☆ मनमंजुषेतून ☆ माझी वाटचाल…. मी अजून लढते आहे – 12 ☆ सुश्री शिल्पा मैंदर्गी ☆
सौ.अंजली गोखले
(पूर्ण अंध असूनही अतिशय उत्साही. साहित्य लेखन तिच्या सांगण्यावरून लिखीत स्वरूपात सौ.अंजली गोखले यांनी ई-अभिव्यक्ती साठी सादर केले आहे.)
माझी एम ए अभ्यासाची घोडदौड सुरु झाली, पण मला एंट्रन्स ची परीक्षा पास झाल्याशिवाय एम ए ला प्रवेश मिळणार नव्हता.. ताईंनी माझी कसून तयारी करून घेतली आणि मी एन्ट्रन्स ही पास झाले.माझ्या मनामध्ये संमिश्र प्रकारच्या भावना होत्या. एका बाजूला उत्सुकता आणि आनंद र दुसर्या बाजूला अभ्यासाची जबाबदारी.एकीकडे आई-बाबांच्या तब्येतीची खूपच काळजी लागून राहिली होती.तसं बघायला गेलं तर ताईंना आणि मला ना हे शिवधनुष्य पेलायचे होतं आणि आम्ही ते यशस्वीपणे पेललही !
नृत्याच्या सुरूवातीच्या दिवसातला आणि आत्ता चा अभ्यास,रियाज यामध्ये जमीन अस्मानाचा फरक होता.आता शारीरिक आणि मानसिक हालचालींच्या माध्यमांमधून प्रेक्षकांपर्यंत भावभावना पोहोचवायच्या होत्या.शारीरिक हालचाली म्हणजे अंग, प्रत्यांग आणि उपांग.अर्थात हात पाय मस्तक ही अंगे,हाताचे पंजे बोटे कोपरे खांदे ही प्रत्यां गेआणि डोळे डोळे पापण्या ओठ, नाक, हनुवटी ही उपांगे.यांच्या हलचाली मधून आणि आणि मनामध्ये उठणाऱ्या भावतरंग यांमधून अभिनय सहज आणि सोप्या माध्यमातून मला प्रेक्षकांपर्यंत पोचवायचा होता.अर्थातच हे माझ्यासाठी खूप कठीण होते आणि त्यामध्ये मनाच्या एकाग्रतेची गरज होती.
नृत्याच्या सुरुवातीच्या काळामध्ये ताई मला स्पर्शाने मुद्रा शिकवत असत.त्याचे एक सांकेतिक भाषा ठरलेली असे. स्पर्शाने मुद्रा जाणून हे मी सहज आत्मसात केले होते आणि ती सवय माझ्या अंगवळणी पडली होती. आता मात्र मला नृत्यातल्या, अभिनयाचे कौशल्य, त्यातली खुबी अधिक सफाईदारपणे प्रेक्षकांच्या मनावर बिंबेलअशा पद्धतीने मांडायची होती आणि तीही संगीताचा आधार घेऊन.कारण नृत्याच्या सुरुवातीच्या काळामध्ये एखादी शेजारी उभी असणारी व्यक्ती मला दोन हात बाजूला करून, नुसते बोट दाखवूनही दाखवता येत असे. पण आता मात्र या दोन्ही बरोबर मान आणि नजर त्या बाजूला चेहऱ्यावरील हावभाव सहित प्रेक्षकांना ती दाखवायची होती. माझ्या बाबतीत नजर हा मुद्दा नव्हताच मुळी. फोन मला परीक्षक आणि प्रेक्षक यांना ही गोष्ट अजिबात जाणवू न देता माझी कला, नृत्य सादर करायचे होते. त्यातही मी बाजी मारली.
माझ्या या अभ्यासाला मला सर्वात जास्त आवडलेली रचना म्हणजे अभिनयावर आधारित असलेले “कृष्णा नी बेगनी बारू” (कन्नड – अर्थ – कृष्णा तू माझ्याकडे ये.) या रचनेमध्ये मला यशोदेच्या मनातील भाव, मातृत्वाच्या भावभावना, बालकृष्णाच्या अवखळ लीलाअभिनयातून रंगवायच्या होत्या. यात बालकृष्ण रुसलेला आहे आणि त्याला मनविण्यासाठी यशोदा माता कधी लोण्याचा गोळा दाखवते तर कधी झेंडू खेळायला बोलावते. तर बाल कृष्ण तिला आपल्या अवखळपणानी
सतावतो आणि शेवटी त्याच्याच मुखात तिला म्हणजे मातेला विश्वदर्शन ही घडवतो. या दोन्ही भावभावना वेगळेपणाने दाखवणे ही माझ्यासाठी तारेवरची कसरत होती. मी ती नृत्यामध्ये रंगून जाऊन, तन मन अर्पून केली आणि त्या अभिनयासाठी फक्त परिक्षकानीच नाही तर प्रेक्षकांनी सुद्धा भरभरून दाद दिली.
(वरिष्ठतम साहित्यकार आदरणीय डॉ कुन्दन सिंह परिहार जी का साहित्य विशेषकर व्यंग्य एवं लघुकथाएं ई-अभिव्यक्ति के माध्यम से काफी पढ़ी एवं सराही जाती रही हैं। हम प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – “परिहार जी का साहित्यिक संसार” शीर्षक के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहते हैं। डॉ कुंदन सिंह परिहार जी की रचनाओं के पात्र हमें हमारे आसपास ही दिख जाते हैं। कुछ पात्र तो अक्सर हमारे आसपास या गली मोहल्ले में ही नज़र आ जाते हैं। उन पात्रों की वाक्पटुता और उनके हावभाव को डॉ परिहार जी उन्हीं की बोलचाल की भाषा का प्रयोग करते हुए अपना साहित्यिक संसार रच डालते हैं।आज प्रस्तुत है आपका एक बेहद मजेदार व्यंग्य ‘चला-चली का खेला ‘। इस अतिसुन्दर व्यंग्य रचना के लिए डॉ परिहार जी की लेखनी को सादर नमन।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – परिहार जी का साहित्यिक संसार # 82 ☆
☆ व्यंग्य – चला-चली का खेला ☆
नगर की जानी-मानी सांस्कृतिक संस्था ‘हंगामा’ ने सुराचार्य का संगीत कार्यक्रम आयोजित किया। ‘सांस्कृतिक’ शब्द बड़ा व्यापक है। उसमें घटिया से लेकर बढ़िया तक सब कार्यक्रम खप जाते हैं। ‘हंगामा’ सचमुच हंगामा ही था। उसके सदस्य बड़े उत्सव-प्रेमी थे। हास्य व्यंग्य के कवि-सम्मेलन से लेकर जादू प्रदर्शन, संगीत, सब चलता था। कुछ हो जाए,पोस्टर लग जाएं, अखबारों में सदस्यों के नाम और फोटो -वोटो छप जाएं तो सदस्यों को लगता था कि जीवन सार्थक हो गया।
सुराचार्य जी के पोस्टर नगर में जगह जगह लगे। टिकिट रखे गए सौ रुपये, दो सौ रुपये और पाँच सौ रुपये। फटेहाल संगीत-प्रेमियों ने रेट देखा तो ठंडी साँस भरी। वैसे भी ज्यादातर टिकिट बिक गये क्योंकि संगीत-प्रेमियों की कमी भले ही हो,मालदारों की कमी नहीं है। पाँच सौ रुपये का टिकिट खरीद कर ठप्पे से कार्यक्रम में जाने का मज़ा ही और है। मंहगा टिकिट खरीदने से कल्चर्ड होने का प्रमाणपत्र मिलता है, फिर भले ही कुर्सी पर बैठे ऊँघते रहो और मालकौस को भैरवी समझते रहो। पाँच सौ रुपये वाली सीट से दो सौ और सौ रुपये वाली सीटों पर बैठे लोग अधम लगते हैं। उनसे भी अधम वे होते हैं जिनकी ऐसे कार्यक्रम में घुसने की हिम्मत ही नहीं पड़ती।
तो धन इकट्ठा हो गया और सुराचार्य जी पधार गये। रात को कार्यक्रम हुआ। टिकिटों के खरीदार ऐसे सजे-धजे आये जैसे किसी बरात में जा रहे हों। मैं भी अपनी हैसियत के खिलाफ पाँच सौ रुपये वाली सीट पर डटा था। वजह यह थी कि पत्रकार होने के नाते आयोजकों ने ससम्मान बुलाया था, इस उम्मीद पर कि फोकट में पाँच सौ रुपये की सीट का आनंद लेकर अखबार में कार्यक्रम की जयजयकार करूँगा।
सुराचार्य जी रेशमी कुर्ते-पायजामे में थे। ऊपर से शाल। भव्य लग रहे थे। हारमोनियम के सुर छेड़कर उन्होंने दो तीन हल्की फुल्की गज़लें सुनायीं। उसके बाद शुरू किया ‘दो दिन का जग में मेला, सब चला चली का खेला। ‘
थोड़ी देर में वातावरण विषादमय हो गया। लोग भावविभोर हो रहे थे। सबके सिर दाहिने-बायें ऐसे घूम रहे थे जैसे चाबी वाले बबुओं के घूमते हैं। सुराचार्य जी सबमें श्मशान-वैराग्य जगा रहे थे।
मेरे बगल में बैठे एक अधेड़ सज्जन आँखें मूँदे इस तरह सिर हिला रहे थे जैसे उन पर हाल आने वाला हो। थोड़ी देर बाद वे आँखें खोलकर मेरी तरफ देखकर बड़े दुखी भाव से बोले,’सच है जी। संसार सब झूठा है। आदमी की जिंदगी पानी का बुलबुला है। पल में फूट जायेगा जी। सब बेकार है। ‘
फिर वे और दुखी भाव से बोले,’मैंने भी बोत गल्त तरीके से पैसा कमाया जी। आतमा को बेच दिया। बोतों को रिश्वत खिलायी। बोतों को धोखा दिया। बोत झूठ बोला। आज बड़ा पछतावा हो रहा है। ‘
उन्होंने कानों को हाथ लगाया। मैं घबराया कि अब वे जीवन भर का संचित तत्व ज्ञान मुझे देंगे। कहीं भाग भी नहीं सकता था क्योंकि आसपास कोई सीट खाली नहीं दिखी। सौभाग्य से वे फिर आँखें मूँद कर पश्चाताप में डूब गये।
सुराचार्य जी अब भी ‘चला चली का खेला’ की रट लगाये थे ओर वातावरण ऐसा भारी हो रहा था कि हर एक के ऊपर मनों और टनों के हिसाब से बैठ रहा था। सब श्रोता आँखें बंद किये ठंडी सांसें भर रहे थे। मुझे लग रहा था कि आज इनमें से आधे खुदकुशी कर लेंगे और बाकी कल सबेरे कमंडल लेकर हिमालय की तरफ निकल जायेंगे। मेरी समझ में इतने लोग समाज से खारिज हो गये थे।
थोड़ी देर में ‘चला चली का खेला’ खत्म हुआ और सुराचार्य जी ने एक खासी रोमांटिक गज़ल छेड़ दी,जिसमें नायिका से कहा गया था कि उसका चाँदी जैसा रंग और सोने जैसे बाल हैं इसलिए वही एकमात्र धनवान है, बाकी सब कंगाल हैं। मुझे याद नहीं कि चाँदी जैसा रंग और सोने जैसे बाल बताये गये थे या सोने जैसा रंग और चाँदी जैसे बाल। बहरहाल अब उसाँसें बंद हो गयीं थीं और लोग फिर से चैतन्य होकर दिमाग से श्मशान की भस्म झाड़ रहे थे।
मेरी बगल वाले सज्जन उठकर खड़े हो गये। अब वे एकदम प्रफुल्लित, चतुर और चौकस दिख रहे थे।
मैंने पूछा,’कहाँ चले जी?’
वे बोले, ‘दुकान पर छोटे लड़के को बैठा आया हूँ जी। थोड़ा चालू है। मौका मिल जाता है तो चालीस पचास रुपये दबा लेता है। आधा प्रोग्राम देख लिया तो समझिए ढाई सौ रुपये तो वसूल हो गये। बाकी आधे धंधे के नुकसान खाते में डाल देंगे। ‘
थोड़ी देर बाद कार्यक्रम खत्म हुआ। मैं स्टेज के भीतर गया तो वहाँ आयोजक करम पर हाथ धरे बैठे थे। मैंने उनकी मिजाज़पुरसी की तो एक बिफरकर बोला, ‘सुराचार्य पूरे चालीस हजार की माँग कर रहा है। टस से मस नहीं हो रहा है। बात ज़रूर चालीस की हुई थी लेकिन इतना पैसा इकट्ठा नहीं हुआ। पैंतीस हजार दे दिये। घंटे भर से हाथ जोड़ रहे हैं लेकिन दो हजार भी छोड़ने को तैयार नहीं है। ‘
दूसरा आयोजक दाँत पीस कर बोला, ‘हमको चला चली का खेला सुनाता है और खुद चालीस हजार पर अड़ा हुआ है। चला चली का खेला है तो पैसे क्या छाती पर रख कर ले जायेगा?’
मेरे पास उनके लिए सांत्वना के शब्द नहीं थे। सुराचार्य जी अब भी तख्त पर जमे आग्नेय दृष्टि से आयोजकों को भस्म कर रहे थे।
इतने में कुछ और खलबली मची। पता चला, एक्साइज वाले आ गये हैं और आयोजकों की धरपकड़ हो रही है। मामला मनोरंजन-कर की चोरी का बन गया था। अब आयोजक गश खाने की हालत में आ गये थे और सुराचार्य जी पहलू बदलकर भागते भूत की लंगोटी स्वीकार करने की मुद्रा में आयोजकों को बुलावे पर बुलावे भेज रहे थे। लेकिन अब आयोजकों के पास उनकी बात पर कान देने का वक्त नहीं था।
कुल मिलाकर वातावरण खासा दुनियादारी का हो गया था और ‘चला चली का खेला’ वाले मूड की चिन्दी भी अब वहाँ ढूँढ़े नहीं मिल सकती थी।
(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के लेखक श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही गंभीर लेखन। शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।
श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से आपको पाठकों का आशातीत प्रतिसाद मिला है।”
हम प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है इस शृंखला की अगली कड़ी । ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों के माध्यम से हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)
☆ संजय उवाच # 81 ☆ पिंजरा ☆
मानवीय मनोविज्ञान के अखंडित स्वाध्याय का शाश्वत गुरुकुल है सनातन अध्यात्मवाद।
भारतीय आध्यात्मिक दर्शन कहता है-गृहस्थ यदि सौ अंत्येष्टियों में जा आए तो संन्यासी हो जाता है और यदि संन्यासी सौ विवाह समारोहों में हो आए तो गृहस्थ हो जाता है।
वस्तुतः मनुष्य अपने परिवेश के अनुरूप शनैः-शनैः ढलता है। इर्द-गिर्द जो है, उसे देखने, फिर अनुभव करने, अंततः जीने लगता है मनुष्य।
जीने से आगे की कड़ी है दासता। आदमी अपने परिवेश का दास हो जाता है, ओढ़ी हुई स्थितियों को सुख मानने लगता है।
परिवेश की इस दासता को आधुनिक यंत्रवत जीवन जीने की पद्धति से जोड़कर देखिए। विराट अस्तित्व के बोध से परे सांसारिकता के बेतहाशा दोहन में डूबा मनुष्य अपने चारों ओर खुद कंटीले तारों का घेरा लगाता दिखेगा।
उसकी स्थिति जन्म से पिंजरा भोगनेवाले सुग्गे या तोते-सी हो गई है।
सुग्गे के पंखों में अपरिमित सामर्थ्य, आकाश मापने की अनंत संभावनाएँ हैं किंतु निष्काम कर्म बिना, आध्यात्मिक संभावना उर्वरा नहीं हो पाती।
निरंतर पिंजरे में रहते-रहते एक पिंजरा मनुष्य के भीतर भी बस जाता है। परिवेश का असर इस कदर कि पिंजरा खोल दीजिए, पंछी उड़ना नहीं चाहता।
वर्षों पूर्व लिखी अपनी एक कविता स्मरण हो आई है-
पिंजरे की चारदीवारियों में/ फड़फड़ाते हैं मेरे पंख/ खुला आकाश देखकर / आपस में टकराते हैं मेरे पंख / मैं चोटिल हो उठता हूँ /अपने पंख खुद नोंच बैठता हूँ / अपनी असहायता को / आक्रोश में बदल देता हूँ / चीखता हूँ, चिल्लाता हूँ / अपलक नीलाभ निहारता हूँ / फिर थक जाता हूँ /टूट जाता हूँ / अपनी दिनचर्या के / समझौतों तले बैठ जाता हूँ / दुख कैद में रहने का नहीं / खुद से हारने का है / क्योंकि / पिंजरा मैंने ही चुना है / आकाश की ऊँचाइयों से डरकर / और / आकाश छूना भी मैं ही चाहता हूँ / इस कैद से ऊबकर../ एक साथ, दोनों साथ / न मुमकिन था, न है / इसी ऊहापोह में रीत जाता हूँ / खुले बादलों का आमंत्रण देख / पिंजरे से लड़ने का प्रण लेता हूँ / फिर बिन उड़े / पिंजरे में मिली रोटी देख / पंख समेट लेता हूँ../अनुत्तरित-सा प्रश्न है / कैद किसने, किसको कर रखा है?
वास्तविक प्रश्न यही है कि कैद किसने, किसको कर रखा है?
प्रश्न यद्यपि समष्टिगत है किंतु व्यक्तिगत उत्तर से ही समाधान की दिशा में यात्रा आरंभ हो सकती है।….आरंभ करें!
☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय ☆संपादक– हम लोग ☆पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆
मोबाइल– 9890122603
संजयउवाच@डाटामेल.भारत
writersanjay@gmail.com
≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈
☆ Anonymous Litterateur of Social Media # 37 (सोशल मीडिया के गुमनाम साहित्यकार # 37) ☆
Captain Pravin Raghuvanshi—an ex Naval Officer, possesses a multifaceted personality. Presently, he is serving as Senior Advisor in prestigious Supercomputer organisation C-DAC, Pune. He is involved in various Artificial Intelligence and High-Performance Computing projects of national and international repute. He has got a long experience in the field of ‘Natural Language Processing’, especially, in the domain of Machine Translation. He has taken the mantle of translating the timeless beauties of Indian literature upon himself so that it reaches across the globe. He has also undertaken translation work for Shri Narendra Modi, the Hon’ble Prime Minister of India, which was highly appreciated by him. He is also a member of ‘Bombay Film Writer Association’.
Captain Raghuvanshi is also a littérateur par excellence. He is a prolific writer, poet and ‘Shayar’ himself and participates in literature fests and ‘Mushayaras’. He keeps participating in various language & literature fests, symposiums and workshops etc. Recently, he played an active role in the ‘International Hindi Conference’ at New Delhi. He presided over the “Session Focused on Language and Translation” and also presented a research paper. The conference was organized by Delhi University in collaboration with New York University and Columbia University.
In his naval career, he was qualified to command all types of warships. He is also an aviator and a Sea Diver; and recipient of various awards including ‘Nao Sena Medal’ by the President of India, Prime Minister Award and C-in-C Commendation.
Captain Pravin Raghuvanshi is also an IIM Ahmedabad alumnus.
His latest quest involves social media, which is filled with rich anonymous literature of nameless writers, shared on different platforms, like, WhatsApp / Facebook / Twitter / Your quotes / Instagram etc in Hindi and Urdu, he has taken the mantle of translating them as a mission for the enjoyment of the global readers. Enjoy some of the Urdu poetry couplets as translated by him.
☆ English translation of Urdu poetry couplets of Anonymous litterateur of Social Media# 37☆
(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि। संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताeह रविवार को “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आचार्य जी द्वारा रचित ‘नवगीत – सड़क पर ’। )
(आज “साप्ताहिक स्तम्भ -आत्मानंद साहित्य “ में प्रस्तुत है श्री सूबेदार पाण्डेय जी की श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिवस पर एक भावप्रवण कविता “ये उत्सव है लोकतंत्र का”। )
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – आत्मानंद साहित्य – ये उत्सव है लोकतंत्र का ☆
(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी की एक भावप्रवण कविता “किसी पावन तत्व से है भरा यह ब्रह्मांड सारा“। हमारे प्रबुद्ध पाठक गण प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे। )
(आदरणीया सुश्री शिल्पा मैंदर्गीजी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। आपने यह सिद्ध कर दिया है कि जीवन में किसी भी उम्र में कोई भी कठिनाई हमें हमारी सफलता के मार्ग से विचलित नहीं कर सकती। नेत्रहीन होने के पश्चात भी आपमें अद्भुत प्रतिभा है। आपने बी ए (मराठी) एवं एम ए (भरतनाट्यम) की उपाधि प्राप्त की है।)
☆ जीवन यात्रा ☆ मेरी यात्रा…. मैं अब भी लड़ रही हूँ – भाग -5 – सुश्री शिल्पा मैंदर्गी ☆ प्रस्तुति – सौ. विद्या श्रीनिवास बेल्लारी☆
(सौ विद्या श्रीनिवास बेल्लारी)
(सुश्री शिल्पा मैंदर्गी के जीवन पर आधारित साप्ताहिक स्तम्भ “माझी वाटचाल…. मी अजून लढते आहे” (“मेरी यात्रा…. मैं अब भी लड़ रही हूँ”) का ई-अभिव्यक्ति (मराठी) में सतत प्रकाशन हो रहा है। इस अविस्मरणीय एवं प्रेरणास्पद कार्य हेतु आदरणीया सौ. अंजली दिलीप गोखले जी का साधुवाद । वे सुश्री शिल्पा जी की वाणी को मराठी में लिपिबद्ध कर रहीं हैं और उसका हिंदी भावानुवाद “मेरी यात्रा…. मैं अब भी लड़ रही हूँ”, सौ विद्या श्रीनिवास बेल्लारी जी कर रहीं हैं। इस श्रंखला को आप प्रत्येक शनिवार पढ़ सकते हैं । )
जब मेरे घर मेरे माता पिता को मालूम पडा कि, मैं अब से कुछ भी नही देख पाऊॅंगी, सचमें मैं कुछ भी नही कर पाऊॅंगी, क्या बीती होगी उन पर। अब मेरी लडकी क्या करेगी? ऐसा सोचना ही बहुत कठिन था। फिर भी यह एव्हरेस्ट पर चढाई करने जैसा था और यह उन्होंने तय किया। उन्होंने मुझे इतना समझा दिया कि मुझे लगा जैसे मैं आनंद के सागर डूब रही हूँ ।
घर में हमेंशा मां के पीछे-पीछे भागती थी। रसोई घर में इधर-उधर घूमती थी। मां को हमेंशा मेरी तरफ ध्यान देना पडता था। एक दिन मां फुलों की टोकरी मेरे पास लेकर आयी। उसमें से लाल रंग के फूल बाये हाथ में और पीले रंग का फूल दाहिने हाथ में रखा। मेरा हाथ-हाथ में रख कर मुझे स्पर्श ज्ञान से दिखाया। मैंने सीखा भी जल्दी से। सुई में धागा डालकर फुलों की माला बनाना सिखाया। जल्दी ही बाये हाथ से और दाहिने हाथ से, लाल-पीला फूल डालकर दो-दो रंग की माला तैयार होने लगी। बहुत खूबसूरत माला तैयार हो गई। मां का प्रयोग यशस्वी हो गया। मुझे ये करने के लिए बंधन नही किया। जम गया तो जम गया, हम जीत जायेंगे ऐसा ही सोचा। सब्जी साफ करके, उसे काटना भी सिखाया। गाजर, नारियल के छोटे-छोटे टुकडे करना भी सिखाया। मै आज भी अपने आँसू पोछती रहती तो, आज मैं अपना काम आपको दिखा नही सकती थी। घर के काम की ट्रेनिंग मां ने दिया था, अच्छी तरह से। बाहर स्कूल, पढाई के अलावा, वक्तृत्व के पाठ पिताजी ने पढा-पढाकर तैयार किया था। सच में माता और पिताजी का बहुत बडा योगदान है, मेरे व्यक्तित्व विकास में। दोनो ही मेरे लिये बहुत कीमती है। मैं रसोई नही बना सकती यह मुझे मालूम है, पर मैं मां को बहुत कामो में मदद कर सकती हूँ । आज भी मैं मां को मदद कर सकती हूँ।
मैं साधारण तौर पर सातवी कक्षा मैं थी, तबसे ही टेप-रेकॉर्डर, टेलीफोन आ गया था। गाना सुनने के बाद बंद कैसे करना, यह मैंने हाथ के स्पर्श से सीख लिया था। मेरे भाई-बहन ने मेरा बटन बंद करना, चालू करना देखकर, मुझे प्ले, स्टाॅप, रेकॉर्ड बटनों की पहचान कर दी थी। रिवाइंडिंग कैसे करना, यह भी सिखाया। यह सब इस्तेमाल कैसे करना, ये मैं आसानी से सीख गई। M.A. की पढाई करते समय, अध्यापकों ने जो-जो सिखाया, वो सब में रेकॉर्ड करती थी। जब में पढना चाहूँ, तब मैं पढती थी और बार-बार सुनकर ध्यान में रखती थी। ऐसा ही नया आया हुआ फोन देखकर, उत्सुकता से मैं उसकी पहचान कर सकती थी। मेरे भाई ने ‘ how to operate phone?’ मुझे सिखाया था। रिसिव्हर हाथ में देने के बाद १ से ९ अंको तक की पहचान कर दी थी। कैसे दबाना यह भी आसानी से सिखाया था। २२ अंक हो तो दो वाला बटन दो बार दबाना ऐसा सिखाया। मैं वैसा ही करती थी। मुझे अपने आप नंबर ध्यान में आने लगे। बार-बार ध्यान में रखने की जरूरत नही पड़ी।
रेडिओ लगाना आज भी मुझे आसान लगने लगा और मुझे खूब अच्छा लगने लगा। कुछ साल पहले मेंरी आवाज मैं रेडिओ से सुनूंगी, ऐसी मुझे बिलकुल भी कल्पना नहीं थी। सांगली आकाशवाणी और कोल्हापूर आकाशवाणी से मेंरी आवाज प्रसारित भी हो गई, है ना जादू!
सच में मुझे सब आता है, ऐसा नहीं है। बाहर जाने के लिये मैं आज भी किसी की मदद के बिना नहीं जा सकती। पहले पापा मुझे कहते थे, तुम्ही सफेद रंग की लकडी की काठी ला कर देता हुॅं। उसकी आदत हो जायेगी और तुम आसानी से चल पाओगी। मेरे जैसे हठ करने वाली लडकी सुनेगी तो ना!
हर रोज मैं पाठशाला जाती थी। इसलिये मुझे मॅडम का सिखाया हुआ सब समझ में आता था। इसलिये ब्रेल लिपि सीखने की मुझे जरूरत नहीं पडी। इस में कुछ महानता भी नहीं लगी। एक-दो बार मैंने समझने की कोशिश की थी। लेकिन उधर मेंरा मन नहीं लगा। मैने सुनकर सीखने का, ध्यान में रखने का, ऐसी ही घोडी की चाल चलने का तय किया। मां कहती थी, जब मैं छोटी थी तब बहुत भाग-दौड करती थी। सीढ़ियाँ भी सहजता से जल्दी-जल्दी उतरती थी। देखने वाले को डर लगता था। दूसरों को, लोगों को मेंरी चिंता लगती थी।
मेरी कंपास, पेन्सिल, पेन सब जगह पर रखती थी। फिर भी मेरे भाई-बहन को मेंरा सामान उठाकर ले जाने की आदत थी। मेरे डांटने के बाद, गुस्सा करते थे। फिर थोडी देर के बाद सब खेलते थे।
मेरे चाची के मम्मी ने स्वेटर बनाना सिखाया था। मैंने रुमाल भी बनाया था। मैने वह रूमाल आज भी संभाल कर रखा है। मैं आज भी लॉकर का इस्तेमाल करती हूॅं। खुशी मिलती है इसके लिए आज भी रुमाल बनाती हूॅं।
घर में मेंहमान आने के बाद पानी लेकर आती थी। मां कि बनाई हुई चाय भी देकर आती थी। सब लोगों को बहुत आश्चर्य लगता था। मां को मेंरी थोडी मदद होनी चाहिये, उसका थोडा काम हलका होना चाहिए, उसे थोडा ज्यादा आराम मिलना चाहिए, इसके लिये ही मैने सब काम सीख लिया था।
पिछले साल मेरे पिताजी को अस्पताल में लेकर जाना था। पहले मैं डॉक्टर चाचा की फोन पर अपॉइंटमेंट लेती थी। पापा को रिक्षा में बिठाकर लेकर जाती थी। लोगोंको कमाल सा लगता था। उनका प्यार उमड आता था।
लोगों की आवाज सुनकर बराबर जान लेती थी। आज भी लोगों को आवाज से पहचान लेती हूं। अब क्या कहें, मिलने वाले सब लोग मुझसे प्यार ही प्यार करने लगते है, बडी लगन से। मैंने दिमाग में इतना सोच कर रखा था कि, मैं सब ध्यान में रख सकती हूं। हमारे घर में नया वाॅशिंग मशीन आने पर उसको कैसे चलना चाहिए, यह भी सीख लिया था। आज भी मैं ही वॉशिंग मशीन ऑपरेट करती हुॅं, मां को मदद करने के लिए। उसे थोडा आराम भी मिले। इस बात से मुझे खुशी मिलती है।
कॉलेज की पढाई, वक्तृत्व स्पर्धा, गॅदरिंग, सहेलियों के साथ रहना, मस्ती करना और मां के सिखाये हुए सब काम करते-करते मैने B.A. की पदवी कैसे हासिल की, यह मेरे समझ में भी नहीं आया।
(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य” के माध्यम से हम आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी का एक अत्यंत विचारणीय आलेख भाग्य बनाम कर्म। यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की लेखनी को इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन। कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें। )
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य # 78 ☆
☆ भाग्य बनाम कर्म ☆
‘भाग्य पर नहीं, कर्म पर उम्मीद रखिए। कर्म उम्मीदों को दुगुन्ना कर देता है।’ सो! हौंसला व रुतबा बनाए रखिए… अच्छे दिन तो आते-जाते रहते हैं। संबंध इंद्रधनुष की भांति हैं, जो दिलों में उमंग-तरंग व आनंदोल्लास जाग्रत करते हैं … अर्थात् प्रेम, खुशी, उल्लास, सत्य व विश्वास उत्पन्न करते हैं– जिसका मूल उद्देश्य है…सम्मान देना। सो! उम्मीद केवल अपनों से अथवा स्वयं से रखिए; दूसरों से नहीं, क्योंकि अपेक्षा को उपेक्षा में बदलने में पल-भर का समय भी नहीं लगता और इंसान की सोच, सिद्धांत व मान्यताएं कांच की तरह पल भर में दरक़ जाती है। वैसे भी दूसरों से उम्मीद रखने से दु:ख प्राप्त होता है और स्वयं से प्राप्त प्रेरणा हमें उत्साह से भर देती है…हमारे अंतर्मन में आत्मविश्वास जगाती है और हम अपने हाथ जगन्नाथ समझकर कर्म करने में निमग्न हो जाते हैं। सो! इसके लिए आवश्यकता है; एक-चित्त, एक-मन होकर एकाग्रता व तल्लीनता से कर्म करने की… जिसके लिए मानव को, स्वयं को किसी से कम नहीं आंकना चाहिए और अपना रुतबा व मान-सम्मान कायम रखना चाहिए, क्योंकि समय बदलता रहता है, कभी ठहरता नहीं। अच्छे दिन तो आते-जाते रहते हैं। सुख सुबह के प्रकाश- सम होता है, जो मांगने पर नहीं, जागने पर ही मिलता है। शाम को थका-हारा सूर्य विश्राम करने के पश्चात् भोर होते अपनी स्वर्णिम रश्मियां धरा पर विकीर्ण कर, संपूर्ण संसार को आह्लादित कर नवीन ऊर्जा से भर देता है और पक्षियों का मधुर कलरव सुन मानव हृदय आंदोलित हो जाता है; खुशी से झूम उठता है। यह सब देखकर मानव ठगा-सा और अचंभित रह जाता है। वह नयी स्फूर्ति व विश्वास के साथ अपनी दिनचर्या में लग जाता है और इस बीच उसके हृदय में कोई नकारात्मक विचार दस्तक नहीं देता; न ही उसे आलस्य का अनुभव होता है, क्योंकि उसे अपनी अंतर्निहित शक्तियों पर भरोसा होता है। अक्सर लोग आजीवन इस उधेड़बुन में उलझे रहते हैं, परंतु फिर भी उनका किसी से कोई भी संबंध-सरोकार नहीं होता।
शायद! इसलिए ही मानव को दो प्रकार के लोगों से सावधान रहने का संदेश दिया गया है। प्रथम व्यस्त व द्वितीय घमण्डी, क्योंकि व्यस्त मनुष्य अपनी मर्ज़ी व फ़ुर्सत रहने पर बात करता है और घमण्डी केवल अपने मतलब से ही बात करता है। सो! दोनों ही अविश्वसनीय हैं और कभी भी अच्छे मित्र नहीं बन सकते हैं। दूसरे शब्दों में इनसे सजग व सचेत ही नहीं; सावधान रहना भी अपेक्षित है। स्वार्थ पर आधारित संबंधों का फल कभी भी मधुर, शुभ व सकारात्मक नहीं होता। वे सदैव आपको ग़लत राहों की ओर ले जाते हैं और पथ-विचलित कर सुक़ून पाते हैं। सो! संबंध तो इंद्रधनुष की भांति हैं, जो दिलों में सतरंगी भावनाएं–प्रेम, उदासी, खुशी, ग़म आदि जाग्रत करते हैं और रंगीन स्वप्न दिखाते हैं। आकाश में छाए इंद्रधनुषी बादल भी अपनी रंगीन छटा दिखाकर मानव-मन को आंदोलित व आकर्षित करते हैं और सत्यम्, शिवम् सुंदरम् की भावनाओं से ओतप्रोत करते हैं। कभी वह प्रेम भाव मानव हृदय को नवचेतना से आप्लावित व उद्वेलित करता है; मान-मनुहार के भाव जाग्रत करता है, तो कभी उदासी व विरह के भाव उसके हृदय में स्वतः प्रस्फुटित हो जाते हैं। प्रेम के अभाव में विरह पनपता है; जो मन में वेदना, दु:ख व पीड़ा को जाग्रत करता है। सो! मानव कभी खुशी से फूला नहीं समाता, तो कभी दु:ख व ग़मों के सागर में अवगाहन करता हुआ डूबता-उतराता है। कभी उसे यह मायावी जगत् सत्य भासता है और संबंध शाश्वत… जो मन में आस्था व विश्वास जाग्रत करते हैं। अक्सर मानव क्षणिक सौंदर्य को सत्य जान, उसकी ओर आकर्षित होकर अपनी सुध-बुध खो बैठता है। सो! वे भाव जीवन में आस्था व विश्वास जाग्रत करते हैं और इंसान उसे सत्य जान आसक्त रहता है। परंतु उस स्थिति में वह भूल जाता है कि ज़िंदगी आदान-प्रदान का दूसरा नाम है …’आप जैसा करोगे, वैसा भरोगे’.. ‘जैसा बोओगे, वैसा काटोगे’ और ‘कर भला, हो भला’ के भाव को पोषित करते हैं। इसलिए जब मानव विनम्र भाव से दूसरों को सम्मान देता है, तो उसके हृदय में अहं भाव नदारद रहता है तथा उसे सम्पूर्ण सृष्टि में सौंदर्य ही सौंदर्य बिखरा हुआ दिखाई पड़ता है। वह उन ख़ुशनुमा पलों को अपने आंचल में समेट लेना चाहता है; बाहों में भर लेना चाहता है। परंतु आदि शंकराचार्य के मतानुसार ‘ब्रह्म सत्यम्, जगत् मिथ्या’ है अर्थात् ब्रह्म के अतिरिक्त समस्त जीव-जगत् मिथ्या है, नश्वर है अर्थात् जो जन्मा है, उसकी मृत्यु निश्चित है; अवश्यांभावी है। इसलिए मानव को सांसारिक आकर्षणों व माया-मोह के बंधनों में लिप्त नहीं होना चाहिए, क्योंकि आसक्ति विनाश का मूल है; जो उसे लक्ष्य-प्राप्ति के मार्ग से भटकाती है।
मानव जीवन का मूल लक्ष्य है… प्रभु अथवा मोक्ष की प्राप्ति; आत्मा का परमात्मा से साक्षात्कार व तादात्म्य, जिसे भुलाने के कारण वह लख चौरासी में भटकता रहता है। वह कभी अपने भाग्य को दोषी ठहराता है; तो कभी नियति पर विश्वास कर, हाथ पर हाथ धर कर बैठ जाता है और सोचता है कि मानव को भाग्य में लिखा अवश्य प्राप्त होता है। सो! वह कर्म में विश्वास नहीं रखता तथा भूल जाता है कि पुरुषार्थ के बिना मानव को मनचाहा प्राप्त नहीं हो सकता। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और निरंतर अभ्यास से मूर्ख भी विद्वान बन कर, संसार में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर आधिपत्य स्थापित कर सकता है। इसके लिए आवश्यकता होती है…सार्थक उद्देश्य व चिंतन-मनन की; जिसके सहारे मानव आकाश की बुलंदियों को छूने का सामर्थ्य रख सकता है। ‘कौन कहता है, आकाश में छेद हो नहीं सकता। एक पत्थर तो तबीयत से उछालो, यारो!’ दुष्यंत की ये पंक्तियां मानव हृदय को आंदोलित व ऊर्जस्वित करती हैं। सो! आवश्यकता है साहस जुटाने की, आज का काम कल पर न छोड़ने की, क्योंकि ‘काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। पल में प्रलय होयेगी, मूर्ख करेगा कब’… अर्थात् प्रलय के आने पर बावरा मन अपने कार्यों को कैसे संपन्न कर पायेगा? इसलिए भाग्य पर नहीं, कर्म पर विश्वास रखिए; आपकी उम्मीदें अवश्य फलित होंगी व रंगीन स्वप्न अवश्य साकार होंगे।
हां! जीवन में समस्याएं दो कारणों से आती हैं… हम बिना सोचे-समझे व विचार-विमर्श किए, कार्य को अंजाम दे देते हैं। दूसरे आलसी व्यक्ति, जो कर्म करते ही नहीं…दोनों की नियति लगभग एक जैसी होती है और उनका परिणाम भी सुखदायक व मंगलकारी नहीं होता। अक्सर हमारी आंखों पर अहं का परदा पड़ा रहता है, जिसके कारण न हमें दूसरों के गुण दिखाई पड़ते हैं, न ही हम अपने अवगुणों से अवगत होकर उन्हें स्वीकार कर पाते हैं। यही मानव जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी है। इस स्थिति में मानव में ज्ञान का अभाव होता है और सोचने-समझने की शक्ति भी नहीं होती…उससे भी बढ़कर वह स्वयं से अधिक बुद्धिमान किसी अन्य को स्वीकारता ही नहीं… इसलिए दूसरे की बात को सत्य स्वीकारने व अहमियत देने का प्रश्न ही कहां उत्पन्न होता है?
अहं को मानव का सबसे बड़ा शत्रु स्वीकारा गया है तथा अहंनिष्ठ व्यक्ति से दूर रहने का संदेश दिया गया है, क्योंकि ऐसा व्यक्ति मानव को पतन की राह की ओर ले जाता है। ‘सो! फ़ुरसत में अपनी कमियों पर ग़ौर करना चाहिए; दूसरों में दोष देखने की प्रवृत्ति सदैव के लिए स्वयं छूट जाएगी।’ इस स्थिति में दूसरों को आईना दिखाने में अपना समय नष्ट करने की अपेक्षा, आत्मावलोकन करना अधिक श्रेयस्कर है। आत्मचिंतन करना मानव का सर्वोत्कृष्ट गुण है। मुझे याद आ रही हैं निर्मल वर्मा की ये पंक्तियां… ‘जब मनुष्य के अंदर का देवता मर जाता है, तो वह झूठे देवताओं की शरण में जाता है।’ इसलिए मानव को परमात्म-शक्ति के अस्तित्व को स्वीकार, उसकी सत्ता के सम्मुख सदैव नतमस्तक रहना चाहिए; न कि तथाकथित संतों व देवी-देवताओं की शरण में आश्रय ग्रहण करना।’ पहले तो ऋषि-मुनि जप-तप आदि करते थे, तथा मानव-मात्र को कल्याण का मार्ग सुझाते थे…जीने का अंदाज़ सिखाते थे। उनका जीवन सत्यम्, शिवम्, सुंदरम् से आप्लावित होता था और वे ‘सर्वेभवंतु सुखीनाम्’ के अंतर्गत समस्त वसुधा को अपना परिवार स्वीकार उसके मंगल हित कार्यरत रहते थे। परंतु आज के मानव को निजी स्वार्थों में लिप्त रहने के कारण, अपने व अपने परिजनों के अतिरिक्त कुछ भी नज़र नहीं आता। इसलिए ऐसा व्यक्ति समाज के लिए उपयोगी व हितकारी कैसे हो सकता है?
मौन-चिंतन व एकांत मानव का सर्वश्रेष्ठ गुण है और ख़ामोशी की तहज़ीब है, जो संस्कारों की खबर देती है। संस्कृति संस्कारों की जननी है, जो हमें अज्ञान रूपी गहन अंधकार से बाहर निकालती है और तथाकथित अपनों में से अपनों को खोजने व पहचान करने का मार्ग दर्शाती है। मित्र वे नहीं होते, जो आपकी खामोशी का अर्थ न समझ सकें अर्थात् ‘जो ज़ाहिर हो जाए वह दर्द कैसा/ ख़ामोशी न समझ पाए वह हमदर्द कैसा?’ यहां ख़ामोशी का पर्याय है… सच्चा मित्र व हमदर्द है, जिसे समझने के लिए भाषा की दरक़ार नहीं होती। वह आपके चेहरे को देखकर अंतर्मन के भावों को समझ जाता है।
‘ज्ञान से शब्द समझ में आते हैं और अनुभव से अर्थ।’ इसलिए बहुत दूर तक जाना पड़ता है, सिर्फ़ यह जानने के लिए कि नज़दीक कौन है। यह प्रकृति का नियम है कि जब हमें सब कुछ प्राप्त हो जाता है, ज़िंदगी हमें निष्फल व अस्तित्वहीन लगती है और जब हमें किसी वस्तु का अभाव खलता है; हमें उसकी महत्ता व अहमियत नज़र आती है, क्योंकि लोगों की अहमियत व उनके अस्तित्व का भान हमें उनके न रहने पर अनुभव होता है। इसलिए अहं को अपने शब्दकोश से निकाल बाहर फेंकिए। सब्र व सहनशीलता को जीवन में धारण कर निरंतर प्रयासरत रहिए। इसलिए निष्काम कर्म कीजिए, सहनशील बनिए, क्योंकि जो सहना सीख जाता है, उसे रहना आ जाता है अर्थात् जीना आ जाता है। सो! भाग्यवादी मत बनिये, स्वयं पर भरोसा कीजिए तथा ख़ुद से उम्मीद रखिए, क्योंकि बदलता वक्त व बदलते लोग किसी के नहीं होते। सच्चा व्यक्ति ही केवल आस्तिक होता है, जो स्वयं पर विश्वास रखता है तथा यह अकाट्य सत्य है कि कृत-कर्मों का फल व्यक्ति को अवश्य भोगना पड़ता है। ‘लफ़्ज़ जब बरसते हैं, बनकर बूंदें/ मौसम कोई भी हो, सब भीग जाते हैं।’ इसलिए ‘अंदाज़ से मत मापिए, किसी इंसान की हस्ती/ ठहरे हुए दरिया अक्सर, गहरे हुआ करते हैं।’ इसलिए लोगों को परखिए… अंदाज़ मत लगाइए और सुंदरता दर्पण में नहीं, लोगों के हृदय में खोजिए।
‘सफल व्यक्ति सीट अथवा कुर्सी पर आराम नहीं करते, उन्हें काम करने में आनंद आता है और वे सपनों के संग सोते हैं और प्रतिबद्धता के साथ जाग जाते हैं ‘ अर्थात् वे सदैव लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं और यही होता है उनके जीने का अंदाज़… जो सार्थक है, सुंदर है, अनुकरणीय है। इसलिए जीवन मेंं सब्र व सच्चाई का दामन कभी मत छोड़िए, क्योंकि यह आप को गिरने नहीं देती… न किसी के कदमों में, न ही किसी की नज़रों में। व्यवहार ज्ञान से भी बड़ा होता है, क्योंकि जब विषम परिस्थितियों में ज्ञान फेल हो जाता है, तो व्यवहार अपना करिश्मा दिखाकर उसे सफलता के मार्ग तक ले जाता है। इसलिए विशेष बनने की कोशिश कभी मत कीजिए। यदि आप साधारण हैं, तो साधारण बने रहिए…एक दिन आप अतिविशिष्ट बन जायेंगे। इसके लिए ज़रूरी है ‘आप विचार ऐसे रखिए कि आपके विचार पर दूसरों को विचार करना पड़े।’ सोना अग्नि में तप कर ही कुंदन बनता है, उसी प्रकार मानव संघर्ष रूपी अग्नि में तपकर अर्थात् विभिन्न आपदाओं का सामना कर निखरता है; नये मुक़ाम हासिल करता है। इसलिए ‘शक्तिशाली विजयी भव’ से अधिक कारग़र है, उत्कृष्ट है, श्रेष्ठ है, सार्थक है, सुंदर है… अनुकरणीय है, मननीय है… ‘संघर्षशील विजयी भव’, क्योंकि वह भाग्य पर विश्वास रखने का पक्षधर नहीं है, बल्कि कर्मशील बनने का प्रेरक और संदेशवाहक है।
(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं मकरणक्रान्ति पर्व पर “भावना के दोहे”। )