हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ किसलय की कलम से # 30 ☆ इंसान का आदर्श होना जन्मजात नहीं है ☆ डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

( डॉ विजय तिवारी ‘ किसलय’ जी संस्कारधानी जबलपुर में साहित्य की बहुआयामी विधाओं में सृजनरत हैं । आपकी छंदबद्ध कवितायें, गजलें, नवगीत, छंदमुक्त कवितायें, क्षणिकाएँ, दोहे, कहानियाँ, लघुकथाएँ, समीक्षायें, आलेख, संस्कृति, कला, पर्यटन, इतिहास विषयक सृजन सामग्री यत्र-तत्र प्रकाशित/प्रसारित होती रहती है। आप साहित्य की लगभग सभी विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपकी सर्वप्रिय विधा काव्य लेखन है। आप कई विशिष्ट पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं।  आप सर्वोत्कृट साहित्यकार ही नहीं अपितु निःस्वार्थ समाजसेवी भी हैं।आप प्रति शुक्रवार साहित्यिक स्तम्भ – किसलय की कलम से आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक सार्थक एवं विचारणीय आलेख  “इंसान का आदर्श होना जन्मजात नहीं है”. )

☆ किसलय की कलम से # 30 ☆

☆ इंसान का आदर्श होना जन्मजात नहीं है ☆

जब हम सामाजिक व्यवस्थाओं के दायरे में रहकर जीवनयापन करते हैं तब भी हमें अनेक तरह से सीख मिलती है। हमारे नेक सिद्धांत ही हमें आदर्श पथ पर चलने हेतु प्रेरित करते हैं, और यही सन्देश समाज में भी जाता है। हमारे द्वारा किये जाने वाले ऐसे आचार-व्यवहार दूसरों को इस दिशा पर चलने के लिए उत्प्रेरक का काम करते हैं। इंसान का आदर्श होना कोई जन्मजात गुण नहीं होता। हम समाज में रहकर ही सामाजिक गतिविधियों को निकट से देख पाते हैं। यदि हम अपने चिंतन और मनन से अच्छाई-बुराई एवं हानि-लाभ के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष परिणाम की सूक्ष्मता से थाह लें तो हम उचित एवं अनुचित के काफी निकट पहुँच जाते हैं। इन दोनों पहलुओं में हमें उचित पहलू पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता होती है तथा अनुचित पहलू के प्रति नकारात्मक रुख भी अपनाना होता है। सकारात्मक दृष्टिकोण ही हमारे आदर्श मार्ग का प्रथम चरण होता है। हमारी भावनायें, हमारे संस्कार, हमारी शिक्षा-दीक्षा और हमारी लगन का इसमें महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है। हम प्रायः इनके द्वारा ही उचित और अनुचित का फर्क सहजता से समझ पाते हैं। अपने धीरज और विवेक से अनुचित का प्रतिकार नियोजित ढंग से कर सकते हैं। जैसे परिग्रह की प्रवृति मनुष्य को कहीं न कहीं लोभी और स्वार्थी बनाती है। आवश्यकता से अधिक संग्रह ही हमें वास्तविक कर्म से  विलग करता है। एक सच्चे इंसान का कर्त्तव्य अपनी बुद्धि एवं विवेक का सदुपयोग करना माना गया है । समाज के काम आना और समाज में रहते हुए परस्पर भाईचारे का परिवेश निर्मित करना हर मनुष्य का सिद्धांत होना चाहिए। समाज का उत्थान हम सब की अच्छाईयों पर निर्भर करता है। बुराई समाज को पतन की ओर ले जाती है। हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा। तब हम स्वयं से ही शुरुआत क्यों न करें। कल हमारा परिवार, हमारा मोहल्ला और हमारा नगर इस हेतु प्रेरित होगा। दीप से दीप जलेंगे तो तिमिर हटेगा ही। जब हम एक से दो , दो से चार होंगे तब जग में सुधार की लहर बहना सुनिश्चित है और उसकी परिणति भी सुखद होगी। निश्चित रूप से हमारे मन में आएगा कि ऐसा कभी हो ही नहीं सकता कि संपूर्ण जग सुधर जाए? परंतु लोग ऐसा सोचते ही क्यों हैं? यदि पेड़ लगाने वाला सोचने लगे कि मुझे उसके फल चखने को मिलेंगे ही नहीं तो मैं पेड़ क्यों लगाऊँ? तब तो हमारे पूर्वजों ने पेड़ क्यों लगाये! यदि हम पेड़ नहीं लगाएँगे तो हमारी अगली पीढ़ी आपको कैसे याद करेगी । बस यही बात है आपको याद किए जाने की। आप के कर्त्तव्य और आपका सामाजिक योगदान ही आप की धरोहर है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित होती है और हमारा समाज इसका संवाहक होता है।

हमारी गीता में लिखा है-

‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’

जिसका आशय हमें यह लगाना चाहिए कि हम कर्म करेंगे तो उसका फल हमें अवश्य प्राप्त होगा। एक-एक बिंदु से रेखा निर्मित होती है,  रेखाओं से अक्षर, अक्षरों से शब्द और यही शब्द अभिव्यक्ति के माध्यम बनते हैं। शब्दशक्ति से कौन अपरिचित है? विश्व की हर क्रांति के पीछे शब्दशक्ति का अहम् योगदान है। बड़ी से बड़ी क्रांति भी विफल हो गई होती यदि अभिव्यक्ति जन-जन तक नहीं पहुँचती। तात्पर्य यह है कि एक बिंदु या एक इंसान भी आदर्श मार्ग पर चलेगा तो वह रेखा जैसा बिंदु समूह या सकारात्मक सोच, यूँ कहें कि उस जैसे लोगों का समूह तैयार होगा जिसमें समाज को नई चेतना और विकास के पथ पर अग्रसर करने की सामर्थ्य होगी । जीवन में ऐसा नहीं है कि इंसान संपन्न एवं उच्च पदस्थ होकर आम आदमी के दुख दर्द का एहसास नहीं कर सकता। परिस्थितिजन्य विचार और दृष्टिकोण वह सब करने की इजाजत नहीं देते जो उसके अंदर विद्यमान एक ‘साधारण आदमी’ करना चाहता है । आखिर ऐसा क्यों करता है यह विशिष्ट वर्ग?

उपरोक्त विशेष वर्ग के आचरण ही समाज में दूरियाँ पैदा करते हैं। हम सदियों से देखते आ रहे हैं कि इस वर्ग की आयु बहुत ही कम होती है। हम जानते हैं कि झूठ और अनैतिकता की बुनियाद पर खडा इंसान कभी स्थायित्व प्राप्त नहीं कर सकता। बात तो तब है जब इंसान इंसान के काम आए। ऊँच-नीच, छोटे-बड़े और अमीर-गरीब के बीच की खाई पार्टी जाए। जीव अमर नहीं होता। संपन्नता और विपन्नता जब यहीं पर धरी रह जाना है तो फिर ये बातें लोगों की समझ के परे क्यों होती हैं, कम से कम हम अपने व्यवहार और वाणी से मधुरता तो घोल ही सकते हैं। मनुष्य जब जन्म लेता है तो उसे पेट के साथ दो हाथ और दो पाँव मिलते ही इसीलिए हैं कि वह इनसे अपना और अपने परिवार का भरणपोषण कर सके। यदि हम महत्त्वाकाक्षियों, ईर्ष्यालु और विघ्नसतोषियों को छोड़ दें तो शायद ही कुछ प्रतिशत लोग ऐसे होंगे जो उच्चवर्गीय लोगों के संबंधों से कोई विशेष उम्मीद करते हों। आम इंसान को अपनी मेहनत और लगन पर पूरा भरोसा रहता है, यह होना भी चाहिए। वह जीवन में आगे बढ़ना तो चाहता है परंतु अच्छी नियत से। बुराई तो घोली जाती है। ईश्वर तो हमें इस प्यारी धरती पर निश्छल ही भेजता है। आदमी छोटा हो या बड़ा, यदि उसमें निश्छलता भरी है तो वह सच्चे अर्थों में इंसान है।

इंसान को सदैव स्वयं के अतिरिक्त दूसरों के लिए भी जीना चाहिए। अपने लिए तो हर कोई जी लेता है। हमारे व्यवहार और हमारी भाषा ही हमें समाज में यथायोग्य स्थान पर प्रतिष्ठित कराते हैं। हमारे सत्कर्म हमें स्वयं यश-कीर्ति दिलाते हैं। निःस्वार्थभाव से की गई परसेवा का प्रतिफल सदैव समाज हितैषी और आत्मसंतुष्टिदायक होता है।

तुलसी-कबीर, राणा-शिवाजी, लक्ष्मीबाई, गांधी, विनोवा भावे, मदर टेरेसा ऐसे ही नाम हैं जो इतिहास के पन्नों में अमर रहेंगे। हम इतिहास उठाकर देख सकते हैं कि अधिकतर यादगार शख्सियतें सम्पन्नता या महलों में पैदा नहीं हुईं और पैदा हुई भी हैं तो शिक्षित होते होते वैभव और कृत्रिम चकाचौंध से निर्लिप्त होती गईं, क्योंकि सच्चरित्र, सद्ज्ञान और शिक्षा आपस में नजदीकियाँ बढ़ाते हैं। वैभव और प्रासाद सदैव आम आदमी को उच्चवर्ग से दूर रखता आया है। हमारा चरित्र और हमारा व्यवहार दिल दुखाने वाला कभी नहीं होना चाहिए। अपनी वाणी और सहयोगी भावना से दूसरों को दी गई छोटी से छोटी खुशी भी आपको चौगनी आत्मसंतुष्टि प्रदान कर सकती है। आप एक बार इस पथ पर कदम बढ़ाएँ तो सही। मुझे विश्वास है कि आपकी जिंदगी में अनेक सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित होने लगेंगे, जिन पर आपको स्वयं विश्वास नहीं होगा। यह एक सच्चाई है कि नजदीकियों से गुणों का आदान-प्रदान होता है। हम अच्छाई के निकट रहेंगे तो अच्छे बनेंगे। बुराई के निकट रहेंगे तो बुरे बनेंगे। हम-आप जब अपनी स्मृति पर जोर डालते हैं तो बुरे लोगों की बजाए जेहन में अच्छे लोग ज्यादा आते हैं। सीधी सी बात है बुरे लोगों को कोई भी याद नहीं रखना चाहता। बुरे लोग केवल उदाहरण देने हेतु ही याद रखे जाते हैं। हमारा ध्येय स्पष्ट है कि सच्चाई, परोपकार और सौहार्द की दिशा में बढ़ाए गए कदम हमें आदर्श की ओर ले जाएँगे।

 

© डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

पता : ‘विसुलोक‘ 2429, मधुवन कालोनी, उखरी रोड, विवेकानंद वार्ड, जबलपुर – 482002 मध्यप्रदेश, भारत
संपर्क : 9425325353
ईमेल : vijaytiwari5@gmail.com

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज # 76 ☆ कविता – स्वागत ☆ डॉ. भावना शुक्ल

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं आपकी एक भावप्रवणकविता “स्वागत”। ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 76 – साहित्य निकुंज ☆

☆ स्वागत ☆

बीस गया है बीत

जीवन की है रीत

रात के बाद आता है प्रभात

आने वाले का करना है स्वागत।

नव वर्ष का है स्वागत

साथ लाए खुशियों की बौछार।

छिने न कभी किसी का प्यार।।

बीस में सबने बहुत कुछ खोया।

मन बार बार है सभी का रोया।

बीती बातों का दिल में नहीं है रखना।

बस मन में मधुरिम याद ही संजोना।।

आने वाला हर पल होगा नवनीत।

नव जीवन नव सृजन से होगा सृजित।।

विगत को जाने दो ससम्मान

नहीं करो अपमान।

क्योंकि बीस के बाद आता है इक्कीस।

मन में जगाता है उम्मीद उमंग

भरता है प्यार के रंग।।

करो स्वागत करो स्वागत

शुभ स्वागत….

 

© डॉ.भावना शुक्ल

सहसंपादक…प्राची

प्रतीक लॉरेल , C 904, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब  9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष # 66 ☆ संतोष के दोहे☆ श्री संतोष नेमा “संतोष”

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं.    “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में प्रस्तुत हैं  “संतोष के दोहे”। आप श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार  आत्मसात कर सकते हैं।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 66 ☆

☆ संतोष के दोहे  ☆

जीवन में उत्कर्ष की, एक यही है राह

सत्य, अहिंसा, प्रेम की, रखें सदा ही चाह

 

सदा वक्त पर लीजिये, कर्मों का संज्ञान

चलें धरम की राह जो, उसको मिलता मान

 

जिसने जीवन में रखा, मर्यादा का मान

सदाचरण शालीनता, देते तब सम्मान

 

दिन भर देता रोशनी, सांझ ढले विश्राम

सुबह सुहानी लालिमा, दिनकर तुझे प्रणाम

 

नई सदी के दौर में, मोबाइल वरदान

घर बैठे ही कीजिये, सभी रसों का पान

 

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

सर्वाधिकार सुरक्षित

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 9300101799

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ विजय साहित्य – आद्य पत्रकार ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते

कविराज विजय यशवंत सातपुते

स्व बाळशास्त्री जांभेकर जयन्ती निमित्त 

(जन्म  – 6 जानेवारी 1812 – मृत्यु – 18 मे 1846)

☆ विजय साहित्य ☆ आद्य पत्रकार ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते ☆

बाळशास्त्री जांभेकर

आद्य पत्रकार थोर

वृत्तपत्र दर्पणाने

जगी धरलासे जोर……!

 

सहा जानेवारी रोजी

वृत्तपत्र प्रकाशीत

शोभे पत्रकार दिन

ख्याती राहे अबाधीत…..!

 

शास्त्र आणि गणितात

प्राप्त केले उच्च ज्ञान

भाषा अकरा शिकोनी

केले बहू ज्ञानदान…..!

 

छंद शास्त्र , नीतीशास्त्र

व्याकरण, इतिहास

पाठ्य पुस्तके लिहोनी

ज्ञानमयी दिला ध्यास….!

 

पुरोगामी विचारांनी

केले देश संघटन

विज्ञानाचे अलंकार

अंधश्रद्धा उच्चाटन….!

 

स्थापियले ग्रंथालय

ज्ञानेश्वरी मुद्रांकीत

शोध निबंध जनक

नितीकथा शब्दांकित …!

 

दिले ज्ञान वैज्ञानिक

केले कार्य सामाजिक

पुनर्विवाहाचे ध्येय

ज्ञानदान अलौकिक….!

 

भाषा आणि विज्ञानाचा

केला प्रचार प्रसार

दिली समाजाला दिशा

तत्वनिष्ठ अंगीकार…..!

 

© विजय यशवंत सातपुते

यशश्री, 100 ब दीपलक्ष्मी सोसायटी,  सहकार नगर नंबर दोन, पुणे 411 009.

मोबाईल  9371319798

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संवाद # 56 ☆ लघुकथा – ऐसे थे दादू ☆ डॉ. ऋचा शर्मा

डॉ. ऋचा शर्मा

(डॉ. ऋचा शर्मा जी को लघुकथा रचना की विधा विरासत में  अवश्य मिली है  किन्तु ,उन्होंने इस विधा को पल्लवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । उनकी लघुकथाएं और उनके पात्र हमारे आस पास से ही लिए गए होते हैं , जिन्हें वे वास्तविकता के धरातल पर उतार देने की क्षमता रखती हैं।  आप ई-अभिव्यक्ति में  प्रत्येक गुरुवार को उनकी उत्कृष्ट रचनाएँ पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपकी एक अतिसुन्दर लघुकथा ‘ऐसे थे दादू’।  एक अतिसुन्दर शब्दचित्र। लघुकथा पढ़ने मात्र से पात्र ‘दादू ‘ की आकृति साकार हो जाती है। डॉ ऋचा शर्मा जी की लेखनी को इसअतिसुन्दर लघुकथा रचने के लिए सादर नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – संवाद  # 56 ☆

☆  लघुकथा – ऐसे थे दादू ☆

दादू की फोटो और शोक सम्वेदना के संदेश कॉलेज के व्हाटसएप समूह पर दिख रहे थे, उन्हें पढते- पढते  मेरे कानों में आवाज गूंज रही थी –  नमस्कार बाई साहेब और इसी के साथ दादू का चेहरा मेरी आँखों के सामने आ गया- बडी – बडी आँखें, सिर पर अस्त–व्यस्त दिखते घुंघराले बाल। मुँह में तंबाखू भरा रहता और चेहरे की झुर्रियां उसकी उम्र गिना सकती थीं। दादू हमारे कॉलेज का एक बुजुर्ग सफाई कर्मचारी जो हमेशा सफाई करता ही दिखाई देता था। आप कहेंगे कि सफाई कर्मचारी  है तो साफ- सफाई ही करेगा ना ? इसमें बडी बात क्या है ? बडी बात है दादू का मेहनती स्वभाव। जो उम्र आराम से घर में बैठने की थी उसमें वह निरंतर काम कर रहा था। दादू के रहते कॉलेज के रास्ते हमेशा साफ – सुथरे ही दिखाई देते। कभी – कभी जो सामने दिख जाता उससे वह पूछता – कोई कमी तो नहीं है साहब ? सारे पत्ते साफ कर दिए हैं। पगार लेता हूँ तो काम में कमी क्यों करना ? आजकल के छोकरे काम नहीं करना चाहते बस पगार चाहिए भरपूर। काम पूरा होने के बाद ही वह कॉलेज परिसर में कहीं बैठा हुआ दिखता या डंडेवाली लंबी झाडू कंधे पर रखकर चाय पीने कैंटीन की ओर जाता  हुआ। दादू  के कंधे अब झुकने लगे थे, झाडू कंधे पर रखकर जब वह चलता तो लगता झाडू के बोझ से गर्दन  झुकी जा रही है। रास्ते में चलते समय बीच –बीच में चेहरा उठाकर ऊपर देखता, सामने किसी टीचर के दिखने पर बडे अदब से हाथ उठाकर नमस्कार करता। उसकी मेहनत के कायल हम उसे अक्सर चाय पिलाया करते थे। कभी- कभी वह खुद ही कह देता – बाई साहेब बहुत दिन से चाय नहीं पिलाई आपने। मैं संकेत समझ जाती और उसे चाय – नाश्ता करवा देती।

दादू  के बारे में एक विद्यार्थी ने बडी रोचक घटना बताई – कॉलेज के एक कार्यक्रम के लिए दादू  ने काफी देर काम किया था। मैंने उस विद्यार्थी के साथ दादू को  नाश्ता करने के लिए कैंटीन भेजा।  कैंटीन में जाने के बाद दादू खाने की चीजें मंगाता ही जा रहा था समोसा, ब्रेड वडा और भी ना जाने क्या – क्या। विद्यार्थी परेशान  कि पता नहीं कितने पैसे देने होंगे, मैडम को क्या जबाब दूंगा। भरपेट नाश्ता करने के बाद  दादू ने पूरा बिल अदा कर दिया और साथ आए विद्यार्थी से बोला – बेटा ! बस पचास रुपए दे दो, नाश्ता उससे ज्यादा का थोडे ही ना होता है, पर क्या करें आज सुबह से कुछ खाया नहीं था तो भूख लगी थी। ऐसे थे दादू।

© डॉ. ऋचा शर्मा

अध्यक्ष – हिंदी विभाग, अहमदनगर कॉलेज, अहमदनगर.

122/1 अ, सुखकर्ता कॉलोनी, (रेलवे ब्रिज के पास) कायनेटिक चौक, अहमदनगर (महा.) – 414005

e-mail – richasharma1168@gmail.com  मोबाईल – 09370288414.

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

 

 

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य #87 ☆ व्यंग्य – द सेल इज आन ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, अतिरिक्त मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) में कार्यरत हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है।  उनका कार्यालय, जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है। आज प्रस्तुत है श्री विवेक जी का एक  व्यंग्य  ‘द सेल इज आन. इस सार्थक, मौलिक एवं अतिसुन्दर समसामयिक विषय पर रचितकालजयी व्यंग्य के लिए श्री विवेक रंजन जी की लेखनी को नमन। )

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 87 ☆

☆ व्यंग्य – द सेल इज आन ☆

द सेल इज आन. सब कुछ  बिकाऊ है. आन लाइन वेबसाइट्स पर भी और बेशुमार माल्स में,  माल बिकाऊ है,उपलब्ध है, होम डिलीवरी सुलभ  है.

पार्टी की टिकिट,  लुभावने नारे, बैनर रुपहले, झंडे और डंडे, जीतने के फंडे,एवरी थिंग इज अवेलेबल. वोट की कीमत सपने बस, बड़ी बात नेता का चरित्र पूरा का पूरा सोल्ड आउट है. विधायको के रेट बड़े तगड़े हैं. हार्स ट्रेडिंग में घोड़ो के दाम, दम वाले ही लगा सकते हैं. जनता की फिकर है, जिगर हथेली पर लेकर सौदे होते हैं.

चटपटी खबरें, चाय के साथ, सुबह के अखबार, मिड डे न्यूज, सांध्य समाचार, चैनल की बहस, इंटरव्यू के प्रश्न, प्रवक्ता का प्रतिकार, सजी संवरी न्यूज एंकर बाला, खबर नवीस टाई सूट वाला, हर कुछ सुलभ है. बड़ी बात टी आर पी  भी बिकाऊ है.

कार्यालय कल्चर, फाईलो के पच्चर, छोटे बाबू के बड़े काम, सरकारी खरीद, झूठी रसीद. होते हैं ठेके मिलने के भी ठेके. बिल पासिंग के तौर तरीके.  दो परसेंट के कमाल, सरकारी दलाल, मिली भगत से सब मालामाल.  गरीब के लिये सिंगल विंडो है. आनलाइन के बहाने, आश्वासन सुहाने. मंत्री की फटकार, नोटशीट जोरदार, क्या नही हैं ?  बड़ी बात अफसर की आत्मा पूरी बिक चुकी है.

स्कूल कालेज के एडमीशन, आनलाइन पढ़ाई, किताब, कम्प्यूटर, डिग्री, जानकारी तो बेहिसाब है, बस ज्ञान का थोड़ा टोटा है.  नौकरी  लेखको के लिये किताबों का प्रकाशन, समीक्षा, पुरस्कार, शाल, श्रीफल, सम्मान के पैकेज हैं, हर तरह के रेंज हैं.

अस्पताल का बैड ही नही, किस ब्लड ग्रुप का खून चाहिये,  है. माँ की कोख, गरीब की किडनी, मरना डिले करना हो तो वेंटीलेटर, आक्सीजन सिलेंडर, ग्लूकोज की बोतल सब कुछ है. मर भी जाओ और अंतिम संस्कार डिले करना हो तो डीप फ्रीजर भी है. बस डाक्टर का संवेदनशील मन आउट आफ स्टाक हो चुका है. बड़ी बात अब ऐसे सहृदय डाक्टर्स का प्रोडक्शन ही बंद हो चुका है. पसीजने वाला दिल लिये कुछ ही नर्सेज बची हैं, मिल जायें तो किस्मत. मूर्तियां खूब हैं बाजार में, इंसानो की कमी है।

आई पी एल में खिलाड़ी क्रिकेट के होते हैं नीलाम सरे आाम. वो तो अच्छा ही है कि अब सब कुछ पारदर्शी है. वरना बिकते तो अजहर और जडेजा के समय भी थे पर सटोरियों के हाथों ब्लैक में.

यूं सारे खिलाड़ी, और फिल्मी सितारे विज्ञापनो में बेचने के काम हैं आते पोटेटो चिप्स, साबुन और टिप्स.

पोलिस केस, कोने में कैश. कोर्ट में न्याय, काले कोट के दांव,  एफेडेविट का वेट, एग्रीमेंट से सब सैट, मुश्किल मगर, केस बेशुमार हैं जज साहब बीमार हैं.

मन की शांति के योग, संगीत के सुर, लेक व्यू, सी व्यू, हिल व्यू वाले हाई टेक सूइट, स्विमिंग पूल, एरोमा मसाज कूल.  पांच सितारा फूड, एग व्हाईट आमलेट, ब्रेड और कटलेट, सब एंपल में है.  सन्यासी के प्रवचन, रामधुन, कीर्तन भी मिलते हैं. धर्म की गिरफ्त है, भीड़ अंधी मुफ्त है.

गरीब का दर्द और किसान का कर्ज वोटो में तब्दील करने की टेक्नीक नेता जी जानते हैं. तभी तो सब उनको मानते हैं.

शुक्र है कि ऐसे मार्केटिंग और सेल के माहौल में बीबी का प्यार और मेरी कलम दोनो अनमोल हैं. एक्सक्लूजिव आनली फार मी सोल हैं.

 

© विवेक रंजन श्रीवास्तव, जबलपुर

ए १, शिला कुंज, नयागांव,जबलपुर ४८२००८

मो ७०००३७५७९८

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 73 – हस्ताक्षर सेतु ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’

श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जी का  हिन्दी बाल -साहित्य  एवं  हिन्दी साहित्य  की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य”  के अंतर्गत उनकी मानवीय दृष्टिकोण से परिपूर्ण लघुकथाएं आप प्रत्येक गुरुवार को पढ़ सकते हैं।  आज प्रस्तुत है  “ हाइबन – हस्ताक्षर सेतु”। )

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 73☆

5 Interesting Facts To Know About Delhi's Iconic Signature Bridge

☆  हाइबन- हस्ताक्षर सेतु ☆

मनुष्य को अद्वितीय चीजों से प्यार होता है। यही कारण है कि वह एफिल टावर पर खड़े होकर शहर की खूबसूरती का नजारा देखने में आनंद का अनुभव करता है। अब यही सुखद अनुभव आप हस्ताक्षर सेतु के सबसे ऊंचे हिस्से में जाकर आप भी उठा सकते हैं। इसके लिए आप को भारत से बाहर जाने की जरूरत नहीं है।

11 साल के लंबे इंतजार के बाद उत्तरी दिल्ली को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से जोड़ने वाला दिल्ली का सबसे ऊंची इमारतों से भी ऊंचा सेतु बनकर तैयार हो गया है । इस सेतु की 154 मीटर ऊंचाई पर स्थित दर्शक दीर्घा से आप दिल्ली के लौकिक और अलौकिक नजारे को देख सकते हैं। 15 तारों पर झूलते हुए इस सेतु में ऊंचाई पर जाने के लिए 4 लिफ्ट लगाई गई है।

350 मीटर लंबे इस सेतु की दर्शक दीर्धा से पर झूलते हुए सेतु को एक साथ 50 दर्शक यहां का खुबसूरत नजारा देख सकते हैं। इस सेतु की ऊंचाई दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ऊंची है । इस सेतु के निर्माण ने दिल्ली के हजारों व्यक्तियों के रोजमर्रा के जीवन के 30 मिनट बचा दिए हैं। यमुना नदी पर बना अनोखा हस्ताक्षर सेतु है । इसे सिग्नेचर ब्रिज भी कहते हैं।

चांदनी रात~

सिग्नेचर की लिफ्ट

में फंसे वृद्ध।

© ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

23-12-20

पोस्ट ऑफिस के पास, रतनगढ़-४५८२२६ (नीमच) म प्र

ईमेल  – opkshatriya@gmail.com

मोबाइल – 9424079675

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ व्यंग्य से सीखें और सिखाएँ # 49 ☆ वायरल पोस्ट ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

( ई-अभिव्यक्ति संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों / अलंकरणों से पुरस्कृत / अलंकृत हैं।  आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक अतिसुन्दर रचना “किस्म किस्म के ढक्कन”। इस सार्थक रचना के लिए  श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन ।

आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं # 49 – किस्म किस्म के ढक्कन ☆

भावनाओं में बह कर व्यक्ति अक्सर गलतियाँ कर जाता है। परंतु जो पूर्वाग्रह से मुक्त होकर केवल सकारात्मक ही सोचता है, वो अंधकार में भी प्रकाश की किरण ढूँढ़ ही लेता है। ऐसे लोग न केवल दूरदर्शी होते हैं वरन अपनी उन्नति के मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। उम्मीद का दामन थामें उम्मीदवार बस भगवान को मनाते रहते हैं कि सब कुछ उनके पक्ष में हो पर होगा कैसे ?  ये तो आपका पक्षकार ही बता सकता है।

इसी तरह तत्काल जो निर्णय किए जाते हैं, वे भावनाओं से प्रभावित होते हैं किंतु कुछ समय के बाद जब हम कोई फैसला करते हैं तो वो दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर किया जाता है। ये सही है कि उपेक्षा और अपेक्षा दोनों ही हमारे लिए घातक साबित होते हैं किंतु हम सब इनके प्रभाव से अछूते नहीं रह पाते हैं। सच कहूँ तो इनके बिना तरक्क़ी ही नहीं हो सकती है। जब तक लोभ मोह की छाया हमारे चारों ओर नहीं होगी तब तक कोई कार्य किए ही नहीं जायेंगे। लोग हाथों में हाथ धरे बैठे हुए जीवन व्यतीत कर देंगे।

अब बात आती है ऐसे अजूबों की जो समझाने पर भी कुछ नहीं समझते ,समझ में नहीं आता या अनजान बनने का ढोंग करते हैं, या वास्तव में ही नासमझ होते हैं, भगवान ही जाने। खैर ये सब तो चलता  रहेगा।  दुनिया ऐसे ही भेड़चाल चलते हुए अपना विकास करती जा रही है। मजे की बात ये है कि बोतल कोई भी हो ढक्कन तो बस एक ही कार्य करते हैं। अपना बचाव करते हुए उल्लू सीधा करना। हद तो तब हो जाती है जब चमचों की बड़ी फौज बस सिर हिलाकर अपनी सहमति  देने में ही अपना सौभाग्य समझती है।

बिना ढक्कनों के डिब्बों की पूछ परख भी नहीं होती है। उन्हीं में समान रखा जा सकता है जो इनके साथ हों। सफाई करते समय डिब्बों को भले ही बाहर से साफ कर दिया जाए किन्तु ढक्कनों को धो पोंछ कर ही इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यही तो हैं जो वस्तुओं के असली रक्षक होते हैं। डिब्बे का समान तभी सही रह सकता है जब एयरटाइट डिब्बा हो और इस एयर को टाइट करने का कार्य ये ढक्कन ही करते हैं सो ऐसे लोगों को नमन जो इसको आदर्श बना कर जीवन एक गति से जिए जा रहे हैं।

 

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, chhayasaxena2508@gmail.com

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 56 ☆ राष्ट्र हित में सदा हम जिएँगे ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’

डॉ राकेश ‘ चक्र’

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक शताधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।  जिनमें 70 के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत।  इनमें प्रमुख हैं ‘बाल साहित्य श्री सम्मान 2018′ (भारत सरकार के दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय द्वारा  डेढ़ लाख के पुरस्कार सहित ) एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अमृतलाल नागर बालकथा सम्मान 2019’। आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे । इस कड़ी में आज प्रस्तुत हैं   “राष्ट्र हित में सदा हम जिएँगे”.)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 56 ☆

☆ राष्ट्र हित में सदा हम जिएँगे ☆ 

राष्ट्र हित  में सदा हम  जिएँगे।

हिन्द पर प्राण अर्पित करेंगे।।

आन इसकी सदा हम रखेंगे,

शत्रु से हम न हरगिज डरेंगे ।।

 

कर्म पथ पर कदम हम बढ़ाकर।

भाग्य की रेख अपनी बना कर।।

भूल अपनी सभी हम सुधारें,

ईश का नाम हर पल पुकारें ।।

 

वक्त थोड़ा मिला हम सभी को,

व्यर्थ – बातों में क्यों कर लड़ेंगे।।

 

मान सम्मान दें गुरुजनों को।

ख़त्म कर दें सभी दुश्मनों को।।

कार्य शुभ हो शुभम कामना हो,

आँधियों से नहीं सामना हो।।

 

शूल से पथ अगर ये पटा हो।

मंजिलों को सदा हम बढ़ेंगे।।

 

आपसी बैर से जंग जारी।

तोड़ती दम मनुजता बिचारी।।

दिल मिला लें, दिलों से चलो हम,

प्यार हो क्यों धरा पर कभी कम।।

 

पौध क्यों कीकरों की उगाएँ,

हम बदी से नहीं अब डरेंगे।।

 

नित्य हँसना सभी को सिखाएँ।

स्वर्ग हम मिल धरा को बनाएँ।।

जग भलाई करें जिंदगी में।

बीत जाए उमर सादगी में।।

 

नाम हरजीत अपनी लिखा कर,

हम उड़ानें गगन की भरेंगे।।

 

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

Rakeshchakra00@gmail.com

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – सूर संगत ☆सूर संगीत राग गायन (भाग ५) – अभंग/भजन/भावगीत गायन ☆ सुश्री अरूणा मुल्हेरकर

सुश्री अरुणा मुल्हेरकर

☆ सूर संगत ☆ सूर संगीत राग गायन (भाग ५) – अभंग/भजन/भावगीत गायन ☆ सुश्री अरुणा मुल्हेरकर☆ 

शास्त्रीय संगीतावर लिहीत असतांना भक्तीगीत गायन, भावगीत गायन ह्यावर विचार होणे आवश्यक आहे असे मला वाटते कारण रागदारी संगीताला आपण “Music of class म्हटले तर अभंग, भावगीत गायनाला Music of mass म्हणणे योग्य होईल.

संगीताची आवड नाही असा मनुष्य विरळाच! त्याला गायनाविषयी कसलीही जाण नसली तरी देव माझा विठू सांवळा सारखे एखादे भक्तीगीत किंवा शुक्रतारा सारखे भावगीत कानांवर आले की मनाला कसे प्रसन्न वाटते. श्रोताही ते नकळतपणे गुणगुणु लागतो.

ज्ञानेश्वर महाराज, नामदेव, तुकाराम आदि महाराष्ट्रांतील संत मंडळींनी असंख्य अभंगरचना करून ठेवल्या आहेत आणि त्यांतील कित्येक अभंगांना र्‍हुदयनाथ मंगेशकर, सुधीर फडके, जितेंद्र अभिषेकीसारख्या दिग्गज संगीतकारांनी स्वरबद्ध केल्यामुळे ते अभंग आपल्या ओठांवर रेंगाळत रहातात.

शास्त्रीय संगीताचा आधार असलेली ही एक स्वतंत्र गायन शैली असे आपल्याला अभंग/भजन याविषयी म्हणतां येईल. अभंग एक व्यक्ति गाऊ शकते आणि भजन हे टाळ, झांजा यांच्या गजरांत सामूहिकरित्या सादर केले जाते असा अभंग व भजनांतील फरक! दोन्हीही प्रकार पूर्णतया भक्तीरसांत भिजलेले. यमन, यमनकल्याण, भीमपलास हे अभंग~ गायनाचे अगदी खास राग! समाधी साधन। संजीवन नाम। हा श्री सुधीर फडके यांनी संगीतबद्ध केलेला व गायिलेला अभंग, किंवा माणिकबाईंची कौसल्येचा रामबाई, धननीळा लडिवाळा ही भक्तीगीते ही यमन, यमन कल्याणची उदाहरणे नमूद करता येतील, तसेच मा. कृष्णराव यांनी संगीत दिलेला अवघाची संसार सुखाचा करीन हा ज्ञानेश्वर माऊलींचा अभंग भीमपलासीच्या सुरांनी नटलेला आहे. माणिक वर्मांचे अमृताहुनी गोड हे भीमपलासांतील भक्तीगीत तर वर्षानुवर्ष्ये संगीतप्रेमी गात आहेत. याचा अर्थ असा नाही की दुसर्‍या कोणत्या रागांत भक्तिरचना नसतात. अबीर गुलाल उधळीत रंग यांत देसकारचे दर्शन घडते, ओंकार स्वरूपा या एकनाथ महाराजांच्या अभंगाला श्रीधर फडके यांनी बैरागीचा स्वरसाज चढविला आहे. आजि सोनियाचा दिनु हा ज्ञानेशांचा अभंग र्‍हुदयनाथांनी भैरवीच्या स्वरांनी भक्तीरसांत बुडविलेला आहे. कानडा राजा पंढरीचा हा तर मधूर मालकंस, भीमसेन अण्णांनी अजरामर केलेला आणि आता यूट्यूबवरून राहूल देशपांडे आणि महेश काळे ह्या द्वयीॅनी घराघरांत पोहोचविलेला. एकूण रागदारी संगीतावर आधारित हे अभंग गायन!

साथीला एकतारी, टाळ आणि मृदुंग असले की भक्तीचे वातावरण चांगलेच तयार होते आणि पट्टीचा कलावंत समर्थपणे सूर, ताल व लय सांभाळून जेव्हा भक्तीगायनाची कला सादर करतो तेव्हा तो श्रोत्यांच्या ह्रुदयाचा ठाव घेतो.गायकाने अभंग संपवितांना विविध ढंगाने पांडुरंग पांडुरंग किंवा विठ्ठला मायबापा असा नामाचा गजर सुरू केला की आपण गाण्याच्या कुठल्या मैफिलीत नसून प्रत्यक्ष ईश्वरदरबारीच बसलो आहोत अशी मनोधारणा होते. हेच खरे भक्तीगीत/अभंग गायन!

भावगीत गायन हा गाण्याचा अगदी स्वतंत्र आणि वेगळा प्रकार! भावनांचा मेळ दर्शविणारी काव्य रचना~कविता, मग त्या मीलनाच्या असतील,  विरहाच्या असतील,प्रीतीच्या असतील अथवा निसर्गांतील रंगछटांविषयी असतील,त्या त्या भावरूपी शब्दांना चढविलेला स्वरसाज म्हणजे कवितेचे होणारे भावगीत!

शांताबाई शेळके, मंगेश पाडगांवकर,  सुरेश भट आदि काव्य रत्नांच्या कवितांना ह्रुदयनाथ मंगेशकर, यशवंत देव, श्रीनिवास खळे, अरूण दाते वगैरे संगीत कारांनी व गायकांनी कवितांचा हा अनमोल ठेवा भावगीतांच्या स्वरूपांत जनतेला,आम्हा रसिकांना दिला.ह्या भावगीत गायनांत आलापी, तानबाजी यांची जराही अपेक्षा नसते. अमूक एक रागांतच ते असले पाहीजे असेही काही बंधन नाही.मात्र शब्दांतून भावना प्रकट करतांना सुरांच्या श्रृतींवर विशेष लक्ष दिल्यास ते भावगीत श्रोत्यांच्या मनाचा ठाव घेते.

कांटा रुते कुणाला, शूर आम्ही सरदार, ऋतु हिरवा ऋतु बरवा, काय बाई सांगू कसं ग सांगू, दिवस तुझे हे फुलायचे,या जन्मावर या जगण्यावर शतदां प्रेम करावे,दिल्या घेतल्या वचनांची शपथ तुला आहे, मेंदीच्या पानावर,तरूण आहे रात्र अजुनी,श्रावणांत घननीळा बरसला ही व अशी कित्येक भावगीते अवीट गोडीची आहेत नि ती आपल्याला कायम आवडतात,आपल्या ओठांवर गुणगुणली जातात याचे कारण त्यांच्यावर चढविलेले स्वरालंकार हे बनावट नसून अस्सल बावनकशी आहेत. ही अशी गीते ऐकली की मनांत येतं, गाणं कोणतंही असो जे कानाला गोड वाटेल आणि मनांत रेंगाळत राहील तेच खरं संगीत!

क्रमशः….

©  सुश्री अरूणा मुल्हेरकर

डेट्राॅईट (मिशिगन) यू.एस्.ए.

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित  ≈

Please share your Post !

Shares