श्री श्याम खापर्डे

(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “अंधकार…”।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # २८६ ☆

☆ # “प्रतिकार…” # ☆ श्री श्याम खापर्डे ☆

☆

 तू क्यों उदास और हताश हैं ?

तेरी क्यों टूट रही सांस हैं ?

माना कि तेरे वन अब तेरे नहीं रहे

तेरे तन पर अब वस्त्र नहीं रहे

तेरा सीना अब चाक चाक  है

तू यह लूट देखकर अवाक्  है

तू मान बैठा है तेरी किस्मत खोटी है

तेरे शरीर पर बची बस लंगोटी है

 

तेरे कानों में रोज पिघला हुआ शीशा डलता है

घर की अस्मत तार तार हो उसका अलाव जलता है

शिकारी झूठ बोलकर सदैव तुझे

छलता है

तू बेबसी में असहाय सा बस हाथ मलता है

 

तू क्यों आत्महत्या करना चाहता है ?

तू क्यों आतंक से डर कर मरना चाहता है ?

 

तू सर उठा

स्वाभिमान से जी

सूरज से आंख मिला

उसकी उष्मा आंखों से पी

मत भूल

 तू लड़ाकू कौम की संतान है

इसी धरती का मूल निवासी इंसान है

 

हिंसा कैसी भी हो किसी की भी हो कायरता है

रक्त की बूंदे देखकर शर्मसार मानवता है

 

अब तू कलम उठा

शब्दों को दे आकार

पैनी कर शब्दों की धार

अन्याय पर कर प्रहार

छिनने  होंगे अपने अधिकार

 

तू समय के माथे पर लिख दे एक बार

कब तक सहेंगे हम अत्याचार ?

अब बस एक ही ललकार

प्रतिकार, प्रतिकार, बस प्रतिकार /

 ☆

© श्याम खापर्डे 

फ्लेट न – 402, मैत्री अपार्टमेंट, फेज – बी, रिसाली, दुर्ग ( छत्तीसगढ़) मो  9425592588

≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted