेम की, मिलता है सम्मान।।

 

तुलसी सूर कबीर को, मिला बहुत ही नाम।

उनके ही साहित्य पर, हुआ बड़ा ही काम ।।

 

© डॉ.भावना शुक्ल

सहसंपादक…प्राची

प्रतीक लॉरेल , C 904, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब  9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष # 88 ☆ संतोष के दोहे- प्रथम पूज्य गणराज ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष”

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं.  “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में प्रस्तुत हैं विशेष भावप्रवण कविता  “संतोष के दोहे – प्रथम पूज्य गणराज”। आप श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 88 ☆

☆ संतोष के दोहे – प्रथम पूज्य गणराज प्रभु ☆

 

विघ्न विनाशक गजवदन, एकदन्त भगवान

प्रथम पूज्य गणराज प्रभु, शिव प्रिय कृपा निधान।।1

 

पीताम्बर धारण किए, शुभगुणकानन रूप।

शरण पड़े हम आपकी, हे देवेश्वर भूप।।2

 

विद्यावारिधि विघ्नहर, वरद विनायक धाम

 विश्वराज सुरपूज्य प्रभु, हे हेरंब प्रणाम।।3

 

धूम्रकेतु सर्वात्मनम्, शशिवरणं ओंकार।

सुमुख स्वरूपी देववर, करते हम जयकार।।4

 

मृत्युंजय मूढाकरम, दायक मुक्ति  गणेश

मंगल कारक मोरया, मेटो कष्ट कलेश।।5

 

गजकर्णा, गौरीसुवन, गणाध्यक्ष गजनान।

हे गणपति, गणवक्त्र प्रभु, मंगल मूर्ति महान।।6

 

अखुरथ, अमित, अलंपता, हे अनन्त, अवनीश।

अखिलेश्वर, क्षेमंकरम, अघ्नाशना हरीश।।7

 

देवेन्द्राशिक, देवव्रत, देवादेव प्रणाम।

दूर्जा द्वेमातुर प्रभो, करें सफल मम काम।।8

 

हे हेरम्बा हारिणे, श्री हृदयाय प्रणाम।

हे हरिद्र, हरि ईश प्रभु, तुम ही सुख के धाम।।9

 

विघ्नराज, विघ्नेश्वरा, विश्वमुखम गणराज।

विकट, विरूपाक्षाय प्रभु, करें सफल सब काज।।10

 

विघ्न हरण, मंगल करण, गण नायक गुण गान।

शोक विघ्नहर, यशस्कर, हे प्रभु कृपा निधान।।11

 

हे लम्बोदर, गजवदन, रखो भक्त की लाज।

शुक्लाम्बरम, चतुर्भुजी, हम हर्षित हैं आज।।12

 

चरण वंदना आपकी, कर पूजन प्रथमेश।

रिद्धि-सिद्धि दातार हे, गौरी पुत्र गणेश।।13

 

संयुत श्रद्धा-भाव शुचि, पूजें गौरी लाल।

नित नव मंगल हो सदा, कटें कष्ट- जंजाल।।14

 

चरण-शरण ‘संतोष’तव, बुद्धिहीन,धनहीन।

कृपा दृष्टि प्रभु कीजिये, मुझे समझ कर दीन।।15

 

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

सर्वाधिकार सुरक्षित

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 9300101799
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कविता ☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 89 – आयुष्याचे धडे . .  ! ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते

कविराज विजय यशवंत सातपुते

? साप्ताहिक स्तम्भ # 89 – विजय साहित्य ?

☆ ✒ आयुष्याचे धडे . .  ! ✒  कविराज विजय यशवंत सातपुते ☆

 

आयुष्याशी घेतो बोलून

जगणे उसवत जाताना

शब्दांच्या अर्कात नांदतो

एकेक कविता जगताना. . . . !

 

सुखदुःखाचे चाळ बांधतो

अनुभव सारे टिपताना .

शब्दांच्या विश्वात राहतो

भावभावना सजताना.. . . . !

 

धगधगत्या जीवनाची गाथा

बाप आठवे रडताना.

आयुष्याचे धडे गिरवतो

माय माऊली स्मरताना. . . . !

 

जबाबदाऱ्यांचे ते कुंपण

या जीवनाच्या परिघाला.

शब्दांच्या परीघात रंगतो

ह्रदयसुता ही खुलताना.. . . . .!

 

© कविराज विजय यशवंत सातपुते 

सहकारनगर नंबर दोन, दशभुजा गणपती रोड, पुणे.  411 009.

मोबाईल  9371319798.

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – विविधा ☆ चं म त ग ! – तो असा, ती तशी !☆ श्री प्रमोद वामन वर्तक

श्री प्रमोद वामन वर्तक

? विविधा ?

? चं म त ग ! ⭐ श्री प्रमोद वामन वर्तक ⭐

? तो असा, ती तशी ! ?

“जागा आहेस, का नुसताच लोळत पडलायस ?” हे थोडं दरडावणीच्या सुरात, आपल्या कानावर आपण लहान असतांना आईकडून आणि मोठेपणी (आपापल्या) बायकोकडून ऐकण्याचे अनेक प्रसंग आपल्यावर आत्ता पर्यंत नक्कीच आले असणार ! कारण झोपेतून जागे झाले तरी, 99.9% पुरुषांना लोळत पडून रहायची सवय असतेच असते, मग तो कामाचा दिवस असो वा सुट्टीचा ! ही टक्केवारी, मी एखाद्या साबणाच्या जाहिरातीत म्हटल्याप्रमाणे, रोग जंतूचा नाश करण्याच्या त्याच्या क्षमते इतकीच घेतली आहे, हे माझ्या सारख्या चाणाक्ष नवऱ्यांनी लगेच ओळखलं असेलच ! आता हे साबणाचे उदाहरण देण्या मागे सुद्धा माझे स्वतःचे असे एक सबळ कारण आहे, जे तुम्हाला पण 100% पटेल ! आपण जागे झालोय आणि नुसतेच लोळत पडलोय हे नंतर बायकोने ओळखल्यावर, ती आपल्या मागे भुणभुण करून आपल्याला सुद्धा तिच्या मागोमाग उठायला भाग पाडून, तेव्हढयावरच ती थांबली, तर ती अर्धांगिनी कसली ?  तिला असं वाटत असतं की, आपल्या नवऱ्याने पण, भूतां सारखे लोळत पडण्यापेक्षा, लगेच उठून आपल्या सारखेच लगेच सुचीरभूत व्हावे ! आता भूतं जाग आल्यावर अशीच लोळत (का झाडावर लटकत?) पडतात, हे तिला कसं कळलं का तिला कोणी (तिची आई?) तसं सांगितलं, हा एक झोप न घेता करायचा संशोधनाचा विषय ठरू शकतो ! या माझ्या विधानाशी, माझ्या सारखे 100% आळशी नवरे, सहमत होऊन भली मोठी जांभई देत, परत आपल्या डोक्यावरून पांघरूण घेऊन गादीला जवळ करतील, याची मला 100% नाही तर 101% खात्री आहे ! आणि या उप्पर जरी नवऱ्याने तिला प्रेमाने (का स्वार्थापोटी ?) म्हटलं “झोप की जरा, आज सुट्टी तर आहे !” तरी 100% बायका, ते जणू ऐकलंच नाही असं भासवत, ते अजिबात मनावर न घेता, लगेच आपल्या रोजच्या कामाला स्वतःला जुंपुन घेतात, हे तमाम नवरे मंडळी मान्य करतील !

असं जाग आल्यावर लोळत पडणं वगैरे बायकांना झेपत नाही, का त्यांना ते जमत नाही, का त्यांची मानसिक घडणंच तशी असते, हे त्या निद्रादेवीलाच माहित ! त्या जाग आल्या आल्या लगेच, कुणीतरी आपल्या पाठीमागे अदृश्यपणे छडी घेऊन उभा आहे या भीतीने, रोजच्याच अंगावळणी पडलेल्या कामाला, वाघ मागे लागल्यागत सुरवात करतात ! तो अदृश्य छडीधारी कोण असेल, याचा मी अनेक वेळा माझ्या (बायकोच्या म्हणण्या नुसार) अल्पमती प्रमाणे शोधायचा अनेक वेळा विफल प्रयत्न केला, पण तो करता करता कित्येक वेळा परत  झोपेच्या अधीन कधी झालो, हे माझंच मला कळलं नाही ! शेवटी मी तो नाद सोडून दिला आणि माझ्या मनाची मीच अशी समजूत करून घेतली की, सकाळी उठल्या उठल्या रोजच्या कामाचा तोच तोच व्यायाम केल्याशिवाय, तमाम बायकांना त्यांचा दिवस सुरू झालाय असं वाटतच नाही ! असो !

आता या अशा पेच प्रसंगातून मार्ग कसा काढावा, याचा विचार करता करता मला, थोरा मोठ्यांनी जे काही मोठ्या मनाने म्हणून ठेवलं आहे, त्याची आठवण झाली ! जसं, ऐकावे जनाचे (बायकोचे) करावे मनाचे ! म्हणजे तुमच्या लक्षात मतितार्थ आला असेलच, की आपल्याला देवाने जे दोन कान दिले आहेत, त्याचा योग्य वापर करून, म्हणजेच एका कानाने बायकोचे ऐकून, तेच दुसऱ्या कानाने सोडून, डोक्यावर पांघरूण घेवून मस्त ताणून देणे !

निद्रादेवीचा विजय असो !

© श्री प्रमोद वामन वर्तक

(सिंगापूर) +6594708959

मो – 9892561086

ई-मेल – pradnyavartak3@gmail.com

≈संपादक–श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संवाद # 72 ☆ मासूमियत ☆ डॉ. ऋचा शर्मा

डॉ. ऋचा शर्मा

(डॉ. ऋचा शर्मा जी को लघुकथा रचना की विधा विरासत में  अवश्य मिली है  किन्तु ,उन्होंने इस विधा को पल्लवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । उनकी लघुकथाएं और उनके पात्र हमारे आस पास से ही लिए गए होते हैं , जिन्हें वे वास्तविकता के धरातल पर उतार देने की क्षमता रखती हैं। आप ई-अभिव्यक्ति में  प्रत्येक गुरुवार को उनकी उत्कृष्ट रचनाएँ पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है बाल मनोविज्ञान पर आधारित एक विचारणीय लघुकथा मासूमियत। डॉ ऋचा शर्मा जी की लेखनी को इस संवेदनशील एवं विचारणीय लघुकथा रचने के लिए सादर नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – संवाद  # 72 ☆

☆ लघुकथा – मासूमियत ☆

सुनीता  पेट से है, आठवां महीना चल रहा है अब एक साथ सारा काम नहीं होता उससे, सुस्ताती फिर काम में लग जाती।  मालकिन ने कहा भी  कि नहीं होता तो काम छोड दे, पैसा नहीं काटेंगी, पर सुनीता  को डर है कि बच्चा होने के बाद काम ना मिला तो क्या करेगी? दो लडकियां हैं, एक तीन साल की दूसरी पाँच साल की, तीसरा आनेवाला है। घर कैसे चलाएगी वह? मालकिन दिलदार है, उसके खाने – पीने का बहुत ध्यान रखती है इसलिए इसी घर का काम रखा है, बाकी छोड दिए हैं।

काम निपटाने के बाद सुनीता और उसकी लडकियां एक तरफ बैठ गईं। बडकी बोली – अम्मां ! सब काम होय गवा, अब  भाभी दैहें ना हम लोगन का अच्छा – अच्छा खाए का? भाभी रोज बहुत अच्छा खाना खिलावत हैं ,सच्ची  –।  छुटकी बिटिया की नजर तो रसोई से हटी ही नहीं बल्कि बीच – बीच में होंठों पर जीभ भी फिरा लेती । मालकिन ने एक ही थाली में भरपूर भोजन उन तीनों के लिए परोस दिया। दोनों बच्चियां तो इंतजार कर ही रही थीं तुरंत खाने में मगन हो गईं । खाना देकर मालकिन ने सुनीता से पूछा – नवां महीना  पूरा होने को है, कब से छुट्टी ले रही हो तुम? सुनीता कुछ बोले इससे पहले उसकी पाँच साल की बडकी सिर नीचे झुकाए खाना खाते – खाते जल्दी से  बोली ‌- भाभी ! ऐसा करा अम्मां को रहे दें,  हम तोहार सब काम कर देब – झाडू, पोंछा, बर्तन —जो कहबो तुम — –। बस काम छोडे को ना कहैं।

सब खिलखिलाकर हँस पडे, बचपन रो रहा था।

© डॉ. ऋचा शर्मा

अध्यक्ष – हिंदी विभाग, अहमदनगर कॉलेज, अहमदनगर.

122/1 अ, सुखकर्ता कॉलोनी, (रेलवे ब्रिज के पास) कायनेटिक चौक, अहमदनगर (महा.) – 414005

e-mail – richasharma1168@gmail.com  मोबाईल – 09370288414.

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 114 ☆ संतुलन ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, अतिरिक्त मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है। आज प्रस्तुत है श्री विवेक जी  द्वारा रचित एक भावप्रवण कविता  संतुलन। इस विचारणीय विमर्श के लिए श्री विवेक रंजन जी की लेखनी को नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 114 ☆

? कविता – संतुलन ?

 

संतुलन ही तो है

जीवन

समय के पहिये पर

भागम भाग के कांटे

जरा चूक हुई

और गिरे

 

पार करना है

अकेले

जन्म और जीवन की पूर्णता

के बीच बंधी रस्सी

अपने कौशल से

 

जो इस सफर को

मुस्कुरा कर

बुद्धिमत्ता से पूरा कर लेते हैं

उनके लिए

तालियां बजाती है दुनिया

उनकी मिसाल दी जाती है

और

जो बीच सफर में

लुढ़क जाते हैं

असफल

वे भुला दिए जाते हैं जल्दी ही ।

 

© विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

ए २३३, ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी, भोपाल, ४६२०२३

मो ७०००३७५७९८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 88 – लघुकथा – फासले ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’

श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जी का  हिन्दी बाल -साहित्य  एवं  हिन्दी साहित्य  की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य”  के अंतर्गत उनकी मानवीय दृष्टिकोण से परिपूर्ण लघुकथाएं आप प्रत्येक गुरुवार को पढ़ सकते हैं।  आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण लघुकथा  “फासले”।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 88

☆ लघुकथा — फासले ☆ 

जय की शादी में मंच पर उस के पिता नहीं आए तो नवविवाहिता अपने को रोक नहीं पाई. अपने पति से पूछ बैठी, “ पापा जी !”

“मंच पर नहीं आएँगे,” जय की आँखों में आंसू आ गए, “ मैं भी चाहता हूँ कि वे यहाँ नहीं आएं.”

पत्नी की निगाहों में प्रश्न था. पति ने धीरे से कहा,“ उन्हें मेरी माँ ने ऐसे ही एक मंच पर, अपनी शादी में बुला कर अपने नए पति के सामने मुझे सौंप दिया था – मुझे अपना प्यार मिल गया और आप को अपना पूत. इसे  सम्हालना.” अभी बेटे की बात खत्म नहीं हुई थी कि पिताजी मंच पर खड़े मुस्करा रहे थे.

मानो कह रहे हो,” बेटा ! इस टीस को कब तक सम्हाल कर तो नहीं रख सकता हूँ ना ?”

© ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

13-08-21

पोस्ट ऑफिस के पास, रतनगढ़-४५८२२६ (नीमच) म प्र

ईमेल  – opkshatriya@gmail.com

मोबाइल – 9424079675

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ व्यंग्य से सीखें और सिखाएँ # 68 ☆ उम्मीद कायम है … ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं।  आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक सार्थक एवं विचारणीय रचना “उम्मीद कायम है …”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन।

आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं # 68 – उम्मीद कायम है … ☆

किसी घटनाक्रम में जब हम सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देते हैं तो स्वतः ही सब कुछ अच्छा होता जाता है। वहीं नकारात्मक देखने पर खराब असर हमारे मनोमस्तिष्क पर पड़ता है।

अभावों के बीच ही भाव जाग्रत होते हैं। जब कुछ पाने की चाह बलवती हो तो व्यक्ति अपने परिश्रम की मात्रा को और बढ़ा देता और जुट जाता है लक्ष्य प्राप्ति की ओर। ऐसा कहना एक महान विचारक का है। आजकल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा  वीडियो इन्हीं विचारों से भरे हुए होते हैं। जिसे देखो वही इन्हें सुनकर अपनी जीवनशैली बदलने की धुन में लगा हुआ है। बात इतने पर आकर रुक जाती तो भी कोई बात नहीं थी लोग तो सशुल्क कक्षाएँ  भी चला रहे हैं। जिनकी फीस आम आदमी के बस की बात नहीं होती है क्योंकि इन्हें देखने वाले वही लोग होते हैं जो केवल टाइम पास के लिए इन्हें देखते हैं। दरसल चार लोगों के बीच बैठने पर ये मुद्दा काफी काम आता है कि मैं तो इन लोगों के वीडियो देखकर बहुत प्रभावित हो रहा हूँ। अब मैं भी अपना ब्लॉग/यू ट्यूब चैनल बनाकर उसे बूस्ट पोस्ट करूंगा  और देखते ही देखते  सारे जगत में प्रसिद्ध हो जाऊँगा।

इतने लुभावने वीडियो होते हैं कि बस कल्पनाओं में खोकर सब कुछ मिल जाता है। जब इन सबसे मन हटा तो सेलिब्रिटी के ब्लॉग देखने लगते हैं बस उनकी दुनिया से खुद को जोड़ते हुए आदर्शवाद की खोखली बातों में उलझकर पूरा दिन बीत जाता है। कभी – कभी मन कह उठता है कि देखो ये लोग कैसे मिलजुल एक दूसरे के ब्लॉग में सहयोग कर रहे हैं। परिवार के चार सदस्य और चारों के अलग-अलग ब्लॉग। एक ही चीज चार बार विभिन्न तरीके से प्रस्तुत करना तो कोई इन सबसे सीखे। सबको लाइक और सब्सक्राइब करते हुए पूरा आनन्द मिल जाता है। मजे की बात,  जब डायरी लिखने बैठो तो समझ में आता है कि सारा समय तो इन्हीं कथाकथित महान लोगों को समझने में बिता दिया है। सो उदास मन से खुद को सॉरी कहते हुए अगले दिन की टू डू लिस्ट बनाकर फिर सो जाते हैं। 

बस इसी  उधेड़बुन में पूरा दिन तो क्या पूरा साल कैसे बीत जाता है पता ही नहीं चल बीतता जा रहा है। हाँ कुछ अच्छा हो रहा है तो वो ये कि मन सकारात्मक रहता है और एक उम्मीद आकर धीरे से कानों में कह जाती है कि धीरज रखो समय आने पर तुम्हारे दिन भी बदलेंगे और तुम भी मोटिवेशनल स्पीकर बनकर यू ट्यूब की बेताज बादशाह बन चमकोगे।

 

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, chhayasaxena2508@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 76 ☆ श्रीमद्भगवतगीता दोहाभिव्यक्ति – पञ्चदशोऽध्यायः अध्याय ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’

डॉ राकेश ‘ चक्र’

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक शताधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।  जिनमें 70 के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत।  इनमें प्रमुख हैं ‘बाल साहित्य श्री सम्मान 2018′ (भारत सरकार के दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय द्वारा  डेढ़ लाख के पुरस्कार सहित ) एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अमृतलाल नागर बालकथा सम्मान 2019’। आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे । 

आज से हम प्रत्येक गुरवार को साप्ताहिक स्तम्भ के अंतर्गत डॉ राकेश चक्र जी द्वारा रचित श्रीमद्भगवतगीता दोहाभिव्यक्ति साभार प्रस्तुत कर रहे हैं। कृपया आत्मसात करें । आज प्रस्तुत है पञ्चदशोऽध्यायः अध्याय।

पुस्तक इस फ्लिपकार्ट लिंक पर उपलब्ध है =>> श्रीमद्भगवतगीता दोहाभिव्यक्ति 

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 76 ☆

☆ श्रीमद्भगवतगीता दोहाभिव्यक्ति – पञ्चदशोऽध्यायः अध्याय ☆ 

स्नेही मित्रो सम्पूर्ण श्रीमद्भागवत गीता का अनुवाद मेरे द्वारा श्रीकृष्ण कृपा से दोहों में किया गया है। पुस्तक भी प्रकाशित हो गई है। आज आप पढ़िए पन्द्रहवां अध्याय। आनन्द उठाइए। ??

– डॉ राकेश चक्र 

पुरुषोत्तम योग

श्रीकृष्ण भगवान ने अर्जुन को पुरुषोत्तम योग के बारे में ज्ञान दिया।

 

श्रीभगवान ने कहा-

 

है शाश्वत अश्वत्थ तरु, जड़ें दिखें नभ ओर।

शाखाएँ नीचें दिखें, पतवन करें विभोर।। 1

जो जाने इस वृक्ष को, समझे वेद-पुराण।

जग चौबीसी तत्व में,बँटा हुआ प्रिय जान।। 1

 

शाखाएँ चहुँओर  हैं, प्रकृति गुणों से पोष।

विषय टहनियाँ इन्द्रियाँ,जड़ें सकर्मी कोष।। 2

 

आदि, अंत आधार को, नहीं जानते लोग।

वैसे ही अश्वत्थ है, वेद सिखाए योग।। 3

 

मूल दृढ़ी इस वृक्ष की, काटे शस्त्र विरक्ति।

जाए ईश्वर शरण में,पाकर मेरी भक्ति।। 4

 

मोह, प्रतिष्ठा मान से, जो है मानव मुक्त।।

हानि-लाभ में सम रहे, ईश भजन से युक्त।। 5

 

परमधाम मम श्रेष्ठ है, स्वयं प्रकाशित होय।

भक्ति पंथ जिसको मिला,जनम-मरण कब होय।। 6

 

मेरे शाश्वत अंश हैं, सकल जगत के जीव।

मन-इन्द्रिय से लड़ रहे, माया यही अतीव।। 7

 

जो देहात्मन बुद्धि को, ले जाता सँग जीव।

जैसे वायु सुगंध की, उड़ती चले अतीव।। 8

 

आत्म-चेतना विमल है, करलें प्रभु का ध्यान।

जो जैसी करनी करें, भोगें जन्म जहान।। 9

 

ज्ञानचक्षु सब देखते, मन ज्ञानी की बात।

अज्ञानी माया ग्रसित, भाग रहा दिन-रात।। 10

 

भक्ति अटल हो ह्रदय से, हो आत्म में लीन।

ज्ञान चक्षु सब देखते, तन हो स्वच्छ नवीन।। 11

 

सूर्य-तेज सब हर रहा, सकल जगत अँधियार।

मैं ही सृष्टा सभी का, शशि-पावक सब सार।। 12

 

मेरे सारे लोक हैं, देता सबको शक्ति।

शशि बनकर मैं रस भरूँ, फूल-फलों अनुरक्ति।। 13

 

पाचन-पावक जीव में, भरूँ प्राण में श्वास।

अन्न पचाता मैं स्वयं, छोड़ रहा प्रश्वास।। 14

चार प्रकारी अन्न है, कहें एक को पेय।

एक दबाते दाँत से, जो चाटें अवलेह्य।। 14

एक चोष्य है चूसते, मुख में लेकर स्वाद।

वैश्वानर मैं अग्नि हूँ, सबका मैं हूँ आदि।। 14

 

सब जीवों के ह्रदय में, देता स्मृति- ज्ञान।

विस्मृति भी देते हमीं, हम ही वेद महान।।15

 

दो प्रकार के जीव

दो प्रकार के जीव हैं,अच्युत-च्युत हैं नाम।

क्षर कहते हैं च्युत को, ये है जगत सकाम।। 16

क्षर अध्यात्मी जगत में, अक्षर ये हो जाय।

जनम-मरण से छूटता, सुख अमृत ही पाय।। 16

 

क्षर-अक्षर से है अलग, ईश्वर कृपानिधान।

तीन लोक में वास कर, पालक परम् महान।। 17

 

क्षर-अक्षर के हूँ परे, मैं हूँ सबसे श्रेष्ठ।

वेद कहें परमा पुरुष, तीन लोक कुलश्रेष्ठ।। 18

 

जो जन संशय त्यागकर, करते मुझसे प्रीत।

करता हूँ कल्याण मैं, चलें भक्ति की रीत।। 19

 

गुप्त अंश यह वेद का, अर्जुन था ये सार।

जो जानें इस ज्ञान को, होयँ जगत से पार।। 20

 

इति श्रीमद्भगवतगीतारूपी उपनिषद एवं ब्रह्मविद्या तथा योगशास्त्र विषयक भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन संवाद में ” पुरुषोत्तम योग ” पन्द्रहवां अध्याय समाप्त।

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

Rakeshchakra00@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares