श्री राघवेंद्र तिवारी

(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी  हिन्दी, दूर शिक्षा, पत्रकारिता व जनसंचार,  मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित। 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘​जहाँ दरक कर गिरा समय भी​’​  2014​)​ कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। ​आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज प्रस्तुत है आपका एक अभिनव गीत “दिनकर…जाज्वल्यवान ”।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # ३०४ ☆।। अभिनव गीत ।। ☆

☆ छ्ठ महापर्व विशेष  – “दिनकर... जाज्वल्यवान ” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆

☆

पिता सूरज !

आपके ऊगे बिना

हम व्यर्थ – नीरज ॥

 

वनस्पति – जगत

सृष्टा ।

आप आभ्यांतर

दृष्टा ।

 

भूमंडल के कीर्तित

हो धीरज ॥

 

तमहंता

प्रभावान ।

दिनकर

जाज्वल्यवान ।

 

शाद्वलता आपकी

शुभा सजधज ॥

 

स्रोत ऊर्जा

के अनंत ।

आलोकित

दिग् दिगंत ।

 

धूप लगे आपकी

विखरी पद रज ॥

☆

©  श्री राघवेन्द्र तिवारी

16.11. 2026

संपर्क​ ​: A-1/203, फार्च्यून सिग्नेचर, बावड़िया, भोपाल, 462039 व्हाट्स एप नं – 9424482812 मोबाइल नं.-8779982342

≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted