स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र”
(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ. राजकुमार “सुमित्र” जी को सादर चरण स्पर्श । वे सदैव हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते थे। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया। वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणास्रोत हैं। आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण कविता – उजास ही उजास…।)
साप्ताहिक स्तम्भ – लेखनी सुमित्र की # ३०७ ☆
☆ – उजास ही उजास… ☆ स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र”
उजास
बिखरा है आसपास,
और
ऐसे में
जन्म लेता है-
जन्म लेने का एहसास।
वह घड़ी
कैसी रही होगी ?
माँ ने कितनी पीड़ा सही होगी ?
आकुल पिता के आगे
खिंची होगी-
मर्यादा की लक्ष्मण-रेखा,
शायद, उन्होंने
दस दिनों तक
न हो मुझे देखा।
सुना है,
दादाजी ने
कठोरता से-
मुस्कुराहट दबा ली थी।
आजी माँ
ऐसी मगन थी
कि
बाजे की जगह
थाली ही बजा ली थी।
तब
सम्पन्नता,
पितृकुल
और
क्रमशः…
स्व डॉ. राजकुमार “सुमित्र”
साभार : डॉ भावना शुक्ल
112 सर्राफा वार्ड, सिटी कोतवाली के पीछे चुन्नीलाल का बाड़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश
≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






